मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे Fullers Earth In Hindi

चेहरे को व्यक्तित्व का आइना माना जाता है। ज़्यादातर लोग चेहरे और वस्त्र से ही अनुमान लगा लेते है की यह व्यक्ति कैसा होगा। अधिकतर लोगो को खूबसूरत दिखना पसंद होता है। पर सुंदर दिखने के लिए त्वचा की देखभाल करना जरूरी है। ब्यूटी पार्लर जाए बिना ही घरेलू उपचार से भी आप स्किन केयर कर सकते है। खूबसूरत चमकदार त्वचा पाने ले लिए घर में उपलब्ध मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे जानेंगे तो आप इसका उपयोग अवश्य करना चाहेंगे।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे Fullers Earth In Hindi

भारत में पुराने समय से मुल्तानी मिट्टी प्रचलित है। पहले के समय में महिलाए बाल धोने के लिए इस चिकनाई मिट्टी का उपयोग करती थी। इंग्लिश में मुल्तानी मिट्टी को Fullers Earth In Hindi कहा जाता है। चर्मरोगो को ख़तम करने और स्वस्थ त्वचा के लिए मुल्तानी फायदेकारक है। समय भले बदल चूका हो लेकिन मुल्तानी मिट्टी का महत्व आज भी कम नहीं हुआ।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे Fullers Earth In Hindi

औषधीय मिट्टी के रूप से मशहूर मुल्तानी मिट्टी में प्राकृतिक नमी देने वाली हल्दी को डाला जाये तो इसके फायदे अधिक बढ़ जाते है। क्यों की दोनों त्वचा के लिए लाभकारी होते है। एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी। और मुल्तानी मिट्टी में मोंटमोरिल्लोनाइट, पैलगोरोसाइट और एटापुलगाइट जैसे खनिज तत्वों की मौजूदगी है।

जिस वजह से मुल्तानी मिट्टी और हल्दी को मिक्स कर के, चेहरे पर लगाने से चमत्कारिक निखार देखने को मिलता है। यह लगाने से त्वचा पर फ्रेशनेस ख़ास नजर आने लगती है। मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपेक लगाने से त्वचा की गंदगी दूर होती है। और त्वचा लक्षी कही रोगो को दूर करने में भी यह कारगर है।

गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी और हल्दी लगायी जाए तो त्वचा में ठंडक प्रदान होती है। और आपका चेहरा ताज़गी से भरा भरा दीखता है। इसके फेसपेक में आप दूसरी चीजों को डाल कर भी इसे और फायदेमंद बना सकते है। तो चलिए जानते है Fullers Earth In Hindi के फायदे के बारे में।

(1) त्वचा में निखार आता है

ज़्यादा धुप में रहने की वजह से त्वचा काली पड़ जाती है। त्वचा पर निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और हल्दी से बने फेसपेक का इस्तेमाल करे। इससे धुप से लगने वाले टेनिंग को दूर किया जाता है। त्वचा का कालापन दूर होता है। और त्वचा निखरी हुई कमाल की दिखने लगती है।

(2) चमकदार त्वचा बनती है

शुष्क त्वचा वाले भी इस फेसपेक को लगा सकते है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी, हल्दी के मिश्रण में आपको 1 चम्मच नारियल या जैतून का तेल डालना है। रोजाना सोने से पहले इस फेसपेक को लगाने से त्वचा की ड्राईनेस दूर होती है और त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखती है।

(3) त्वचा को मुलायम करता है

अयोग्य खान पान और जीवनशैली का असर स्वास्थ्य के साथ त्वचा पर भी होता है, और त्वचा रूखी, बेजान दिखती है। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी के साथ फेसपेक में ताज़ी मलाई को भी डाले। रोजाना यह घरेलू उपचार करने से त्वचा साफ़ और मुलायम होती है।

(4) तैलीय त्वचा के लिए

ऑयली स्किन वालो के लिए भी मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे अधिक है। यह फेसपेक त्वचा में से ऑइल को कम करता है। और त्वचा की गहराई से सफाई भी करता है। इसके मिश्रण में आप नींबू को भी डाल सकते है। जो त्वचा पर ताज़गी एवं निखार लाने में मदद करता है।

(5) मृत कोशिकाओं को हटाता है

डैड स्किन को निकालने के लिए लोग ज़्यादातर स्क्रब का इस्तेमाल करते है। पर हल्दी, मुल्तानी मिट्टी से बने फेसपेक को नियमित रूप से लगाया जाए, तो त्वचा की मृत कोशिकाए निकल जाती है। लेकिन याद रहे इस फेसपेक को सूखने के बाद धोना नहीं है। बल्कि स्क्रब की तरह इसे हलके हाथों से घिस कर निकालना है।

(6) कील-मुंहासों को दूर करता है

प्रदूषण के कारण और सही तरह से त्वचा की देखभाल न करने से कील मुहांसो की समस्या उत्पन्न होती है। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और हल्दी से बने लेप का इस्तेमाल करे। यह प्रक्रिया सप्ताह में 2 या 3 बार करने से, कील मुहांसो की समस्या जल्दी ठीक हो जाती है।

(7) चेहरे को ठंडक मिलती है

अक्सर हम भारतीय लोग तेल मसाले में बनी चीज़े खाते रहते है। जिससे स्किन में गरमी और गर्माहट के कारण कील फोड़े होते है। मुल्तानी मिट्टी से बना फेसपैक लगाने पर चेहरे को तुरंत ठंडक का अनुभव होता है। ख़ास कर गर्मियों के दिनों यह फेसपैक लगाना लाभकारक होता है।

(8) डार्क सर्कल कम करता है

यदि आप आँखों के निचे बनने वाले काले घेरे (डार्क सर्कल) से परेशान हो चुके है। तो इसे कम करने का सबसे आसान तरीका है मुल्तानी मिट्टी। केवल थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को पानी में लेप बना कर आँखों के निचे 15-20 मिनट तक लगा के छोड़ देना है। 3-4 बार ऐसा करने पर डार्क सर्कल कम होने लगते है।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपेक

ज्यादातर लोग मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेसपैक गोरा होने के लिए करते है। पर असल में यह चेहरे को पूरा गोरा नहीं बनाता। बल्कि चेहरे पर चमक और निखार लाने का काम करता है। साथ ही कील, मुहांसे, फोड़े की समस्या को भी कम करता है।

(1) शुष्क त्वचा के लिए

शुष्क त्वचा वालो को स्किन की ज़्यादा देखभाल करनी पड़ती है। इसलिए सबसे पहले हम शुष्क त्वचा के फेसपेक के बारे में जानेगे।

सामग्री

  1. मुल्तानी मिट्टी
  2. हल्दी
  3. नारियल या जैतून का तेल
  4. शहद
  5. दही
  6. अंडा
  7. चंदन पाउडर
  8. गुलाब जल

फेसपेक बनाने का तरीका

  • एक छोटा सा स्टील या प्लास्टिक का बाउल ले। उसमे थोड़े सादे पानी के साथ गुलाब जल को अच्छे से मिक्स करे।
  • उसमे मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर को डाल कर मिश्रित करे।
  • फिर मिश्रण में दही डाल कर उसे गाढ़ा बनाए। साथ ही एक अंडे की सफेदी को निकाल कर इसमें डाले।
  • बाद में 1 चम्मच नारियल या जैतून के तेल को दाल दे। और उसमे शहद को सही प्रमाण में डाल कर ठीक तरह से मिला ले।
  • अब उसमे हल्दी को मिला कर मिक्स कर दे।
  • इस मिश्रण को पुरे चेहरे पर सही तरीके से लगा लीजिये।
  • अब इस फेसपेक को 20 या 30 मिनट तक लगा कर रखे, यह फेसपेक जब पूरी तरह से सुख जाए। तब उसे स्वस्छ पानी से धो लीजिये।
  • अब आपका चेहरा मुलायम, चमकदार और खूबसूरत दिखने लगेगा।

(2) तैलीय त्वचा के लिए

अगर आपकी त्वचा तैलीय (ऑइली) है तो भी मुल्तानी मिट्टी एवं हल्दी का फेसपेक आपके लिए रामबाण इलाज समान है।

सामग्री

  1. मुल्तानी मिट्टी
  2. हल्दी
  3. बेसन
  4. नींबू
  5. गुलाब जल
  6. टमाटर
  7. दूध

फेसपेक बनाने का तरीका

  • फेसपेक बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटा बर्तन लीजिये।
  • फिर उसमे गुलाब जल और कच्चे दूध को डाले।
  • मुल्तानी मिट्टी और बेसन को उसमे डाल कर अच्छे से मिला ले।
  • एक छीले हुए टमाटर को पीस कर उसका रस निकाल लीजिये। इस टमाटर को मुल्तानी मिट्टी के मिश्रण में मिला दीजिये।
  • फिर इस मिश्रण में नींबू का रस और हल्दी डाल दे।
  • थोड़ी देर इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करते रहे।
  • बाद में इसे चेहरे पर 15 से 30 मिनट तक लगा कर रखे, फिर पानी से चेहरा धो लीजिये।
  • अब आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से निखरा हुआ, ताज़गी भरा और सूंदर दिखेगा।

आशा करती हु मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के फायदे बताने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo