विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ Vitamin B12 Foods List In Hindi

आज के ज़माने में हर कोई अपनी हेल्थ पर ज़्यदा ध्यान देने लगा है। तो ऐसी परीस्थिति में पौष्टिक खुराक लेना सेहत के लिए अनिवार्य है। शरीर के लिए अति उपयोगी ऐसे पोषक तत्व युक्त आहार आप खाने में शामिल कर सकते है। जैसे फल, सब्जी और मांस वगेरा का सेवन करना इसमें अत्यंत लाभदायी होगा। नीचे बताये गयी विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ सूचि शाकाहारी एंव मासाहारी आहार स्त्रोत के द्वारा विटामिन की कमी पूरा कर सकते है।

विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ Vitamin B12 Foods List In Hindi

विटामिन बी 12 प्राप्त करने के लिए कुछ लोग एलोपैथिक मेडिसिन या आयुर्वेदिक गोलियां लेना पसंद करते है। यदि आपको कोई बीमारी है और डॉक्टर इस तरह की गोलियां लेने की सलाह देते है, तो यह बिलकुल ठीक है। पर आपमें कोई बीमारी नहीं है और नाही किसी हार्ड फिटनेस एक्टिविटी से जुड़े है तो दवाई नहीं लेनी चाहिए। एक आम इंसान को जितनी विटामिन बी12 की जरुरत है वो इस Vitamin B 12 Foods List In Hindi में है।

विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ Vitamin B12 Foods List

Vitamin B12 खाद्य पदार्थ शरीरिक ऊर्जा बढ़ाने के साथ ह्रदय को स्वस्थ रखने में काफी फायदेमंद है। शरीर में रक्त की कमी को दूर करने में, संक्रमण से लड़ने में और रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाने में विटामिन बी फूड्स लाभदायी है। सबसे पहले विटामिन बी 12 आहार से होने वाले फायदे के बारे में समझ लीजिये। फिर Vitamin B12 Foods List In Hindi की जानकारी शुरू करते है।

  1. कोलस्ट्रोल का स्तर नियंत्रित रखता है
  2. नाख़ून को मजबूत बनाता है
  3. बाल को अच्छा रखने के लिए
  4. शरीर को ऊर्जा देता है
  5. रक्त कोशिका बढ़ाने में
  6. त्वचा के लिए लाभदायी

लिस्ट में बताये गए सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए कुछ खास फल, सब्जी और दूध की बनावट का सेवन करना होगा।

(1) चीज़

खाने को स्वादिष्ट बना देने वाला यह खाद्य पदार्थ आपको कई फायदे देता है। इसमें उपलब्ध पोषक तत्वों द्वारा विटामिन बी 12 की कमी और लक्षणों को दूर किया जा सकता है। चीज़ अपने स्वाद के साथ आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। सुबह के नाश्ते में चीज़ से बनाए गए हेल्थी व्यंजन आप खा सकते है।

अपने बाजार में मिलने वाले मोजेरेला, स्विस एव पामेजन चीज़ आप उपयोग में ले सकते है। यूट्यूब वीडियोस द्वारा हेल्थी चीज़ रेसिपी के बारे में पता लगा सकते है। चीज़ के अलावा दूध की बनावट में दूध, दही, पनीर वगेरा से भी विटामिन मिलता है।

(2) अखरोट

अखरोट शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए लाभकारी ड्राई फ्रूट है। यह दिमाग और हृदय के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ है। साथ ही डायबिटीस, हृदय रोग जैसी बीमारी के निवारण में भी अच्छा माना जाता है। Vitamin B12 Fruits List In Hindi में अखरोट के बाद बादाम, काजू आदि को भी स्त्रोत में ले सकते है।

ज्यादातर लोग कच्चे अखरोट को तोड़ कर खाते है, पर इसे थोड़ा अलग तरीके से खाया जाये तो विटामिन बी 12 अच्छी मात्रा में मिलता है। रात को सोने से पहले 2 अखरोट पानी में भिगो कर रख देना है, और सुबह उठने पर उनका खाली पेट सेवन करना है।

(3) पनीर

पनीर एक ऐसा विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ है जो शायद ही किसी की नापसंद होगा। भारत के हर राज्य में पनीर का भरपूर उपयोग किया जाता है। जो लोग केवल शाकाहारी आहार से विटामिन पाना चाहते है उनके लिए पनीर परफेक्ट फ़ूड है।

थोड़ा पनीर भी खाने पर अच्छी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन मिल जाता है। शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार पनीर खाना उत्तम माना जाता है।

(4) दही

प्राचीन भारत के सबसे लोकप्रिय खुराक दही की कही खासियत है। दही में काफी सारे विटामिन्स है जो मानव शरीर के लिए अति उपयोगी। अगर पाचन क्रिया में कोई तकलीफ हो तो दही का सेवन करना उत्तम माना जाता है। बड़े तो हमेशा से कहते आये है की पाचन क्रिया ख़राब हो तब दही का सेवन करना अच्छा उपचार होता है।

दोपहर और रात के भोजन की थाली में थोड़ा दही भी साइड में लेकर खाना चाहिए। भोजन थाली में दही रहेगा तो खाना तीखा लगने पर तुरंत दही का सेवन कर रहत पा सकते है। अच्छी क्वालिटी की दही में थोड़ी चीनी डाल कर लस्सी जैसा बना कर भी पि सकते है।

(5) दूध

कैल्शियम का स्रोत दूध हमें शरीरिक और मानसिक बीमरियों से लड़ने में मदद करता है। हम सबके जीवन में बचपन से दूध का एक ख़ास महत्त्व रहा है। दूध पीना छोटे बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक हर किसी के लिए लाभकारक है।

सुबह उठने पर 1 ग्लास दूध और रात को सोने से पहले 1 ग्लास हल्दी दूध पीना शरीर में कही पोषक तत्त्व की कमी को पूरा कर देता है। जिनमे हड्डियों के लिए जरुरी कैल्शियम और कोशिकाओं के लिए जरुरी विटामिन बी 12 मुख्य है।

(6) ब्रोकोली

फूल गोबी जैसी दिखने वाली ब्रोकोली सब्जी एलर्जी को दूर रखने में सहायक है। गलत खानपान के कारण मानव शरीर कही शारीरक एलर्जी में आ जाता है। जिससे लड़ने के लिए किसी दवाई से ज्यादा सही खानपान ग्रहण करना बेहतर है। ब्रोकोली द्वारा विटामिन बी 12 की प्राप्ति अच्छे से हो जाती है और आँखों की रोशनी में भी फायदा मिलता है।

इतने फायदे होने के बावजूद भी ये वेजिटेबल आसानी से मार्किट में नहीं मिल पाती, और बहुत से लोगो इसका स्वाद पसंद नहीं आता। ऐसे में यूट्यूब पर रेसिपी वीडियो देख कर अपनी ब्रोकोली डिश को स्वादिष्ट बना सकते है।

(7) हेरिंग

ज्यादातर हर मछली आहार के रूप में मानव शरीर को पोषण प्रदान करती है। ऐसा ही एक छोटी मछली का प्रकार है हेरिंग। जिसमे विटामिन बी, विटामिन डी, मॅग्नेशियम, कैल्शियम और प्रोटीन सब मिल जाता है। यानी की कुल मिला कर शरीर के हड्डिया, त्वचा, बाल, आँख सभी के लिए अच्छा है।

हेरिंग भारत के पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, असम, आंध्र प्रदेश में मिलने वाली मछली है। जिसका मांस बहुत ही नरम और खाने में स्वादिष्ट होता है। हेरिंग को कही लोग हिल्सा नाम से भी जानते है, इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में है।

(8) देसी अंडे

नॉनवेज खाने में अंडा सबसे कम कीमत पर मिलने वाला पौष्टिक आहार है। जिसका सेवन करने पर शरीर को प्रोटीन, कार्ब्स और विटामिन मिलता है। ज्यादातर लोग मार्किट में मिल रही अंग्रेजी बॉयलर मुर्गी के अंडे खाते है। पर बात जब Vitamin B 12 Foods In Hindi की आती है तो देसी मुर्गी के अंडे बेस्ट है।

एक आम मुर्गी के अंडे के मुकाबले देसी अंडे में सब कुछ दुगनी मात्रा में होता है। इतने ज्यादा फायदे होने कारण इसका इसका मूल्य भी थोड़ा ज्यादा होता है। कही एक्सपर्ट् डॉक्टर्स अपने पेशेंट को देसी अंडे खाने की सलाह देते है।

(9) केकड़ा

हमारे भारत के कही प्रदेश में लोग केकड़ा का सेवन करना पसंद करते है। इसमें रहे उच्च गुणवत्ता वाले मांस के कारण शरीर अंदर से मजबूत बनता है। केकड़े में रहे खास प्रकार के प्रोटीन और विटामिन्स हृदय, इम्यून सिस्टम, मसल्स के लिए अच्छा होता है।

बहुत से लोगो ने गूगल पर सवाल किया है Vitamin B12 क्या खाने से बढ़ता है तो जवाब में यही केकड़ा फ़ूड है। यह खाध पदार्थ कुछ लोगो के लिए एलर्जी उत्पन करता है या इसे खाने पर पेट में दर्द होने की शिकायते भी आयी है।

(10) चिकन

चिकन में कम फैट और ज़्यादा प्रोटीन उपलब्ध है जो पुरे शरीर के लिए अच्छा है। जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते है उनके लिए यह पौष्टिकता सभर खुराक माना जाता है। चिकन का सेवन करना एनिमिआ जैसी बीमारी को दूर रखता है। सही मात्रा में चिकन खाना पाचनक्रिया को भी आसान बनाता है।

मुझे आपको बतानी की जरुरत नहीं की चिकन कैसे खाना है या इसकी रेसिपी क्या है। दुनिया भर के लोगो या पसंदीदा फ़ूड है, जिसे कही रेसिपीज में खाया जा सकता है। चिकन की अधिक जानकारी और फायदों के बारे में जानने के लिए यहाँ पढ़े।

(11) मटन

विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ मटन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। मटन का सुप पीना भी आपको स्फूर्तिवान बनाता है। जिनके शरीर में खून की कमी हो उनके लिए यह एक श्रेष्ठ आहार है। अगर आपकी आँखों में थोड़ी तकलीफ है, तो इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी तेज़ होती है।

बकरे का मटन सबसे ज्यादा लाभदायी और महंगा होता है। मटन का अधिक सेवन करना अल्ज़ाइमर जैसी बीमारियों को न्योता देने बराबर है।

आशा करती हु Vitamin B12 Foods List In Hindi विषय पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo