Melamet Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत की जानकारी

Melamet Cream में हाइड्रोक्यूनोइन, ट्रेटिनोइन और मोमेटासोन होता है। जिसे लगाने पर दाग-धब्बे, पिंपल्स या त्वचा के गहरे रंग से राहत मिलती है। कही डर्मोटोलॉजिस्ट डॉक्टर अपने मरीज को यह क्रीम लगाने की सलाह देते है।

Melamet Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत की जानकारी

बहुत से लोगो को मेलामेट क्रीम द्वारा फायदा हुआ तो कुछ लोगो को नुकसान भी हुआ। ऐसे में आप भी इस क्रीम को उपयोग में लेना चाहते है। तो सबसे पहले इसकी पूरी जानकारी समझ लीजिये।

मेलामेट क्रीम क्या है What Is Melamet

मेलामेट तीन ख़ास दवाइयों का कॉम्बिनेशन है।

  1. Hydroquinone
  2. Tretinoin
  3. Mometasone

इन तीनो को मिला कर बनती है मेलामेट क्रीम, जिसकी मदद से मेलास्मा की ट्रीटमेंट होती है। यानी त्वचा पर रहे गहरे दाग-धब्बे।

यदि पिंपल्स की वजह से कुछ निशान या दाग रह गए है, तो वो भी इस क्रीम से हट जायेगे। पुरे चेहरे पर लगाए तो, रंग में निखार आने लगता है।

ऐसा इसलिए होता है क्यों की क्रीम बिगड़ी त्वचा को निकाल कर नयी त्वचा बनाने में मदद करती है। ऐसा होने पर कही लोगो को लगता है उनका रंग गोरा हो गया है।

मेलामेट क्रीम का उपयोग Melamet Cream Uses

अधिकतर लोग क्रीम का इस्तेमाल गोरा होने के लिए करना चाहते है। लेकिन हक़ीक़त में ये गोरा होने की क्रीम नहीं है। इसके मुख्य उपयोग निचे बताये अनुसार है।

  • मेलास्मा
  • दाग-धब्बे
  • मुंहासे
  • झाइयां
  • स्कार्स

चेहरे के प्रभावित हिस्से पर कुछ दिन तक थोड़ी क्रीम लगायी जाये, तो समस्या ख़तम हो जाती है।

मान लो आपको कील के कारण कोई दाग हो गया। तो अब उस दाग की गहरी त्वचा को Melamet cream निकाल देगी। फिर थोड़े ही दिनों में चेहरे का पूरा रंग एक समान नजर आएगा।

मेलामेट क्रीम लगाने का तरीका

मेलामेट क्रीम लगाने का तरीका

डॉक्टर की सलाह अनुसार क्रीम को सिर्फ प्रभावि हिस्से पर ही लगाना है। जिसकी संपूर्ण प्रक्रिया (तरीका) निचे अनुसार है।

  • मेलामेट क्रीम रात को सोने से पहले लगानी है।
  • सबसे पहले अपना चेहरा अच्छे से धो ले।
  • चेहरे को स्वत्छ टॉवेल से साफ़ कर लीजिये।
  • अपनी उंगलियों पर थोड़ी क्रीम ले और दाग पर लगा दे।
  • जहा-जहा स्किन पर डार्क स्पॉट है वहा लगा सकते है।
  • नाक, आँख और होंठो के आसपास क्रीम ना लगाए।
  • पूरी रात में क्रीम अपना कार्य पूर्ण कर देगी।
  • सुबह साफ़ पानी या माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो ले।

क्या सावधानी रखनी चाहिए

मेलामेट क्रीम के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानी रखना जरुरी है।

  • क्रीम दिन के समय ना लगाए, और यदि लगाए तो बहार धूप में ना जाये।
  • धूप से क्रीम पर लगायी जगह पर पूरी लाल हो जाएगी।
  • क्रीम का अच्छा असर देखने के लिए पूरी रात लगाए, कम समय के लिए मत लगाए।
  • मेलामेट लगाने के बाद इसपर किसी अन्य प्रोडक्ट का आवरण ना बनाये।
  • आँख, नाक और होंठ जैसे संवेदनशील हिस्से पर क्रीम ना लगाए।
  • यदि क्रीम लगाने पर कोई एलेर्जी या नुकसान महसूस हो तो तुरंत क्रीम बंद कर दे।
  • अधिक मात्रा में जलन होने पर साफ़ पानी से मुँह धो लेना चाहिए।

मेलामेट क्रीम के फायदे

मेलामेट क्रीम के फायदे

अगर आप डॉक्टर की सलाह अनुसार या सही जानकारी के साथ Melamet cream को उपयोग में लेते है। तो आपको ज्यादातर फायदे होने की संभावना है। जैसे,

  • क्रीम से दाग, धब्बे, कील के निशान, स्कार्स चले जाते है।
  • चेहरे की त्वचा का रंग एकसमान और निखरा नजर आएगा।
  • त्वचा की सामान्य पतली परत हट कर नयी परत आ जाती है।
  • नयी त्वचा के कारण चेहरा पहले से ज्यादा गोरा लगता है।
  • मेलास्मा या त्वचा का गहरा रंग दूर होगा।
  • क्रीम त्वचा को बेरंग करने वाली प्रक्रिया को रोकती है।

मेलामेट क्रीम के नुकसान

कुछ हद तक मेलामेट क्रीम का उपयोग लाभदायी है। परंतु अधिक या गलत तरीके से क्रीम का उपयोग नुकसानदायी है। निचे Melamet cream के मुख्य साइड इफ़ेक्ट के बारे में बताया है।

  • ज्यादातर लोगो की त्वचा लाल पड़ जाती है, जो अक्सर धुप के कारण होता है।
  • कुछ लोगो को क्रीम लगाने पर लालिमा, जलन या खुजली भी महसूस होती है।
  • त्वचा का कुछ हिस्सा ज्यादा गोरा और दूसरा काला नजर आ सकता है।
  • खुजली में चेहरे पर नाख़ून लगाए तो त्वचा की ज्यादा परत निकल सकती है।
  • चेहरे पर 2-3 दिनों तक निकली हुई हलकी सफ़ेद त्वचा नजर आती है।

मेलामेट क्रीम कैसे काम करती है

यह क्रीम तीन दवाइयां हाइड्रोकिनोन, मोमेटासोन और ट्रेटिनोइन से मिल कर बनती है। जिसमे हाइड्रोकिनोन का काम त्वचा पर रहे दाग धब्बे दूर करना है। यह दवा त्वचा में मेलनिन की मात्रा को घटा देती है। जिससे त्वचा का रंग गहरा नहीं होता।

दूसरी दवा ट्रेटिनोइन विटामिन ए का एक रूप है, जो पुरानी त्वचा से नयी त्वचा बनाने का काम करता है। तीसरी दवा मोमेटासोन एक स्टेरॉइड है। जो त्वचा में उन केमिकल्स को रिलीज़ होने से रोकती है जिनके द्वारा त्वचा पर लालिमा, जलन या खुजली होती है।

इस तरह सभी दवाइयां संपूर्ण रूप से अपना कार्य कर के मेलास्मा या दाग-धब्बे कम करती है। इसी के साथ नयी त्वचा निर्माण के कारण त्वचा का रंग भी गोरा बनता है।

कब और कैसे मेलमेट क्रीम लगाना बंद करे

फायदों को देखते हुए आप हमेशा क्रीम लगाने की ना सोचे। जिस तरह हम एक मेडिसिन को बुखार उतरने के बाद बंद करते है। उसी प्रकार स्किन सम्बंधित समस्याए ख़तम होने पर Melamet Cream भी बंद कर देनी चाहिए।

यदि आपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर क्रीम का उपयोग किया होगा। तो डॉक्टर ही बता देंगे की क्रीम कब बंद कर देनी है। यदि खुद से ही उपयोग करना शुरू किया है। तो समस्या से 70-80 प्रतिशत तक राहत मिलने पर क्रीम बंद कर दीजिये।

आप चाहे तो क्रीम को धीरे-धीरे लगाना कम कर सकते है। जैसे पहले हफ्ते में 3 बार क्रीम लगाते थे। तो अब से हफ्ते में केवल 1 ही बार क्रीम लगाए।

मेलामेट क्रीम की कीमत

भारतीय मेडिकल स्टोर पर 15 ग्राम मेलामेट क्रीम की कीमत ₹80 से ₹100 होती है। यदि आप चाहे तो ऑनलाइन 1mg जैसी वेबसाइट से इसे प्राइस ₹85 से में खरीद सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

मेलामेट क्रीम के प्रति अक्सर लोगो के मन में कुछ सवाल रहते है। जिन्हे वह गूगल पर सर्च करते है या डॉक्टर से पूछते है। उनमे से मुख्य सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) कितने दिन तक क्रीम लगाए?

इसके कार्य अनुसार 3 से 15 दिनों में आपका काम हो जायेगा। इस समय अवधि के बाद क्रीम लगाना बंद कर दीजिये। यदि आपको कोई नुकसान हो रहा हो तो भी क्रीम बंद कर देनी चाहिए।

(2) गोरा होने के लिए क्रीम लगा सकते है?

मेलामेट क्रीम द्वारा सिर्फ अपना कालापन दूर करना है। तो 1 हफ्ते में या 10 दिन में केवल एक बार पुरे चेहरे पर क्रीम लगनी चाहिए। इस तरह पुरे महीने में 3 से 5 बार क्रीम लगा सकते है।

(3) मेलामेट क्रीम लगा कर बहार जा सकते है?

नहीं, यह क्रीम लगाने के बाद बहार जाने से बचना चाहिए। क्यों की घर से बहार निकलने पर सूरज की रोशनी या धूल-मिट्टी से त्वचा पर दुष्प्रभाव होगा। इसीलिए क्रीम रात के समय लगा कर सो जाना चाहिए।

(4) क्रीम कौन नहीं लगा सकता?

15 साल से छोटे बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिलाओ को ऐसी क्रीम नहीं लगानी चाहिए। कोई बीमारी है तो क्रीम लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले। इसके अलावा ज्यादातर पुरुष और स्त्री क्रीम का उपयोग कर सकते है।

(5) स्किन लाल हो जाने पर क्या करे?

आप कितनी भी सावधानी के साथ क्रीम लगाए, चेहरा थोड़ा बहुत तो लाल होगा ही। इसमें कुछ करने की जरुरत नहीं, क्यों की 1-2 दिन में अपने आप ठीक हो जायेगा। समस्या ज्यादा दिन रहे तो क्रीम लगाना बंद कर दे और डॉक्टर से मिले।

आशा करता हु Melamet cream के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo