चुकंदर खाने के फायदे Chukandar Khane Ke Fayde

चुकंदर एक जड़ वाली वनस्पति है, जो स्वाद में मीठी होती है। इसके अंदर कई औषधिय गुण उपलब्ध है, जिससे स्वास्थ्य में सुधार आता है। चुकंदर को लोग आम तोर पर सलाड, सब्जी और जूस के रूप में सेवन करना पसंद करते है। पर यह केवल स्वाद वर्धक नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य वर्धक भी है। हृदय रोग, मूत्र रोग, और पाचन सबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने में चुकंदर खाने के फायदे मिलते है।

चुकंदर खाने के फायदे Chukandar Khane Ke Fayde

आपको बता दे की चुकंदर का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। ब्लड प्रेशर के दर्दीओ को दवाइया खाने के बाद कभी चुकंदर का रस नहीं पीना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कम होगा, जो ब्लड प्रेशर के दर्दीओ के लिए खतरानक माना जाता है। रोज़ाना चुकंदर का रस पिने के बजाय एक सप्ताह में तीन बार लेना अच्छा रहेगा। योग्य मात्रा में इसका सेवन करने से Chukandar Khane Ke Fayde अधिक प्राप्त होंगे।

चुकंदर खाने के फायदे Chukandar Khane Ke Fayde

चुकंदर में उपलब्ध आयरन, विटामिन्स और कैल्शियम की वजह से शरीर की कोशिकाओं में वृद्धि होती है। रोजाना चुकंदर खाने के फायदे में वजन नियंत्रण में रहना सबसे बड़ा फायदा है। मोटापा से दूर रहने के लिए आप चाहे तो सलाड या जूस के रूप में चुकंदर ले सकते है। चुकंदर खाने से कैंसर, कब्ज और एनिमिआ जैसी बीमारी दूर होती है।

प्राचीन भारत में चुकंदर को आयुर्वेदिक औषधि माना जाता था। चुकंदर का सेवन करने से शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसलिए चुकंदर शरीरिक और मानसिक विकास के लिए लाभदायी है। साथ ही याद शक्ति को तेज़ करने के लिए चुकंदर खाना उपयोगी रहेगा। तो आइए जानते है, Chukandar Khane Ke Fayde क्या है।

(1) हृदय स्वास्थ्य में अच्छा

हृदय स्वास्थ्य के लिए चुकंदर खाना उपयोगी माना जाता है। कई बार हृदय में तेज दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ होना, चक्कर आना, जी मचलना और बेचैनी होना जैसे हृदय रोग के सामान्य लक्षण है। हृदय रोग के दर्दीओ को प्राणायम करना बेहतर रहेगा। साथ ही कटे हुए टमाटर, गाजर और पत्तागोभी के साथ चुकंदर का सलाड खाने में ले सकते है। ऐसा करने पर लंबे समय तक हृदय स्वास्थ्य बना रहता है।

(2) ऐनिमिआ में उपचारक

खून में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने से ऐनिमिआ जैसी बीमारी होती है। ज्यादातर महिलाओ में यह बीमारी देखने को मिलती है। गर्भावस्था और मासिक धर्म में आने वाली स्त्रीओ को हीमोग्लोबिन की कमी होने से कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में चुकंदर के रस या फिर कटे हुए चुकंदर खाना अच्छा उपचारक रहेगा। चुकंदर आयरन और फोलिक एसिड की कमी आसानी से दूर करता है।

(3) पाचन क्रिया में सुधार

अयोग्य खान पान की वजह से आज कल पाचन सबंधित समस्याए बढ़ती जा रही है। पेट में दर्द होना, कब्ज, गैस, उलटी होना, थकावट, और सुस्ती महसूस करना जैसे इसके सामन्य लक्षण है। पाचन क्रिया में सुधार लाने के लिए चुकंदर का सेवन करना लाभदायी रहेगा। चुकंदर के पाउडर को गरम पानी में या दूध में डाल कर शहद के साथ पिने से पाचन सबंधित परेशानिया दूर होती है।

(4) त्वचा चमकदार बनती है

त्वचा को बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त सौंदर्य प्रसाधनों से हानि पहुँचती है। और त्वचा अच्छी होने के बजाय बिगड़ती जाती है। लेकिन कुदरती सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग किया जाए तो त्वचा को फायदे मिलेंगे जैसे की चुकंदर का सेवन करना। चुकंदर खाने से त्वचा तंदुरस्त होगी साथ ही रूखी त्वचा वालो को यह नमी प्रदान करता है। एक मेडिकल रिसर्च अनुसार चुकंदर खाने वालो की त्वचा लंबे समय तक सुंदर रहती है।

(5) ऊर्जा प्रदान करता है

आज कल हर कोई अपने काम का बोज लेकर फिरता है। ज़्यादा शरीरिक श्रम करने से शरीर में कमजोरी बढ़ जाती है। इसके कारण थकान महसूस होती है, इसलिए शरीर को आराम देना जरूरी बनता है। अगर चुकंदर आहार में शामिल किया जाये तो थकान तो दूर होगी साथ यह शरीर में ऊर्जा का संचार करने में भी मददरूप बनता है। यदि आपको लगता है कमजोरी का प्रमाण सामान्य से ज्यादा है तो तुरंत कमजोरी की दवा लीजिये।

(6) बालो के लिए लाभदायी

अयोग्य जीवनशैली के कारण जाने-अनजाने हम अपने शरीर को नुकसान पहुंचा देते है। इसका असर बालो पर भी पड़ता है, जो बालो को कमजोर बनाता है। जैसे की बाल टूटना, बाल रूखे और बेजान हो जाना, बालो में डेन्ड्रफ हो जाना। ऐसे में बालो के स्वास्थ्य के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली को सुधारे और सही आहार विधि ग्रहण करे। खाने में चुकंदर, विटामिन बी फूड्स और प्रोटीन आहार शामिल करे।

(7) दांतो की मजबूती

अधिक ठंडा या गरम खाने से, मीठा खाने से, गुटखा, पान-मसाला का सेवन करने से दांतो में कई समस्याए हो जाती है। यह सब करने से दांत कमजोर पड़ जाते है, कई बार दांतो में से खून भी निकल आता है। ऐसे में दांतो को मजबूत बनाने के लिए चुकंदर खाने के फायदे के साथ आगे बढ़ सकते है। इससे दांतो को अच्छी मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति हो जाती है जिससे दांत स्वस्थ और मजबूत बने रहते है।

(8) अच्छी रोगप्रतिकारक क्षमता

स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर में अच्छी रोगप्रतिकारक क्षमता का होना जरुरी है। आज हर जगह कोरोना की चर्चा हो रही है। जिसके निराकरण में किसी दवाई से ज्यादा व्यक्ति की रोगप्रतिकारक क्षमता को ज्यादा महत्त्व दिया जा रहा है। क्यों की जितनी अच्छी आपकी इम्यून सिस्टम होगी उतना ही आप रोगो से दूर रहोगे। कोई भी बीमारी आपके शरीर में आसानी से प्रवेश नहीं कर पायेगी। चुकंदर यही रोगप्रतिकारक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

(9) दिमाग तेज़ करता है

बड़ी उम्र वाले लोगो के दिमाग में ऑक्सीजन का प्रवाह पहुंचना कम हो जाता है। चुकंदर के अंदर नाइट्रेट उच्च मात्रा में होता है। जिसके कारण मष्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ता है, और ऑक्सीजन दिमाग में पहुंच पाता है। जो याद शक्ति को भी मजबूत बनाता है। साथ ही यह पागलपन के दौरे को भी कुछ हद तक खत्म करने की क्षमता रखता है। इसलिए दिमाग के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए चुकंदर एक गुणकारी प्लांट है।

(10) गर्भावस्था में चुकंदर के फायदे

गर्भावस्था के दौरान माता और अजन्मे शिशु के स्वास्थ्य के लिए chukandar khane ke fayde अधिक है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड उपलब्ध है, जो शिशु के दिमागी विकास में उपयोगी बनता है। साथ ही यह गर्भावस्था के दौरान होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है। साथ ही यह गर्भावस्था में होने वाली खून की कमी को दूर करता है। चुकंदर माता और उसके आने वाले बच्चे दोनों की लिए फायदेकारक होता है।

Beetroot In Hindi

Beetroot benefits meaning यानि चुकंदर के फायदे, जिसको लेकर लोगो के मन में कही तरह के सवाल है। उन्ही में से कुछ जरुरी सवालो के जवाब हम देना चाहेंगे। तो चलिए शुरू करते है Beetroot in hindi सवाल-जवाब की पूरी जानकारी।

एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए

  • कुछ लोग समझते है रोजाना चुकंदर खाने से उनको बहुत फायदा होगा। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है, चुकंदर का अतिरिक्त सेवन कही समस्याए खड़ी करता है।
  • इसीलिए एक दिन में केवल चुकंदर के कुछ टुकड़ो का ही सेवन करे, या जूस पीना चाहो तो ग्लास के चौथे हिस्से जितने पिए।
  • या फिर ऐसा ना करना हो तो हफ्ते में केवल 2 या 3 बार ही चुकंदर को आहार में लीजिये। ऐसा करने पर चुकंदर के पुरे फायदे मिलेंगे और कोई नुकसान नहीं होगा।

चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए

  • ज्यादातर लोग डॉक्टर की सलाह पर किसी बीमारी से लड़ने के लिए चुकंदर का जूस पीना शुरू करते है।
  • पर चुकंदर का जूस पिने का सही समय सर्दी के दिन है, इन दिनों में चुकंदर जूस पीना पूरी तरह से अच्छा माना जाता है।
  • शरीर में रही खून की कमी दूर करने के लिए चुकंदर और गाजर का पूरा मिश्रण जूस पीजिये।

त्वचा और बालों के लिए चुकंदर लाभ

  • चुकंदर एक प्राकृतिक पौंधा है जो त्वचा और बालो के लिए लाभदायी है। ज्यादातर लोगो को यह नहीं पता की सौंदर्य लाभ प्राप्त करने के लिए चुकंदर कैसे उपयोग में ले।
  • आपको सीधा बता दू तो आहार में ले लीजिये, अन्यथा आप चाहे तो फेस मास्क द्वारा भी यह फायदे प्राप्त कर सकते है।
  • चुकंदर के फायदे चेहरे के लिए अधिक है, पर हमेशा याद रखिये की अति प्रमाण प्रयोग में मत लेना अन्यथा चुकंदर के नुकसान नजर आते है।

पुरुषों के लिए चुकंदर लाभ

  • यौन स्वास्थ्य और मर्दाना कमजोरी को लेकर पुरुषो में कही तरह के प्रश्न देखने को मिलते है। इन प्रश्न और समस्या के निवारण भी चुकंदर खाने के फायदे देखने मिलते है।
  • जैसा की हमने बताया यह कमजोरी को दूर कर के ऊर्जा प्रदान करता है। जिस कारण पुरुषो की कमजोरी दूर करने में यह कारगर प्लांट है।

आखरी शब्द

रोज़ाना दिनचर्या में पोषण युक्त आहार और नियमित व्यायाम करने का नियम बनाया जाये तो कही बीमारिया हमसे दूर रहती है। साथ ही अच्छे आचार-विचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाइए। तो एक रोग मुक्त खुशहाल ज़िंदगी की प्राप्ति होगी।

आशा करती हु चुकंदर खाने के फायदे अच्छी तरह से बता पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक स्वस्थ रहिये, मस्त रहिये।

DAWAiLAJ
Logo