पेट गैस का इलाज 2 मिनट में गैस से छुटकारा पाए

कहा जाता है पेट साफ़ तो सब माफ़, यानि की पाचनक्रिया अच्छी हो तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। परंतु पाचनक्रिया में गड़बड़ी हो जाये तो गैस, एसिडिटी जैसी तकलीफे होना शुरू हो जाती है। जो पेट में भारीपना महसूस कराती है, और कुछ लोगो को तो पेट में दर्द होना भी शुरू हो जाता है। अगर आप भी ऐसी समस्याओ का शिकार बनते है तो अपनी पाचनक्रिया को सुधारने की जरुरत है। जिससे गैस का इलाज हो जाये और पेट से सम्भंधित कोई दिक्कत ना हो।

पेट गैस का इलाज 2 मिनट में गैस से छुटकारा पाए

गैस हर किसी के पेट में बनता है और यह शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसमें कुछ गलत नहीं है और यह पाद द्वारा निकल भी जाता है। पर यदि गैस का अतिरिक्त प्रमाण होता है और बहार भी नहीं निकल पाता तो वह समस्या है। जिसके इलाज में कुछ घरेलु उपाय का प्रयोग किया जा सकता है या फिर आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल कर सकते है। पोस्ट को अंत तक पढ़ लीजिये आपको घरेलु इलाज की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

पेट गैस का घरेलु इलाज

गैस से छुटकारा पाने के लिए 3 तरीके है दवा, घरेलु इलाज और योग। इसमें से आपको जो सही लगे वो कर सकते है या चाहो तो तीनो तरीको को आजमा सकते है। जिसकी पूरी जानकारी गैस की दवा पोस्ट में बता चुके है। आजकी पोस्ट में सिर्फ कुछ आसान घरेलु इलाज के बारे में बताया जायेगा जिससे 2 मिनट में राहत मिलेगी। तो शुरू करते है Home remedies for stomach gas in hindi.

(1) Eno Powder से गैस का इलाज

  • आज पुरे भारत के ज्यादातर घरो में गैस दूर करने का सबसे आसान तरीका Eno Powder है।
  • यह पाउडर 1-2 मिनट में अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। और पेट में जमे गैस के गोले को तोड़कर वायु के रूप में बहार निकाल देता है।
  • एनो एक अच्छा घरेलु इलाज है जिसे बस पानी में डाल कर पी लेना है। पर याद रहे रोजाना या अधिकतर रूप से इसका सेवन करना स्वास्थ के लिए ठीक नहीं है।

(2) गरम पानी का उपाय

  • रोजाना गैस से परेशान है तो एनो यूज़ करने के बजाय गरम पानी और हींग का नुस्खा आजमाना चाहिए। एक गिलास गरम पानी में आधी चम्मच हींग मिला कर पि लीजिये। इससे कुछ ही मिनटों में गैस का प्रमाण कम होता महसूस होगा।
  • पेट में गैस होने पर कुछ लोगो को जलन और भरिपाना ज्यादा लगता है। ऐसी स्थिति में गरम पानी के साथ अलोएवेरा जेल मिला कर पि लीजिये। अजवाइन चूर्ण को गरम पानी के साथ खाने से भी गैस में राहत मिलती है।

(3) गैस की आयुर्वेदिक दवा

  • गैस से परेशान लोग डॉक्टर से महंगी दवाइया लेते है, पर इन दवा के बजाय 1 रुपये की हरड़े या हाजमोला से भी आपका काम बन सकता है।
  • रोजाना खाने के बाद अपनी पाचनशक्ति को अच्छा करने के लिए 3-4 हाजमोला गोली या 2-3 हरड़े का सेवन कर सकते है।
  • आयुर्वेदिक तत्वों द्वारा हाजमोला को बनाया जाता है, और हरड़े तो पूरी तरह से एक देसी दवा जैसा है। जिसकी मदद से खाना अच्छे से हजम होता है और पेट में गैस के गोले नहीं बनते।

तुरंत पेट साफ़ करने की दवा और एक्सरसाइज

कुछ अन्य घरेलु इलाज

  1. आधी चम्मच निम्बू का रस और थोड़ा शहद मिलाये उसमे थोड़ा काला नमक डाले और मुख्य खुराक के बाद खाये।
  2. दो चुटकी पीसी हुई हल्दी में थोड़ा नमक मिला कर गर्म पानी के साथ पिये।
  3. एक कटे हुए अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगा कर मुँह में डाल कर रस चूसते रहे।
  4. सेब का सिरका और शहद को पानी के साथ मिला कर पिने से गॅस से छुटकारा मिलता है।
  5. गैस से मुक्त रहने के लिए रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहे और किसी भी तरह के गलत खानपान से बचे।
  6. कही बार गैस के कारण पेट फूल जाता है और उल्टी होगी ऐसा लगता है। ऐसी स्थिति में गरम पानी में निम्बू रस डाल दीजिये और फिर 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिश्रित कर दीजिये।
  7. या फिर आप चाहे तो वो बंटे सोडा भी पि सकते है। जिससे गैस दूर होगा और पेट दर्द में भी राहत का अनुभव होगा।

आशा करता हु गैस के इलाज के बारे में पूरी जानकारी बताने में सफल रहा हु। मिलते है अपने नेक्स्ट आर्टिकल में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo