बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय Belly Fat Gharelu Upay

बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय इंटरनेट पर हजारो दे रखे है। जिसमे से कोनसा सही है और कितना कारगर है वो हर किसी को नहीं पता। ये काम हम आपके लिए आसान बनायेगे, आज की पोस्ट में बेल्ली फैट घटाने के लिए केवल उन्ही घरेलु उपाय की जानकारी दी जाएगी। जिसके पीछे पूरा विज्ञान छुपा है और 100% सच के साथ अच्छा रिजल्ट दे पाये।

बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय Belly Fat Gharelu Upay

शरीर में अनियंत्रित चर्बी का प्रमाण बढ़ने की वजह से पेट, कमर, जांघ और शरीर के कही हिस्से फैट से भरपूर हो जाते है। जिसके कारण बॉडी बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती और सेहत के लिए भी हानिकारक बनने लगता है। बढ़ा हुआ पेट अंदर करने के लिए या शरीर के किसी भी हिस्से की चर्बी घटाने के लिए सबसे पहले थोड़ा हेल्थ साइंस समझना जरुरी है। ये समझ लिया तो बताये गए सारे उपाय आपके लिए रामबाण इलाज की तरह काम करेंगे।

बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय Belly Fat Upay

साइंस ये कहता है की ज्यादा कैलोरी वाला खाने से और कम फिजिकल एक्टिविटी करने से शरीर में वजन बढ़ता है। खाने में प्रोटीन वाला खुराक ज्यादा ग्रहण करे तो मसल्स का प्रमाण बढ़ता है। पर वही अगर कार्ब्स और फैट वाला आहार ज्यादा ले तो चर्बी बढ़ती है।

जो लोग मोटापा की स्थिति में है उनमे से ज्यादातर लोग तली हुई चीज़े, जंक फ़ूड, कार्ब्स वाली चीज़े, फैट फूड्स खाने के शौकीन होते है। और इतना खाने के बाद भी अपने शरीर को सबसे कम कष्ट देते है। इन्ही कारणों की वजह से Belly Fat बढ़ता ही जाता है।

अब इसको ख़तम करना है तो अपने जीवन में अच्छी डाइट को शामिल करना होगा, एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी के साथ जुड़े रहना होगा। और सबसे जरुरी बात अपने बुरी आदतों को हो सके उतना जल्दी छोड़ना होगा। अब इन तीनो चीज़ो को बढ़ा हुआ पेट कम करने की घरेलु उपाय के साथ जोड़ कर बात करते है।

(1) अपनी आदतों में बदलाव लाये

  • आप सोच रहे होंगे बस हमें जल्दी से पेट कम करने का कोई नुस्खा बता दो। तो ये समझ लो की फिटनेस बनाये रखने के लिए नुस्खे से ज्यादा अपनी आदतों पर ध्यान देना होता है।
  • सबसे पहले तो रात को 11 बजे से पहले सोने का नियम बना लीजिये। और 8 घंटे की पूरी नींद लेने के बाद सुबह जल्दी उठ जाये।
  • फिर बिना ब्रश किये एक Weight Loss Drink पीना है। थोड़ा गरम पानी करे फिर उसमे 1 चम्मच शहद, निम्बू का रस और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिल दीजिये। यह हेल्थ ड्रिंक सुबह खाली पेट सबसे पहले पीना है।
  • अब पुरे दिन लगातार कुछ भी बेकार की चीज़े खाने के बजाय सिर्फ घर का बना खाना ही खाये, हो सके उतना ज्यादा पानी पिए।
  • कोई भी नशा या धूम्रपान करने की आदत है तो उसे छोड़ दीजिये या कम करे।
  • अपनी बॉडी को एक ही जगह पर टिकाये रखने की बजाय हो सके उतना मूवमेंट में ले जाइये।

(2) सलाड और फ्रूट्स का डाइट प्लान

  • हो सकता है आपको बार बार खाने की आदत हो या पुरे दिन भूख लगती हो। तो ऐसे में नियम बना ले की लंच और डिनर में घर का बना पौष्टिक आहार ही खाना है।
  • और बाकी के टाइम में जब भी भूख लगे तब फ्रूट्स का सेवन करे या हरी सब्जियों को भी थोड़ा बॉयल कर के खा सकते है।
  • टमाटर, सेब, ककड़ी जैसी किसी भी चीज़ो को मिला कर सलाड के रूप में भी खा सकते है। या ऐसा अच्छा नहीं लगता तो जूस बना कर पीजिये।
  • ऐसा करने पर भूख पूरी हो जाएगी और शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी। इससे भी काम नहीं बनता तो ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन कर सकते है।

पतंजलि दिव्य मेदोहर वाटि से मोटापा कम करने का आसान तरीका

(3) बेल्ली फैट कम करने का उपाय

  • बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय विषय पर अब जो तरीका बताने वाला हु। उसे यूज़ करने पर 15 से 30 दिन के अंदर पेट में फ़र्क़ देखने को मिलेगा।
  • बस शर्त इतनी है की जो ऊपर बातें बताई उसे फॉलो करना है और हफ्ते में कम से कम 1 या 2 बार पूरा दिन भूखा रहने की कोशिश करनी है।
  • Belly Fat Gharelu Upay शुरू करते है, रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन मिला दीजिये।
  • नेक्स्ट मॉर्निंग आप देखेंगे की अजवाइन पानी के साथ अच्छे से मिश्रित हो चूका होगा। अब इस पानी को थोड़ा गरम कर ले और छान कर एक अलग गिलास में निकाल लीजिये।
  • इस पानी में निम्बू का रस डाले और पि जाइये, ये बिलकुल शुरुआत में बताये गए तरीका जैसा है।
  • इसे भी सुबह उठ कर खाली पेट ही पीना है, और अच्छे परिणाम पाने के लिए ड्रिंक पिने के बाद 1 घंटे तक किसी भी चीज़ का सेवन ना करे।
  • बेल्ली फैट कम करने का उपाय बहुत ही अच्छा है, इसे 1 महीने तक जरूर फॉलो करे। हजारो लोगो ने इसी आसानी तरीके की मदद से अपना पेट अंदर किया है।

(4) कमर और पेट की चर्बी का उपाय

  • ऊपर बताये गए घरेलु उपाय से मोटापा कम हो जायेगा, लेकिन यदि चर्बी का प्रमाण पेट के अलावा दूसरे हिस्सों पर भी ज्यादा फैला है। तो सिर्फ अजवाइन निम्बू का ड्रिंक पिने से काम नहीं चलेगा, इसके लिए एक्सरसाइज भी करनी होगी।
  • ओबेसिटी के लिए बहुत से लोग सीधा कोई मेडिसिन लेना पसंद करते है। पर आपको बिना सोचे समझे ऐसा कुछ भी नहीं करना है।
  • केवल चर्बी कम करने की एक्सरसाइज ही करे, और कोई दवा लेना चाहते है तो सिर्फ आयुर्वेदिक दवा पर ही भरोसा करे। जिससे कोई भी नुकसान होने की संभावना ना हो और सिर्फ फायदे मिले।
  • बढ़ा हुआ पेट कम करने के लिए रिवर्स क्रंच, लेग जैककिनफे, हील टच और बर्पी जैसी एक्सरसाइज सबसे ज्यादा इफेक्टिव है।
  • इन सभी एक्सरसाइज को आसानी से कैसे करना है उसकी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ सकते है।
  • कमर के साइड की चर्बी और पेट के मुख्य भाग की चर्बी ऐसे व्यायाम करने पर घटना शुरू कर देती है।

(5) अपने आहार पर नियंत्रण करे

  • इंटरनेट पर चाहे जितने पेट कम करने के उपाय पढ़ लो या यूट्यूब पर वीडियोस देख लो। लेकिन ये सब करते वक़्त कही न कही आपको बार बार जैसा खाते आये है वैसा ही खाने का मन करेगा।
  • ऐसे में अपने आहार पर नियंत्रण जरूर करे, आपको सिर्फ इतना याद रखना है की कार्ब्स और फैट वाले फ़ूड कम खाने है। जंक फ़ूड, तली हुई चीज़ो में इसका प्रमाण ज्यादा देखने को मिलता है।
  • इसकी जगह जब भूख लगे तब फ्रूट्स या कोई भी वेजिटेबल का सेवन करे। खाने में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को भी शामिल करे। ताकि वजन कम होने पर शरीर में किसी तरह की कमजोरी ना आये।
  • प्रोटीन के लिए फिश, अंडे, चिकन, पनीर, सोयाबीन, काले चने वगेरा खा सकते है। बस इतना कर लो तो बहुत कम समय में अच्छे परिणाम मिलना शुरू हो जायेगे।

आशा करता हु बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आप सब का में दिल से आभार व्यक्त करता हु। ब्लॉग को सब्सक्राइब करे और हमारी हेल्थ सीरीज के साथ अपना जीवन स्वस्थ बनाये।

DAWAiLAJ
Logo