विटामिन सी के फायदे नुकसान Vitamin C Ke Fayde

विटामिन सी लंबी उम्र तक शरीर का स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिए जरुरी होता है। अपने खाने में संतरा, निम्बू, टमाटर, पालक जैसे फूड्स शामिल कर के विटामिन सी की कमी पूरी कर सकते है। इन आहार स्त्रोत द्वारा शरीर को अच्छी मात्रा Vitamin c ke fayde मिल जाते है। विटामिन सी में एस्फोर्बिक एसिड होता है जो कोशिकाओं और पाचन क्रियाओ के लिए अच्छा है। विटामिन सी के फायदे से इम्युनिटी ठीक रहती है और बालो एव त्वचा की खूबसूरती भी अच्छी रहती है।

विटामिन सी के फायदे नुकसान Vitamin C Ke Fayde

कुछ केस में विटामिन सी की अधिकता होने पर परेशानिया हो जाती है, जिसे विटामिन सी के नुकसान कह सकते है। जैसे की किडनी की बीमारी, पोषक तत्वों का असंतुलन, सिर दर्द होना, पाचन क्रिया सबंधित समस्याए वगेरा हो सकता है। इसलिए शरीर में विटामिन सी उतना ही होना चाहिए जितनी उसकी जरुरत है।

विटामिन सी के फायदे Vitamin C Ke Fayde

कोई भी बाहरी संक्रमण से लड़ने के लिए विटामिन सी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। खास तोर पर ठंड के मौसम में जब सर्दी और ज़ुखाम लगने की संभावना ज़्यादा हो। साथ ही विटामिन सी आपकी सुस्ती को दूर करके शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है। तो आइये जानते है विटामिन सी के फायदे Vitamin C Ke Fayde पर पूरी जानकारी।

(1) हड्डियों को मजबूत करता है

बढ़ती उम्र के साथ हड्डिया कमजोर होने लगती है और इसके कारण कई सारी दिक्क़ते होती है। जैसे की चलने और बैठने उठने में तकलीफ, हाथ-पाव में दर्द होना। ऐसे में हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है, दूध पिने से अच्छी मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति हो जाती है। विटामिन सी फूड्स बादाम, अंजीर, ब्रोकोली, सोयाबीन और डेरी प्रोडक्ट्स आहार में शामिल करने से हड्डियों की मजबूती बनी रहती है।

(2) धुप से बचाता है

सूर्य के अल्ट्रा वायलेट किरण की वजह से त्वचा को काफी सारा नुकसान होता है। और अगर लम्बे समय तक धुप में रहे तो कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। त्वचा पर जलन होना, चेहरे का रंग सावला होना, झुर्रिया आना, यह सब सूर्य के खतरनाक UV किरणों से होने वाले नुकसान के लक्षण है। ऐसे में सनस्क्रीन का उपयोग बेहद ज़रूरी है, विटामिन सी कैप्सूल लेने से त्वचा लक्षी समस्याओ से राहत मिलती है।

(3) अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है

एक्सपर्ट्स के अनुसार विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। जिससे शरीर को कई सारे विटामिन सी के फायदे मिलते है। जैसे की मानव शरीर की कोशिकाओं मजबूत बनाता है, त्वचा को रक्षण देता है, बेक्टेरिआ को नष्ट करता है। शरीर को स्वस्थ और सक्रीय रख के कई बीमारियों को दूर रखने में सहायक बनता है। विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जी आहार स्त्रोत लेने से अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट की प्राप्ति हो जाती है।

(4) ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है

भारत में प्रतिदिन बढ़ने वाली यह बीमारी में विटामिन सी सहायक साबित हुआ है। विटामिन सी फल संतरे का सेवन करना ब्लड प्रेशर के दर्दीओ के लिए लाभकारी है। ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी आगे जाकर हार्ट अटेक भी बन सकती है। इस बीमारी के मरीज़ो को गाजर, संतरा, लाल मिर्च, हरी मिर्च, ब्रोकोली, कीवी और टमाटर का रस पीना काफी अच्छा रहेगा।

(5) वजन कम करने में उपयोगी

मोटापा होने की समस्या कई लोगो को सताती है। अयोग्य खान-पान होने की वजह से वज़न बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। चर्बी वाले खाद्य पदार्थ और ज़्यादा तनाव लेने से भी मोटापा हो सकता है। और जो लोग धूम्रपान, शराब के व्यसनी हो उनमे वजन बढ़ने की समस्या होती है। विटामिन सी खुराक लेने से वजन कम होता है। इसका घरेलू उपाय यह है की शहद और निम्बू का रस मिला कर गर्म करके पीना चाहिए। मोटापा कम करने के सबसे असरदार घरेलु उपाय जानने के लिए यहाँ पढ़े।

(6) पाचन समस्याए दूर करता है

पाचन सबंधित परेशानी दूर करने में विटामिन सी अक्सीर उपाय है। अपचा, गैस और कब्ज की परेशानी में यह कारगर है। विटामिन सी की कमी होने की वजह से पेट में दर्द होना, पेट फूलना, भारीपन महसूस करना, भूख न लगना जैसी समस्याए होती है। इसके उपचार में विटामिन सी का फल आंवला या फिर उसकी हरड़े और चूर्ण भी सेवन कर सकते है, और पाचन सबंधित समस्याओ को दूर भगा सकते है।

(7) तनाव दूर करता है

आज-कल ऐसी स्थिति हो गयी है की डिप्रेशन के दर्दीओ की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जो लोग अधिक बोज लेकर फिरते है, उनमे तनाव होना स्वाभाविक बन गया है। तनाव दूर करने के लिए योग्य जीवनशैली अपनाना ज़रूरी है। मानसिक स्वास्थ्य बना रहे इसलिए विटामिन सी का स्त्रोत मछली, सोयाबिन और हरी सब्जिया को आहार में शामिल करे। साथ ही मानसिक शांति के लिए ध्यान में भी बैठे।

(8) हृदय स्वास्थ्य सुधारता है

हृदय के लम्बे और अच्छे स्वास्थ्य के लिए Vitamin C Ke Fayde अधिक है। हृदय के रोगो से हार्ट फ़ैल होने की भी संभावना रहती है। साथ ही हार्ट ब्लॉकेज और दिल का दौरा पड़ना जैसी बीमारिया होती है। जो धूम्रपान और शराब का सेवन करते है उनमे यह बीमारी ज़्यादा होती है। विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जो कई बीमारियों का खतरा टालता है। रक्त कोशिकाओं के बहाव को भी यह नियंत्रित करता है। विटामिन सी फल संतरा हार्ट के लिए काफी अच्छा है।

(9) त्वचा में निखार लाता है

विटामिन सी फल आंवला सेहत के लिए तो फायदेकारक है ही पर साथ ही त्वचा को भी पोषण देने में अच्छा है। त्वचा लक्षी रोगो के निवारण में भी यह कारगर है। साथ ही चमकदार त्वचा पाने के लिए और चेहरे पर नैचरल ग्लो लाने के किए विटामिन सी फल और सब्जिया आहार स्त्रोत में लेने चाहिए। खिली हुई त्वचा पाने के लिए यह विटामिन काफी उपयोगी है।

(10) आंख की दृष्टि तेज़ करता है

ज़्यादातर कामो में हमे आंखो का ही इस्तेमाल करना पड़ता है, इसलिए आंखो की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। जिनकी आंखे कमजोर होती है उनमे चश्मा आने की सम्भावना बढ़ जाती है। आंख के पिछले पर्दे को रेटिना कहते है, वह आंख का सबसे नाजुक हिस्सा होता है। और विटामिन सी रेटिना में रक्त प्रवाह सुगम करता है। विटामिन सी आंखे सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या जैसे की बांझपन, मोतियाबंद और अंधेपन को रोकने में मददगार बनता है।

(11) घांव जल्दी से भरता है

विटामिन सी की कमी होने से झख्म न भर पाना एक बड़ी दिक्क्त बन जाती है। जहा पर घांव लगा हो उस जगह पर इंफेक्शन भी लग सकता है, इसलिए इसकी देख-भाल करना काफी वक़्त मांग लेता है। ऐसे में विटामिन सी शरीर में टिश्यूज का निर्माण करता है, जो घांव भरने में असरकारक है। और विटामिन सी संक्रमण फैलने से भी रोकता है, जिससे घांव जल्दी ठीक हो जाता है। विटामिन सी के फायदे प्राप्त करने के लिए अमरुद, निम्बू, संतरा, स्ट्रॉबेरी, कीवी, टमाटर और ब्रोकोली का सेवन करे जो संक्रमण से लड़ने में मददगार है।

(12) आयरन की कमी दूर करता है

कई बार लोगो में जल्दी थक जाना, कमजोरी महसूस करना, साँस लेने में तकलीफ, भूख न लगना और सिरदर्द जैसी समस्या देखने को मिलती है। इसका कारण है शरीर में आयरन की कमी। आयरन की कमी को दूर करने में Vitamin C Ke Fayde ज्यादा देखने को मिलते है। संतरा आयरन की कमी दूर करने में प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। जो शरीर में लोह तत्व बढ़ाने में मददगार बनता है, साथ ही चुकंदर, पत्ता गोबी और पालक खाना भी अच्छा रहेगा।

विटामिन सी के नुकसान Vitamin C Nuksan

ज्यादातर विटामिन सी अपने अधिक फायदों की वजह से मशहूर है पर साथ ही इससे होने वाले नुकसान को जान लेना भी जरूरी है। विटामिन सी की अधिकता होने पर कई तरह की बीमारिया होने का खतरा बढ़ जाता है। तो आइए जानते है विटामिन सी से के नुकसान Vitamin C Nuksan के बारे में।

(1) किडनी रोग हो सकता है

जो किडनी के दर्दी है उन्हें ज़्यादा विटामिन सी नहीं लेना चाहिए। बिगड़ती जीवनशैली के कारण यह बीमारी का प्रमाण ज़्यादा बढ़ गया है। ऐसे में विटामिन सी फूड्स के अति सेवन के कारण गुर्दे में पथरी होने का खतरा रहता है। पानी कम या बहुत ज़्यादा पीना, पेशाब रोकना, बहुत ज्यादा नमक खाना, प्रोटीन, सोडियम, फॉस्फरोस और विटामिन सी खाद्य पदार्थ ज़्यादा लेने से किडनी में बीमारी ज्यादा हो सकती है।

(2) सिरदर्द होता है

आज के जमाने में सिरदर्द होने की समस्या आम बन गयी है विटामिन सी अधिक लेने पर भी सिरदर्द हो सकता है। ऐसे में अगर तेजी से सिरदर्द हुआ तो तुरंत ही आराम लीजिए। और इससे भी सिरदर्द कम न हुआ हो तो डॉक्टर के पास जाना बेहतर रहेगा। क्यों की सिरदर्द जैसी आम लगने वाली बीमारी आगे जाकर माइग्रेन भी बन सकती है।

(3) पोषक असंतुलन होता है

खाद्य पदार्थ से शरीर को ज़रूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। लेकिन कभी कभी अयोग्य खान-पान होने की वजह से पोषक तत्वों में असंतुलन हो जाता है। विटामिन सी अधिक लेने से पोषक तत्वों का संतुलन खो जाता है। इसलिए उचित प्रमाण में ही विटामिन सी खुराक का सेवन कीजिये। जो आपके लिए नुकसानकारक नहीं बल्कि फायदेकारक रहेगा।

(4) आयरन की अधिक मात्रा का नुकसान

वैसे तो विटामिन्स लेना शरीर के लिए जरूरी है, पर कई बार इसका प्रमाण ज़्यादा हो जाये तो काफी परेशानिया हो जाती है। शरीर में लोह तत्व ज़्यादा मात्रा में उपलब्ध होना खतरनाक हो सकता है। आयरन की ज़्यादा मात्रा होने से हृदय रोग, लिवर की बीमारी, हड्डियों का कमजोर पड़ना और कैंसर जैसी बीमारिया होने की संभावना रहती है।

(5) पाचन तंत्र की बीमारी

पाचन तंत्र सबंधित समस्याओ में कब्ज, बवासीर, पेट में छाले, पित की पथरी, सीने में जलन, गैस और पेट का दर्द जैसे कई रोग होते है। पाचन क्रिया खराब होने के कई कारण भी हो सकते है जैसे की धूम्रपान करना, शरीर में पानी की कमी होना पर्याप्त नींद न लेना। और विटामिन सी फूड्स का अति सेवन करना। लेकिन आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन करेंगे तो उसके नुकसान बहुत ही कम होंगे।

आखरी शब्द

नियमित दिनचर्या में स्वास्थ्यप्रद भोजन और व्ययाम को शामिल करना मतलब काफी सारी बीमारियों से दूर रहना। अच्छे आचार विचार रखने वाला व्यक्ति ही निरोगी जीवन की भेट ले सकता है। इसलिए एक अच्छी समझ और अच्छा स्वास्थ्य दोनों जीवन के सबसे बड़े आशीर्वाद है।

आशा करती हु विटामिन सी के फायदे Vitamin C Ke Fayde और नुकसान पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo