लीवर के लिए फायदेमंद फल सब्जी 10 Best Fruits For Liver

लिवर शरीर में से विषाक्त पदार्थो को बहार निकालने का काम करता है। साथ ही लिवर आहार के पाचन में भी उपयोगी बनता है। पचे हुए भोजन को ऊर्जा में तब्दील करने के लिए लिवर कार्यरत बनता है। पर कभी कभी लिवर जब उसका कार्य ठीक तरह से नहीं कर पाता। तब अधिक बीमारिया होने की संभावना रहती है। यह कार्य प्रणाली अच्छी तरह से कार्य कर पाए इसलिए, लीवर के लिए फायदेमंद फल सब्जी और दूसरे पोषण युक्त खुराक को आहार में लेने चाहिए।

लीवर के लिए फायदेमंद फल सब्जी 10 Best Fruits For Liver

यकृत और जिगर के नाम से जाने वाला लिवर बिनजरूरी फैट को हटाने में पूरी सहायता करता है। लिवर सही तरह से कार्य न करने पर फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, पीलिया, कैंसर जैसे कही रोग होते है। वायरस के संक्रमण द्वारा लिवर पर सूजन आ जाने से यह सही से काम नहीं करता। या कही बार आनुवांशिकता के कारण या ज्यादा शराब पीते रहने से भी यकृत ख़राब होता है। कुछ बुरी आदतों को छोड़ने से और अच्छे खाद्यपदार्थ को डाइट में शामिल करने से लिवर स्वस्थ रहता है।

लीवर के लिए फायदेमंद फल सब्जी

यकृत यानि लिवर पेट के दाहिने भाग के ऊपरी हिस्से में डायफ्राम के निचे मौजूद होता है। ग्लूकोज को रक्त धारा में प्रवाहित करना, प्रोटीन की उत्पत्ति करना, रक्त कणो में से बिनजरूरी तत्वों को निकालना और पोषक तत्वों को वसा में परिवर्तित करना जैसे लिवर के मुख्य कार्य होते है। लेकिन जब लिवर ठीक से कार्यरत ना हो तब कही बीमारिया होने लगती है।

इसीलिए याद रखे की एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमेशा शरीर को अच्छा आहार दीजिये और एक्सरसाइज कराइये। यहाँ लिवर के लिए फायदेमंद फल सब्जी की पूरी जानकारी है। इन फल सब्जी का सेवन करने पर लिवर की कार्यप्रणाली मजबूत बनती है।

(1) अंगूर

लाल और बैगनी रंग के अंगूर लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार है। अंगूर का सेवन करने से शरीर को कही प्रकार के फायदे प्राप्त होते है। लिवर को अच्छा रखने के लिए अंगूर का सेवन करना लाभदायी है। लिवर की बीमारी के लक्षण को भी यह दूर करता है। जैसे की पेट सूजन का प्रमाण कम करता है, संक्रमण से लड़ता है।

एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फल अंगूर लिवर के लिए फायदेमंद है। विटामिन सी का यह फल लिवर की बीमारी वाले दर्दियो के लिए उपयोगी है। अंगूर को दिन में कोई भी वक़्त खाया जा सकता है। लेकिन सुबह के नाश्ते में अंगूर को शामिल करेंगे तो नाश्ता स्वादिष्ट और फायदेमंद बन जाएगा।

(2) केला

फैटी लिवर से पीड़ित दर्दियो को खाना पचाने में काफी दिक्क्ते सहन करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में उनके लिए पाचन में हल्का हो ऐसा खुराक लेना चाहिए। केले का सेवन लिवर के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है। इसमें उपलब्ध पोषक तत्वों की वजह से लिवर को कही फायदे मिलते है।

केला खाने से पाचन की कार्य प्रणाली ठीक रहती है। इसमें मौजूद पोटेशियम की वजह से आहार आसानी से पाचन हो जाता है। रोजाना एक केले का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। सोमालिया जैसे देश में तो हर मुख्य भोजन के साथ केला दिया जाता है।

(3) पपीता

ज़्यादातर लिवर के दर्दियो में त्वचा और आंखो में पीलापन जैसे लक्षण देखने को मिलते है। इसके निवारण में पपीता का सेवन करना उपयोगी बनता है। लिवर के दर्दियो में पेट दर्द, पेट में सूजन जैसी समस्याए रहती है। उन समस्याओ को दूर करने के लिए पपीता लाभदायी है।

पपीते के अंदर मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण लिवर के दर्दियो को पेट दर्द और पेट की सूजन में से आराम मिलता है। कच्चे पपीता का सेवन करने से लिवर अच्छा रहता है। आप चाहे तो पपीता का जूस भी पि सकते है, जिससे पूरा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

(4) संतरा

विटामिन सी के गुणों से भरपूर फल संतरा लिवर के लिए काफी फायदेमंद है। संतरा अपने स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छा है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतरे का सेवन करना एक उत्तम है। लीवर के लिए फायदेमंद फल संतरा आसानी से कही पर भी मिल जाता है।

रोज सुबह संतरे का रस पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। संतरा शरीर में से विषाक्त पदार्थो को बहार निकालने में मदद करता है। यह लिवर को मजबूत बनाता है, साथ ही पथरी बनने से भी रोकता है। संतरे का सेवन करने से लिवर की कार्य प्रणाली अच्छी तरह से कार्यरत बनती है।

(5) आंवला

फैटी लिवर की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए आंवला खाना जरूरी है। आंवला एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फल है। जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के साथ, लिवर के लिए भी बेहतर है। आंवला फल को कच्चा खाया जा सकता है, साथ ही इसकी स्वादिष्ट चटनी भी बना सकते है।

ज्यादातर लोग आंवला को यु ही कच्चा खाना पसंद करते है। पर हो सके तो आंवला जूस पीजिये, ऐसा करने पर सारे पोषक गुण अच्छे से मिलेंगे। यह न केवल लीवर के लिए अच्छा है बल्कि बाल, त्वचा, आँखे और सम्पूर्ण स्वास्थ्य के फायदेकारक है।

(6) गाजर

विटामिन ए फल स्त्रोत गाजर में कही सारे पोषक तत्वों की उपलब्धि होती है। स्वस्थ शरीर रखने के लिए गाजर जैसे स्वस्थ्यप्रद सब्जी अच्छी है। लिवर को कही बीमारियों से बचाने के लिए गाजर का सेवन करना बेहतर है। गाजर में मौजूद बीटा केरोटीन लिवर के लिए फायदेमंद है।

गाजर का सेवन करने से लिवर में होने वाले संक्रमण का खतरा टलता है। गाजर को आप काट कर सलाड के तोर पर खा सकते है। या फिर टेस्टफुल गाजर का हलवा भी खाने में ले सकते है। जिन लोगो को ज्यादा खाने की आदत उन्हें एक्स्ट्रा खाने का मन करे तब गाजर का सेवन कर सकते है।

(7) पत्ता गोबी

सब्जियों में कही उपयोगी पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है। पत्ता गोबी की सब्जी में विटमिन सी, सल्फर और पोटेशियम जैसे लिवर के लिए उपयोगी पोषक तत्व है। जो शरीर को हैल्थी रखने में मददगार बनते है। लिवर को नुकसान पहुंचे ऐसे पदार्थो को यह दूर करता है।

पत्ता गोबी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण उपलब्ध है, साथ ही इसमें कैलोरीज का प्रमाण भी कम है। लिवर में खराबी होने से पेट में सूजन होती है। पत्ता गोबी का सेवन करने से पेट की सूजन कम होती है। पत्ता गोबी को आप सब्जी या सलाड के रूप से आहार में शामिल कर सकते है।

(8) टमाटर

लाल टमाटर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। ज़्यादातर सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर में फोलिक एसिड, कैल्शियम और फॉस्फरोस की उपलब्धि है। जो लिवर की कार्य प्रणाली को बनाए रखता है। रोजाना टमाटर का रस पिने से लिवर में से विषाक्त पदार्थो को बहार निकलने में आसानी रहती है।

टमाटर को पौष्टिक सलाड में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक तंदुरस्ती बनी रहे इसके लिए टमाटर के जूस का सेवन करना बेहतर है। टमाटर के साथ खीरा भी काट कर खाये, इस संपूर्ण सलाड से शरीर में गरमी कम होगी।

(9) कीवी

कीवी का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर की प्राप्ति होती है। नियमित रूप से कीवी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। बहुत सारी गंभीर बीमारियों के बचाव में कीवी फ्रूट खाना उपयोगी है। कीवी लीवर के लिए फायदेमंद फल माना जाता है।

रोजाना कीवी फल का सेवन करने से लिवर का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। और लिवर की कार्य क्षमता में भी बढ़ावा होता है। कीवी में कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की भरमार होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कीवी शरीर को रोगो के आक्रमण से बचाये रखता है।

(10) पालक

हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे श्रेष्ठ सब्जी है। पालक की सब्जी खाने से शरीर को कही प्रकार के लाभ होते है। लिवर को अच्छा रखने के लिए पालक एक उत्तम आहार स्त्रोत है। पालक में विटामिन ए और विटामिन सी के गुणों की मौजूदगी होने से यह सेहत को अच्छा रखता है।

पालक शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति में बढ़ावा करता है। जो कोई भी बाहरी संक्रमण को लिवर में प्रवेश नहीं करने देता। पालक का सेवन करने से लिवर की मजबूती बनी रहती है। पालक में गुणों के साथ स्वाद का प्रमाण बढ़ाने के लिए पालक पनीर का सेवन करे।

अंत में

कही सारे लोग सलाह देते है की, बहार का खाना नहीं सेवन करना चाहिए। इससे बहुत सारी स्वास्थ्य सबंधित समस्याए होती है। लेकिन ज़्यादातर लोगो को बहार का टेस्टफुल खाना बहुत पसंद होता है। तो आपको बताना चाहते है की, जो चीज आपको बहार खाने की इच्छा हो उसे घर में बना कर खाये। इससे कही स्वास्थ्य समस्याओ से छुटकारा मिल सकता है।

आशा करती हु लीवर के लिए फायदेमंद फल सब्जी Best Fruits For Liver पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo