Ascoril Syrup Uses In Hindi उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत

एक एंटी एलर्जिक प्रकार की खांसी निवारण में उपयोग ली जाती दवाई को Ascoril Syrup कहा जाता है। सुखी और कफ वाली दोनों प्रकार की खांसी के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। पर इस दवा को खरीदने के लिए आपके पास डॉक्टरी पर्ची होना जरूरी है।

Ascoril Syrup Uses In Hindi उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत की जानकारी

एस्कोरिल में मुख्य रूप से ब्रोमेक्सिन और मेन्थोल का प्रयोग हुआ है। जो गले से सम्बंधित सभी प्रकार की समस्या हल करने में अच्छे है। इस सिरप को पीने से फेफड़ों के स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होती है। खास कर खांसी की समस्या का यह कारगर इलाज है।

एस्कोरिल सिरप क्या है What Is Ascoril Syrup

ब्रोमहेक्सिन जो एक म्यूकोलाईटिक एजेंट है इससे बनी दवाई को एस्कोरिल सिरप कहा जाता है। खांसी के सामान्य से लेकर बड़े लक्षणों तक सिरप अपना बेहतरीन परिणाम देती है। खांसी, सर्दी और जुकाम के लिए मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल होता है।

Ascoril LS Syrup 100ml की उचित खुराक मरीज की उम्र, लिंग और उसके स्वास्थ्य संबंधी पिछली समस्याओं के आधार पर दी जाती है। अस्कोरिल एलएस सिरप एक कॉम्बिनेशन दवा है जो श्वास सम्बंधित समस्याओ को हल करने में अच्छी है।

गाढ़े बलगम को पतला करने में यह सिरप मददगार है। सिरप में कही गुणकारी इंग्रेडिएंट्स डाले जाते है जिनकी वजह दवाई शक्तिशाली बनती है।

मुख्य घटक

  • Terbutaline
  • Sulfate LP
  • Bromhexine
  • Hydrochloride
  • Guaifenesin
  • Menthol

इन सब चीज़ो द्वारा एस्कोरिल सिरप का निर्माण होता है। यह सब लाभकारी इंग्रेडिएंट्स के कारण दवाई में अनेक समस्या को हल करने की क्षमता है।

एसकोरिल सिरप का कार्य Hows Ascoril Syrup Works

सिरप ब्रोमहेक्सिन से सम्बंधित म्यूकोलाईटिक एजेंट है। यह बलगम के म्यूकोपॉलीसेकेराइड तंतुओं को तोड़ने का काम करता है। साथ ही बलगम को पतला और ढीला बनाने में भी मददगार है। इस प्रक्रिया के कारण खांसी की समस्या में काफी हद तक राहत मिलती है।

एस्कॉरिल में गुइफेनेसिन नामक एक्स्पेक्टोरेंट होता है जो ब्रोन्कियल स्राव को बढ़ाने में मदद करता है। यह चिकने द्रव्य या चिपचिपाहट को दूर करने में सहायता करता है। यह चिकनाहट हटा के खांसी के माध्यम से बलगम को दूर करता है।

दवा में मौजूद टेरबुटालीन ब्रोंकोडाईलेटर के रूप में कार्य करता है। यह वायुमार्ग में मांसपेशियों को आराम दिलाने में अच्छा है। इसके कारण सांस लेने में दिक्क्त जैसी परेशानी भी दूर होती है।

एस्कोरिल सिरप का उपयोग Ascoril Syrup Uses In Hindi

Ascoril Syrup Uses In Hindi

सांस, लंग्स और फेफड़ो से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्याओ का हल करने में एस्कोरिल सिरप का उपयोग किया जाता है। साथ ही एलर्जी की दिक्कत भी इसके कारण दूर होती है।

Ascoril Syrup Uses In Hindi

  • खांसी का रामबाण इलाज
  • बलगम का उपचार
  • एलर्जी को कम करने में मददगार
  • बंद नाक में आराम दे
  • खुजली में राहत
  • सामान्य झुखाम में राहत
  • दमा का उपाय
  • ब्रोंकाइटिस में मददगार
  • सीओपीडी में

एस्कोरिल सिरप के फायदे Benefits Of Ascoril Syrup

Ascoril Syrup Benefits

एस्कोरिल कफ सिरप श्वसन पथ के संक्रमण, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी स्थितियों के दौरान उपयोग में ली जाती है। साथ ही इसके श्वसन सम्बंधित समस्याओ में भी कही फायदे देखने मिलते है।

(1) खांसी में राहत

खांसी सभी मनुष्यो को होने वाली एक आम समस्या है। मगर यह समस्या आगे जा कर गंभीर बन सकती है। इसलिए सही समय पर खांसी का उपचार करना बेहतर है।

आयुर्वेद के अनुसार, खांसी वात, पित्त, कफ के असंतुलन के कारण होती है। कही बार बहुत खांसी आने पर सीने में तेज दर्द होने लगता है। खांसी को दूर करने के कही सारे उपाय है।

मगर Ascoril Syrup का सेवन करने से बहुत ही कम समय में खांसी का इलाज होता है। यह सिरप वात, पित्त और कफ के असंतुलन को ठीक करने में सहायक है।

इस सिरप को खांसी का श्रेष्ठ उपचार माना जाता है। तेज़,पुरानी और सुखी खांसी का मुख्य रूप से इलाज करने में एस्कोरिल सिरप लाभदायी है।

(2) बंद नाक में आराम

खास तौर पर सर्दियों के मौसम में नाक सम्बंधित समस्याए होती है। नाक बंद होना शब्द का इस्तेमाल नाक में जमाव के कारण होता है। इस परेशानी के कारण सांस लेने में बहुत दिक्कत होती है।

यदि लगातार नाक बंद होने की समस्या रहती हो तो ठंडी चीज़ो का सेवन कम करना चाहिए। अगर नाक बंद होने की परेशानी हो तो इसके कारण बुखार होने की संभावना रहती है।

बंद नाक में आराम पाने के लिए डॉक्टर्स द्वारा Ascoril Syrup रिकमेंड की जाती है। बंद नाक के कारण आगे जा कर साइनस की दिक्क्त भी हो सकती है।

अनेक लाभकारी तत्वों से बनी एस्कोरिल सिरप बंद नाक की एक बेहतरीन दवा है। सिरप के कारण बंद नाक खुल जाती है और सांस भी अच्छे से ले पाते है।

(3) अस्थमा का बेहतरीन इलाज

दमा या अस्थमा एक श्वसन सम्बंधित बीमारी है जिसमे सांस लेने में परेशानी होती है। दमा फेफड़ों से सम्बंधित विकार है इसमें श्वसन मार्ग में जीर्ण सूजन आ जाती है।

पेरिनियल , सिजनल , एलर्जिक, नॉन एलर्जिक,अकुपेशनल, एलर्जिक, सिजनल अस्थमा और अकुपेशनल अस्थमा में एस्कोरिल सिरप का इस्तेमाल होता है।

अस्थमा होने का मुख्य कारण अनुवांशिकता है, जिसमे माता-पिता का रोग उनके बच्चो में देखा जाता है। अस्थमा का बेहतरीन इलाज करने में Ascoril Syrup लाभकारक है।

दमा से होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने में एस्कोरिल सिरप मुख्य रूप से मददगार है। इसमें डाले जाते इंग्रेडिएंट्स अस्थमा में राहत देते है।

(4) भरी नाक को ठीक करे

बदलते मौसम के साथ अनेक स्वास्थ्य लक्षी समस्याए खड़ी होती है उनमे से एक है भरी नाक। शरीर में बलगम के अधिक प्रमाण के कारण भरी नाक की दिक्क्त उत्पन्न होती है।

बंद नाक की समस्या में ज़्यादातर लोग घरेलु इलाज ही करते है। पर बलगम गाढ़ा होने पर समस्या ज़्यादा बढ़ सकती है। तब आप गोली या सिरप का इस्तेमाल कर सकते है।

भरी नाक के कारण नाक के अंदरूनी हिस्से में जीर्ण सूजन आ जाती है। जिस कारण व्यक्ति को सांस लेने में अधिक कठिनाई महसूस होती है।

नाक से जुडी तमाम प्रकार की दिक्कत को दूर करने में एस्कोरिल सिरप सब से ज़्यादा लाभदायक है। सिरप के कारण जल्द ही आपको बंद नाक से राहत मिलती है।

(5) ब्रोंकाइटिस का कारगर इलाज

ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) श्वासनली में होने वाली सूजनकारी बीमारी होती है। श्वसन नली से फेफड़ो में वायु ले जाने वाली नलिका को ब्रोंकी कहा जाता है। ब्रोंकी की दीवारों पर इन्फेक्शन लगने के कारण वहा पर सूजन आ जाती है।

सूजन के कारण ब्रोंकी की दीवारे अनावश्यक रूप से कमजोर हो जाती है। जिसका आकार धीरे-धीरे गुब्बारों की तरह बनता है। और इसी कारण बलगम बनने की शुरुआत होती है।

श्वसन नली की यह बीमारी को ख़तम करने में Ascoril Syrup उत्तम फायदे देती है। सिरप शरीर के अंदर जाती है और ब्रोंकाइटिस से प्रभावित ब्रोंकी की दीवारों की सूजन को कम करती है।

जिस कारण बलगम बनना बंद होता है और गंभीर प्रकार के ब्रोंकाइटिस रोग से भी बचा जा सकता है। मगर याद रहे एस्कोरिल सिरप सेवन के दौरान धूम्रपान बिलकुल न करे।

(6) कफ की समस्या का हल करे

अधिक चिकने और तेल-मसाले वाले खुराक आहार में लेने से कफ की समस्या होती है। कफ की समस्या के कारण बहुत दिक्क़ते होती है। इस वजह से कभी कभार बुखार भी लग सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार जिनकी प्रकृति में कफ होता है ऐसे लोगो में बलगम बनने की समस्या ज़्यादा देखने मिलती है। इसके कारण नाक और गले के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

इसे ठीक करने में अनगिनत फायदों से भरपूर Ascoril Syrup का इस्तेमाल करना चाहिए। इस सिरप में कफ को जड़ से ख़तम करने की ताकत होती है।

यदि आप बार-बार सीने में कफ जमना या कफ वाली खांसी की समस्या से जूझ रहे है। तो बेजिझक एस्कोरिल सिरप का सेवन करना चाहिए। इससे कफ की समस्या में काफी हद तक राहत मिलती है।

एस्कोरिल सिरप के अन्य फायदे

  • गले की खराश में आराम मिले
  • जुकाम में राहत
  • एलर्जी को कम करे
  • सीओपीडी के दौरान
  • सर्दी में असरदार
  • आवाज़ बैठना जैसी समस्या ठीक करे

एस्कोरिल सिरप के नुकसान

मुख्य रूप से खांसी के उपचार में लिए जाने वाली यह सिरप के नुकसान थोड़े ज़्यादा है। मगर यह दुष्प्रभाव बहुत ही कम लोगो पर देखे गए है।

  • उल्टी होना
  • मिचली आना
  • भूख में कमी
  • अनिंद्रा की समस्या
  • मतली होना
  • आँखों में धुंधलापन
  • चक्कर आना
  • पेट में दर्द होना
  • अनियमित दिल की धड़कन
  • त्वचा पे चकत्ते होना
  • मुँह सुखना
  • पाचन क्रिया पर दुष्प्रभाव

एस्कोरिल सिरप लेते वक्त यह सावधानिया रखे

Ascoril Syrup

यदि आप सिरप से होने वाले दुष्प्रभाव से बचना चाहते है। तो एस्कोरिल लेते वक्त पहले से ही कुछ सावधानिया रखनी चाहिए। जिससे आप एस्कोरिल सिरप के अच्छे फायदे प्राप्त कर सके।

  • किडनी सम्बंधित समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को ज़्यादा प्रमाण में एस्कोरिल सिरप नहीं लेनी चाहिए।
  • अगर आपको लिवर से जुडी कोई भी बीमारी हो तो सिरप का कम उपयोग करे।
  • गर्भावस्था के दौरान यदि कफ की समस्या हो तो आप सिरप को ले सकते है। मगर इसको सही मात्रा में डॉक्टर के बताए अनुसार ही ले।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओ को बच्चे को स्तनपान कराने के 1 घंटे पहले दवाई लेनी चाहिए। स्वास्थ्य निष्णांत के मुताबिक इसे लेना चाहिए।

एस्कोरिल सिरप की कीमत Ascoril Syrup Price

एस्कोरिल सिरप बिलकुल बजट फ्रेंडली और गुणकारी दवाई है। एस्कोरिल LS ब्रांड द्वारा दवा का निर्माण होता है। यह सिरप अधिकतर ग्राहकों का भरोसा हांसिल कर चुकी है।

  • Ascoril Syrup – ₹91 (100 ml)

इस सिरप को आप किसी भी नज़दीकी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते है। साथ ही ऑनलाइन भी यह सस्ते दाम में उपलब्ध है।

आशा करती हु Ascoril Syrup Uses In Hindi की पूरी जानकारी अच्छे से दे पायी हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

DAWAiLAJ
Logo