पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय Pigmentation In Hindi

प्राकृतिक रूप से त्वचा को सुंदर बनाते हुए झाइयां दूर करनी है तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का यूज़ नहीं करना चाहिए। बल्कि स्किन प्रॉब्लम और पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय आजमाने चाहिए। जिसमे घर पे आसानी से उपलब्ध हल्दी, आलू, नारियल तेल जैसी चीजों का उपयोग करना है।

पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय Pigmentation In Hindi

प्रदूषण और अनहेल्थी फूड्स के कारण लोग कम उम्र में ही त्वचा को नुकसान पहुंचा देते है। हार्मोन में बदलाव आने से और अधिक मात्रा में गर्भनिरोधक गोलिया लेने से त्वचा पर झाइयां होती है। लेकिन अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए पार्लर जाने से अच्छा है। घर में ही प्राकृतिक चीजों से फेस पैक बनाए और पाए चमकदार त्वचा।

पुराने झाइयों को जड़ से मिटाने के उपाय

पिग्मेंटेशन होने से त्वचा का रंग थोड़ा सा सांवला हो जाता है। यह समस्या त्वचा में मेलानिन स्तर बढ़ने से होती है। मेलानिन सूर्य के हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा को रक्षण देता है। मेलानिन तत्वों की अधिक मात्रा से चेहरे पर दाग, धब्बे और त्वचा का रंग गहरा होने लगता है।

पुरुषो के मुकाबले महिलाओ में पिग्मेंटेशन की समस्या ज़्यादा देखने मिलती है। 25 से 50 की उम्र तक महिलाओ को झाइयां हो सकती है। लेकिन डॉक्टर के पास गोलिया और क्रीम लेने से अच्छा है घर पर ही इस समस्या का समाधान करे। तो आइये जानते है झाइयां दूर करने के उपाय क्या है।

(1) झाइयां मिटाने में कारगर आलू

जो काम बड़ी बड़ी ब्रांड्स की क्रीम और डॉक्टर की दवाइया नहीं कर पाती। वह काम सब्जियों का राजा आलू करता है। शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण त्वचा पर झाइयां होती है। आलू के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। जो पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय में कारगर है।

  • एक ताज़े आलू को स्वच्छ पानी में धो कर उसका छिलका निकाल लीजिये।
  • इसके बाद आलू को पूरी तरह से मेश कर लेना है।
  • इसमें पानी नहीं डालना है क्यों की आलू के अंदर प्राकृतिक रूप से पहले से ही पानी होता है।
  • अब आपको पूजा में इस्तेमाल होने वाला एक कपूर लेना है।
  • कपूर को ले कर खल में बिलकुल बारीक़ पीस लेना है।
  • पीसे हुए कपूर को आलू के मिश्रण में डाल दे।
  • फिर इस मिश्रण में स्वच्छ गुलाब जल (Rose Water) डालना है।
  • चेहरे को क्लींजिंग करने के बाद आलू के फेसपेक को लगा लीजिये।
  • 20 से 30 मिनट तक इस फेसपेक को चेहरे पर लगा कर रखे।

स्वच्छ, बेदाग और बिना झाइयों वाली स्किन पाने के लिए यह फेसपेक अच्छा है। आलू से बने इस लाभकारी फेसपेक को एक कांच की जार में डाल कर महीनो तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

(2) झाइयां दूर करने में नीम के फायदे

दाग, धब्बे और झाइयों से छुटकारा पाने के लिए नीम का फेसपेक त्वचा के लिए अच्छा है। नीम के साथ अगर एलोवेरा मिलाया जाता तो यह त्वचा को औषधीय फायदे देता है। नीम में एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है जो त्वचा लक्षी रोगो से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

  • स्वच्छ नीम के पत्तो को पीस लीजिये।
  • पीसे हुए नीम के पत्तो को एक कटोरे में ले।
  • अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जैल को डाल कर मिक्स करे।
  • चेहरे को गुलाब जल से अच्छी तरह धो लीजिये।
  • फिर नीम और एलोवेरा जैल से बने फेसपेक को पुरे चेहरे पर लगा ले।
  • 15 मिनट बाद स्वच्छ पानी में चेहरे के धो लीजिये।
  • धोने के बाद आपका चेहरा प्राकृतिक नमी वाला दिखने लगेगा।

सप्ताह में 2 से 3 बार इस फेसपेक को लगाने से झाइयों का जड़ से इलाज होता है। नीम त्वचा के लिए बिलकुल हानिकारक नहीं होता। इसलिए इस फेसपैक को पुरे शरीर पर भी लगया जा सकता है।

(3) गाजर करता है पुरानी झाइयों को दूर

गाजर में उपलब्ध विटामिन सी, ए और ई चेहरे पर काली छाया हटाने के उपाय में कारगर है। यह फेसपेक चेहरे की झाइयों को कम करने के साथ त्वचा का ब्‍लड फ्लो भी सही रखता है। जिससे त्वचा बिलकुल चमकदार और फ्रेश लगती है।

  • एक ताज़े गाजर को क्रश कर के उसका जूस निकाल ले।
  • गाजर के रस में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डाल दे।
  • और एक चम्मच नींबू के रस को इस मिश्रण में डाल दीजिये।
  • मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर दे।
  • अब तैयार है गाजर का फेसपेक इसे अपने चेहरे पर लगा ले।
  • 15 से 20 मिनट तक इस फेसपेक को लगा कर रखे।
  • चेहरा धोने के बाद त्वचा निखार वाली और झाइयां कम दिखेगी।

हफ्ते में 3 बार इस मिश्रण को लगाने से त्वचा खूबसूरत और ताज़गी भरी दिखने लगेगी। इसके अलावा स्किन केयर के लिए अपनी हेल्थी डाइट में गाजर जूस को शामिल करना चाहिए।

(4) झाइयों की प्राकृतिक क्रीम मलाई

जिस तरह दूध शरीर स्वास्थ्य के लिए लाभदायी है उसी तरह दूध से बनी मलाई त्वचा को लाभ पहुंचाती है। मलाई के कैल्शियम, आयरन, फ़ास्फ़रोस, प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन बी 5,12 पाए जाते है। प्राकृतिक क्रीम मलाई का उपयोग करने से त्वचा मुलायम होती है और इससे झाइयां भी दूर होती है।

  • एक स्वच्छ बर्तन में ताज़े दूध की मलाई ले।
  • फिर उसमे नींबू रस की थोड़ी बूंदो को मिला दे।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करे।
  • आप चाहे तो इसमें गुलाब जल को भी डाल सकते है।
  • अब अपने हाथ द्वारा हलके से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाए।
  • 15 से 20 मिनट तक इस फेसपेक को लगा कर रखना है।
  • धोने के बाद चेहरा निखरा हुआ मुलायम लगेगा।

चेहरे की झाइयां हटाने की क्रीम के रूप में मलाई सबसे अच्छी क्रीम है। यह हानिकारक केमिकल से बनी क्रीमों की तरह प्राकृतिक नमी छीनने के बजाए, त्वचा को सिर्फ सुंदरता बक्षती है। नियमित रूप से इसे लगाने पर 3 या 4 दिन में ही फर्क नज़र आने लगेगा।

(5) झाइयों के लिए दही है उपचार

दही त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होती है। दही ना ही केवल झाइयों को कम करती है बल्कि यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में भी कारगर है। एक अच्छे क्लीन्ज़र के रूप में भी दही लोकप्रिय है। इसे लगाने से चेहरा स्वच्छ और सुंदर होता है।

  • 2 चम्मच दही को एक कटोरे में डाल दे।
  • लेकिन याद रहे फेसपेक बनाने के लिए सिर्फ ताज़े दही का ही इस्तेमाल करे।
  • दही के अंदर नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला दीजिये।
  • फिर उसमे थोड़ा सा शहद मिलाये।
  • इन सब चीज़ो को अच्छी तरह मिक्स कर ले।
  • फेसपेक को 25 से 30 मिनट तक लगा कर रखना है। ताकि त्वचा को दही के पुरे फायदे मिल सके।
  • इस प्राकृतिक फेसपेक से चेहरा दोने के बाद बिलकुल साफ़ और फ्रेश लगता है।

दही में लैक्टिक एसिड के अलावा ज़िंक और मिनरल्स जैसे कही पौष्टिक गुणों की मौजूदगी है। जिससे त्वचा साफ़ सुथरी और सुंदर दिखती है। इस मिश्रण को सप्ताह में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।

(6) पिग्मेंटेशन में गुणकारी टमाटर रस

ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-फंगल और ऐंटी एजिंग गुणों से भरपूर टमाटर का रस त्वचा को मुंहासे और पिग्मेंटेशन की प्रॉब्लम से निजात दिलाता है। विटामिन सी की गुणवत्ता से भरा टमाटर पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय बहुत ही फायदेकारक है।

  • ताज़े टमाटर को पीस कर उसका रस निकाल दीजिये।
  • एक कटोरे में 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाइये।
  • उस मिश्रण में 2 चम्मच दही डाल दे।
  • बाद में नींबू रस की थोड़ी बूंदो को मिश्रण में मिक्स करे।
  • अब इस मिश्रण को रुई (Cotton) के द्वारा अपने चेहरे पर लगा ले।
  • 15 मिनट तक इस फेसपेक को लगाए रखे।
  • फिर स्वच्छ पानी से मुँह धो लीजिये।

टमाटर का फेसपेक झाइयों को जड़ से मिटाने के उपाय में बहुत अच्छा काम करता है। यह फेसपेक चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है। इसे रोजाना लगाने पर झाइयां दूर होती है।

(7) बेसन से झाइयों को दूर करने का उपाय

त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए बेसन बहुत गुणकारी है। स्किन के अधिकतर फेसपेक में बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ बेसन मैग्नीशियम और फ़ास्फ़रोस का भी अच्छा स्त्रोत है। बेसन त्वचा को कील-मुहांसो से छुटकारा दे कर उसे खूबसूरत बनाता है।

  • बेसन में थोड़ी कच्ची हल्दी डाल कर उसे एक कटोरे में डाले।
  • आप चाहे तो इस मिश्रण में शहद भी डाल सकते है।
  • फिर उसमे गुलाब जल को डाल दे।
  • इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करे।
  • अब इसे चेहरे पर लगा कर 10 से 15 मिनट तक सूखने दे।
  • जब यह फेसपेक पूरी तरह से सुख जाए तब चेहरे को वॉश कर ले।

बेसन का फेसपेक सप्ताह में 2 बार लगाने पर झाइयों का इलाज होता है। साथ ही इस पेस्ट से टेनिंग, फाइन लाइन्स, तैलीय त्वचा, ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स, पिंपल के दाग से भी राहत मिलती है।

सवाल जवाब

अधिकतर लोगो को चेहरे की झाइयों को जड़ से ख़तम कैसे करे जैसे अनेक त्वचा लक्षी प्रश्न होते है। यहाँ सवाल जवाब में हमने लोगो द्वारे पूछे गए मुख्यतर प्रश्नो के उत्तर दिए है।

झाइयां किस विटामिन की कमी से होती है?

विटामिन डी और विटामिन बी 12 की कमी के कारण झाइयों की समस्या होती है। इस कमी को पूरा करने के लिए चाहे तो Vitamin-D Medicine ले सकते है।

चेहरे की काली झाइयां कैसे दूर करें?

काली झाइयों को दूर करने के लिए नियमित रूप से चेहरे पर आलू के रस में नींबू रस को मिला कर लगाए। सिर्फ एक सप्ताह तक लगाने से यह मिश्रण आपके चेहरे पर चमत्कारिक असर दिखाता है।

5 मिनट में काले धब्बे दूर कैसे दूर करे?

चेहरे के दाग धब्बे कभी भी 5 मिनट में दूर नहीं हो सकते। थोड़े टाइम आप बेस मेकअप के द्वारा काले दाग धब्बो को छिपा सकते है। इसके अलावा रोजाना एलोवेरा जैल और नींबू रस चेहरे पर लगाने से इन दाग धब्बो से जल्दी छुटकारा मिलता है।

झाइयां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए?

रोजाना हेल्थी डाइट लेने से और घरेलु नुस्खे आजमाने से झाइयां और दाग धब्बे आसानी से दूर हो जाते है। अब जानते है झाइयां दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए।

  • मलाई
  • दूध
  • दही
  • संतरा
  • कीवी
  • तरबूज
  • काजू
  • बादाम
  • अखरोट
  • पालक
  • ब्रोकोली
  • गाजर
  • अनार

क्या झाइयों का इलाज संभव है?

सही तरीके से देखभाल की जाए तो झाइयों का इलाज संभव होता है। इसके लिए आप पौष्टिक खुराक, घरेलु उपचार और कुछ फेसवॉश या क्रीम का उपयोग कर सकते है।

पिंपल के दाग हटाने के उपाय बताइये?

आहार में सेहतमंद चीज़े और अच्छी दिनचर्या रखने के साथ पिंपल के दाग हटाने के इलाज में घरेलु उपाय करना बेहतर है। इसके लिए आप एलोवेरा जैल, ग्लिसरीन, नारियल तेल, आलू, नींबू का रस वगेरा इस्तेमाल कर के फेसपेक बना सकते है।

चेहरे पर काली छाया क्यों होती है?

आज कल धुप और प्रदूषण के कारण त्वचा लक्षी समस्याओ में बढ़ोतरी हो रही है। हार्मोन्स में आने वाले असंतुलन के कारण मेलानोसाइट्स सेल से मेलानिन पैदा होता है। जिस वजह से चेहरे पर दाग धब्बे और काली छाया उत्पन्न होती है। इसलिए हो सके उतना गलत खानपान और तेज धुप से बचे।

आलू से झाइयां कैसे मिटाएं?

कुछ हफ्तों तक आलू का रस या टुकड़ा चेहरे पर घिसने से झाइयां जल्दी से खतम हो जाती है। साथ ही आलू के रस में चंदन और नींबू रस को मिलकर फेसपेक भी बनाया जाता है। जो बहुत जल्दी झाइयों को दूर कर देता है।

झाइयां हटाने की आयुर्वेदिक क्रीम का नाम क्या है?

झाइयां हटाने की आयुर्वेदिक और प्राकृतिक क्रीम आप घर पे भी बना सकते है। इसे बनाने के लिए ताज़े दूध की मलाई ले और उसमे नींबू रस की थोड़ी बुँदे दाल दे। रोजाना यह प्राकृतिक क्रीम का उपयोग करने पर सिर्फ 1 सप्ताह में ही परिणाम नज़र आने लगते है।

चेहरे पर दाग धब्बे और झाइयां कैसे मिटाएं?

नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल में थोड़ी सी हल्दी डाल कर लगाने से झाइयां दूर होती है। चेहरे के दाग धब्बो को हटाने के लिए आलू के रस में नींबू का रस मिला कर लगाए। इसके अलावा मेडिकल ट्रीटमेंट द्वारा स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है।

एलोवेरा से झाइयां कैसे हटाये?

एलोवेरा जैल झाइयां दूर करने के साथ त्वचा के रंग को भी साफ़ करने में अच्छा है। एलोवेरा जैल और गुलाब जल को मिला कर चेहरे पर लगाने से झाइयां हटती है।

झाइयों की सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है?

काया पिगमेंटेशन रिड्यूसिंग कॉम्प्लेक्स, जोवीस आयुर्वेदा एंटी-ब्लेमिश क्रीम, सेंट बॉटेनिका विटामिन-सी-इ क्रीम को ज़्यादा लोगो ने पसंद किया है। इसलिए इन क्रीमों को सबसे बेस्ट क्रीम मानी जाती है।

झाइयां की दवा कौन सी है?

झाइयों को घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक दवाइया द्वारा मिटाया जा सकता है। रोजाना पौष्टिक गुणवत्ता से भरे गाजर, टमाटर और नींबू रस आहार में लेना भी एक दवा की तरह झाइयों के उपचार में श्रेष्ठ है।

आशा करती हु पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के उपाय आपको अच्छे से बता पायी हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल न भूले।

DAWAiLAJ
Logo