कीवी फल खाने के फायदे, नुकसान Kiwi Fruit Benefits In Hindi

कीवी फल के बारे में ज्यादातर भारतीय लोग नहीं जानते थे। क्यों की यह कीमत में महंगा होने के कारण सामान्य मार्किट में कम मिलता था, पर अब यह हर मार्किट में उपलब्ध है। संपूर्ण शरीर स्वास्थ्य में कीवी फल खाने के फायदे देखने को मिलते है। Kiwi Fruit में एंटीऑक्सीडेंट गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते है। जिससे यह फल पूरी तरह से सेहत में फायदेमंद है।

कीवी फल खाने के फायदे, नुकसान Kiwi Fruit Benefits In Hindi

संशोधन अनुसार माना गया है की रोजाना कीवी फल का सेवन करने पर शारीरिक और मानसिक समस्याओ से राहत मिलती है। कीवी का सबसे ज्यादा उत्पादन चीन में होता है। भारत के कुछ प्रदेशो में अब कीवी फल का उत्पादन शुरू हो चूका है। यह फल अपने बेहतरीन स्वाद और लाभकारी गुणों के कारण पुरे विश्व में प्रसिद्ध हो चूका है।

कीवी फल क्या है Kiwi Fruit Benefits In Hindi

बड़े अंगूर जैसे दिखने वाले हरे रंग के फल को कीवी बेरीज कहा जाता है। कीवी फल का वैज्ञानिक नाम एक्टीनीडिया डेलीसिओसा (Actinidia Deliciosa) है। पके हुए Kiwi Fruit बहार से हलके भूरे रंग के और अंदर से नरम हरे रंग के होते है।

मुख्य रूप से कीवी फल चीन की पैदायश है। 20 वीं शताब्दी के दौरान न्यूजीलेंड में कीवी का उत्पादन शुरू हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश और अमेरिकन सैनिको में कीवी फल प्रचलित हुआ था। कीवी फ्रूट के फायदे जान कर पुरे विश्व के कही देशो ने इसे आयात करना शुरू कर दिया। आज दुनिया भर में कीवी फल लोकप्रिय है।

ज़्यादातर पहाड़ी वाले ठंडे प्रदेशो कीवी फल की फसल होती है। कीवी फल का उत्पादन विश्व में न्यूजीलेंड, चीन, अमेरिका, इटली, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ़्रांस, चिली और स्पेन में होता है। भारत में इसका उत्पादन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और मेघालय में होता है।

आईये जानते है प्रति 100 ग्राम कीवी में पोषक तत्वों की मात्रा कितनी होती है। ताकि आप Kiwi Fruit Benefits In Hindi को अच्छे से समझ सके।

  • कैलोरी – 61 kcal
  • प्रोटीन – 1.14 g
  • टोटल लिपिड – 0.52 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 14.66 g
  • डाइट्री फाइबर – 3.0 g
  • शुगर – 8.99 mg
  • कैल्शियम – 34 g
  • आयरन – 0.31 mg
  • मैग्नीशियम – 17 mg
  • फ़ास्फ़रोस – 34 mg
  • ज़िंक – 0.14 mg
  • सोडियम – 3 mg
  • कॉपर – 0.13 mg
  • विटामिन सी – 92.7 mg

उपरोक्त पौष्टिक गुणों के अलावा कीवी फल में सोडियम, पोटैशियम, सेलेनियम, थाइमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, केरोटीन, विटामिन ए और टोटल सैचुरेटेड पाया जाता है।

कीवी फल खाने के फायदे Kiwi Khane Ke Fayde

अपने सुंदर रंग और अनोखे स्वाद के साथ कीवी फल हर किसी की पसंद बनता जा रहा है। यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत भी है। Kiwi Fal कही गंभीर शारीरिक समस्याओ को दूर करने के साथ शरीर को तंदुरस्त बनाये रखने में भी मददगार है।

(1) इम्युनिटी पावर बढ़ाने में

बार बार संक्रमण न लग पाए इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होना जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए के लिए रोजाना कीवी फल का सेवन करना चाहिए। कही गंभीर बीमारी या संक्रमण से बचने के लिए एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कीवी फ्रूट को अपनी हैल्थी डाइट में जरूर शामिल करे।

इस फल में पाए जाते कैरोटिनॉइड, पॉलीफेनोल, विटामिन इ और ए शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक है। सुबह खाली पेट नाश्ते में आप ओट्स और कीवी का सेवन कर सकते है।

(2) पाचन प्रक्रिया में लाभकारक

कही रिसर्चो द्वारा माना गया है की शरीर की पाचन प्रणाली ठीक तरह से कार्यरत बने इसलिए कीवी फल का सेवन करना बेहतर है। इस फल में मौजूद लैक्सेटिव के गुण पेट को साफ़ रखने में मदद करते है। पाचन विकार के कारण होने वाली समस्या कब्ज, दस्त, डायरिया, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द दूर करने में कीवी सहायक है।

अपचा होने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कीवी फल का सेवन करना लाभकारक है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्तिया अगर एक महीने तक रोजाना कीवी फल का सेवन करे तो, उन्हें काफी हद तक राहत मिलती है।

(3) मधुमेह नियंत्रण में फायदे

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर डायबिटीज पीड़ितों को कही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रक्त में शर्करा प्रमाण नियंत्रित रखने के लिए कीवी फल फायदेकारक है। कीवी को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स में शामिल किया गया है। ऐसे खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रखते है।

टाइप 2 डायबिटीस पीड़ित व्यक्तियों के लिए कीवी फल उत्तम है। कही बार ऐसा देखने को मिलता है की मधुमेह वाले दर्दियो के घांव जल्दी से नहीं भर पाते। लेकिन कीवी फल में मौजूद पौष्टिक तत्वों के कारण घांव भरने की प्रक्रिया में सुधार आता है।

(4) अच्छी नींद लाने में सहायक

रोजाना भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई तनावग्रस्त स्थिति से गुजर रहा है। जिस वजह से अनिद्रा की समस्या काफी लोगो को घेर चुकी है। कही लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते है। पर पौष्टिक गुणों से भरपूर कीवी का नियमित सेवन करने पर यह समस्या दूर होती है।

रात को सोने से पहले दूध और कीवी का सेवन करने से गहरी नींद आती है। कीवी फल में सेरोटोनिन (serotonin) नाम का केमिकल होता है। जो बार बार नींद टूटना जैसी समस्या से बचाता है। अनिद्रा की समस्या ज्यादा है तो जल्दी नींद लाने के तरीके पोस्ट पढ़े।

(5) मोटापा में कीवी के फायदे

अनियंत्रित खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण कही लोग मोटापा का शिकार बनते है। ऐसे में अपने आहार को नियंत्रित और सही रखने के लिए कीवी फल मददगार है। फल में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा है। जिससे बिना ज्यादा खाये भी शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

कीवी फल में पाए जाने वाले विटामिन सी और के वजन को बढ़ने नहीं देते। हेल्थ एक्सपर्ट्स की जानकारी अनुसार दिन में केवल 2 कीवी फल खाये जाये। तो भी मोटापा से राहत पाने में काफी हद तक अच्छे परिणाम मिलते है।

(6) लिवर स्वास्थ्य में लाभदायी

लिवर शरीर के विषाक्त पदार्थो को बहार निकालने का काम करता है। लेकिन कभी कभार अयोग्य खान पान और दिनचर्या के कारण लिवर ठीक तरह से कार्य नहीं कर पाता। लिवर के लिए फायदेमंद फल में अनेक फलों के साथ कीवी फल भी शामिल है।

इस फल में हेपटोप्रोटेक्टिव (hepatoprotective – लिवर को सुरक्षित रखने का गुण) मौजूद है। यह फल यकृत सबंधित कोई भी समस्या को आसानी से दूर रखता है। यदि आप चाहते है लिवर स्वास्थ्य कही सालो तक अच्छा रहे तो रोजाना कीवी फल का सेवन जरूर करे।

(7) आंखो की रौशनी तेज होती है

हमारे शरीर का नाजुक और महत्वपूर्ण अंग है आँखे। जिनके स्वास्थ्य को हम मोबाइल के सामने बैठ कर या देर रात तक जाग कर बिगाड़ते रहते है। ऐसे में अपनी आदतों में बदलाव के साथ कीवी फल का सेवन किया जाये। तो आँखों की रौशनी तेज होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा होता है।

आंखो में उपस्थित ग्लूटिन मांसपेशियों को मजबूत बना कर यह फल अंधेपन जैसी समस्या को कम करता है। Kiwi Fruit में रहे ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे फाइटोकेमिकल्स आंखो को स्वस्थ रखते है। लम्बी उम्र तक सब कुछ साफ़ देखना चाहते है तो कीवी से दोस्ती करे।

(8) हृदय स्वास्थ्य में लाभकारी

हृदय स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए रोजाना 2 कीवी फल का सेवन करना चाहिए। एक महीने तक लगातार इस फ्रूट का सेवन करने से हृदय सबंधित समस्याओ में राहत मिलती है। साथ ही यह हाइ ब्लड प्रेशर जैसी समस्या को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

एक स्टडी अनुसार कीवी में कार्डिओ प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते है। जो हृदय सबंधित ज़्यादातर रोगो के बचाव में उपयोगी है। रक्तचाप के मरीजों के लिए कीवी का सेवन करना फायदेकारक है। हृदय का सबसे बड़ा दुश्मन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड होते है। इन दोनों को भी कीवी कम रखता है।

(9) चमकदार त्वचा के लिए

बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में अब कीवी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसे आप कीवी वाला फेसवॉश, शैम्पू, क्रीम, लोशन वगेरा खरीद सकते है। इससे त्वचा को प्राकृतिक लाभ मिलते है। जिससे त्वचा नैचरली साफ़, मुलायम और चमकदार बनती है।

कीवी एक ऐसा फल है जो खाने पर भी त्वचाकीय लाभ देगा और लगाने पर भी। यदि आप अपनी कील, मुहांसे और दाग-धब्बे वाली त्वचा से परेशान हो चुके है। तो अपने घर पर ही कीवी का फेसपैक बना कर चेहरे पर लगा सकते है।

(10) बालों को स्वस्थ रखता है

बालों को ठीक तरह से पोषण न मिल पाने की वजह से बाल कमजोर हो कर टूटने लगते है। लेकिन पोषण युक्त फल कीवी खाने से बाल स्वस्थ और मजबूत बनते है। इस फल में जिंक, फ़ास्फ़रोस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद है। जो बाल चमकदार, लंबे और घने करने में मदद करता है।

इसके अलावा कीवी फल के बीजो का तेल भी बालों को स्वस्थ रखने में अच्छा है। कीवी बीज के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो बालों को नैचरल ग्लो दे कर खूबसूरत बनाता है। बालो के स्वास्थ्य पर हमने एक हेल्पफुल हेयर केयर सीरीज बनायीं है, उसे जरूर पढ़े।

कीवी खाने के नुकसान Kiwi Ke Nuksan

किसी भी चीज का अति मात्रा में सेवन करने पर वह फायदों की जगह नुकसान दे सकती है। इसी तरह कीवी फल को आप दिन में सिर्फ 2 ही खाये, ज़्यादा खाने पर यह फल नुकसानकारक बनता है।

  • कीवी फल फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जिस वजह से कीवी का अधिक सेवन करने पर पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
  • ज़्यादा मात्रा में कीवी फ्रूट का सेवन करने से कभी कभार पाचन सबंधित विकार खड़े होने की संभावना भी रहती है।
  • किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को Kiwi Fal नहीं खाना चाहिए। क्यों की इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा है, जिससे किडनी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • फ़ूड एलर्जी से पीड़ित व्यक्तियों को कीवी फल से बचना चाहिए। क्यों की इससे सिरदर्द, पेट दर्द, स्किन रेशेज और बंद नाक जैसी एलर्जी हो सकती है।
  • अगर आपने कोई बड़ा ऑपरेशन करवाया है या किसी दवाइयों का सेवन कर रहे है। तो डॉक्टरी परामर्श के बाद ही इस फल का सेवन करे।

कीवी फल की कीमत Kiwi Fruit Price

ज्यादातर भारतीय मार्किट में 3 कीवी फल का सेट होता है। जहा 3 कीवी फल की कीमत ₹60 से ₹120 के बिच में होती है। भारत में उत्पादन और क्वालिटी अनुसार कीवी फल का रेट बढ़ता-घटता रहता है।

कही लोगो का सवाल कीवी कितने रुपये किलो मिलता है। तो एक अंदाज अनुसार 3 से 5 कीवी एक किलोग्राम के हो सकते है। जिसकी कीमत ₹80 से ₹150 बनेगी।

कीवी फ्रूट खाने का तरीका

हर फल को खाने का कोई सरल तरीका होता है। जैसे केले को छिलके निकाल कर और सेब को सीधा चबा कर खा सकते है। इसी तरह कीवी फ्रूट खाने का तरीका भी है।

  1. सलाड – कीवी फल को सबसे पहले अच्छे से धो लेना है। फिर गोल टुकड़ो में काट कर सलाड बना कर खा सकते है। आप चाहे कीवी के छिलके हटाकर भी फल का सेवन कर सकते है।
  2. जूस – कीवी का जूस बना कर पिया जा सकता है। या चाहे तो इसे स्मूथी के रूप में भी पि सकते है।
  3. स्लाइस – ज्यादातर लोग कीवी को स्लाइस में काट कर खाना पसंद करते है।

कीवी फल खाने का समय

किसी एक ऐसा फल है जिसे किसी भी समय खाने पर स्वास्थ्यकिय लाभ प्राप्त होते है। फिर भी लोगो को हुए कीवी के फायदे अनुसार सुबह कीवी खाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

सुबह कीवी खाने पर शरीर का वजन नहीं बढ़ता। विटामिन सी की प्राप्ति होती है और शरीर ताजगीभरी ऊर्जा महसूस करता है। अब आपको पता चल गया होगा की कीवी फल कब खाना चाहिए।

कीवी कहा का फल है

Kiwi khane ke fayde जानने के बाद बहुत से लोगो के मन में प्रश्न होता है। आखिर कीवी कहा का फल है, किस देश में उत्पादन होता है। तो कीवी मुख्यरूप से चाइना का फल है, सबसे ज्यादा उत्पादन वही होता है।

भारत के पहाड़ी प्रदेश हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड जैसे राज्य में कीवी फ्रूट का उत्पादन होता है।

आशा करती हु कीवी फल खाने के फायदे पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo