दही खाने के फायदे Dahi Khane Ke Fayde (Curd In Hindi)

प्राचीन भारत से ले कर आज तक दही मुख्य खुराक के साथ खाने में लोकप्रिय रहा है। ज़्यादातर भारतीय घरो में आहार में दही का उपयोग किया जाता है। लेकिन यह अपने स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए दही खाने के फायदे में शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मियों के मौसम में शरीर के अंदर ठंडक प्रदान हो, इसलिए लोग दही का सेवन करते है।

दही खाने के फायदे Dahi Khane Ke Fayde (Curd In Hindi)

भारत में कोई शुभ प्रसंग हो तो उसमे दही खाना लाभदायी माना जाता है। भारतीय लोग इस खुराक को धार्मिक आस्था के साथ भी जोड़ते है। दही से शरीर को उपयोगी ऐसे कई पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। सौंदर्य के लिए भी दही उत्तम माना जाता है। Dahi Khane Ke Fayde बाल और त्वचा में भी देखने को मिलते है।

Curd स्वाद में खट्टा होता है, जिन लोगो को खट्टा पसंद न हो वह लोग इसमे दही-शक़्कर मिला कर खाते है। इससे दही का स्वाद बढ़ता है, और शरीर को लाभ भी मिलता है। पाचन की कोई परेशानी हो तो दही और रोटी भी खा सकते है। इससे पाचन क्रिया ठीक होती है, और यह ऊर्जा भी प्रदान करता है।

दही खाने के फायदे Dahi Khane Ke Fayde (Curd In Hindi)

दही के अंदर भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों की उपलब्धि है। जिसमे प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, लैक्टोज, फ़ास्फ़रोस, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6, विटामिन B10 और फाइबर की मौजूदगी होती है। जिससे शरीर को दही खाने के फायदे मिलते है।

Curd In Hindi की इस जानकारी में हम दही खाने के कही फायदे बता सकते है। परंतु यहाँ केवल कुछ विशेष फायदे के बारे में ही बताया जायेगा। जिससे कम समय में अधिक जानकारी प्राप्त हो पाए।

(1) मुंह के छाले दूर करता है

अधिक तीखा, मीठा, ठंडा या गरम खाने से कही बार मुंह में छाले पड़ते है। छाले दिखने में तो छोटे होते है, लेकिन उनसे मुंह में बहुत दर्द होता है। कई बार टूथ ब्रश को ज़्यादा ज़ोर लगा के रगड़-रगड़ के घिसने से मुंह हानी पहुचती है। जिससे मुंह में छालो की समस्या बढ़ जाती है।

मुंह में छालो की समस्या हो तो इसका घरेलू इलाज करना बेहतर रहेगा। नारियल तेल में शहद मिला कर छालो पे लगाने से जलन और दर्द से राहत मिलती है। मुंह के छाले हो गए तो दही का सेवन करना उत्तम रहेगा जिससे बिना किसी जलन के राहत मिलती है। मुँह के छालो के लिए कुछ दवा और घरेलु इलाज है जिसे यहाँ पढ़ सकते है।

(2) पाचन समस्या में उपचार

अनुचित खान-पान और गलत जीवनशैली की वजह से हमारे स्वास्थ्य को हम नुकसान पहुंचाते है। बहार मिलने वाले जंक फूड्स से पाचन सबंधित समस्याए होती है। इसलिए बड़े और डॉक्टर्स सभी घर का बना हुआ खाना लेने की सलाह देते है। कब्ज, बवासीर, एसिडिटी, अपचा, पेट में जलन होना और पेट दर्द सब पाचन सबंधित समस्या के लक्षण है।

पाचनक्रिया को सरल बनाने के लिए हमेशा अपने मुख्य खुराक के साथ सहायक के रूप में दही का सेवन करना चाहिए। ज्यादातर लोग बहार के पैकेट दही ला कर खाते है, पर सबसे अच्छा घर का बना दही होता है। यदि हो पाए तो खुद से ही दही बना कर रोजाना आहार में लीजिये। इससे दही खाने के फायदे अधिक बढ़ जाते है, जो पुरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

(3) मोटापा कम करता है

शरीर में ज़्यादा चर्बी की मात्रा इकठी होने से मोटापा की समस्या होती है। मोटापा होने का कारण अनुवांशिक भी हो सकता है। नियमित व्यायाम न करने से मोटापा की समस्या और बढ़ सकती है। मोटापा कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

मोटापा कम करने के लिए नियमित व्यायाम करना जरूरी है। और खाने में पौष्टिक खुराक लेना चाहिए जिससे शरीर में फेट की मात्रा न बढे। रोज़ाना दही का सेवन करने से वजन कम होता है और मोटापा की समस्या दूर हो जाती है। दूध की बनावट द्वारा बना दही पेट भरता है और मोटा भी नहीं होने देता। मोटापा घटाने के लिए आपको बेस्ट घरेलु उपाय की जानकारी पढ़नी चाहिए।

(4) हृदय रोग में फायदेकारक

कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाने से हृदय सबंधित समस्याए होती है। जिसके कारण हार्ट अटैक आने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। गलत खान पान होने की वजह से हृदय स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए खाने में करेला, परवर, पालक, मुंग की दाल, गेहू की रोटी, गाजर वगेरा का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। सांस फूलना, दिल की धड़कन तेजी से बढ़ना, खासी, बेहोशी, सिरदर्द होना इसके सामान्य लक्षण है।

हृदय रोग के लक्षण ज़्यादा दिखे जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। हृदय रोग में स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो ऐसा खुराक लेना पड़ता है। ऐसा एक उत्तम खुराक है दही, जिसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। साथ ही यह हृदय की धड़कन की गति को सामान्य करता है। शुद्धता से भरा सामान्य दही खाने पर मरीज को अंदर से राहत मिलती है।

(5) रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ता है

रोग प्रतिकारक प्रणाली जब ठीक तरह से कार्य नहीं कर पाती तब समझ लेना चाहिए की हमारी रोग प्रतिकारक शक्ति कमजोर है। इसके कारण व्यक्ति बार बार बीमार पड़ जाता है। आज के इस कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी बन गया है। इसलिए अपने रोज़ाना आहार में स्वास्थ्य के लिए फायदेकारक हो ऐसे खुराक का सेवन करना चाहिए।

शरीर में बाहरी संक्रमण न लगे इसलिए पुरे दिन उबला हुआ स्वच्छ गर्म पानी पीना अच्छा है। रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना एक बेहतर उपाय रहेगा। रोज़ाना दही का सेवन करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है, जिससे आपको दही खाने के फायदे मिलते है। अक्सर लोग इम्युनिटी बूस्टर के प्रोडक्ट्स ढूंढते रहते है, पर हमारे घर में ही दही जैसे कही इम्यून बूस्टर होते है।

(6) सौंदर्य बढ़ाने में लाभदायी

ज़्यादातर लोग अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन उस प्रोडक्ट्स से ज़्यादा कुछ फायदा नहीं होता। सौंदर्य के लिए बेहरीन स्त्रोत है, दही। जिससे आप खाने में तो ले ही सकते है। साथ ही बालो और त्वचा पर लगाने से अच्छा परिणाम मिलता है।

बालो को सिल्की और चमकदार बनाने के लिए दही बेहद उपयोगी है। त्वचा पर दही और शहद का फेसपेक लगाने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। दही आपके लिए एक अच्छा घरेलू उपाय है। जिससे सौंदर्य समस्याओ में से आसानी से छुटकारा मिलता है। दही को सही तरह से फेस और हेयर पर उपयोग करने के लिए यूट्यूब वीडियोस देखे।

(7) दांत और हड्डियों की मजबूती

हड्डियों में कमजोरी होने से सारे शरीर में दर्द रहने की समस्या होती है। और दांत कमजोर हो तो वह जल्दी टूट जाते है। इसका कारण है, शरीर में कैल्शियम की कमी। सब लोग कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए दूध का सेवन करना पसंद करते है। लेकिन दूध से भी अच्छा कैल्शियम का स्त्रोत दही को माना जाता है।

रोज़ाना दही का सेवन करने से शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति हो जाती है। इसके कारण हड्डिया और दांत दोनों मजबूत बनते है। और शरीर में दर्द, दांतो में दर्द जैसी समस्याओ में भी राहत मिलती है। महंगे क्लिनिक में अपने दांतो के लिए खर्चा करने से अच्छा है। की दही का सेवन करते रहे, और Dahi Khane Ke Fayde प्राप्त करे।

(8) ऊर्जा प्रदान करता है

कई बार शरीर में थकावट होने से सुस्ती महसूस होती है। ज़्यादा काम करने के कारण कमजोरी हो जाती है। शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए लोग बहुत सारे घरेलू उपाय आजमाते है। लेकिन उन उपायों से उतना फायदा नहीं मिल पाता। तेल मालिश, गरम पानी से नाहना जैसे उपायों से कमजोरी दूर होती है।

दही खाने के फायदे कमजोरी दूर करने में भी देखने को मिलते है। नियमित रूप से दही का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। दही का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसी के साथ मस्तिष की शक्तियों में भी अच्छा विकास होता है।

आशा करती हु दही खाने के फायदे Dahi Khane Ke Fayde (Curd In Hindi) पर अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक स्वस्थ रहिये मस्त रहिये।

DAWAiLAJ
Logo