विटामिन इ के फायदे नुकसान Vitamin E Ke Fayde

Vitamin E Ke Fayde प्राप्त करने के लिए लोग विटामिन्स के खाद्य पदार्थ या कैप्सूल का सेवन करना पसंद करते है। जिसके द्वारा अपने बाल और चेहरे की सुंदरता बढ़ा पाए। पर विटामिन इ के फायदे केवल यहाँ तक सिमित नहीं है, शरीर को ये विटामिन मिलने पर और भी कही लाभ होते है। जैसे नाख़ून मजबूत बनते है, त्वचा की झुरिया कम होती है, रक्त कोशिका के निर्माण में और बहुत कुछ।

विटामिन इ के फायदे नुकसान Vitamin E Ke Fayde

अक्सर विटामिन इ की कमी पालक, मूंगफली या पपीता जैसे आहार द्वारा पूरी हो जाती है। पर जिन लोगो को महीने भर तक बहार के खाने की आदत होती है, उनको ये सब आसानी से नहीं मिल पाता। जिस वजह से कुछ लोगो में विटामिन इ की कमी को लेकर नुकसान भी देखने को मिलते है।

विटामिन इ के फायदे नुकसान Vitamin E Ke Fayde

पहले जानते है विटामिन इ स्त्रोत के बारे में जो फूड्स और कैप्सूल में पाया जाता है। बादाम, मूंगफली, अखरोट, सोयाबीन, हरी सब्जिया और मछली में विटामिन इ अधिक प्रमाण में उपलब्ध होता है।

विटामिन इ बहुत सारे नुकसान से मानव कोशिकाओं को रक्षण देता है। कैंसर, हृदय रोग और भूलने की बीमारी में यह असरदार इलाज रहा है। इसके अलावा यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अति महत्व पूर्ण कामकाज करता है।

(1) त्वचा के लिए फायदेकारक

अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हो, पिपंल्स हो तो बिलकुल अच्छा नहीं लगता। ऐसी स्थिति में विटामिन इ के अधिक फायदे हो सकते है। यह आपकी स्किन के लिए उत्तम विटामिन भी माना जाता है। इसके कारण त्वचा साफ-सुथरी रहती है साथ ही यह त्वचा पर ग्लो आता है।

हैल्थी स्किन पाने के लिए विटामिन इ गुणवत्ता सभर विटामिन है। सौंदर्य प्रसाधन के निर्माण में भी इसका उपयोग किया जाता है। त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर कर के आपको प्राकृतिक नमी प्रदान करता है।

(2) निस्तेज बालो के लिए उपचारक

आजकल फैले जाने वाले प्रदूषण की असर हमारे पूरी शरीर में पड़ती है। शरीर की योग्य तकेदारी न रखने कारण कई समस्या उतपन्न होती है। उनमे से ही एक समस्या है बालो की भी है। विटामिन इ बालो को चमकदार एव रेशमी बनता है।

लम्बे और मजबूत बालो के लिए यह विटामिन काफी अच्छा रहता है। बालो को सफ़ेद होने से रोकने में इसका प्रदान अति महत्व पूर्ण है। बाल झड़ने या गिरने की समस्या में Vitamin E Ke Fayde अधिक है।

(3) मजबूत नाख़ून के लिए

कोई भी कार्य क्यों ना करना हो पर सबसे पहले हाथ ही यूज़ करने पड़ते है। बार बार साबुन का उपयोग करने से नाख़ून की चमक खो जाती है। स्वस्थ नाख़ून रखने के लिए विटामिन इ बहुत फायदेमंद है। विटामिन इ युक्त तेल का उपयोग आप नाख़ूनो में मालिश करने के लिए कर सकते है।

इससे नाख़ून काफी मज़बूत और चमकदार बन जाएंगे, यह नाख़ून को टूटने से और पीला होने से बचाता है। साथ ही नाख़ून बढ़ाने में भी वृद्धि करता है।

(4) त्वचा की झुर्रिया कम करे

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा लक्षी कई समस्याए भी उत्तपन्न होती है। उन सबमे सबसे अधिक परेशान करने वाली कोई बात हो तो वह त्वचा की झुर्रिया है, कई लोग इसमें बुढ़ापे की निशानी समझते है। इस प्रक्रिया को रोका तो नहीं जा सकता, पर धीमा ज़रूर कर सकते है।

त्वचा को खिली हुई और जवां रखना चाहते है तो विटामिन इ आपके लिए अत्यंत फायदेकारक साबित होगा। साथ ही स्किन सॉफ्ट और हैल्थी भी हो जाती है। विटामिन इ कैप्सूल को चेहरे पर लगाने की पूरी प्रक्रिया यहाँ पढ़ सकते है।

(5) रूखे हाथो को नमी प्रदान करे

ठण्ड के मौसम में, सूरज की रौशनी के संपर्क में आने से और डिटर्जेंट का ज़्यादा उपयोग करने से हाथ की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इतने सारे काम करवाने के बावजूद भी हम अपने हाथो का अच्छे से ख्याल नहीं रखते। सिर्फ कोल्ड क्रीम लगा कर संतुष्ट हो जाते है।

रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने में विटामिन इ के फायदे आपको मिलेंगे। जैसे की विटामिन इ का तेल आप रूखी त्वचा पर मालिश करने के लिए ले सकते है।

(6) मानसिक रोगो में मददगार

डिप्रेशन जैसी बीमारियों में लोग आज-कल ज़्यादा जागृत हो गए है, यह काफी अच्छी बात है। भाग-दौड़ और थकान भरी, तनाव वाली परिस्थिति में लोग इस बीमारी का ज़्यादा शिकार बनते है। यहाँ तक की हर कोई अपने काम को लेकर परेशान है। ऐसी स्थिति में मानसिक रोगो का निवारण करना अति आवश्यक है। दिन प्रतिदिन बढ़ने वाली यह बीमारी में विटामिन इ काफी मददगार साबित हुआ है।

मानसिक रोगो की सारवार में विटामिन इ फूड्स का सेवन करना अति लाभदायी होगा। मस्तिष्क सबंधित बीमारी में प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर और विटामिन्स युक्त खाद्य पदार्थ आपके लिए फायदेमंद होंगे।

(7) रक्त कोशिकाओं के निर्माण में

जिनमे खून की कमी हो उनमे एनिमिआ जैसी बीमारी देखने को मिलती है। विटामिन इ से आयरन बनता है जिससे हीमोग्लोबिन का नियंत्रित स्तर बना रहता है। ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने के लिए शरीर में लाल रक्त कोशिका का निर्माण अति महत्व पूर्ण है।

धूम्रपान और शराब पिने की वजह से कई सारे नुकसान होते है। जिससे शरीर का रक्त प्रवाह भी प्रभावित होता है। इससे शरीर के अंगो में सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। ऐसे में विटामिन इ आपके लिए लाभदायी होगा।

(8) संक्रमण प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

आज-कल फैली हुई महामारी के समय में हर कोई अपनी रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाने में लगा है। ऐसे में विटामिन इ का महत्व भी ज़्यदा बढ़ गया है। क्यों की इससे हमे एक या दो नहीं पर कई सारे फायदे देखने को मिलते है।

शरीर में कई बीमारियों के प्रवेश को विटामिन इ रोकता है। साथ ही कई बीमारियों का सामना करने की ताकत भी यह विटामिन प्रदान करता है। कही डॉक्टर्स Vitamin E Ke Fayde में सबसे ज्यादा लाभ रोगप्रतिकारक शक्ति का ही समझते है। अपनी सेहत को हर तरफ से अच्छी बनाने के लिए पूरी जानकारी यहाँ पढ़े।

(9) कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है

कोलेस्ट्रॉल को एक तरह का फैट माना जाता है जिसका निर्माण लिवर करता है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ना मतलब कई बीमारियों के लिए द्वार खोलने जैसा है। कोई काम करते वक़्त जल्द ही थकान महसूस करना, सिरदर्द, हृदय की धड़कन असामन्य गति से बढ़ना जैसे इसके लक्षण है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए विटामिन इ के आहार को आपके रोजिंदा खाने में शामिल कर सकते है। अनाज, मछली, ड्राई फ्रूट्स, फल, सब्जिया और चिकन खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

Vitamin E की कमी से होने वाले नुकसान

  • खून की कमी
  • रोग प्रतिकारक क्षमता कम होना
  • हृदय सबंधित रोग
  • मानसिक रोग
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
  • त्वचा का रूखापन
  • थकान
  • गतिभंग

विटामिन इ की कमी होने की वजह से आप जाने-अनजाने में कई रोगो को नियंत्रण दे देते है। विटामिन इ की अधिकता भी आपके लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए इसका योग्य स्तर नियंत्रित प्रमाण में होना चाहिए। जिससे आपको नुकसान कम और फायदे ज्यादा हो।

आखरी शब्द

जो लोग अपने स्वास्थ्य को नहीं चाहते वह अपनी ज़िंदगी को भी नहीं चाह सकते। अच्छी सेहत और अच्छे विचार ही आपके लिए अनमोल रत्न समान है। घर के बड़ो को बहुत बार कहते सुना है की ”जितनी नयी टेक्नोलोजी आयी उसके साथ बीमारिया भी नयी आयी।” इन शब्दों का तातपर्य तब पता चलता है जब हम आस-पास फैली हुई अराजकता को महसूस करते है।

आशा करती हु Vitamin E Ke Fayde पोस्ट पसंद आयी होगी। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo