Aristozyme Syrup के उपयोग, फायदे, नुकसान, प्राइस की जानकारी

Aristozyme Syrup डायजेस्टिव एंजाइम द्वारा पाचनक्रिया को बेहतर बनाने वाली दवा है। सिरप में डायस्टेस और पेप्सिन नामक दो पाचक एंजाइम है। जो शरीर के प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा जैसे पोषक तत्वों को तोड़ने में मदद करते है।

Aristozyme Syrup के उपयोग, फायदे, नुकसान, प्राइस की जानकारी

ज्यादातर डॉक्टर अरिस्टोजाइम सिरप को निम्नलिखित स्थिति में उपयोग करने की सलाह देते है।

  • पाचन विकार सही करने में
  • पेट का भारीपना दूर करने में
  • गैस बनने पर
  • स्टार्च अपच में
  • डिस्पेसिआ की बीमारी में
  • हिचकी या एसिडिटी के लिए
  • भूख बढ़ाने के लिए
  • पेट की अंदरूनी सूजन में

इस दवाई को मेडिसिन कंपनी Aristo Pharmaceuticals बनाती है। मेडिकल स्टोर या मेडिसिन वेबसाइट पर यह 200 एमएल सिरप प्राइस ₹105 में मिल जाती है।

अरिस्टोजाइम सिरप क्या है What Is Aristozyme Syrup In Hindi

Aristozyme Syrup क्या है ये जानने के लिए सबसे पहले एंजाइम को समझना जरुरी है।

इस सिरप में पाए जाने वाले Digestive Enzyme एक प्रकार का प्रोटीन होते है। जो खाये हुए भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ो में तोड़ने में मदद करते है।

सिरप की मदद से पूरा भोजन अच्छी तरह से छोटे टुकड़ो में विभाजित हो जाता है। जिससे समग्र पाचन प्रणाली का काम आसान हो जाता है।

हर इंसान के शरीर में डायजेस्टिव एंजाइम प्राकृतिक रूप से बनते रहते है। परंतु कुछ परिस्थिति या बीमारी में शरीर का पैंक्रियास एंजाइम नहीं बना पाता। ऐसी स्थिति में अरिस्टोजाइम सिरप का विशेष उपयोग देखने मिलता है।

सिरप को शरीर में रही विटामिन की कमी दूर करने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है।

Aristozyme Syrup Composition

सिरप को दो महत्वपूर्ण एंजाइम द्वारा बनाया गया है।

  • Diastase (50.0 Mg)
  • Pepsin (10.0 Mg)

डायस्टेस एंजाइम आहार में से स्टार्च को तोड़ कर माल्टोस में बदलता है। पेप्सिन एंजाइम मुख्यरूप से प्रोटीन को छोटे टुकड़ो में तोड़ते है। सिरप में रहे एंजाइम की इसी कार्य प्रणाली द्वारा अपच की समस्या ख़तम होती है।

सिरप का स्वाद बेकार ना लगे इसलिए इसमें Pineapple Flavor भी मिश्रित किया है।

अरिस्टोजाइम सिरप के उपयोग Aristozyme Syrup Uses In Hindi

आपके डॉक्टर निचे बताई स्थिति या बीमारी में अरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग करने के लिए कह सकते है।

(1) अपच की समस्या में

अधिकांश लोगो को गलत खानपान के कारण अपच की समस्या होती है। जिसमे खाना सही से पचन ना होने पर पेट दर्द, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानी होती है। ऐसे में पाचनक्रिया में सुधार लाने के लिए Aristozyme Syrup उपयोगी है।

(2) पेट का भारीपना

कही बार मरीज को पेट भरा हुआ लगता है, कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे समय में अरिस्टोजाइम सिरप द्वारा पेट हल्का महसूस कर के भूख बढ़ा सकते है। इस विशेषता के कारण कुछ लोग सिरप को वजन बढ़ाने के लिए भी उपयोग में लेते है।

(3) पेट गैस या फुलाव

पेट में गैस बनना या फुलाव महसूस होने की स्थिति को Flatulence कहते है। इसमें व्यक्ति गैस के कारण होने वाले दर्द या पाद से परेशान रहता है। ऐसे समय में Aristozyme Syrup का सेवन करने पर लाभकारी परिणाम मिलते है।

(4) डिस्पेसिआ में

डिस्पेसिआ एक ऐसी बीमारी है जिसमे पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। साथ ही भोजन करने के पहले ही पेट भरा लगता है। इस समस्या के निवारण में अरिस्टोजाइम दवा अच्छे फायदे देती है।

(5) स्टार्च पाचन में

आलू और चावल जैसे खाद्य आहार में पाए जाने वाले श्वेत पदार्थ को स्टार्च कहते है। कही बार यह शरीर की पाचनक्रिया में सही से पच नहीं पाता। जिसके लिए सिरप का उपयोग करे तो पाचन सरल बन जाता है।

(6) वजन बढ़ाने में

सिरप पीने पर आहार स्वस्थ रूप से पाचन हो जाता है। जिसके कारण पेट साफ़ रहता है और भूख का प्रमाण बढ़ता है। यह स्थिति होने पर आप चाहे तो ज्यादा खाना खा कर अपना वजन प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते है।

अरिस्टोजाइम सिरप की खुराक Aristozyme Syrup Dosage

मरीज की आयु, वजन और लिंग अनुसार सिरप की खुराक कम या ज्यादा हो सकती है। यहाँ निचे सिरप पीने की एक सामान्य जानकारी बताई है।

  • इसे दिन में एक या दो बार 10 से 20 एमएल मात्रा में लिया जा सकता है।
  • सामान्य रूप से सुबह 15 एमएल और शाम को 15 एमएल लेना सही है।
  • सिरप के अच्छे परिणाम के लिए इसे खाना खाने के बाद ही पीना चाहिए।

यदि सिरप को खाने के 2 घंटे बाद पिए तो ज्यादा लाभकारी परिणाम नहीं मिलते। इसलिए सही परिणाम चाहिए तो इसे खाने के बाद तुरंत पिए।

अरिस्टोजाइम सिरप के फायदे Aristozyme Syrup Benefits In Hindi

  • सिरप में रहा पेप्सिन खाने के छोटे टुकड़े कर के पाचन को आसान बनाता है।
  • सिरप पीने पर पाचन सम्बंधित अधिकांश समस्याओ से राहत मिलती है।
  • पेट में एसिडिटी, गैस या भारीपना होने पर ये सिरप बेहद उपयोगी है।
  • पेट में फुलाव या गैस पास होने की स्थिति से छुटकारा पाने में सिरप लाभदायी है।
  • कही बार डॉक्टर मरीज की हिचकी रोकने के लिए अरिस्टोजाइम दवा देते है।
  • लगातार आ रही खट्टी डकारों को रोकने में भी सिरप के फायदे देखने मिलते है।
  • कुछ स्थिति अनुसार सिरप का उपयोग वजन बढ़ाने में भी किया जाता है।

अरिस्टोजाइम सिरप के नुकसान Aristozyme Syrup Side Effects

कुछ लोगो में सिरप पीने पर निम्नलिखित नुकसान होने की संभावना रहती है।

  • पेट में दर्द या जलन
  • मतली या उल्टी
  • कब्ज या दस्त
  • शरीर पर चकत्ते
  • त्वचा पर खुजली
  • गले में खराबी
  • गहरे रंग का मल

यह कम समय के लिए रहने वाले सामान्य साइड इफेक्ट्स है, जो अधिकांश लोगो में नहीं दीखते। यदि दीखते भी है तो अपने आप ठीक हो जाते है।

यदि आप में बताये साइड इफ़ेक्ट लंबे समय के लिए रहते है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Aristozyme Syrup कैसे काम करती है

अरिस्टोजाइम सिरप में डायस्टेस और पेप्सिन नाम के दो पाचक एंजाइम है। जो आहार द्वारा मिलने वाले जटिल तत्वों को छोटे टुकड़ो में तोड़ते है। जिसमे स्टार्च (कार्ब्स) और प्रोटीन को तोड़ने में सिरप मुख्य कार्य करती है।

प्रक्रिया द्वारा प्रोटीन और स्टार्च अणु टूटने से पाचनतंत्र सरल और तेज बनता है। परिणाम रूप खाया गया आहार बिना किसी परेशानी अच्छी तरह पचन हो पाता है। जिससे पाचन से जुडी गैस, एसिडिटी या डिस्पेसिआ जैसी कोई समस्या नहीं होती।

Aristozyme Syrup में क्या सावधानी रखनी चाहिए

  • आपकी कोई ट्रीटमेंट या दवाई चल रही है तो सिरप लेने से पहले डॉक्टरी सलाह लीजिये।
  • सर्जरी हो चुकी है या होने वाली है तो ऐसी स्थिति में सिरप का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • पहले से कोई विटामिन मेडिसिन ले रहे है तो सिरप डॉक्टर की सलाह अनुसार लीजिये।
  • बिना खाना खाये खाली पेट दवा का सेवन करने से पुरे लाभ प्राप्त नहीं होंगे।
  • सिरप द्वारा कोई गंभीर एलर्जी होती है तो इसका उपयोग बंद कर दीजिये।
  • किडनी या लिवर से सम्बंधित बीमारी है तो डॉक्टरी परामर्श के आधार पर सिरप लेनी है।
  • जिन लोगो में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा है उन्हें सिरप इस्तेमाल में नहीं लेनी।
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अरिस्टोजाइम का उपयोग नहीं करना।

अरिस्टोजाइम सिरप की कीमत Aristozyme Syrup Price

इंडियन मार्किट में अरिस्टोजाइम दवाई 3 मुख्य वेरिएंट में उपलब्ध है।

  • Aristozyme Syrup (200ml) – ₹105
  • Aristozyme Capsule (15 cap) – ₹65
  • Aristozyme Drops (15ml) – ₹50

इन दवाइयों को डॉक्टर की पर्ची द्वारा या बिना पर्ची के भी खरीद सकते है। जो मेडिकल स्टोर और मेडिसिन वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Aristozyme Syrup लेनी चाहिए या नहीं

अपच की समस्या दूर करते हुए पाचन को बेहतर बनाने के लिए डायस्टेस और पेप्सिन एंजाइम का होना जरुरी है। अरिस्टोजाइम सिरप में यह दोनों ही एंजाइम सही मात्रा में मौजूद है।

जिसका सेवन करने पर कम समय में पाचनक्रिया बेहतर बन जाती है। फिर पेट से सम्बंधित कोई समस्या नहीं रहती। जो भी खाना खाते है वो अच्छे से पाचन हो पाता है।

अधिकांश लोगो के लिए इसके नुकसान कुछ भी नहीं और फायदे ज्यादा है। कुल मिला कर स्वस्थ पाचन के लिए अरिस्टोजाइम दवा बिलकुल सही है, आप ले सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

अरिस्टोजाइम सिरप से जुड़े अधिकतर मुख्य सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) क्या गर्भवती महिलाओ के लिए अरिस्टोजाइम सुरक्षित है?

गर्भावस्था में अरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग ना ही करे तो बेहतर है। यदि जरुरी है तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

(2) क्या अरिस्टोजाइम सिरप की लत लग सकती है?

सिरप अपनी बनावट अनुसार पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें ऐसी कोई भी सामग्री नहीं, जिससे व्यक्ति को लत या आदत लग सके।

(3) सिरप की खुराक भूल जाने पर क्या करे?

डॉक्टर द्वारा बताई खुराक भूल जाते है तो याद आने के समय पर उसी वक़्त पी लीजिये। यदि समय ज्यादा बीत चूका है तो वो छूटा हुआ डोज़ रहने दे।

आशा करता हु Aristozyme Syrup की पूरी जानकारी अच्छी लगी होगी। मिलते है अपनी नेक्स्ट हेल्थ पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo