Lipid Profile Test In Hindi लिपिड प्रोफाइल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

लिपिड को सामान्य भाषा में फैट कहा जाता है। जैसे हमारे शरीर के पार्ट्स में फैट होता है वैसे ही खून की नली में भी होता है। इसी फैट की मात्रा को चेक करने के लिए जो परिक्षण किया जाता है उसे लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कहते है। Lipid Profile Test In Hindi में कुल 5 तरह के मुख्य परिक्षण किये जाते है। जिसके आधार पर पता चल सकता है की खून में रहा फैट व्यक्ति के लिए खतरा है या नहीं।

Lipid Profile Test In Hindi लिपिड प्रोफाइल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट क्या है

एक्सपर्ट्स डॉक्टर की जानकारी अनुसार 20 वर्ष की उम्र के बाद एक बार लिपिड प्रोफाइल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट करवाना चाहिए। ज्यादातर लोगो में 35 से 45 की आयु में पहली बार हार्ट से सम्बंधित परेशानिया देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में हो सकता है कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए खतरा बन रहा हो। जिसे जानने के लिए डॉक्टर्स लिपिड प्रोफाइल या लिपिड पैनल टेस्ट कराने की सलाह देते है।

Lipid Profile Test In Hindi

बायोलॉजी साइंस के अनुसार ब्लड मुख्यत्वे पानी और कुछ कोशिका से बना होता है। शरीर में आहार जाने पर वो पाचनक्रिया से होकर खून में आकर सभी हिस्सों की जरुरत पूरी करती है। खून में कार्ब्स, प्रोटीन और थोड़ी मात्रा वाला फैट आसानी से चला जाता है। पर बहुत ज्यादा फैट आसानी से खून में जा नहीं पाता, क्यों की पानी और फैट दोनों साथ नहीं हो पाते।

ऐसे में फैट की सहायता करने के लिए कुछ प्रोटीन्स होते है जिन्हे लिपोप्रोटीन कहा जाता है। Lipid Profile Test In Hindi में इन्ही सबको टेस्ट किया जाता है। कुल मिला कर 5 मुख्य टेस्ट होते है जो निचे अनुसार होते है।

  1. Total Cholestrol Test – TCT
  2. High Density Lipoprotein – HDL
  3. Low Density Lipoprotein – LDL
  4. Very Low Density Lipoprotein – VLDL
  5. Triglycerides Test – TT

इन टेस्ट्स द्वारा रिपोर्ट्स में पूरी जानकारी मिल जाती है की खून में किसकी मात्रा क्या है। अब आपको पता चल गया होगा लिपिड प्रोफाइल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट क्या है।

लिपिड टेस्ट कब और किसे करवाना चाहिए

  • रिपोर्ट कराने के 12 घंटे पहले तक आपको कुछ खाना नहीं चाहिए। ताकि जो परिणाम मिले वो बिलकुल सही हो।
  • इस तरह के लिपिड टेस्ट ज्यादातर सुबह 9 बजे से पहले करवाए जाते है।
  • हेल्थ आर्गेनाईजेशन कहती है 20 वर्ष की उम्र बाद एक बार रिपोर्ट करवा लेना बेहतर है। ताकि आपको ब्लड के अंदर रही फैट कोलेस्ट्रॉल की वैल्यू पता चल जाये।
  • यदि आपको हृदय से सम्बंधित पहले से कोई बीमारी रही है तो डॉक्टर के बताये अनुसार समय समय पर टेस्ट करवाना चाहिए।
  • 35 या 45 की उम्र के बाद हर 1 या 5 साल में Lipid Test जरूर करवाए। इस तरह समय से पहले ही समस्या को रोका जा सकता है।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्यों करवाना चाहिए

  • पाचनक्रिया से होकर खून के साथ लिपिड कोलेस्ट्रॉल हार्ट पर जाता है। और यदि वह ये सम्पूर्ण फैट्स दिवार बना ले तो हार्ट तक खून नहीं जा पाता। ऐसे में व्यक्ति को हृदय में दर्द होना, सांस लेने में परेशानी और हार्ट अटैक हो सकता है।
  • ऐसी ही यदि कोलेस्ट्रॉल दिवार के कारण ब्लड ब्रेन तक नहीं पहुंच पाता, तो स्ट्रोक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसीलिए सांस से सम्बंधित को भी लक्षण दिखने पर लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवाना चाहिए।
  • आपकी जीवनशैली ऐसी है जिसमे दूध, मछली, मीट, अंडे जैसे फैटी पदार्थ ज्यादा खाते रहते है। तो आपको कोलेस्ट्रॉल का खतरा हो सकता है।
  • अक्सर धूम्रपान या किसी भी नशीली चीज़ो का सेवन करने वालो को कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादा होती है।
  • पूरा दिन फैट वाला कुछ भी आहार खाते रहते है और एक जगह पर बिना शरीर को कष्ट दिए बैठ कर काम करते है, तो भी Lipid Profile Test करवाना चाहिए।

Lipid Profile Test In Hindi Normal Range

Lipid Profile Test In Hindi लिपिड प्रोफाइल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट क्या है

हर व्यक्ति में लिपिड टेस्ट की सामान्य नॉर्मल रेंज क्या होनी चाहिए, वो ऊपर की इमेज द्वारा समझ सकते है।

  1. Cholestrol Normal Range 200 मिग्रा/डेसीलीटर से कम सबसे बढ़िया माना जाता है। 200 से 240 तक की स्थिति सामान्य और 240 से अधिक खतरा है।
  2. LDL Cholestrol की वैल्यू 130 मिग्रा/डेसीलीटर से कम होनी चाहिए।
  3. HDL Cholestrol की नॉर्मल रेंज 40 से 60 मिग्रा/डेसीलीटर है। ये 60 से अधिक हो तो भी अच्छा है, लेकिन 40 से कम नहीं होना चाहिए।
  4. Triglycerides Normal Range 150 मिग्रा/डेसीलीटर से कम अच्छी है।
  5. VLDL की वैल्यू 30 मिग्रा/डेसीलीटर से कम होनी चाहिए।
  6. इसके अलावा टेस्ट में Non HDL-C और TG To HDL Ration होता है, जिसकी रेंज Lipid Profile Test In Hindi की फोटो में है।

टेस्ट की नॉर्मल रेंज थोड़ी बहुत बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओ के लिए अलग हो सकती है। पर जो यहाँ वैल्यू बताई है उसी के आसपास होती है। जब भी आपको लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के परिणाम मिलेंगे। तो इसमें लिखा होगा की आपके लिए सही नॉर्मल रेंज कोनसी है। उसी रेंज को समझते हुए रिपोर्ट्स को देखे।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट प्राइस

  • टेस्ट का खर्चा हॉस्पिटल की सुविधा और सिटी पर निर्भर करता है। फिर भी बता दू की भारत की ज्यादातर हॉस्पिटल में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट का कॉस्ट 200 से 500 के बिच में होता है।
  • यदि आप सरकारी अस्पताल से परिक्षण करवाते है तो हो सकता है इससे भी कम खर्चा आये।
  • और कोई अच्छी सुविधाजनक महंगी हॉस्पिटल से करवाते है तो इससे भी ज्यादा पैसे देने पड़ सकते है।

CBC Test In Hindi

कोलेस्ट्रॉल की दवा इलाज क्या है

यदि बताई गयी नॉर्मल रेंज में आप सही नहीं बैठते तो यह समस्या आपको मृत्यु तक ले जा सकती है। इसलिए समस्या ज्यादा बढे उसी से पहले निम्नलिखित इलाज और दवा करनी चाहिए।

  • किसी भी तरह के नशे से दूर रहे, यह समस्या को जल्दी बढ़ाता है।
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल को रोकने के लिए अपने खाने में से दूध की बनावट, फिश, चिकन, अंडे को हटाए।
  • हाई ट्राइग्लिसराइड से बचने के लिए तली हुई फ्राई चीज़े या ज्यादा तेल वाली चीज़े खाना बंद करे।
  • लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के परिणामो पर आधारित इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा कुछ दवा दी जाएगी।
  • उन दवाओं का डॉक्टर के बताये अनुसार अच्छे से सेवन करे। ताकि जल्दी से कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही किया जा सके।
  • प्रतिदिन 30 से 50 मिनट तक योगा या सामान्य एक्सरसाइज करे। इससे भी बेकार का जमा हुआ कोलेस्ट्रॉल साफ़ हो जाता है।
  • ज्यादा पानी पिए, अपने आहार में हरी सब्जिया और फल को भी शामिल करे।

सवाल जवाब (FAQ)

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से सम्बंधित अधिकतर सभी जरुरी सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से क्या पता चलता है?

इस परिक्षण की मदद से खून में मौजूद फैट की मात्रा का पता चलता है। यह मात्रा पता चलने पर कही बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।

(2) लिपिड प्रोफाइल बढ़ने से क्या होता है?

यदि परिक्षण में परिणाम बढे हुए नजर आते है हृदय से सम्बंधित कही खतरे है। कोलेस्ट्रॉल लिपिड के हाई होने से धमनी रोग और हृदय रोग का ज्यादा खतरा है। जिसमे हार्ट अटैक, स्ट्रोक या दौरे पड़ने की स्थिति हो सकती है।

(3) टोटल नार्मल लिपिड कितना होना चाहिए?

200 मिग्रा/डेसीलीटर से कम होना सबसे सही परिणाम है। इससे मरीज को हृदय रोग से सम्बंधित खतरे कम रहते है।

आशा करता हु Lipid Profile Test In Hindi पर पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo