Skinshine Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत की जानकारी

यदि आपकी त्वचा पहले से ज्यादा काली और दाग धब्बे वाली हो गयी है। तो इसके इलाज में डॉक्टर Skinshine cream लगाने की सलाह देते है। इस क्रीम में हाइड्रोक्विनोन, मोमेटासोन और ट्रिटिनॉइन दवा शामिल है जो मेलास्मा के उपचार में जरुरी है।

Skinshine Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत की जानकारी

यह क्रीम बिगड़ी हुई पुरानी त्वचा को हटा कर नयी त्वचा का निर्माण करती है। जिससे दाग-धब्बे या झाइयां कम हो जाते है और चेहरे का गहरा रंग भी गोरा होने लगता है। स्किन शाइन नाम से ही पता चलता है की यह चेहरे पर निखार लाने की दवा है।

स्किनशाइन क्रीम क्या है Skinshine Cream In Hindi

कही कारणों से आपको मेलास्मा की समस्या हो सकती है। जैसे तैलीय त्वचा पर पिंपल्स होना और फिर उसके दाग रह जाना। धूप में ज्यादा रहने से चेहरे का रंग काला हो जाना। स्किन पर किसी चोट का निशान रह जाना।

ऐसे केस में डॉक्टर मरीज की स्थिति समझते हुए उसे स्किनशाइन क्रीम उपयोग करने के लिए देते है। जो की मेलास्मा के उपचार में कार्य करती है। अधिकतर लोगो के चेहरे पर Skinshine cream स्किन ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करती है।

यानी स्किन के ख़राब हुए हिस्से को निकाल कर उस पर नयी त्वचा की परत बनाना। जिससे मेलास्मा से जुडी समस्या दाग, धब्बे, निशान चले जाते है। साथ ही नयी त्वचा के कारण चेहरा भी गोरा लगता है।

स्किनशाइन क्रीम में क्या होता है Skinshine Content

स्किनशाइन क्रीम में क्या होता है Skinshine Content

इस क्रीम में मुख्य तीन दवाइयों का संयोजन है जिससे संपूर्ण कार्य होता है।

  1. हाइड्रोक्विनोन – त्वचा खुद को धुप से बचाये रखने के लिए मेलनिन रिलीज़ करती है। जिससे चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है। हाइड्रोक्विनोन इसी मेलनिन को रिलीज़ होने से रोकता है। जिससे त्वचा का रंग गहरा नहीं होता।
  2. मोमेटासोन – यह एक स्टेरॉयड है जो त्वचा में उन केमिकल्स को आने से रोकता है। जिनके द्वारा त्वचा पर लालिमा, जलन या खुजली होती है।
  3. ट्रिटिनॉइन – यह विटामिन ए का एक रूप है जो त्वचा के डैमेज सेल्स को ठीक करता है। साथ ही अपने मुख्य कार्य में नयी त्वचा बनाने का काम करता है।

स्किनशाइन क्रीम का उपयोग Skinshine Cream Uses

बहुत से लोग केवल गोरा होने के लिए स्किनशाइन क्रीम को उपयोगी समझते है। लेकिन यह क्रीम कही तरह उपयोग में ली जा सकती है। जैसे,

  • मेलास्मा उपचार में
  • दाग-धब्बे हटाने के लिए
  • झाइयों से राहत पाने में
  • निशान या स्कार्स हटाने
  • त्वचा का रंग निखारने में

क्रीम से ज्यादा कोई खास नुकसान नहीं होते। इसलिए आप चाहे तो इसे सीधा मेडिकल स्टोर से खरीद कर उपयोग में ले सकते है। या डॉक्टर की सलाह के आधार पर भी क्रीम लगाना उचित है।

स्किनशाइन क्रीम लगाने का तरीका Cream Applying Process

स्किनशाइन क्रीम लगाने का तरीका Cream Applying Process

अगर आप सही तरीके से Skinshine cream लगाते है, तो फायदे ज्यादा होंगे। क्रीम कैसे लगानी है पूरी जानकारी नीचे दी है।

  • क्रीम रात के समय में ही लगानी चाहिए, ताकि बेहतर परिणाम मिले।
  • रात को सोने से पहले साफ़ पानी द्वारा अपना चेहरा धो लीजिये।
  • अब चेहरे को टॉवेल की मदद से हलके हाथो से पोंछ लीजिये।
  • फिर अपनी उंगलियों पर थोड़ी स्किनशाइन क्रीम ले।
  • अपनी जरुरत अनुसार सिर्फ दाग धब्बो पर या पुरे चेहरे पर क्रीम लगा सकते है।
  • सिर्फ आँख, नाक और होंठो के आसपास क्रीम ना लगाए।
  • क्रीम लगा कर पूरी रात आराम से सो जाइये।
  • सुबह उठ कर माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरा धो लीजिये।

सावधानी क्या रखनी चाहिए Precaution Of Skinshine

स्किनशाइन क्रीम के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानी रखना जरुरी है।

  • क्रीम दिन के समय ना लगाए, क्यों की धुप से स्किन लाल हो जाएगी।
  • रात के समय ही क्रीम अच्छे से कार्य कर पाती है।
  • स्किनशाइन क्रीम लगाने के बाद इस पर कोई अन्य प्रोडक्ट ना लगाए।
  • क्रीम को आँख, नाक और होंठ के आसपास नहीं लगाना चाहिए।
  • समस्या से राहत मिल जाने पर क्रीम का उपयोग बंद कर दे।
  • क्रीम से कोई एलेर्जी या नुकसान महसूस हो तो क्रीम बंद कर दे।
  • अधिक मात्रा में जलन होने पर तुरंत साफ़ पानी से मुँह धो ले।
  • ध्यान रखे की क्रीम आँख या मुंह में ना जाये।
  • क्रीम लगाने के बाद उस पर धूल-मिट्टी नहीं लगनी चाहिए।
  • बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओ को ऐसी क्रीम से दूर रहना चाहिए।

स्किन शाइन क्रीम के फायदे Skinshine Cream Benefits

स्किन शाइन क्रीम के फायदे Skinshine Cream Benefits

अगर आप सही जानकारी के साथ Skinshine cream को उपयोग में लेते है। तो ज्यादा संभावना है की आपको निम्नलिखित फायदे होंगे।

  • स्किनशाइन से दाग, धब्बे, कील के निशान, स्कार्स चले जाते है।
  • चेहरे की त्वचा का रंग एकसमान और निखरा नजर आएगा।
  • त्वचा की सामान्य पतली परत हट कर नयी परत का निर्माण होता है।
  • नयी त्वचा के कारण चेहरा पहले से ज्यादा गोरा नजर आता है।
  • मेलास्मा (दाग) और त्वचा का गहरा रंग दूर हो जायेगा।
  • क्रीम त्वचा को बेरंग करने वाली प्रक्रिया को धीमी कर देती है।

स्किन शाइन क्रीम के नुकसान Skinshine Cream Side Effects

कुछ हद तक स्किनशाइन क्रीम का उपयोग लाभदायी है। अधिक या गलत तरीके से Skinshine cream का उपयोग नुकसानदायी है। जैसे,

  • क्रीम ज्यादा बार लगाने पर या धूप के कारण स्किन लाल हो सकती है।
  • कुछ लोगो को क्रीम लगाने पर लालिमा, जलन या खुजली भी महसूस होती है।
  • चेहरे का कुछ हिस्सा ज्यादा गोरा और दूसरा काला नजर आ सकता है।
  • कोई बीमारी में स्किनशाइन क्रीम लगाने पर शरीर में एलेर्जी देखने मिलती है।
  • क्रीम से केवल थोड़े दिन तक ही चेहरे का रंग गोरा रहता है।

नोट – कितनी भी कोशिश कर लो क्रीम लगाने के बाद 1 से 3 दिन तक चेहरा थोड़ा लाल रहता ही है। ये साइड इफ़ेक्ट अपने आप ही चला जाता है, इसमें कुछ करने की जरुरत नहीं।

स्किनशाइन क्रीम कैसे काम करती है

स्किनशाइन क्रीम कैसे काम करती है

स्किनशाइन तीन दवाइयां हाइड्रोकिनोन, मोमेटासोन और ट्रेटिनोइन का संयोजन रूप है। जिसमे हाइड्रोकिनोन त्वचा पर रहे दाग धब्बे दूर करता है। साथ ही त्वचा में मेलनिन की मात्रा को घटा देता है। जिससे त्वचा का रंग गहरा नहीं होता।

ट्रेटिनोइन विटामिन ए का एक रूप है, जो पुरानी त्वचा से नयी त्वचा बनाने का कार्य करता है। तीसरा संयोजन मोमेटासोन एक स्टेरॉइड है। जो त्वचा में उन केमिकल्स को रिलीज़ होने से रोकता है जिनसे त्वचा में लालिमा, जलन या खुजली होती है।

इस तरह तीनो दवाइयां संपूर्ण रूप से अपना कार्य कर के मेलास्मा या दाग-धब्बे दूर करती है। साथ ही नयी त्वचा निर्माण के कारण चेहरे का रंग भी गोरा बनता है।

स्किनशाइन क्रीम की कीमत Skinshine Cream Price

ज्यादातर हर इंडियन मेडिकल स्टोर पर स्किनशाइन क्रीम मिल जाती है। जहा 15 ग्राम क्रीम की कीमत ₹60 से ₹100 के बिच में होती है। आप चाहे तो ऑनलाइन अमेज़न से भी Skinshine Cream (2 pack) price ₹120 में ऑर्डर कर सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

अक्सर लोग स्किनशाइन क्रीम को उपयोग में लेने से पहले निम्नलिखित सवालो को डॉक्टर से पूछते है या गूगल पर सर्च करते है। यहाँ पर हमने ज्यादातर सभी मुख्य सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

(1) स्किनशाइन क्रीम लगा कर बहार जा सकते है?

बिलकुल नहीं, क्यों की बहार निकलने पर सूरज की रोशनी या धूल मिट्टी से स्किन लाल हो जाएगी। क्रीम ऐसी स्थिति में अपना कार्य अच्छे से नहीं कर पाती। ऐसा करने पर आपको क्रीम के साइड इफ़ेक्ट भी नजर आ सकते है।

(2) स्किनशाइन क्रीम के साइड इफ़ेक्ट से कैसे बचे?

साइड इफ़ेक्ट से बचना है तो क्रीम बहुत ज्यादा बार ना लगाए। अपना काम हो जाने के बाद क्रीम लगाना बंद कर दे। हमेशा क्रीम रात में लगाने की ही कोशिश करे, दिन में इसके दुश्प्रभाव ज्यादा है।

(3) कितने दिन तक स्किनशाइन क्रीम लगाए?

स्किन पर थोड़े दाग धब्बे है तो 3 से 10 दिन में क्रीम लगाने पर राहत मिल जाएगी। मेलास्मा की समस्या ज्यादा है या चेहरे का गहरा रंग कम करना है। तो 1 महीने में 10 से 15 बार 1-2 दिन के अंतर में क्रीम लगा सकते है।

(4) गोरा होने के लिए क्रीम लगा सकते है?

क्रीम सही से उपयोग में लेने पर स्किन की पतली परत निकल जाती है। जिस कारण पूरा चेहरा गोरा लगने लगता है। इस नयी त्वचा को ही लोग गोरा होना कहते है। ये आप कर सकते है, पर बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना करे।

(5) स्किनशाइन क्रीम कौन नहीं लगा सकता?

आपकी कोई ट्रीटमेंट चल रही है या कोई बीमारी का इतिहास रह चूका है। तो ऐसे में क्रीम लगाने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करे। इसके अलावा बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओ को भी ऐसी क्रीम से दूर रहना चाहिए।

आशा करता हु Skinshine cream के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo