10 सबसे अच्छे प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल और सब्जी

अधिक रक्त स्त्राव को रोकने वाली सूक्ष्म रक्त कोशिका। जिसे हम मेडिकल भाषा में थ्रोम्बोसाइट्स यानि प्लेटलेट्स के नाम से जानते है। प्लेटलेट्स की कमी होने पर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारिया होती है। ऐसे में 10 सबसे अच्छे प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल और सब्जी डाइट में लेने चाहिए।

10 सबसे अच्छे प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल और सब्जी

आमतौर पर लोग समय की कमी के कारण योग्य आहार नहीं लेते। उसके बजाए प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली गोलिया लेना पसंद करते है। पर रोजाना Platelets Foods Diet फॉलो करने पर थोड़े दिनों के अंदर ही प्लेटलेट्स की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

10 सबसे अच्छे प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल और सब्जी

प्राकृतिक भेट समान फल और सब्जियों को नियमित आहार में लेने से शरीर स्वास्थ्य पर हकारात्मक असर देखने मिलता है। ऐसे आहार शरीर को बिना किसी नुकसान के स्वस्थ रखने का कार्य करते है। तो आइये जानते है प्लेटलेट्स की कमी पूरे करने वाले फल और सब्जी के बारे में।

(1) पपीता

प्लेटलेट्स डाइट में नंबर 1 पर है पपीता फ़ल। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पपीता फल और उसके पत्तो में पाए जाते एसिटोजिनिन नाम के फाइटोकैमिकल, के कारण प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ने लगते है।

डेंगू जैसी संक्रमण कारक बीमारियों से निपटने के लिए पपीता फल डाइट में लेना उपचार समान है। पपीते के पत्तो में पपेन और काइमोपपैन जैसे एंजाइम होते है। जो शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करने में कारगर है।

(2) संतरा

शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए विटामिन सी मिलना बहुत जरूरी है। संतरा विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है। जिस कारण प्लेटलेट्स की कमी दूर करने के लिए संतरा और उसका जूस लाभकारी है।

रोज सुबह खाली पेट संतरे का जूस पीने पर तेजी से प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि होती है। संतरे में मौजूद फोलेट रक्त सम्बंधित विकारो को दूर करने में सहायक है। साथ ही फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

(3) कीवी

खून में अगर प्लेटलेट्स की संख्या कम हो रही हो। तो एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कीवी फल आपके लिए रामबाण इलाज है। दिन में केवल 2 कीवी फल खाने से शरीर में इसके चमत्कारिक फायदे देखने मिलते है।

यह फल न ही केवल प्लेटलेट्स बढ़ाता है। बल्कि एनिमिआ, विटामिन बी 12 की कमी से होने वाले रोग और अन्य संक्रमण से भी लड़ता है। एक रिपोर्ट अनुसार 3-4 दिन में 2 कीवी खाने पर भी प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते है।

(4) अंगूर

अंगूर में मौजूद मिनरल्स, विटामिन और फाइबर शरीर को हर तरह से उपयोगी है। प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल में अंगूर को शक्तिशाली फल माना जाता है। नाश्ते में अंगूर खाने पर पुरे दिन ऊर्जा एवं ताजगी मिलती है।

हर खट्टे फल की तरह अंगूर में फ्लेवोनोइड्स सहित पॉलीफेनोलिक यौगिक उपलब्ध है। फ्लेवोनोइड्स के कारण हृदय रोग, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और रक्त के विकारो का खतरा काफी हद तक कम होता है।

(5) चुकंदर

औषधीय गुणों से भरपूर कंदमूल चुकंदर प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बिलकुल योग्य खाद्य पदार्थ है। इसे आप सब्जी, सूप या सलाड के तोर पर खा सकते है। इसमें आयरन की अच्छी मात्रा है जो ब्लड सेल्स में वृद्धि करते है।

रोजाना चुकंदर का रस पीने से पाचन विकार, ब्लड प्रेशर, एनिमिआ, रक्त सम्बंधित परेशानिया और कैल्शियम की कमी आसानी से दूर होती है। चुकंदर की जड़ प्लेटलेट्स के फ्री रेडिकल्स से होते नुकसान से भी बचाती है।

(6) नारियल पानी

प्राकृतिक पेय नारियल पानी में पोषक गुणों की अच्छी मात्रा है। जिस वजह से इस पानी को पीने पर प्लेटलेट्स बढ़ते है। नारियल पानी मूत्रवर्धक होने के कारण यह शरीर की खराबीयों को बहार निकाल देता है।

नारियल पानी नियमित पीने से खून में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को पुरे दिन हाइड्रेटेड रखते है। जिससे शरीर में ऊर्जा एवं ताजगी बनी रहती है।

(7) ब्रोकोली

स्वास्थ्य के लिए गुणकारी सब्जियों में से एक है ब्रोकोली। फूल गोबी की तरह दिखने वाली यह सब्जी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में कारगर है। ब्रोकोली को पानी में उबाल कर खाने से शरीर को अच्छे फायदे मिलते है।

ब्रोकोली में मौजूद आयरन रक्त कोशिकाओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसका विटामिन सी प्लेटलेट्स को सही तरह से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। बाहरी संक्रमण से लड़ने के लिए यह फायदेमंद सब्जी है।

(8) पालक

हरी पत्तेदार सब्जिया सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। पालक प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली श्रेष्ठ सब्जी है जो पुरे स्वास्थ्य पर हकारात्मक प्रभाव डालती है। पालक शरीर के विषाक्त पदार्थो को दूर कर देती है।

नियमित रूप से पालक का रस पीने से रक्त की शुद्धि होती है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिकार प्रणाली में सुधार भी लाती है। कम तेल मसाले में बनी पालक की सब्जी खाने से कही स्वास्थ्य लाभ मिलते है।

(9) मेथी

एक मान्यता अनुसार स्वास्थ्यकिय समस्याए हल करने के लिए मेथी खाना उत्तम है। मेथी के पत्तो को पीस कर उसका रस निकाला जाता है। यह रस प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण को आसानी से दूर कर देता है।

विषाणुजन्य रोग डेंगू बुखार में उबाली हुई मेथी की सब्जी खाने पर काफी राहत मिलती है। इसी के साथ यह रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करती है। मेथी आरामदायक नींद लाने में मददगार है।

(10) गाजर

अगर आप प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ साथ तंदुरस्ती भी बढ़ाना चाहते है। तो प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले चुकंदर के रस में गाजर का रस मिला कर पीए। ख़ास कर वह लोग ऐसा करे जो डेंगू, टाइफोइड, चिकनगुनिया से परेशान है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सप्ताह में सिर्फ 2 बार गाजर और चुकंदर का रस पिया जाए तो। ब्लड प्लेटलेट्स की अधिक मात्रा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आप चुकंदर, गाजर और पपीता सलाड बना कर भी खा सकते है।

आशा करती हु 10 सबसे अच्छे प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फल और सब्जी की अच्छी जानकारी दे पायी हु। जो लोग प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे है उन्हें यह पोस्ट जरूर शेयर करे।

DAWAiLAJ
Logo