Framycetin Skin Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत क्या है

फ़्रॉमाइसेटीन एक एमिनोग्लीकोसाइड्स (Aminoglycosides) एंटी बायोटिक है। जिसे हम सोफ्रामाइसिन स्किन क्रीम के नाम से भी जानते है। यह शुक्ष्म जिव तथा कीटाणुओं को ख़तम करने में लाभकारी है। इससे बनी Framycetin Skin Cream त्वचाकीय समस्या में कारगर है।

Framycetin Skin Cream उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत क्या है

क्रीम रोजाना इस्तेमाल के लिए नहीं है इसे सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही लगाया जाता है। इसलिए इस क्रीम के बहुत कम उत्पादन आपको मार्किट में देखने मिलेंगे। बहुत ही कम ब्रांड्स है जो फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम का निर्माण करती है। जिसमे से फ़्रॉमाइसेटीन सोफ्रामाइसिन स्किन क्रीम ज्यादा लोकप्रिय है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्या है What Is Framycetin Skin Cream

बैक्टीरिया से लड़ने वाली फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम एक एंटी बायोटिक दवा है। जो संक्रमण के कारण त्वचा में हुए दोष-विकारो को दूर करती है। एक अध्ययन अनुसार वर्ष 2019 में दुनिया भर के 12 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु बैक्टीरिया संक्रमण के कारण हुई थी।

चिकित्स्कीय भाषा में कहे तो क्रीम में एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेन्स (AMR) के गुण मौजूद है। बदलते मौसम, चोट, संक्रमण, जलना, कटना और एलर्जी आदि में में क्रीम लगायी जाती है। क्रीम का उपयोग बच्चो से ले कर वृद्धो तक हर कोई कर सकता है।

क्रीम बैक्टीरिया सजीव कोशिकाओं में मौजूद राइबोसोमल सबयूनिट प्रोटीन से मिल कर अपना कार्य करती है। गुणवत्ता युक्त क्रीम के कारण बैक्टीरिया का विकास अवरोधित होता है। इसी के साथ क्रीम आवश्यक प्रोटीन को संश्लेषित भी कर सकती है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम सामग्री Framycetin Cream Ingredients

नाम के मुताबिक क्रीम में फ़्रॉमाइसेटीन की उपलब्धता देखने मिलती है। इसके अलावा क्रीम में उपलब्ध संपूर्ण इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट निचे है।

  1. फ़्रॉमाइसेटीन
  2. सल्फेट IT
  3. प्रेज़रवेटिव मिथाइल पैराबेन
  4. प्रोपिल पैराबेन IP
  5. एक्सीपिएंट्स

इन सामग्री को क्रीम बनाते वक्त डाला जाता है। क्रीम में मुख्य रूप से मौजूद फ़्रॉमाइसेटीन त्वचा संक्रमण को ख़तम करने में सबसे ज़्यादा असरकारक है। इन इंग्रेडिएंट्स के कारण बैक्टरिया ख़तम करती एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक क्रीम का निर्माण होता है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम का उपयोग Framycetin Skin Cream Uses

खास कर बैक्टीरियल इंफेक्शन (Bacterial Infections) की स्थिति में इस क्रीम का उपयोग किया जाता है। क्रीम सिर्फ एक्सटर्नल उपयोग के लिए ही बनी है। इसे निम्नलिखित परिस्थिति या समस्या अनुसार उपयोग में लिया जा सकता है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम का मुख्य उपयोग

  • त्वचा के जले हिस्से में
  • फोड़े पर लगाने में
  • घांव भरने में
  • खरोच ठीक करने में
  • हेयर फॉल इन्फेक्शन के दौरान
  • आंख संक्रमण में
  • चोट का निशान हटाने में
  • छालों को ठीक करने में
  • त्वचा की लालाश कम करने में
  • कॉर्नियल अल्सर की परिस्थिति में
  • पलकों में आयी सूजन कम करने में

इसके अलावा भी अनेक त्वचा लक्षी परेशानियों को ख़तम करने में क्रीम असरदार है। ऊपर दर्शायी परिस्थियों में आप क्रीम का उपयोग कर सकते है। सामान्य तौर पर क्रीम लगाने के 7 से 10 दिनों में इसका परिणाम मिल जाता है। इसलिए क्रीम का ज़्यादा उपयोग नहीं करना चाहिए।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम लगाने का तरीका Cream Applying Process

जिस तरह हम किसी आम क्रीम को लगाते है उसी तरह इस क्रीम को भी लगाना है। पर बेहतरीन परिणाम के लिए आप निचे दर्शाए तरीके से क्रीम लगा सकते है।

  • क्रीम को दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 3 बार लगाया जा सकता है।
  • शरीर के जिस हिस्से में क्रीम को लगाना है, पहले वहा की सफाई कर ले।
  • फिर उस हिस्से को सूखा कर क्रीम लगाना शुरू करे।
  • क्रीम लगाने 1 घंटे तक उस जगह को खुला रहने दे, उस जगह को कोई कपडे या पट्टी से कवर ना करे।
  • क्रीम लगाने के 7 या 10 दिनों में इसका परिणाम मिल जाता है इसलिए इसका ज़्यादा उपयोग ना करे।
  • आपकी समस्या जल्दी ठीक ना हो सके वैसी हो तो डॉक्टरी परामर्श अनुसार इसे लगाए।
  • बच्चो को ये क्रीम सिर्फ 4 या 5 दिनों तक ही लगानी चाहिए।
  • कही बार इस क्रीम से नुकसान ना हो इसलिए कुछ टेबलेट्स भी दी जाती है।
  • 10 दिनों तक नियमित रूप से क्रीम लगाई जाए तो अच्छा रिजल्ट मिलता है।

सही तरीके से क्रीम लगाने पर आपको कम समय में ही अच्छे परिणाम नज़र आने लगेंगे। यदि क्रीम अयोग्य तरीके से लगायी जाए तो फायदे के बजाए नुकसान भी हो सकते है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम लगाते वक्त यह सावधानिया रखे

क्रीम को बनाते वक्त उसमे कुछ हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। जो हमे त्वचाकीय हानि भी पहुंचा सकते है। इसी कारण कुछ सावधानिया पहले से ही रखी जाए तो क्रीम से सिर्फ लाभ ही प्राप्त होते है।

  • ज़्यादातर एंटी बायोटिक दवाई या क्रीम में अमिनोग्लाईकोसाइड (Aminoglycoside) का उपयोग होता है। मगर यह एसिड की ज़्यादा मात्रा त्वचाकीय क्षति पहुंचा सकती है।
  • क्रीम लॉन्ग टर्म यूज़ के लिए नहीं है इसे थोड़े ही वक्त के लिए ही लगाना बेहतर है।
  • चेहरे के नाज़ुक हिस्से जैसे की आंखो के निचे क्रीम को नहीं लगानी चाहिए।
  • क्रीम लगाते वक्त यह ध्यान रखे की ये आपके कान, नाक, आँख या मुँह में ना चली जाए।
  • कान के इन्फेक्शन में इसे बाहर ही लगाना चाहिए। जिस व्यक्ति के कान के परदे पहले से ही फ़टे हुए हो वह क्रीम को यूज़ ना करे।
  • एक रिसर्च अनुसार क्रीम आपको बहरा भी कर सकती है। और इसका कोई असरकारक ट्रीटमेंट भी नहीं है।
  • अगर कोई गहरी चोट हो या नस कट गयी हो तो ऐसी परिस्थति में क्रीम ना लगाए। क्रीम त्वचा की गहराई में जा कर हमारे सिस्टमैटिक सर्कुलेशन में विकार डाल सकती है।
  • छोटे बच्चो पर इस क्रीम का लंबे समय तक उपयोग ना करे। इस क्रीम के कारण उनके स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम के फायदे Framycetin Skin Cream Benefits

फ़्रॉमाइसेटीन में मौजूद ज़्यादातर तत्व संक्रमण से लड़ने में सहायक है। यह एक एमिनोग्लाइकोसाइड एंटीबायोटिक एजेंट वर्ग के अंतर्गत कार्य करती क्रीम है। जो त्वचा से जुडी अनेक समस्याओ को हल करने में मददगार है।

(1) त्वचा संक्रमण से बचाए

दाद, डाइपर रैशेस, एथलीट फुट और फंगल इन्फेक्शन वगेरा त्वचा संक्रमण के कारण होने वाली परेशानिया है। इन सब का हल करने के लिए आप फ़्रॉमाइसेटीन स्किन क्रीम को लगा सकते है।

(2) आंख लक्षी समस्याए खतम करे

कभी कभार कुछ एलर्जी या अन्य कारणोंसर आँखों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसमे आँख संक्रमण, सूजन, आँखे लाल होना, पानी निकलना या जलन होना जैसी परिस्थितियों में क्रीम लाभदायी है।

(3) चोट को ठीक करने में मददगार

शरीर पर लगी सामान्य चोट या घांव की स्थिति में फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम अच्छे परिणाम देती है। लेकिन याद रहे इसे केवल बाहरी हिस्से पर लगाना सही है। गहरी चोट में क्रीम नुकसानदायक साबित हो सकती है।

(4) जले हुए हिस्से में राहत

अगर किसी दुर्घटना से शरीर का कोई हिस्सा जल गया हो तो उसपे क्रीम लगाना फायदेमंद है। क्रीम जले हुए हिस्से पर लगाने से राहत मिलती है। इसके अलावा कोई गरम लिक्विड से जल गया हो तो वह भी इसे लगा सकते है।

(5) फफोले ठीक करने में उपचारक

फफोले होने से त्वचा पर बुल-बुलो की तरह एक उभार आता है। यह फफोले किसी बीमारी का संकेत भी हो सकते है। इसे ख़तम करने में फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम लगाना श्रेष्ठ उपचार समान है।

(6) खरोच को दूर करे

त्वचा की ऊपरी परत में आयी चोट को हम खरोच के नाम से जानते है। सामान्य खरोच को दूर करने में फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम लगाना असरकारक है। पर खरोच अगर गहरी हो तो इस क्रीम का उपयोग ना करे।

(7) लाल झाइयां हटाने में

त्वचा में होती लाल झाइयों की बीमारी को इम्पेटिगो कहा जाता है। इस बीमारी में आप फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम का बेजिझक उपयोग में ले सकते है। क्रीम त्वचा में हुई लाल झाइयों को आसानी से कम करती है।

(8) छालों को ठीक करने में

कुछ एलर्जी या ज़्यादा कठिन काम करते रहने से हाथो में छाले पड़ जाते है। उन छालों पर ये क्रीम लगायी जाए तो जल्द ही छाले ठीक होने लगते है। साथ ही छालों के कारण रह गए निशान भी क्रीम से कम होते है।

(9) कान संक्रमण को ठीक करे

कान के 3 पार्ट होते है बाह्य, मध्य और आंतरिक। बाह्य कान में हुए संक्रमण को दूर करने में यह क्रीम लगा सकते है। पर ध्यान रहे की क्रीम कान के अंदर के हिस्सों तक न पहुंच जाए।

(10) त्वचा की रेडनेस कम करने में

कही बार एलर्जी या अन्य कारणों से त्वचा में लालाश आ जाती है। इस रेडनेस का उपाय करने में Framycetin Skin Cream काफी उपयोगी बनती है। इसे आप शरीर के किसी भी हिस्से में लगा सकते है।

ऊपर दर्शाए फायदों के अलावा भी क्रीम कही प्रकार से फायदेमंद है। क्रीम का मुख्य कार्य त्वचा को कीटाणु और संक्रमण मुक्त रखना है। जिससे त्वचा संपूर्ण रूप से स्वच्छ और सुंदर बनती है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम के नुकसान Side Effects Of Framycetin Cream

जैसे की हमने ऊपर बताया क्रीम में कही हानिकारक तत्त्व शामिल है। जिस कारण क्रीम लगाने पर कुछ त्वचाकीय नुकसान हो सकते है। तो आइए जानते है फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम से कोनसे नुकसान होने की संभावना है।

  • क्रीम पैराबेन्स और सल्फेट जैसे तत्वों से बनी है। जिस कारण ज़्यादा संवेदनशील त्वचा वालो को इस क्रीम से बचना चाहिए।
  • कभी कभार क्रीम लगाने पर चेहरा लाल रंग का हो जाता है।
  • गर्भवस्था के दौरान इस क्रीम का उपयोग ना करे। अगर आप इस क्रीम का इस्तेमाल करना चाहते है तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
  • कही लोगो में क्रीम लगाने के बाद खुजली और जलन होना जैसी समस्याए भी देखने मिलती है।
  • क्रीम का अति उपयोग करने पर रैशेज की परेशानी हो सकती है।
  • इस क्रीम की वजह से ओटोटोक्सिसिटी (Ototoxicity) का विकार भी हो सकता है। यह कान की बीमारी है जो कान में संक्रमण या चोट लगने के कारण होती है।
  • हाथ पाँव में सुन्नता या झुनझुनी होने को टिंगलिंग सेंसेशन (Tingling Sensation) कहा जाता है। क्रीम के कारण यह त्वचा लक्षी समस्या भी बढ़ सकती है।
  • क्रीम की वजह से नेफ्रोटॉक्सिटी (Nephrotoxicity) की समस्या होने की संभवना रहती है। यह एक प्रकार का लिवर दोष भी बन सकता है।

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम की कीमत Framycetin Skin Cream Price

मार्किट में बहुत कम ब्रांड्स उपलब्ध है जो फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम का निर्माण करती है। ग्राहकों में सोफ्रामीकिन फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। क्रीम कितने प्राइस में कितने ग्राम मिलती है की जानकारी निचे दी है।

  • 20 gm – ₹35
  • 30 gm – ₹44
  • 100 gm – ₹144

क्रीम को आप कोई भी नज़दीकी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते है। इसके अलावा इसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते है। जहा आप कुछ ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

गुणवत्ता युक्त फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम को लेकर लोगो के मन में कही तरह के सवाल है। उनमे से मुख्यतर सवालों के जवाब हमने निचे दिए है।

सोफ्रामीकिन क्रीम (फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम) क्या काम आती है?

फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम मुख्य रूप से त्वचा, आंख, नाक और कान के इन्फेक्शन और बैक्टीरिया को ख़तम करने का कार्य करती है। मुखयतर त्वचा संक्रमण को दूर करने में यह क्रीम काम आती है।

फ़्रॉमाइसेटीन (Framycetin) का क्या मतलब है?

एक एमिनोग्लीकोसाइड्स (Aminoglycosides) से बनी एंटी बायोटिक क्रीम को फ़्रॉमाइसेटीन कहा जाता है। क्रीम विभिन्न प्रकार के त्वचा दोष विकार को खतम करने में लाभदायक है।

फ़्रॉमाइसेटीन स्किन क्रीम का उपयोग कैसे करते है?

जिस तरह हम नॉर्मल क्रीम्स का इस्तेमाल करते है उसी तरह इस क्रीम का उपयोग किया जाता है। चिकत्स्कीय सलाह अनुसार क्रीम का दिन में ज़्यादा से ज़्यादा 3 बार उपयोग किया जा सकता है।

क्या हम चेहरे पर फ़्रॉमाइसेटीन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है?

चेहरे पर क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है, मगर सिर्फ उन्ही जगहों पर जहा संक्रमण हुआ है। कील-मुहांसे ज़्यादा बड़े और लाल रंग के हो गए हो तो उस पर आप इस क्रीम को लगा सकते है।

आशा करती हु Framycetin Skin Cream के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे शेयर करना बिलकुल न भूले।

DAWAiLAJ
Logo