कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, कारण, इलाज और दवा Cholesterol In Hindi

फैटी खाद्यपदार्थों का सेवन करने पर हमारे खून में फैट जमा होता है। मानव शरीर का खून मुख्यत्वे पानी और कोशिकाओं से बना होता है। ऐसे में पानी और फैट कभी मिल कर साथ में कार्य नहीं कर पाते। इसलिए फैट को खून में आगे बढ़ाने के लिए लिपोप्रोटीन सहायता करते है। लिपोप्रोटीन दो तरह के होते है, अच्छा और ख़राब। कम घनत्व वाला लिपोप्रोटीन हानिकारक होता है। और उच्च घनत्व वाला लिपोप्रोटीन अच्छा होता है। खून में कम घनत्व वाला लिपोप्रोटीन 160 मिग्रा/डेसीलीटर से ज्यादा हो जाये तो ख़राब कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखना शुरू हो जाते है।

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, कारण, इलाज और दवा Cholesterol In Hindi

उच्च कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को हृदय से सम्बंधित कही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति होने के पीछे आपका खानपान और जीवनशैली मुख्य वजह होती है। इसे सही तरह से समझने के बाद घरेलु इलाज उपाय और डॉक्टर की दवा द्वारा समस्या ठीक की जा सकती है।

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण Cholesterol In Hindi

यदि अपने आहार में दूध की बनावट, मछली, चिकन, मीट और अंडे जैसे खाद्यपदार्थ ज्यादा खाते हो। तो LDL Cholesterol का प्रमाण आपके शरीर में बढ़ेगा। जो खून में सही से आगे बढ़ नहीं पाता, और हृदय तक खून पहुंचने से पहले ही सामने दिवार बन कर खड़ा हो जाता है। जिसके कारण सांस लेने में दिक्कते या हार्ट अटैक तक समस्या जा सकती है। यहाँ कोलेस्ट्रॉल के लक्षण बताये है, आपकी स्थिति भी ऐसी है तो दवा जरूर करे।

  • हार्ट में दर्द होना
  • सांसे फूलना
  • जल्दी थक जाना
  • हृदय की असामान्य गति
  • लगातार वजन बढ़ना
  • बहुत ज्यादा पसीना आना
  • कफ या लगातार खांसी

ऊपर बताये गए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कुछ सामान्य लक्षण Symptoms Of High Cholesterol है। ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह से Lipid Profile Test करवाना चाहिए। ताकि आपको Total Cholesterol की संपूर्ण माहिती मिल जाये।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

शरीर में कोई भी बीमारी या कुछ गलत होने के पीछे कारण छुपे होते है। उसी तरह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण भी है। निचे कुछ कारण है जिससे आपका ख़राब कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है।

  • नॉनवेज खाद्यपदार्थों में उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है। इसके अलावा दूध से बनी सभी बनावटों से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
  • रोजाना बस बैठ कर खाते रहते है और एक्टिविटी कम करते है तो मोटापा के साथ कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है।
  • ज्यादातर पुरुषो में 20 वर्ष की आयु बाद सामान्यत रूप से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता रहता है। और 35 की उम्र बाद ये गति ज्यादा बढ़ती है।
  • कुछ विशेष रोग या बीमारी के कारण भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
  • धूम्रपान और नशा करने से भी ख़राब कोलेस्ट्रॉल को प्रोत्साहन मिलता है।

हमने हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण और कारण दोनों को समझ लिया। अब उपचार में क्या इलाज और दवा है वो बतायेगे।

हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज

  • ज्यादा तली हुई तेल मसाले वाली फ्राई चीज़े खाना बंद या हो सके उतना कम कर दीजिये।
  • रोजाना भरपूर धूम्रपान या कोई नशा करने की आदत है तो वो तुरंत छोड़ दीजिये।
  • जिन खानो में फैट ज्यादा होता है वो सब ना खाये, हो सके तो नॉनवेज खाना छोड़िये।
  • खाने में हरी सब्जिया, कम तेल मसाले वाला खाना और फ्रूट्स को शामिल करे।
  • यदि आप मोटापा से पीड़ित है तो मोटापा घटाने के उपाय पर भी ध्यान दीजिये।
  • दिन में कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज या योगा करे।
  • एक्सरसाइज या योगा नहीं कर पाते तो 15-20 मिनट चलने जरूर जाये।
  • शरीर को गतिविधि में रखने की कोशिश करे, कुछ खेल भी सकते है।
  • गरम पानी में शहद और नींबू का रस मिला कर रोज सुबह पिने से कोलेस्ट्रॉल और चर्बी कम होती है।

LDL कोलेस्ट्रॉल की दवा

हार्ट की बीमारी या LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए स्टैटिन दवाइया दी जाती है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कुल 3 तरह की दवाई है एलॉपथी, होमियोपैथी और आयुर्वेदिक। स्टैटिन दवा आप डॉक्टर की सलाह के आधार पर लीजिये। यहाँ हम केवल होमियोपैथी और आयुर्वेदिक दवा के बारे में बता रहे, जिसके नुकसान बहुत कम है।

  1. Cureveda Cholesterol Tablets प्रतिदिन 2 टेबलेट का सेवन करना है।
  2. Cholesterinum 3X – 2 टेबलेट्स को दिन में 3 बार सेवन करना है।
  3. ADEL 28 Drops – 15 से 20 बूंदो को 1 गिलास पानी में मिला कर दिन में 3 बार पीना है।

यहाँ हमने सबसे अच्छी कोलेस्ट्रॉल की दवा का नाम बताया है। इन मेडिसिन टेबलेट से दवाइयों से होने वाले साइड इफेक्ट्स कम देखने मिलते है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाये

केवल कोलेस्ट्रॉल के लक्षण या कारण समझने से समस्या का निराकरण नहीं होगा। दवाई, घरेलु उपचार, खानपान और एक्सरसाइज पर भी उचित ध्यान देना जरुरी है। यहाँ हम बता रहे है की कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।

  • अपने जीवन से चाय, कॉफ़ी, कोल्डड्रिंक्स का त्याग कर के ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये। ग्रीन टी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
  • गेहू, चावल, मकई जैसे साबुत अनाज में कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने की क्षमता होती है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने में फलो का सेवन करना अति उत्तम माना जाता है। फल के अंदर अच्छी मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम होता है। सेब, संतरा, कीवी, अवोकेडो कोलेस्ट्रॉल से लड़ने में सबसे अच्छे फल है।
  • दिन के खाने में 1 या 2 बार हरी सब्जियों का सेवन जरूर करे। कम तेल मसाले में बनी हरी सब्जिया स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है।
  • कोलेस्ट्रॉल के मरीज को किसी सामान्य तेल से बना खाने के बजाय Virgin Olive Oil से बना खाना चाहिए।

Cholesterol In Hindi कोलेस्ट्रॉल से खतरा

  • शरीर में कही पर छोटी सी चोट भी लग जाये तो हमें दर्द होने लगता है। तो सोचिये जब शरीर के 2 महत्वपूर्ण भाग हार्ट और मस्तिष्क में कुछ गलत हो तो कैसा होगा।
  • कोलेस्ट्रॉल का सबसे बड़ा खतरा हार्ट अटैक और स्ट्रोक होता है। दोनों ही स्थिति ऐसी है जिसमे इंसान की मृत्यु हो सकती है।
  • कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते प्रमाण का पता चलने के बाद भी आप फैटी खाद्यपदार्थ का सेवन करते रहते है, तो कभी भी हार्ट काम करना बंद कर सकता है।
  • शरीर की हलन चलन या एक्टिविटी बहुत ही कम है तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ता ही रहेगा।
  • धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के लिए कोलेस्ट्रॉल का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
  • यदि आपको पहले से कोई रोग या बीमारी है और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ रहा है, तो समस्या आगे ज्यादा गंभीर रूप ले सकती है।

आशा करता हु Cholesterol In Hindi में लक्षण, कारण, इलाज और दवा के बारे में पूरी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo