Vitamin E Capsule चेहरे पर, बालो में कैसे लगाए

Vitamin E Capsule हमारे शरीर को कही तरह के विटामिन्स की जरुरत होती है। जिसके द्वारा शरीर के कही विभाग की सेहत बनी रहती है। चेहरे की स्किन और बालो की सेहत के लिए विटामिन ई सबसे ज्यादा जरुरी होता है। हमारी बॉडी को रोजाना करीब 50mg विटामिन ई चाहिए होता है। जो बादाम, मूंगफली, पालक, कीवी, टमाटर जैसे खाद्य पदार्थ खाने से मिलता है।

Vitamin E Capsule चेहरे पर, बालो में कैसे लगाए

इसी विटामिन को यदि चेहरे पर या बालो में लगाया जाये तो बहार से भी विटामिन ई की कमी पूरी हो जाती है। पर बहुत से लोगो को नहीं पता की विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर कैसे लगाए या विटामिन ई कैप्सूल बालो में कैसे लगाए। आज की पोस्ट में इसी विषय के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। जानकारी शुरू करने से पहले विटामिन ई के फायदे क्या है उसे समझ लीजिये।

Vitamin E Capsule चेहरे, बालो के लिए

विटामिन्स को हो सके उतना नैचरली फूड्स से लेने की कोशिश करे। पर यदि आप स्किन या बालो से जुडी किसी समस्या का सामना कर रहे है। तो बहार से विटामिन ई की कमी कैप्सूल द्वारा पूरी कर सकते है। सबसे पहले फायदे और नुकसान देख लीजिये, फिर Vitamin E Ke Capsule की जानकारी शुरू करते है।

विटामिन ई के फायदे

  • फटे होठ को ठीक करता है
  • आँखों के काले डार्क सर्कल दूर करता है
  • त्वचा को कोमल करने के लिए
  • फटी एड़िया ठीक होगी
  • बालो की मजबूती और अच्छी सेहत के लिए
  • त्वचा का सुन्दर बनाने में
  • स्ट्रेच मार्क हटाने में मददगार
  • हाथ की काली कोहनी का समाधान
  • Vitamin E Capsule For Skin Whitening

विटामिन ई के नुकसान

  • विटामिन ई की ज्यादा मात्रा सेहत के लिए हानिकारक है
  • ज्यादा सेवन करने से खून की कमी और पेट में दर्द हो सकता है
  • कुछ लोगो को विटामिन ई की कैप्सूल से एलेर्जी होती है
  • 400mg कैप्सूल का रोजाना सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है

तो आपने देखा की विटामिन ई कैप्सूल खाने के फायदे भी है और नुकसान भी। नुकसान से बचने के लिए विटामिन ई खाने या लगाने से पहले। कैप्सूल का थोड़ा जेल बहार निकाल कर हाथ पर कुछ देर के लिए लगा कर रखे। हाथ की स्किन पर कोई प्रॉब्लम नहीं होती, तो चेहरे और बालो पर लगा सकते है।

कैप्सूल को जरुरत के हिसाब से अलग अलग उपयोग में लिया जाता है। Vitamin E Capsule In Hindi में यहाँ पर हम सिर्फ स्किन और हेयर के विषय पर बता रहे है।

विटामिन ई कैप्सूल चेहरे पर कैसे लगाए

  • सबसे पहले आपको मेडिकल स्टोर से विटामिन ई कैप्सूल का स्ट्रिप खरीद लाना है, जो 25 रुपये में मिल जायेगा।
  • अब रात को सोने से पहले एक बार अच्छे से अपने चेहरे को पानी या फेसवॉश से साफ़ कर लीजिये।
  • अब विटामिन ई कैप्सूल को 2 ऊँगली की मदद से दबा कर उसमे से सारा ऑइल दूसरे हाथ की हथेली पर निकाल लीजिये।
  • उंगलियों की मदद से धीरे धीरे तेल को पुरे चेहरे पर लगाये। बस इतना करने के बाद सो जाइये और पूरी नाईट रहने दे।
  • सुबह उठ कर फेसवॉश से अपना मुँह धो लीजिये और जब भी बहार धुप में निकले सनस्क्रीन जरूर लगाये।
  • विटामिन ई में रहे एंटीऑक्सीडेंट डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर कर के सॉफ्ट बनाते है।
  • अगर आपकी तैलीय त्वचा है तो 1 कैप्सूल और ड्राई स्किन है तो 2 कैप्सूल का इस्तेमाल करे।
  • इस फेसमास्क को ज्यादा नहीं लगाना है केवल हफ्ते में 2 या 3 बार लगाना बेहतर है। Vitamin E Capsule For Face अमेज़न से भी खरीद सकते है।

विटामिन ई कैप्सूल बालो में कैसे लगाए

  • विटामिन ई का पोषण बालो को मिले तो बाल लंबे, घने और मजबूत बनते है। जिसके कारन बाल झड़ना और बाल सफेदी की समस्या भी ख़तम होती है।
  • Vitamin E Capsule जेल को अपने तेल या शैम्पू में मिला कर बड़ी आसानी से बालो में लगाया जा सकता है।
  • बहुत से लोगो ने विटामिन ई टेबलेट के साथ नारियल तेल, आमला तेल और बादाम तेल मिला कर दमदार फायदा पाया है।
  • इसे लगाने का तरीका बड़ा आसान है, आमला, बादाम या नारियल तीनो में से किसी भी एक तेल को लेना है।
  • उसमे 1 कैप्सूल विटामिन ई जेल डाल देना है और रेगुलर तेल की तरह ही अपनी बालो की जड़ो तक लगा देना है।
  • ऐसा हफ्ते में 2 बार करने पर बालो के स्वास्थ्य में बहुत ही ज्यादा अच्छे परिणाम देखने को मिलते है।
  • अगर आप थोड़ा कंफ्यूज हो रहे है तो सीधा बता दू की नारियल तेल और विटामिन ई का कॉम्बिनेशन लोग सबसे ज्यादा पसंद करते है।

एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल

  • आजकल एलोवेरा के फायदे के बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है। क्यों की जिसने भी इसे प्रयोग में लिया है वो इसके रिजल्ट से काफी खुश है।
  • एलोवेरा जेल और विटामिन ई के कैप्सूल मिला कर एक सौंदर्य फेस मास्क बनाया जाता है। जिसे सिर्फ एक बार ही लगाने पर चेहरे की चमक और निखार में फ़र्क़ देखने को मिलता है।
  • बनाने के लिए पहले एक कटोरी ले फिर उसमे थोड़ा Patanjali Aloe Vera Gel निकाले। उसके बाद विटामिन ई के 2 कैप्सूल का तेल उसमे ऐड करे।
  • चम्मच की मदद से एलोवेरा जेल और कैप्सूल दोनों को अच्छे से मिक्स कर लीजिये। मिक्स करने के बाद यह बिलकुल एक क्रीम फॉर्म की तरह तैयार हो जायेगा।
  • रात को सोने से पहले चेहरा साफ़ करे और इसे लगा कर पूरी नाईट के लिए छोड़ दे।

बच्चो जैसी सॉफ्ट स्किन पाने का आसान तरीका

Vitamin E Capsule In Hindi

  • जितना आप सोच सकते है उससे कही गुना ज्यादा विटामिन ई की कैप्सूल काम कर सकती है। बस इसे लगाने का या खाने का तरीका सही होना चाहिए। अन्यथा कुछ केसेस में इसके साइड इफ़ेक्ट भी देखने को मिले है।
  • यदि आपको लगता है की Vitamin E Capsule का प्रयोग करने पर किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है। तो इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
  • खुद से फ्री में एलेर्जी पता करने का तरीका है पैच टेस्ट। इसमें बस पहले विटामिन ई जेल को थोड़ा सा हाथ के भाग पर लगाए।
  • कोई स्किन प्रॉब्लम होगी तो हाथ पर दिखना शुरू हो जाएगी। जैसे स्किन लाल होना, जलन महसूस होना, छोटे फोड़े जैसा बनना वगेरा।
  • ज्यादातर लोगो में किसी भी तरह की समस्या टेस्ट में देखने को मिलती नहीं। तो आप भी आसानी से विटामिन ई कैप्सूल यूज़ कीजिये।

आशा करता हु Vitamin E Ke Capsule पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo