Elosone HT Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत की जानकारी

मेलास्मा के उपचार में डॉक्टर अपने मरीज को Elosone HT Cream यूज़ करने के लिए देते है। इस क्रीम में हाइड्रोक्विनोन, मोमेटासोन और ट्रेटिनॉइन नामक तीन दवाइयों का संजोजन है। जिससे त्वचा सम्बंधित समस्याओ का इलाज होता है।

Elosone HT Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत की जानकारी

ऐलोसोन एचटी क्रीम की मदद से कम समय में निम्नलिखित स्किन प्रॉब्लेम्स का निवारण किया जा सकता है।

  1. दाग-धब्बे हटाने में
  2. कील के निशान कम करने में
  3. स्किन टैनिंग को हटाने में
  4. त्वचा को गोरी बनाने के लिए

मार्किट में 15 ग्राम ऐलोसोन एचटी क्रीम कीमत ₹90 में उपलब्ध है। जिसके फायदे जान कर हर कोई अपनी त्वचाकीय समस्या ख़तम करना चाहता है। पर इसे उपयोग में लेने से पहले पूरी जानकारी समझ लीजिये।

ऐलोसोन एचटी क्रीम क्या है Elosone HT Cream In Hindi

हर कोई चाहता है उनकी त्वचा साफ़, स्वस्थ और अच्छी दिखे। पर कील, मुंहासे, दाग, धब्बे या चेहरे का रंग गहरा होने पर यह मुमकिन नहीं हो पाता। ऐसे में आपको कम समय में इन समस्याओ से राहत पानी है, तो Elosone Ht Cream उपयोगी है।

यह क्रीम खास कर मेलास्मा के उपचार के लिए बनायीं गयी है, जो ब्लीचिंग एजेंट की तरह भी काम करती है। क्रीम सिर्फ त्वचा पर बाहरी उपयोग के लिए है।

इसे जरूर अनुसार कुछ दिन लगाए तो परिणाम बढ़िया मिलते है। परंतु अधिक या गलत तरीके से उपयोग में ले तो नुकसान देखने मिलते है।

ऐलोसोन एचटी क्रीम में क्या होता है Elosone HT Content

ऐलोसोन एचटी क्रीम में क्या होता है Elosone HT Content

कोई भी एक्सपर्ट डॉक्टर मेडिसिन कंटेंट के आधार पर ही आपको क्रीम देता है। ऐलोसोन एचटी क्रीम में मुख्य तीन दवाई है और उनके कार्य निचे अनुसार है।

  1. हाइड्रोक्विनोन – त्वचा खुद को धुप से बचाये रखने के लिए स्किन में मेलनिन रिलीज़ करती है। जिससे चेहरे का रंग गहरा होता है। हाइड्रोक्विनोन इसी मेलनिन को रिलीज़ होने से रोकता है। जिससे त्वचा का रंग गहरा नहीं होता।
  2. मोमेटासोन – यह एक स्टेरॉयड है जो त्वचा में उन केमिकल्स को आने से रोकता है। जिनके कारण त्वचा पर लालिमा, जलन या खुजली होती है।
  3. ट्रिटिनॉइन – यह विटामिन ए का एक रूप है जो त्वचा के डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है। साथ ही अपने मुख्य कार्य में त्वचा नवीनीकरण का काम करता है।

ऐलोसोन एचटी क्रीम का उपयोग Elosone HT Cream Uses

निम्नलिखित परिस्थितियों में ऐलोसोन एचटी क्रीम का उपयोग (Elosone Ht Cream Uses In Hindi) होता है।

  • मेलास्मा उपचार में
  • दाग-धब्बे हटाने के लिए
  • झाइयों से राहत पाने में
  • निशान या स्कार्स कम करने
  • त्वचा का रंग निखारने में
  • नयी स्किन पाने के लिए

ज्यादातर हर सामान्य महिला या पुरुष ऐसी समस्याओ के लिए क्रीम को उपयोग में सकता है। अगर आपका कोई बीमारी इतिहास रहा हो या कोई ट्रीटमेंट चल रही हो। तो Elosone ht cream को सीधा खुद से यूज़ ना करे, ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरुरी है।

ऐलोसोन एचटी क्रीम लगाने का तरीका Cream Applying Process

ऐलोसोन एचटी क्रीम लगाने का तरीका Cream Applying Process

यदि आप सही तरीके से Elosone ht cream लगाते है, तो फायदे ज्यादा होंगे। क्रीम कैसे लगानी है पूरी जानकारी नीचे बताई है।

  • क्रीम रात के समय में ही लगानी चाहिए, ताकि बेहतर परिणाम मिले।
  • रात को सोने से पहले साफ़ पानी द्वारा अपना चेहरा धो लीजिये।
  • अब चेहरे को टॉवेल की मदद से हलके हाथो से पोंछ लीजिये।
  • फिर अपनी उंगलियों पर थोड़ी ऐलोसोन एचटी क्रीम ले।
  • अपनी जरुरत अनुसार सिर्फ दाग धब्बो पर या पुरे चेहरे पर क्रीम लगा सकते है।
  • सिर्फ आँख, नाक और होंठो के आसपास क्रीम ना लगाए।
  • क्रीम लगा कर पूरी रात आराम से सो जाइये।
  • सुबह उठ कर माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरा धो लीजिये।

क्रीम लगाने से पहले आपके हाथ और फेस दोनों साफ़ होने चाहिए। और क्रीम अप्लाई करने के बाद पूरी रात अच्छी नींद मिलना जरुरी है। इस तरह क्रीम अच्छे से काम कर पाती है और आपको बेहतर परिणाम मिलते है।

सावधानी क्या रखनी चाहिए Precaution Of Elosone HT

ऐलोसोन एचटी क्रीम के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानी रखना जरुरी है।

  • क्रीम दिन के समय ना लगाए, क्यों की धुप से स्किन लाल हो जाएगी।
  • ऐलोसोन एचटी क्रीम लगाने के बाद इस पर कोई अन्य प्रोडक्ट ना लगाए।
  • क्रीम को आँख, नाक और होंठ के आसपास नहीं लगाना चाहिए।
  • समस्या से राहत मिल जाने पर क्रीम का उपयोग बंद कर दे।
  • क्रीम से कोई एलेर्जी या नुकसान महसूस हो तो क्रीम बंद कर दे।
  • अधिक मात्रा में जलन होने पर तुरंत साफ़ पानी से मुँह धो ले।
  • ध्यान रखे की ऐलोसोन एचटी क्रीम आँख या मुंह में ना जाये।
  • क्रीम लगाने के बाद उस पर धूल-मिट्टी नहीं लगनी चाहिए।
  • बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओ को ऐसी क्रीम से दूर रहना चाहिए।

ऐलोसोन एचटी क्रीम के फायदे Elosone HT Cream Benefits

ऐलोसोन एचटी क्रीम के फायदे Skinshine Cream Benefits

अगर आप सही जानकारी के साथ Elosone ht cream को उपयोग में लेते है। तो निम्नलिखित फायदे होने की ज्यादा संभावना है।

  • ऐलोसोन एचटी से दाग, धब्बे, कील के निशान, स्कार्स चले जाते है।
  • चेहरे की त्वचा का रंग एकसमान और निखरा नजर आएगा।
  • त्वचा की सामान्य पतली परत हट कर नयी परत का निर्माण होता है।
  • नयी त्वचा के कारण चेहरा पहले से ज्यादा गोरा नजर आता है।
  • मेलास्मा (दाग) और त्वचा का गहरा रंग दूर हो जायेगा।
  • क्रीम त्वचा को बेरंग करने वाली प्रक्रिया को धीमी कर देती है।

ऐलोसोन एचटी क्रीम के नुकसान Elosone HT Cream Side Effects

कुछ हद तक ऐलोसोन एचटी क्रीम का उपयोग लाभदायी है। अधिक या गलत तरीके से Elosone ht cream का उपयोग नुकसानदायी है। जैसे,

  • क्रीम ज्यादा बार लगाने पर या धूप के कारण स्किन लाल हो सकती है।
  • कुछ लोगो को क्रीम लगाने पर लालिमा, जलन या खुजली भी महसूस होती है।
  • चेहरे का कुछ हिस्सा ज्यादा गोरा और दूसरा काला नजर आ सकता है।
  • कोई बीमारी में ऐलोसोन एचटी क्रीम लगाने पर शरीर में एलेर्जी देखने मिलती है।
  • क्रीम से केवल थोड़े दिन तक ही चेहरे का रंग गोरा रहता है।
  • त्वचा की ऊपरी परत रूखी-सुखी नजर आ सकती है।

नोट – तीन चार बार क्रीम लगाने पर सभी सावधानी के बावजूद भी रेडनेस देखने मिलती है। क्रीम के कारण स्किन लाल होना आम बात है। इस साइड इफ़ेक्ट में कुछ करने की जरुरत नहीं, ये अपने आप सही हो जायेगा।

ऐलोसोन एचटी क्रीम कैसे काम करती है Working Process Of Cream

ऐलोसोन एचटी क्रीम कैसे काम करती है Working Process Of Cream

ऐलोसोन एचटी तीन दवाइयां हाइड्रोकिनोन, मोमेटासोन और ट्रेटिनोइन का संयोजन रूप है। जिसमे हाइड्रोकिनोन त्वचा पर रहे दाग धब्बे दूर करता है। साथ ही त्वचा में मेलनिन की मात्रा को घटा देता है। जिससे त्वचा का रंग डार्क नहीं होता।

ट्रेटिनोइन विटामिन ए का एक रूप है, जो पुरानी त्वचा से नयी त्वचा बनाने का कार्य करता है। तीसरा संयोजन मोमेटासोन एक स्टेरॉइड है। जो त्वचा में उन केमिकल्स को रिलीज़ होने से रोकता है जिनसे त्वचा में लालिमा, जलन या खुजली होती है।

इस तरह तीनो दवाइयां संपूर्ण रूप से अपना कार्य कर के मेलास्मा या दाग-धब्बे दूर करती है। साथ ही नयी त्वचा निर्माण के कारण चेहरे का रंग भी गोरा बनता है। क्रीम में रही तीनो दवाइया 3 से 7 दिन में अपना असर दिखाना शुरू कर देती है।

कब क्रीम लगाना बंद करे When To Stop Cream Uses

अधिकांश लोगो में 15 से 30 दिनों के अंदर Elosone HT Cream अपना पूरा काम कर देती है। उसके बाद आपको क्रीम लगाना बंद कर देना चाहिए। ऐसा नहीं की आप फायदों को देखते हुए हमेशा क्रीम लगाते रहे।

यदि आपने डॉक्टरी सलाह के आधार पर क्रीम ली है। तो अपने डॉक्टर से पूछ कर ही क्रीम लगाना बंद करे। यदि खुद से ही क्रीम का उपयोग शुरू किया है। तो समस्या ख़तम होने पर लगाना बंद कर देना बेहतर है।

रोजाना या ज्यादा क्रीम लगाते रहने पर इसके दुष्प्रभाव भी देखने मिल सकते है। इसलिए बेहतर यही है की अपना काम पूरा होने पर इसे बंद कर दिया जाये।

ऐलोसोन एचटी क्रीम की कीमत Elosone HT Cream Price

ज्यादातर हर इंडियन मेडिकल स्टोर पर ऐलोसोन एचटी क्रीम मिल जाती है। जहा 15 ग्राम क्रीम की कीमत ₹90 से ₹110 के बिच में होती है। आप चाहे तो ऑनलाइन 1mg जैसी वेबसाइट से भी मेडिसिन ऑर्डर कर सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

अक्सर लोग ऐलोसोन एचटी क्रीम को उपयोग में लेने से पहले निम्नलिखित सवालो को डॉक्टर से पूछते है या गूगल पर सर्च करते है। निचे हमने ज्यादातर सभी मुख्य सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

(1) ऐलोसोन एचटी क्रीम लगा कर बहार जा सकते है?

बिलकुल नहीं, क्यों की बहार निकलने पर सूरज की रोशनी या धूल मिट्टी से स्किन लाल हो जाएगी। क्रीम ऐसी स्थिति में अपना कार्य अच्छे से नहीं कर पाती। ऐसा करने पर आपको क्रीम के साइड इफ़ेक्ट भी नजर आ सकते है।

(2) ऐलोसोन एचटी क्रीम के साइड इफ़ेक्ट से कैसे बचे?

साइड इफ़ेक्ट से बचना है तो क्रीम बहुत ज्यादा बार ना लगाए। अपना काम हो जाने के बाद क्रीम लगाना बंद कर दे। हमेशा क्रीम रात में लगाने की ही कोशिश करे, दिन में इसके दुश्प्रभाव ज्यादा हो सकते है।

(3) कितने दिन तक ऐलोसोन एचटी क्रीम लगाए?

स्किन पर थोड़े दाग धब्बे है तो 5 से 15 दिन में क्रीम लगाने पर राहत मिल जाएगी। मेलास्मा की समस्या ज्यादा है या चेहरे का गहरा रंग कम करना है। तो 1 महीने में 10 बार 2-3 दिन के अंतर में क्रीम लगा सकते है।

(4) गोरा होने के लिए ऐलोसोन एचटी क्रीम लगा सकते है?

क्रीम सही से उपयोग में लेने पर स्किन की पतली परत निकल जाती है। जिस कारण पूरा चेहरा गोरा लगने लगता है। इस नयी त्वचा को ही लोग गोरा होना कहते है। ये आप कर सकते है, पर बहुत ज्यादा इस्तेमाल ना करे।

(5) ऐलोसोन एचटी क्रीम कौन नहीं लगा सकता?

आपकी कोई ट्रीटमेंट चल रही है या कोई बीमारी का इतिहास रह चूका है। तो ऐसे में क्रीम लगाने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करे। इसके अलावा बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओ को ऐसी क्रीम से दूर रहना चाहिए।

आशा करता हु Elosone ht cream के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo