पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज Pet Ki Exercise

पेट की चर्बी कम करने के लिए इंटरनेट पर आपको बहुत सी Fat Loss Exercise के बारे में जानकारी मिल जाएगी। लेकिन सच कहु तो जिनका पेट बहार निकला हुआ है उनके लिए इस तरह की एक्सरसाइज करना आसान नहीं होता। अगर व्यक्ति का पेट कुछ ज्यादा ही बहार निकला हुआ है तो उसे सामान्य रनिंग करने में भी परेशानी होती है। ऐसे में पेट को अंदर करने के लिए सबसे पहले Weight Loss Diet और उसके बाद व्यायाम पर ध्यान देना होगा।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज Pet Ki Exercise

आप चाहे तो अपने लाइफ स्टाइल के अनुसार पूरा डाइट प्लान बना कर फॉलो कर सकते है। पर ज्यादातर लोग अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा कर नहीं पाते। इसीलिए बस में इतना कह सकता हु की अपने खाने में कार्ब्स को कम करे और प्रोटीन का प्रमाण बनाये रखे। ऐसा करने पर पेट की चर्बी कम होगी और बॉडी में मसल्स बने रहेंगे। जिस कारण एक्सरसाइज करने के 2 फायदे होंगे, पहला पेट कम होगा और दूसरा बॉडी शेप में आ जाएगी।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज

दवाइलाज के रिसर्च द्वारा आपके लिए दुनिया की वो 8 Best Exercise कलेक्ट की गयी है, जिनसे पेट की चर्बी घटाने में 100% बेस्ट रिजल्ट मिलेगा। लेकिन उससे पहले जैसा मैंने कहा वो खाना कम करे जिनसे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती है, जैसे की बहार की तली चीज़े, मैदा, जंक फ़ूड वगेरा। एक्सरसाइज द्वारा अच्छा परिणाम पाने के लिए रोजाना हरी सब्जिया और घर का बना सामान्य खाना खाये। हो सके तो हफ्ते में 1 दिन उपवास करे या कम खाने की कोशिश करे। अब आगे बढ़ते है Pet Ki Exercise की तरफ।

(1) Reverse Crunches

Crunches पेट या कमर की चर्बी कम करने के लिए सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज है। Reverse Crunches करने पर पेट पर जमा सारा फैट धीरे धीरे कम होने लगता है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे लेट जाये और नीचे की फोटो में बताई गयी पोजीशन लीजिये।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज Pet Ki Exercise

जैसा फोटो में बताया गया है बिलकुल उसी तरह से पैरो को जोड़ कर पहले मुँह की तरफ करना है फिर बहार की तरफ। और दोनों ही हाथ जमीन की तरफ निचे दबा कर रखना है। इस तरह कुल 4 सेट लगाए और 1 सेट में 15 रेप्स करे। हर सेट के बाद बिच में 15-20 सेकंड का रेस्ट ले सकते है।

(2) Single Leg Jackknife

अगर आपका बड़ा सा पेट है और हर तरफ कमर के आसपास चर्बी जमी हुई है तो हो सकता है शुरुआत में ये एक्सरसाइज करने में दिक्कत हो। पर अगर आप इसे रोजाना लगातार करते रहते है तो बहुत ही जल्द अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते है।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज Pet Ki Exercise

इमेज में बताये अनुसार सीधे लेट कर अपने दोनों हाथ ऊपर की तरफ रखे। फिर किसी एक पैर को ऊपर की तरफ उठाये और दोनों हाथो से वहा छूने की कोशिश करे। ऐसे एक बार लेफ्ट और एक बार राइट पैर आगे कर के हाथो से छूते रहना है।

(3) Heel Touch

Heel touch उन सभी लोगो के लिए आसान एक्सरसाइज है जिन्हे भारी वजन के कारण मूवमेंट करने में परेशानी होती है। इसमें भी बस पहले सीधे लेट जाना है फिर अपने लेफ्ट हाथ से लेफ्ट लेग की हील को साइड से टच करना है। फिर राइट हाथ से अपने राइट पैर की हील को छूना है, ऐसा लगातार 15 से 20 बार 1 सेट में कर सकते है।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज Pet Ki Exercise

इसे रोजाना टोटल 4 सेट में लगाया जाये तो पेट की चर्बी जल्दी दूर होने लगती है। अभी तक बताई गयी इन 3 Pet ki exercise के साथ यदि आप कोई अच्छा और इफेक्टिव मेडिसिन खरीदना चाहते है। तो पतंजलि का आयुर्वेदिक दिव्य मेदोहर वाटि खरीद सकते है। जो बिना किसी नुकसान के Fast Weight Lose करने में मदद करता है।

(4) Mountain Pose

यह एक्सरसाइज परफॉर्म करने के लिए सबसे पहले फोटो में बताये गए Mountain Pose को ग्रहण कर लीजिये। फिर इसी पोज़ में हो सके उतना थोड़ा थोड़ा कर के पैर और हाथो को अंदर की तरफ स्ट्रेच करे। हो सके यह एक्सरसाइज इमेज से समझ ना आये तो उसके लिए आप यूट्यूब पर जा कर वीडियोस भी देख सकते है।

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज Pet Ki Exercise

इसमें रेप्स या सेट ऐसा कुछ नहीं है, बस जितनी देर हो सके उतना अपनी बॉडी को होल्ड और स्ट्रेच करनी है। शुरुआत में आप 5 से 10 सेकंड के लिए स्ट्रेचिंग कर पाये तो भी अच्छा है। थोड़ा अनुभव हो जाने के बाद 20-30 सेकंड तक भी आगे जा सकता है। इस एक्सरसाइज की मदद से कही व्यक्तियों ने सिर्फ 15 दिन में ही पेट की चर्बी कम करने में सफलता हांसिल की है।

(5) Twist Crunches

ऊपर बताई गयी एक्सरसाइज करने में यदि आप माहिर हो जाते है तो Twist Crunches करने के लिए तैयार है। यही वो एक्सरसाइज है जो पेट की चर्बी या कमर की चर्बी पर सबसे ज्यादा इफ़ेक्ट करने वाली है। परफोर्म करने के लिए इमेज में बताई गयी पोजीशन अनुसार लेट जाना है।

Twist crunches exercise

फिर दोनों हाथो को माथे के पीछे की लगा कर, ऊपर की बॉडी राइट-लेफ्ट में मूवमेंट करवानी है। और इसी के साथ पैरो को आगे पीछे की पोजीशन में मूव करना है। शरीर में किसी भी जगह पर बढ़ी हुई बेकार की चर्बी को यह एक्सरसाइज आसानी से हटा देता है। जैसे कमर के साइड की चर्बी, जांघ की चर्बी या Pet ki charbi.

(6) Burpee Exercise

बहार के देशो में मोटापे को लेकर बहुत समस्याए देखने को मिलती है। ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड खाना और Unhealthy Lifestyle की वजह से चर्बी जम जाती है। ऐसे में जिस तरह हमारे यहाँ सूर्य नमस्कार प्रचलित है उसी तरह वहा Burpee Exercise प्रचलित है। आप चाहे तो भारत की सबसे ज्यादा पॉपुलर पेट कम करने का योगासन पोस्ट पढ़ सकते है।

Burpee exercise

इसमें बस पुश उप की पोजीशन में आना है फिर खड़े हो कर एक हल्का जम्प लगाना है और वापस यही दोहराना है। इस तरह लगातार 15 से 20 बार स्पीड में करते रहना है, ऐसा करने पर बॉडी फुल एक्टिव मोड में आ जाती है। और पेट की चर्बी पर तुरंत प्रभाव पड़ने लगता है, रोजाना ये एक्सरसाइज करने पर पेट पूरा स्लिम हो जाता है।

(7) Mountain Climber

कही मुश्किल पहाड़ो को चढ़ते वक़्त पर्वतारोही चढ़ाई के लिए हाथ और पैर दोनों को सहारा लेते है। जिसमे कुछ नीचे बताई गयी इमेज के अनुसार पोजीशन आ जाती है। वजन घटाने के लिए इसी पोजीशन में बस पैरो को थोड़ा स्पीड में आगे करते रहना है। पहला दाया पैर फिर बाया पैर इस तरह पोजीशन लेकर पैरो की मूवमेंट करते रहना है।

Mountain climber exercise

बहुत से लोग ऐसे है जिनकी बॉडी अच्छी है और खुद सेहतमंद है, बस उनका पेट थोड़ा बहार निकला हुआ होता है। तो ऐसे लोगो के लिए Mountain Climber रामबाण इलाज है, इससे बस पेट की चर्बी पर ही ज्यादा इफ़ेक्ट पड़ेगा। और बाकी सब मसल्स जैसे है उसी तरह से फिट रहेंगे।

(8) Physical Activity

जो लोग मोटापा का शिकार बने हुए है उनमे से ज्यादातर लोगो में एक आम आदत देखने को मिलती है। की वह पुरे दिन में सबसे कम काम करते है या अपने शरीर को कष्ट देते है। बैठे बैठे खाते रहना और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से ही पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।

Physical activity exercise

इसलिए यदि आप भी इस तरह की स्थिति में है तो तुरंत अपने शरीर से रोजाना काम कराये। आपको जो भी अच्छा लगे जिसमे शरीर की ऊर्जा का प्रयोग करना हो वो करे। जैसे आप मैदान में जा कर खेल सकते है, डांस कर सकते है या पार्क में चलने के लिए जा सकते है।

चर्बी कम करने की एक्सरसाइज का वीडियो

अगर आप 8 एक्सरसाइज करने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते है, और बस कुछ Best effective exercise ही करना चाहते है। तो नीचे के वीडियो में दी गयी तीन एक्सरसाइज कर सकते है, जो हमने पोस्ट के स्टार्टिंग में बताई है उसी का वीडियो है।

आशा करता हु Pet ki Exercise के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। पोस्ट को शेयर और ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करे। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक।

DAWAiLAJ
Logo