देसी घी के फायदे Desi Ghee Ke Fayde

प्राचीन भारत से लेकर आज तक लोकप्रिय बना रहा हो ऐसा खुराक मतलब देसी घी। वैसे तो यहाँ के कई गांव ऐसे है जहा पर लोग हर रोज़ खाने में घी लेना पसंद करते है। कुस्ती करने वाले पहलवान हो या पढाई करने वाला बच्चा हो। Desi Ghee Ke Fayde सभी को है मानसिक और शरीरिक दोनों के विकास में लाभदायी है।

देसी घी के फायदे Desi Ghee Ke Fayde

देसी घी का सेवन करने से सेहत अच्छी बनी रहती है। साथ ही त्वचा और बालो के स्वास्थ्य में भी देसी घी उपयोगी साबित हुआ है। गाय और भैंस का शुद्ध घी खाने से शरीर में कई तरह के फायदे देखने को मिलते है। आयुर्वेद दृष्टि से देसी घी को उत्तम माना जाता है। मक्खन में से बनने वाला यह खाद्य पदार्थ चिकनाई और तैलीय पदार्थो में सबसे श्रेष्ठ है।

देसी घी के फायदे Desi Ghee Ke Fayde

निरोगी स्वास्थ्य के लिए शरीर को सारे पोषण मिल सके ऐसा आहार चाहिए होता है। जो हमे कई पौष्टिकता सभर खुराक में से मिल जाता है, और ऐसा ही एक आरोग्यप्रद खाद्य पदार्थ है देसी घी। देसी घी के अंदर Vitamin A, E, K2 पाया जाता है।

देसी घी के फायदे बताने से पहले आपके साथ भारत में मिल रहे बेस्ट आर्गेनिक घी की जानकारी शेयर करना चाहुगी। क्यों ज्यादातर घी बेचने वाले शुद्ध देसी घी नहीं दे रहे, ऐसे में हमें पता होना चाहिए सबसे बेस्ट घी कौनसा है।

  1. Patanjali Cows Ghee
  2. Aashirvaad Swasti Pure Cow Ghee
  3. GirOrganic A2 Pure Ghee

घी के असली फायदे हमेशा शुद्ध देसी घी से ही प्राप्त हो सकते है। इसलिए घी खरीदने से पहले हमेशा उसकी क्वालिटी के बारे में चेक करे। अब आगे बढ़ते है Desi Ghee Ke Fayde की तरफ।

(1) मानसिक रोगो में फायदेमंद

आज कल के ज़माने में बढ़ने वाली डिप्रेशन की बीमारी के उपचार में देसी घी अधिक फायदे देता है। कई तरह के मानसिक विकार से लड़ने की ताकत घी से प्रदान होती है। जो लोग अधिक में तनाव रहते है उनको घी में शहद डाल कर खाना बेहतर रहेगा।

मानसिक रोगो के निवारण के साथ ही यह दिमागी विकास के लिए उत्तम माना गया है। खास कर जो स्टूडेंट्स है, उनके लिए घी को रोज खाना अच्छा रहेगा। गरम चावल या रोटी के ऊपर घी डाल कर खाने से कई फायदे दिमागी स्वास्थ्य में मिलते है।

(2) बाल झड़ना रोकता है

बालो के स्वास्थ्य के लिए घी उत्तम माना जाता है। जिन लोगो में विटामिन्स, प्रोटीन्स, फाइबर और आयरन की कमी होती है। उनमे ज़्यादातर बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में नारियल तेल, बादाम तेल और घी को गर्म करके बालो पर मालिश की जाये तो, कई सारी समस्याओ से राहत मिलती है।

देसी घी का सेवन करने से शरीर को काफी उपयोगी पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। और यह आपके बालो को लम्बे, घने रखने में भी मददगार बनता है। झड़ते बालो को रोकने के लिए सबसे असरदार घरेलु उपाय की पूरी जानकारी यहाँ पढ़े।

(3) ऊर्जा प्रदान करता है

कई लोग काम करते वक़्त सुस्ती, थकान और कमजोरी महसूस करते है। पर शुद्ध देसी घी का सेवन किया जाए तो यह सब आसानी से दूर हो जायेगा। साथ ही घी आपकी कमजोरी दूर करके शक्ति प्रदान करता है। रात को सोने से पहले गर्म दूध में घी डाल कर पिया जाये तो गहरी नींद तो आएगी ही। साथ ही शरीरिक बल में वृद्धि करने में भी यह सहायक है।

(4) हृदय का स्वास्थ्य

जिन लोगो में हृदय की बीमारी है उनके लिए देसी घी का सेवन लाभदाई रहा है। भारत में हृदय की बीमारी के दर्दी बढ़ रहे है। ऐसे में स्वास्थ्यप्रद भोजन लेना ज़रूरी बन गया है, रोज़ाना आहार में देसी घी को शामिल करना बेहतर रहेगा। जो आपको हार्ट अटेक जैसी बीमारियों से बचाता है। साथ ही हृदय के स्वास्थ्य को भी बनाये रखता है।

(5) चमकदार त्वचा बनाता है

हर किसी को खूबसूरत और निखरी त्वचा पसंद होती है। और इसके लिए वह बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पीछे पैसे खर्च करते है। पर इसमें उनको इतना फायदा नहीं होता जितना प्राकृतिक पदार्थो में से मिलता है। ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है देसी घी, जिससे आप आहार स्त्रोत में तो ले ही सकते है।

साथ ही देसी घी से त्वचा पर मालिश करने से त्वचा चमकदार और रोग मुक्त हो जाती है। कुछ घरेलु उपाय द्वारा हफ्ते में एक बार चेहरे को साफ़ करना जरुरी है। जिसकी पूरी जानकारी चेहरा साफ़ करने की दवा पोस्ट में पढ़ सकते है।

(6) घांव भरने में मददगार

बहुत बार हमे जाने अनजाने में छोटी-मोटी चोट लग जाती है। और अगर घांव जल्दी से न भर पाए तो काफी दिक्क़ते भी सहनी पड़ती है। इसके उपचार में आयुर्वेद में भी कहा गया है की घी घांव भरने में सहायक बनता है। हाथ या पाव में जलन हो तो उस जगह पे शुद्ध घी की मालिश करने से जलन दूर होती है। देसी घी का सेवन करने से घांव काफी आसानी से भर जाता है।

(7) वजन बढ़ाने में उपयोगी

अगर आप दुबले पतले है और वज़न बढ़ाना चाहते है, तो घी वजन बढ़ाने के लिए उत्तम आहार है। जिससे आपकी दुबलेपन की समस्या दूर हो सकती है। वजन बढ़ाने के लिए खाने में प्रोटीन, विटामिन और कैलरी वाले खाद्य पदार्थ को शामिल करे। घी आपकी भूख को बढ़ाता है, और दूध के साथ रात को घी लेना अच्छा रहेगा।

मोटा होने के लिए लोग कही तरह के मास्स गेनर या दवाई के पीछे पैसे खर्च करने तैयार हो जाते है। पर हक़ीक़त में सबसे ज्यादा फायदा कैलोरी वाला सही आहार लेने से होगा। Desi Ghee Ke Fayde को अधिक बढ़ाने के लिए अपने डाइट में Weight Gain Foods को शामिल करे।

(8) आंखो की दृष्टि बढ़ाता है

आंखो के लिए उपयोगी हो ऐसे कई पोषक तत्व देसी घी में उपलब्ध है। इसके कारण देसी घी का सेवन करने से आंखो की सेहत बनी रहती है। हमारे शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए आंखो की देख भाल करना जरूरी है। शुद्ध घी में पीसी हुई शक़्कर और काली मिर्च डाल कर पिने से आंखो की रौशनी बढ़ती है। साथ ही घी को आप रात को सोने से पहले दूध के साथ भी पी सकते है।

(9) त्वचा की झुर्रिया कम करेगा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की त्वचा पर झुर्रियों आना एक आम बात बन गयी है। कई लोग इसे बुढ़ापे की निशानी समझते है, हम इसे रोक तो नहीं सकते पर कम जरूर कर सकते है। देसी घी में विटामिन इ की मौजूदगी है, जो एंटी एजिंग का काम करता है। घी को नियमित रूप से चेहरे पर लगाया जाए तो त्वचा चमकदार, जवां और झुर्रिया मुक्त रहेगी।

(10) हड्डियों की मजबूती में

हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में देसी घी के फायदे अधिक देखने को मिलते है। देसी घी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन K2 उपलब्ध है। जो हड्डियों को कैल्शियम देता है, जिस्से हड्डिया मजबूत बनी रहती है। कमजोर हड्डिया होने से शरीर को काफी दिक्क़ते सहनी पड़ती है। ऐसे में देसी घी का सेवन करना काफी लाभदायी रहेगा। घी को आप सब्जी में डाल कर रोटी के साथ भी खा सकते हो।

(11) कैंसर के बचाव में उपयोगी

अयोग्य जीवनशैली के कारण कई रोग हो जाते है, जिसमे से एक कैंसर है। इस बीमारी का फैलावा आज कल ज़्यादा बढ़ गया है। और देसी घी के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा टल सकता है। इसके अंदर लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो कैंसर की गांठ को बढ़ने से रोकता है। घी खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

आशा करती हु देसी घी के फायदे Desi Ghee Ke Fayde विषय पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo