CBC Test सीबीसी टेस्ट क्या है सबसे सस्ता ब्लड टेस्ट कैसे करवाये

CBC Test In Hindi की यह पोस्ट में आज आपको Complete Blood Count Test के बारे में पूरी जानकारी बताई जाएगी। और संपूर्ण जानकारी के अंत में यह टेस्ट सबसे सस्ता कैसे करवा सकते है उसकी भी जानकारी दी जाएगी। शरीर में रही बीमारियों का पता खून की जाँच करवाने से पता चलता है, इसीलिए हॉस्पिटल में एडमिट होने पर ज्यादातर मरीजों को ब्लड टेस्ट करवाया जाता है। पर ये जरुरी नहीं है की मरीज ही टेस्ट करवा सकता है, चाहे तो एक सामान्य व्यक्ति भी अपने स्वास्थ के लिए टेस्ट करवा सकता है।

 CBC Test सीबीसी टेस्ट क्या है सबसे सस्ता ब्लड टेस्ट कैसे करवाये

सीबीसी टेस्ट को हिंदी में पूर्ण रक्त गणना कहा जाता है, जिसमे खून में रहे विभिन घटको के स्तरों को मापा जाता है। यह घटको की मापन प्रक्रिया से अंत में एक पूरा रिपोर्ट बन कर तैयार होता है, जिसमे व्यक्ति की शारीरिक स्थिति का पता चलता है। अक्सर डॉक्टर रिपोर्ट को समझाते है लेकिन यह पोस्ट के अंत तक आपको यह भी समझ आ जायेगा की CBC Test Reports कैसे पढ़ते है।

सीबीसी टेस्ट क्या है CBC Blood Test

रक्त परिक्षण द्वारा किसी भी व्यक्ति का पूरा स्वास्थ मूल्यांकन आसानी से किया जा सकता है। और इसी मूल्यांकन के आधार पर यदि व्यक्ति में कोई बीमारी पायी जाती है तो डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जाता है। ब्लड के नमूने में खून बनाने वाली कोशिकाओं का मापन किया जाता है, जिसका नाम निचे अनुसार है।

  1. लाल रक्त कोशिका RBC – Red Blood Cells
  2. सफ़ेद रक्त कोशिका WBC – White Blood Cells
  3. प्लेटलेट्स – Platelets

इन तीनो की संख्या एक निश्चित प्रमाण में रहे तो सही है, इसमें वृद्धि या कमी आती है तो शरीर में समस्या हो सकती है। इन कोशिकाओं की मापन प्रक्रिया को ही सीबीसी टेस्ट CBC Test कहा जाता है। खून में कुल 5 मुख्य रक्त घटक होते है, जिनका नाम और कार्य निचे अनुसार है।

  1. RBC – ऑक्सीजन ले जाने का कार्य
  2. WBC – संक्रमण से लड़ने का कार्य
  3. Platelets – रक्त का धक्का बनता है
  4. Hemoglobin – यह प्रोटीन है जो लाल कोशिका में ऑक्सीजन वाहक का काम करता है
  5. Hematocrit – रक्त के द्रव घटक या प्लाज्मा में लाल कोशिकाओं का अनुपात है

CBC Test के मापन घटक और CBC Normal Range

  1. RBC – आरबीसी टेस्ट में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या का मापन किया जाता है। Red Blood Cells रक्त में ऑक्सीजन ग्रहण करती है और कार्बन डाइऑक्साइड को फ़िल्टर करती है। पुरुषो में Normal RBC Count 4.7 to 6.1 cells/mcL और महिलाओ में 4.2 to 5.4 cells/mcL होना चाहिये।
  2. WBC – ब्लड में रही सफ़ेद रक्त कोशिकाये संक्रमण से लड़ती है। पुरुषो में इसका सामान्य स्तर 4500 से 11000 cells/mcL के बिच में होना चाहिए।
  3. Platelets – स्वस्थ व्यक्ति में प्लेटलेट्स की सिमा सामान्यत रूप से 140,000 से 450,000 के बिच में होती है। प्लेटलेट्स खून का धक्का ज़माने में सहाय करता है जो खून की स्वस्थ प्रक्रिया के लिए जरुरी होता है।
  4. Hb Hemoglobin – Hb रक्त में पाए जाने वाला एक प्रकार का प्रोटीन है जो ऑक्सीजन परिवहन में सहाय करता है। पुरुषो में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 14 से 17 gm/dL और महिला में 12 से 15 gm/dL होना चाहिए।
  5. Hct Hematocrit – पुरुषो में हेमाटोक्रिट 41% से 50% और महिलाओ में 36% से 44% होना चाहिए। हेमाटोक्रिट लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है, इसका कम स्कोर हो तो शरीर में आयरन की मात्रा कम हो सकती है। और इसका अतिरिक्त प्रमाण भी शरीर में बीमारिया ला सकता है।

इन पांच घटक के अलावा CBC Test में MCV, MCH, RDW, Netrophils, Lyphocytes, Monocytes जैसे छोटे घटक तत्वों को भी मापा जाता है, जिसकी इनफार्मेशन CBC Reports में देखने को मिलती है।

सीबीसी टेस्ट कैसे और क्यों करते है

CBC Test को आसान भाषा में खून की जाँच कराना ऐसा कहा जा सकता है। यह टेस्ट करने के लिए डॉक्टर की सलाह के आधार पर नीडल की मदद से आपका Blood Sample लिया जाता है। इस सैंपल को लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाता है, टेस्ट में पूरी रिपोर्ट बन कर तैयार हो जाती है। रिपोर्ट को पढ़ कर खून की गतिविधयों का बारीकी से अभ्यास किया जा सकता है। अब ये जान लो की, सीबीसी टेस्ट क्यों करते है।

  • शरीर में कमजोरी लगना, बुखार होना या थकान होने पर
  • एनीमिया की जाँच करने के लिए
  • शरीर के किसी भाग से खून बह रहा है तो उसका प्रमाण देखने के लिए
  • रक्त में रहे रोगो के निदान करने के लिए जैसे ल्यूकेमिया
  • किसी संक्रमण का पता लगाने के लिए
  • शरीर में कोई उपचार या दवा चल रही है तो वह कैसा काम कर रहा है वो देखने के लिए
  • किसी बीमारी निदान करने के लिए

शराबियो के लिए जरुरी जीजीटी टेस्ट क्या है

रिपोर्ट्स रिजल्ट्स को कैसे समझते है

टेस्ट के अंत में लैब द्वारा जो रिपोर्ट्स निकल कर आएंगे उन्हें डॉक्टर अच्छे से समझ लेंगे और उसी के आधार पर आपका उपचार किया जायेगा। पर यदि आप चाहे तो खुद किसी के भी CBC Test Reports को निचे दी गयी जानकारी द्वारा समझ सकते है।

  1. Red Blood Count – यदि RBC Test में आरबीसी की मात्रा नॉर्मल से कम आती है तो एनेमिया हो सकता है, जिसकी वजह कमजोरी तथा थकान हो सकती है। यदि आरबीसी की मात्रा सामान्य स्तर से अधिक आती है तो Polycythemia या Polycythemia Vera हो सकता है जो दिल और दिमाग की बीमारियों का कारण होता है।
  2. White Blood Count – WBC नॉर्मल रेंज से कम आता है तो संक्रमण बढ़ने के समस्या हो सकती है, जो शरीर के किसी भी ऑर्गन पर प्रभावी हो सकता है। कम आने पर संक्रमण खुद बढ़ने लगता है और मात्रा ज्यादा आने पर WBC संक्रमण को बढ़ने में मदद करता है।
  3. Platelets Count – प्लेटलेट्स का सामान्य स्तर 1.5 से 4.5 लाख होता है। अगर टेस्ट में इसकी मात्रा सामान्य स्तर से कम आती है तो व्यक्ति को रक्तस्राव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। और स्तर अधिक होने पर रक्त नलियों में रक्त का थक्का जम सकता है।
  4. Hemoglobin – हीमोग्लोबिन Hb का सामान्य स्तर 15gm/100 ml ब्लड होता है। अगर इसकी मात्रा सामान्य स्तर से कम आती है तो एनेमिया हो सकता है। और मात्रा बढ़ी हुयी आती है तो रक्त का थक्का जमने, दिल की बीमारी, हार्ट अटैक तथा स्ट्रोक वगेरे जैसी समस्या उत्पन सकती है।

सबसे सस्ता सीबीसी टेस्ट कैसे करवाये CBC Test Price In India

  • CBC Test की कीमत आप कहा और किस स्थिति में टेस्ट करवा रहे है उसपर निर्भर करता है। यदि आप किसी सरकारी अस्पताल या लैब में टेस्ट करवाते है तो टेस्ट 100 से 200 रुपये तक में हो जाता है। प्राइवेट हॉस्पिटल या लैब में परिक्षण करवाने पर CBC Test Price 150 से 500 रुपये तक का हो सकता है।
  • अगर आपके पास कम समय है और अच्छी फैसिलिटी वाली लैब में जाँच करवाना चाहते है तो थोड़ा महंगा पड़ सकता है। पर यदि आपके पास थोड़ा ज्यादा समय है और बस रिपोर्ट्स से मतलब है तो सरकारी विभाग या किसी छोटी प्राइवेट हॉस्पिटल से टेस्ट करवा लीजिये। वहा आपका काम सबसे सस्ता सिर्फ 150 से 250 रुपये में हो जायेगा।
  • भारत के ज्यादातर सभी लैब सरकार मान्य होते है जो अच्छे और सही रिपोर्ट्स बना कर देते है। इसलिए आप छोटे-बड़े हर लैब पर CBC Test के लिए भरोसा कर सकते है।

बिलीरुबिन टेस्ट की पूरी जानकारी

आशा करता हु सीबीसी टेस्ट Blood Test की पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo