क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते है रिग्रोथ की संभावना

क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते है या बालो में रिग्रोथ होना संभव है। ऐसे ही बहुत से प्रश्न मन में घूमते रहते है जब बाल झड़ना शुरू हो जाता है। इन्ही प्रश्नो के उत्तर देने के लिए आज ये विशेष जानकारी लिख रहे है। जिसमे इंटरनेट पर पूछे गए ज्यादातर सभी हेयरफाल सवालो का जवाब देने की कोशिश कर रहे है।

क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते है रिग्रोथ की संभावना

थोड़े बहुत बाल हर किसी के झड़ते है और नये बाल उगते भी रहते है, ये नैचरल प्रोसेस है। पर यदि बाल झड़ने की समस्या कुछ ज्यादा ही हो जाये और नये बाल उगने के बजाय गंजेपन की स्थिति आने लगे। तो बात बड़ी बन जाती है, इसे रोकने के लिए हो सके उतनी जल्दी ट्रीटमेंट या घरेलु उपाय शुरू कर देने चाहिए।

क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते है

हम अपनी कोई बहुमूल्य चीज़ को खुद से दूर होता हुआ देखे तो यही प्रश्न आता है किस तरह वापस लाये। बालो के साथ भी कुछ ऐसा ही रिश्ता होता है हमारा। जब तक हमारे पास अच्छे बाल है तब तक हम उसकी इतनी ज्यादा केयर नहीं करते। और जब बाल झड़ने लगे, फिर सोचते है क्या झड़े हुए बाल वापस आ सकते है।

  • कारण के आधार पर कहा जा सकता है झड़े बाल वापस आ सकते है या नहीं।
  • बाल झड़ने का कारण गलत खानपान या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स है। तो खाने में विटामिन और प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते है।
  • दूसरी तरफ बालो की मजबूती छीनने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बंद कर सकते है।
  • पर यदि आपको आनुवंशिकता या किसी बीमारी की वजह से यह समस्या हो रही है तो डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है।
  • 90% केस में झड़े हुए बाल वापस आ सकते है, बस डाइट सही करना है। बाल में बिना केमिकल वाले अच्छे तेल और शैम्पू का उपयोग करना है।
  • साथ ही में जब भी घर से बहार निकले अपने बालो को धुल-मिट्टी और धुप से बचाये रखे।

क्या बालो में रिग्रोथ की संभावना है

  • कुछ लोगो के बाल झड़ने के बाद फिर से उगना बंद हो जाते है। यानी की सिर्फ बाल झड़ने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, पर नये बाल रिग्रोथ नहीं हो रहे।
  • इस तरह की स्थिति का शिकार ज्यादातर 40 वर्ष के ऊपर के पुरुष होते है।
  • अगर आपके बाल भी 40 वर्ष की आयु के बाद तेजी से झड़ने लगे है तो रिग्रोथ होना संभव नहीं है।
  • पर अगर जवानी में बाल झड़ रहे है, तो सबसे पहले उसे बायोटिन की मदद से रोका जा सकता है।
  • फिर रोजाना रात को नारियल तेल, प्याज का तेल या बादाम तेल से मालिश करने पर नये बाल आ पायेगे।

Vitamin E Capsule चेहरे पर, बालों में कैसे लगाए

बाल क्यों गिरते है या टूटते है

  • हमारे शरीर में कोई बुरी गति विधि चल रही हो तो तुरंत मन प्रश्न करता है ऐसा क्यों हो रहा है।
  • बाल क्यों गिरते या टूटते है, बाल झड़ने के पीछे क्या वजह होती है।
  • इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आनुवंशिकता होता है, यानी जैसे आपके माता-पिता के जेनेटिक्स है, उसी प्रकार आपके बालो की रचना हुई है।
  • पिताजी के बाल कम उम्र में झड़ कर गंजापन की हालत में आये थे तो हो सकता है आपके साथ भी ऐसा हो।
  • या फिर सही पोषण वाला खाना ना मिलना, बहार का प्रदूषित वातावरण, ब्यूटी ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट्स जवाबदार हो सकते है।
  • इन्ही सब के कारण बाल जड़ो से कमजोर होने लगते है और गिरते या टूटते रहते है।

महिलाओं के बाल क्यों झड़ते है

  • हम जो भी खाना खाते है उसमे से जो बालो के लिए जरुरी होता है वो पाचनक्रिया की प्रक्रिया के बाद उस तक पहुंच जाता है।
  • पर अगर हमारे खाने में बालो के लिए जरुरी पोषक तत्त्व ना हो तो वहा कुछ नहीं पहुँचता।
  • ऐसे में विटामिन, प्रोटीन और बायोटिन की कमी उत्पन होती है, फिर महिलाओ के बाल झड़ने लगते है।
  • शरीर के अंदर के प्रोसेस में सारा काम डाइट का ही होता है। दूसरी तरफ बहार से बालो को पोषण देने के लिए अच्छा तेल, शैम्पू और सही घरेलु उपचार जरुरी है।
  • ये केमिकल प्रोडक्ट से भरी दुनिया में हम अपने बालो को कमजोर बना देते है और वो नाराज़ हो कर हमसे दूर जाने लगते है।
  • इसीलिए महिलाओ से यही निवेदन है की बहुत ज्यादा हेयर ट्रीटमेंट ना करवाए और नैचरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करे।

पुरुषों के बाल क्यों झड़ते है

  • महिलाओ के बाल झड़ते ज़रूर है लेकिन उनमे से ज्यादातर महिलाये गंजी नहीं होती।
  • पुरुषो में तो इस कदर हेयर फॉल होता है की वो पूरा गंजा हो जाता है और दोबारा बाल भी नहीं आते।
  • पुरुषों में बाल क्यों झड़ते है इसके जवाब में भी डाइट और प्रोडक्ट्स जवाबदार है, बस इसे ठीक कर लिया तो सब ठीक।
  • परंतु यदि आपको गंजापन पिता से मिल रहा है तो इसे सामान्य उपाय से ठीक नहीं किया जा सकता।
  • सबसे पहले आप तेल की मसाज, प्राकृतिक उत्पादकों का इस्तेमाल करना प्रयोग में लीजिये।
  • फिर मिनोक्सिडिल मेडिसिन को भी बाल उगाने की दवा की तरह यूज़ कर सकते है।
  • इससे कुछ फायदा ना हो तो बालो की खेती यानि हेयर ट्रांसप्लांट करवाना ही सोल्युशन है।

बाल झड़ने की आयुर्वेदिक दवा

कम उम्र में बाल झड़ने के कारण

  • सिर्फ 15 से 25 साल का आयु वर्ग कही बार क्लिनिक में बाल झड़ने की फरियाद लेकर आता है।
  • इतनी कम उम्र में बाल झड़ने के कारण सामान्य ही होते है जिन्हे कुछ ही दिनों के भीतर ठीक किया जा सकता है।
  • ज्यादा स्ट्रेस लेना, सही खानपान ना करना, किसी हानिकारक पदार्थ का नशा करना, धुल-मिट्टी वाले वातावरण में बाइक पर घूमते रहना।
  • बालो में कलर लगाना या केमिकल प्रोडक्ट्स का प्रयोग करना हेयरफाल के विशेष कारण है।
  • अपना खाना सही करदो, बुरी आदते छोड़ दो और आयुर्वेदिक तेल से बालो में मालिश करे। इतना करने पर बाल लंबे घने और मुलायम हो जायेगे।

क्या खाने से बाल नहीं झड़ते

  • यहाँ पर हम बार बार प्रश्नो के जवाब में अच्छी डाइट फॉलो करने को कह रहे है।
  • अब सवाल ये बनता है की क्या खाने से बाल नहीं झड़ते और क्या खाने से झड़ते है।
  • तो बहार की तली हुई चीज़े, ज्यादा तीखा खाना, जंक फूड्स ये सब बालो के लिए अच्छा नहीं।
  • बालो को विटामिन और प्रोटीन चाहिए जो अंडे, फिश, चिकन, दूध, दही, बादाम, आमला, पालक, गाजर वगेरा में से मिलते है।

बाल झड़ना रोकने के लिए 6 बेस्ट तेल

किस हॉर्मोन की कमी से बाल झड़ते है

  • हमारे शरीर में गतिविधयों के आधारित कही प्रकार के हॉर्मोन्स अपना काम करते रहते है।
  • प्रोलेक्टिन, कोर्टिसोल, एस्ट्रोजन, इंसुलिन, थायराइड, DHT जैसे हॉर्मोन्स के कारण पुरुष और महिला में बाल झड़ते है।
  • यह हॉर्मोन्स ज्यादा चिंता करना, अपोषित आहार ग्रहण करना, बीमारी के कारण उत्पन होता है।
  • DHT हॉर्मोन पुरुषो में अधिक मात्रा में उत्पन्न होने पर बाल झड़ कर गंजेपन तक की समस्या आ जाती है।
  • टेस्टोस्टेरोन और एस्ट्रोजन हॉर्मोन बाल विकास में अनेक बाधाये डालता है।

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते है

  • बहुत से लोगो ने गूगल पर किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते है ऐसा प्रश्न किया है।
  • तो बता दू की बायोटिन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक की कमी के कारण बाल जल्दी झड़ते है।
  • अगर हमारी बॉडी में ये सभी विटामिन्स मौजूद रहे तो बाल झड़ने की बीमारी दूर रहती है।
  • इन विटामिन्स की कमी पूरी करने के लिए ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जिया, अंडे, फिश, मटन का सेवन कर सकते है।

सफ़ेद बालों का इलाज

आशा करता हु शुरुआत से अंत तक पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo