पेट दर्द का इलाज 5 तुरंत लाभकारी घरेलु उपाय

अगर किसी गलत खानपान की वजह से पेट दर्द हो रहा है तो वह सामान्य बात है जिसे घरेलु इलाज द्वारा तुरंत ठीक किया जा सकता है। पर यदि रोज पेट में एक पीड़ादायक दर्द हो रहा हो तो वह कोई गंभीर समस्या हो सकती है। जिसका इलाज डॉक्टर की सलाह और ट्रीटमेंट के आधार पर हो सकता है। ज्यादातर केस में लोगो को आम प्रकार का पेट दर्द ही होता है। जिसका मुख्य लक्षण है किसी गलत आहार का सेवन करने के बाद तुरंत दर्द शुरू हो जाना।

पेट दर्द का इलाज 5 तुरंत लाभकारी घरेलु उपाय

अक्सर ऐसे आहार आपकी पाचनक्रिया को योग्य नहीं होते। जिस वजह से पेट में गैस, एसिडिटी या एलेर्जी होना शुरू हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो बिलकुल घबराये मत, कुछ घरेलु नुस्खों का प्रयोग करे और तुरंत लाभ प्राप्त करे। यहाँ बताये गए उपाय द्वारा काफी हद तक दर्द में राहत मिल जाएगी, बस आपको बताई गयी Home Remedies को अच्छी तरह समझना है। तो शुरू करते है Stomach Pain में किये जाने वाले घरेलु इलाज की पूरी जानकारी।

पेट दर्द का इलाज 5 घरेलु उपाय

इस तकलीफ के उपचार में घरेलु इलाज के अलावा अपने आहार पर नियंत्रण रखना खूब जरुरी है। इसीलिए पेट दर्द ठीक ना हो जाये तब तक Elergy Food और गलत खानपान से बचे रहे। खाने में क्या लेना है उसकी जानकारी आर्टिकल के अंत में दी जाएगी। अभी के लिए जितने भी बेस्ट घरेलु उपचार है उसकी पूरी जानकारी पढ़ लीजिये।

(1) जीरा पाउडर का उपाय

  • सबसे पहले आधी चम्मच हल्का भुना हुआ जीरा पाउडर लीजिये। उसमे एक चम्मच शहद मिलाइये और दोनों को अच्छी तरह से किसी कटोरी में मिक्स कर लीजिये।
  • बस दवा तैयार है, अब जब भी पेट में दर्द हो इसे थोड़ा सा खा लेना है और ऊपर 1-2 घूँट पानी पि जाना है। बार बार दर्द की परेशानी हो रही हो तो 4-5 दिन तक इसे सुबह शाम 2 बार खाइये।
  • इस आसान उपाय द्वारा तुरंत 5-10 मिनट में दर्द से राहत मिलती है। पेट में गैस के गोले बने हो, एसिडिटी हो रही हो या कब्ज का दर्द हो रहा हो, सब इस इलाज द्वारा शांत हो जाता है।

(2) अजवाइन से तुरंत लाभ

  • थोड़ा अजवाइन ले और उसे गरम तवे पर अच्छे से सेंक ले। सेंकने के बाद अजवाइन को पीस कर चूर्ण पाउडर बना लीजिये।
  • पेट दर्द होने पर इस चूर्ण का आधा चम्मच सेवन करना है, और ऊपर 2 घूंट पानी पि जाइये। तुरंत अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए चाहे तो अजवाइन चूर्ण के साथ कला नमक भी मिला सकते है।
  • दर्द ज्यादा हो रहा हो तो जीरा, अदरक और अजवाइन पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिला कर रात में सोने से पहले पिए।

(3) अदरक से पेट दर्द का इलाज

  • अदरक में कुछ ऐसे गुण होते है जो पेट से जुडी समस्याओ को प्राकृतिक रूप से दूर करते है। पेट दर्द का इलाज करने के लिए पानी को गर्म करने के लिए रखे। फिर उसमे थोड़ा कटा हुआ अदरक डाले और पानी उबलने का इंतजार करे।
  • थोड़ी देर बाद उसमे चाय पत्ती डाली और फिर एक बार उबाल लीजिये। अब इस पानी को एक कप में ले लीजिये और एक चम्मच शहद मिलाये। इतना करने के बाद उसमे कुछ निम्बू रस की बुँदे मिलाइये। हो गया काम, इस चाय को दिन में 2 से 3 बार पीना है।

(4) हींग से मिलेगी राहत

  • पहले के समय में पेट दर्द में राहत पाने के लिए हींग का खूब ज्यादा उपयोग किया जाता था। और यह दादी माँ के समय का घरेलु नुस्खा, आज भी कारगर उपाय में से एक है।
  • गुनगुने पानी में थोड़ा हींग और सेंधा नमक मिला कर पिने से पेट की तकलीफ दूर होती है। इस home remedy का प्रयोग दिन में 2-3 बार कर सकते है।

(5) सौंफ का घरेलु इलाज

  • पानी में पीसी हुई सौंफ डाल कर उसे 5 से 10 मिनट तक उबाले, और फिर कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दे। अब छनली लीजिये और सोंफ को छान कर एक कप में पानी अलग कर लीजिये।
  • इस पानी में आधा चम्मच शहद मिला कर दिन में 2 बार सेवन करे। सोंफ का घरेलु इलाज पाचनक्रिया को मजबूत बनाता है और पेट में चल रही गड़बड़ी को दूर करता है।

पेट गैस की दवा और योगा

Stomach Pain में क्या खाना चाहिए

एक तरफ पेट दर्द का इलाज कर रहे हो और एक तरफ कुछ भी खाये जा रहे हो तो, शायद समस्या कम होने के बजाय बढ़ भी सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बात को निचे दिए गए पॉइंट्स से अच्छी तरह समझ लीजिये। ताकि जल्दी से Stomach Pain में राहत मिले।

  1. तेल मसाले वाली और तली हुई चीज़े मत खाइये।
  2. जो खाना पचाने में भारी हो वैसा कुछ भी मत खाये।
  3. फ्रूट्स जूस और निम्बू पानी का ज्यादा सेवन करे, चाहे तो निम्बू सोडा भी पि सकते है।
  4. हर्बल चाय को सुबह और शाम पिए।
  5. कम तेल मसाले में बना हल्का आहार खाने में ले सकते है।
  6. जैसे की घरेलु खाने में दाल, चावल खा सकते है।

लेफ्ट साइड या दूसरे हिस्सों में पेट दर्द

  • कही बार शरीर में होने वाला दर्द कोई सामान्य दर्द नहीं होता, वह किसी बीमारी या इन्फेक्शन की स्थिति को दर्शा रहा होता है। जैसे पेट के मुख्य हिस्से को छोड़ कर ऊपर की तरफ, निचे की तरफ या राइट लेफ्ट साइड दर्द होता है, तो कोई बीमारी का निर्देश हो सकता है।
  • अगर आपको किडनी के हिस्से में, ड्यूटी के निचे की तरफ या छाती के भाग की तरफ लगातार 3-4 दिन तक दर्द हो रहा है। तो तुरंत किसी नज़दीकी एक्सपर्ट डॉक्टर को दिखाना चाहिए, प्रॉब्लम हो भी सकती है और नहीं भी। इसलिए सही यही रहेगा की डॉक्टर साहब से चेक करवाया जाये।

बस इतनी आसान बातों को समझो और उनका पालन करो, पेट दर्द में आसानी से राहत मिल जाएगी। पोस्ट अच्छा लगा हो तो शेयर करे, मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo