स्वास्थ्य की सही स्थिति पता करने के लिए संपूर्ण रक्त परीक्षण किया जाता है जिसे CBC Test कहते है। इस टेस्ट में लाल रक्त कोशिका, सफ़ेद रक्त कोशिका और प्लेटलेट्स का मापन होता है। इस पुरे टेस्ट में रक्त में रही हर बारीकी को मापा जाता है। और इसी बारीकी में MCV रक्त परीक्षण भी हो जाता है। आसान शब्दों में कहे तो MCV Test सीबीसी का ही एक छोटा हिस्सा है।
एमसीवी टेस्ट से हमें पता चलता है की लाल रक्त कोशिकाओं का आकार और साइज क्या है जिसे एरिथ्रोसाइट्स भी कहते है। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा हो तो पुरे शरीर में ऑक्सीजन अच्छे से काम करता है। परंतु लाल रक्त कोशिका छोटी या बड़ी हो जाये तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण सांस से सम्बंधित बीमारिया और शरीर में कमजोरी आ सकती है।
MCV रक्त परीक्षण क्या है MCV Test In Hindi
अस्पताल में कही बार डॉक्टर मरीज का Complete Blood Count टेस्ट कराने के लिए कहते है। जिसमे MCV रक्त परीक्षण के बारे में भी लिखा होता है। कुछ देर बाद पूरी रिपोर्ट बन कर तैयार हो जाती है, पर डॉक्टर की अलावा हम सामान्य व्यक्तिओ को पता चल पाता। की रिपोर्ट्स में बताये गए टेस्ट रिजल्ट क्या कहना चाहते है, किस टेस्ट की कोनसी नॉर्मल वैल्यू सही है।
इसीलिए हमने CBC Test पर पूरी विस्तृत जानकारी लिखी है। आज की पोस्ट में केवल MCV Test In Hindi पर पूरी माहिती दी जाएगी। जिससे आप समझ सके MCV रक्त परीक्षण क्या है, MCV Normal Range कितनी होनी चाहिए और टेस्ट कब करवाए।
मेडिकल भाषा में MCV का फुल फॉर्म Mean Corpuscular Volume होता है। अर्थात लाल रक्त कोशिका की साइज और आकार का परीक्षण करना।
कब MCV रक्त परीक्षण करवाना चाहिए
सामान्य व्यक्ति के रेगुलर ब्लड टेस्ट करने के हेतु या शरीर में कोई ख़ास लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर MCV Test कराने की सलाह देते है। जैसे,
- शरीर में थकान या कमजोरी का प्रमाण ज्यादा रहना
- सामान्य स्थिति में भी हाथ पैर ठंडे पड़ जाना
- असामान्य रक्तस्त्राव या चोट लगने की स्थिति
- त्वचा पर पीलापन की समस्या होने पर
एमसीवी रक्त परीक्षण की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपके खून का एक सामान्य नमूना जाँच करने के लिए लिया जायेगा।
- जिसके लिए सुई का उपयोग कर के बांह से खून लिया जायेगा।
- इस प्रक्रिया में केवल कुछ मिनटों का समय लगता है और सामान्य काटने जैसा दर्द होता है।
- रक्त के नमूने को ट्यूब में लेकर लैब एक्सपर्ट्स उस पर परीक्षण करेंगे।
- 1-2 घंटे में पूरी प्रक्रिया द्वारा जो रिजल्ट निकल कर आये है वो आपको रिपोर्ट्स में दे देंगे।
- MCV Test In Hindi प्रक्रिया में मरीज को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता।
MCV Normal Range की जानकारी
- एमसीवी की नॉर्मल रेंज वयस्क में 80 से 96 फेम्टोलीटर पर रेड सेल होनी चाहिए।
- MCV रक्त परीक्षण में मरीज यही रेंज में आता है तो चिंता का कोई विषय नहीं।
- परंतु इस रेंज से ज्यादा या कम होता है तो उसमे कही परेशानियों की लक्षण देखने मिलते है।
- जैसे सांस लेने में कठनाई, छाती में दर्द, तेजी से दिल धड़कना, थकान या कमजोरी, पिली त्वचा।
एमसीवी ज्यादा-कम होने के कारण
यदि मरीज में नॉर्मल रेंज 96 या 100 से ज्यादा का प्रमाण पाया जाता है, तो उसे High MCV कहते है। जिसके पीछे निचे अनुसार के कारण होते है।
- विटामिन बी 12 की कमी
- फोलिक एसिड की कमी
- लिवर की बीमारी
परिणाम 80 फेम्टोलीटर से कम आता है तो उसे Low MCV कहते है। कम एमसीवी के कारण भी कुछ कमिया या बीमारी दर्शाता है।
- आयरन की कमी
- मासिक धर्म में समस्या
- थैलेसिमिया रोग
- एनिमिआ
- पुरानी बीमारी
MCV परिणामो को ठीक कैसे करे
रिपोर्ट्स देख कर आप और डॉक्टर दोनों स्थिति को समझ जाओगे। अब इसके निराकरण में कुछ जरुरी बातो को समझ कर परिणामो को नॉर्मल रेंज में लाया जा सकता है।
- MCV परीक्षण बाद डॉक्टर कोई भी गंभीर बीमारी देने का संकेत देते है। तो सबसे पहले डॉक्टर के बताये अनुसार आहार और मेडिसिन लीजिये।
- अपने खाने में आयरन युक्त खाद्यपदार्थो को शामिल करे। जैसे पालक, सुखी किशमिश, चुकंदर, आंवला, निम्बु, पिस्ता, सेब।
- इसी के साथ खाने में ऐसे पदार्थ भी खाये जिससे आयरन आसानी से हजम हो सके। जैसे खट्टे पदार्थ, संतरे का रस, स्ट्रौबेरी।
- हो सके उतना चाय, कॉफ़ी का सेवन कम कर दीजिये और नशीले पदार्थो से दूर रहे।
- विटामिन बी 12 और विटामिन सी प्राप्त हो सके ऐसी चीज़े अपने डाइट में शामिल करे।
एमसीवी परीक्षण खर्चा MCV Test Price
- CBC Blood Test में ही MCV परीक्षण हो जाता है। और सीबीसी टेस्ट की कीमत 200 से 1000 के बिच में होती है।
- परंतु फिर भी आप केवल MCV Test Price जानना चाहते है। तो कुछ मेडिकल लैब्स इस परिक्षण का 100 से 200 तक का खर्चा बताते है।
आशा करता हु MCV रक्त परीक्षण क्या है MCV Test In Hindi पर अच्छी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक स्वस्थ रहिये।
टिप्पणियाँ(0)