Gassanol Syrup In Hindi | गैसनॉल के उपयोग, फायदे, नुकसान, खुराक

गैस से सम्बंधित अधिकतर समस्याओ को ठीक करने में Gassanol Syrup के फायदे देखने मिलते है। जिसमे खास तौर पर सिरप गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, सीने में जलन और कब्ज के लिए उपयोगी है।

Gassanol Syrup In Hindi | गैसनॉल के उपयोग, फायदे, नुकसान, खुराक

इस सिरप को 1972 से कार्यरत इंडियन मेडिसिन कंपनी Aurio Pharma द्वारा तैयार किया जाता है। जिनकी 200 एमएल की एक गैसनॉल सिरप प्राइस ₹90 में मिल जाती है।

डॉक्टर अपने मरीज की समस्या अनुसार सिरप का डोज़ बताते है। जिसका नियमित सेवन करने पर गैस और पेट दर्द से जुडी परेशानियों से राहत मिलती है।

गैसनॉल सिरप क्या है What Is Gassanol Syrup In Hindi

गलत खानपान या किसी बीमारी के कारण पेट में गैस सम्बंधित परेशानी होती है। जो अधिक समय बनी रहे तो पेट में दर्द, जलन और एसिडिटी जैसी स्थिति महसूस होती है। इसके इलाज में Gassanol Syrup बनायीं गयी है।

जिसके रासायनिक द्रव्य में बिसमथ और बेल्लाडोना है। यह दोनों दवा द्रव्य साथ मिल कर एक पूरी सिरप बन जाते है। जो शरीर में जा कर Anti-Ulcer Agent की तरह कार्य करते है। जिससे गैस से जुडी कोई भी समस्या ख़तम होती है।

Gassanol Syrup Composition

यह सिरप 2 खास दवाइयों के कॉम्बिनेशन से बनी है।

  • Bismuth Citrate – 126 mg
  • Belladdona – 9 mg/5 ml

इसके अलावा सिरप में निम्नलिखित सामग्री का मिश्रण है।

  • Ammonia Solution Dilute
  • Thymol & Menthol

Polybion Syrup की पूरी जानकारी

गैसनॉल सिरप के उपयोग Gassanol Syrup Uses In Hindi

निचे बताई स्थिति या बीमारी में Gassanol Syrup का खास उपयोग होता है।

(1) गैस्ट्रिक अल्सर में

पेट की अंदरूनी सतह पर होने वाले घाव को गैस्ट्रिक अल्सर कहते है। यह पेट में बनने वाले एसिड के दुष्प्रभाव के कारण होता है। इस स्थिति से बढ़ते दर्द को रोकने के लिए गैसनॉल सिरप बेहद उपयोगी दवा है।

(2) हैवी एसिडिटी में

अधिकांश लोगो की सामान्य एसिडिटी अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन रोजाना होने वाली हैवी एसिडिटी बिना दवाई के ठीक नहीं हो पाती। ऐसे में डॉक्टरी सलाह अनुसार Gassanol Syrup का सेवन करना लाभदायी है।

(3) पेट दर्द के लिए

पेट दर्द उत्पन्न होने के पीछे बहुत सी वजह हो सकती है। जिसमे सबसे आम है गलत आहार या पाचनक्रिया सही न होना। अगर आपको ऐसी समस्या बार-बार होती रहती है। तो रोज सुबह-शाम गैसनॉल सिरप पीना शुरू कर दीजिये।

(4) सीने की जलन

खाने को पचाने के लिए पेट में एसिड रिलीज़ होता है। यदि इस एसिड की मात्रा जरुरत से ज्यादा बढ़ जाये तो एसिडिटी की समस्या होती है। जिसमे एसिड सीने तक पहुंच कर जलन उत्पन करता है। इससे राहत पाने के लिए Gassanol दवाई का उपयोग कर सकते है।

(5) पेट गैस के लिए

ज्यादातर लोग सामान्य पेट गैस से कुछ समय में राहत पा लेते है। पर यदि गैस रोजाना लगातार बनती रहती है तो कही दिक्कते होती है। ऐसे में अपनी समस्या डॉक्टर को बताये और नियमित रूप से गैसनॉल सिरप का सेवन करे।

(6) कब्ज में

सप्ताह में 3 बार से कम मल त्याग हो उसे कब्ज कहा जाता है। इस तरह का लंबा समय मल त्याग के लिए सही नहीं होता। इससे स्वास्थ्य सम्बंधित कही दुष्प्रभाव हो सकते है। कब्ज के उपचार में भी यह सिरप लाभकारी परिणाम देती है।

(7) भूख बढ़ाने में

कही लोगो को पेट से जुडी समस्याओ के कारण खाने के प्रति अरुचि हो जाती है। जिस कारण सही प्रमाण में खाया नहीं जाता। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी बढ़ सकती है। अपनी जरुरत अनुसार भूख को बनाये रखने के लिए Gassanol Syrup बेस्ट है।

(8) पाचन के लिए

शरीर को रोगमुक्त और स्वस्थ रखने के लिए बेहतर पाचन का होना जरुरी है। इस कार्य में गैसनॉल सिरप बहुत अच्छी तरह सहायता करती है। सिरप मुख्यरूप से पेट को साफ़ और स्वस्थ रखने में मदद करती है।

गैसनॉल सिरप की खुराक Gassanol Syrup Dosage

ओरिओ फार्मा लैबोरेट्रीज द्वारा बताई गयी जानकारी अनुसार सिरप का सामान्य डोज़ कुछ इस तरह है।

  • इसे खाना खाने के बाद 10 एमएल सुबह और 10 एमएल शाम को पीनी है।
  • जिसमे 10 एमएल सिरप के साथ 30 एमएल पानी मिला कर दवाई लेनी है।

डॉक्टर अपने मरीज की स्थिति अनुसार कम या ज्यादा डोज़ के लिए भी कह सकते है। इसलिए आप सिरप लेने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात करे।

सिरप के सबसे ज्यादा लाभकारी परिणाम खाना खाने के बाद पिए तो ही मिलते है। इसलिए इसे बिना खाना खाये खाली पेट लेने की ना सोचे।

गैसनॉल सिरप के फायदे Gassanol Syrup Benefits In Hindi

  • गैस या एसिडिटी के कारण हो रहे पेट दर्द से सरलतापूर्वक राहत मिलती है।
  • सिरप पीने पर पेट या सीने में हो रही जलन का प्रमाण कम हो जाता है।
  • गैसनॉल में रहा बिसमथ सीटरेट संपूर्ण पाचनक्रिया को बेहतर बनाता है।
  • अच्छा स्वाद होने के कारण हर कोई सिरप को आसानी से पी सकता है।
  • खाने की नली में हो रही जलन Gassanol Syrup द्वारा ठीक होती है।
  • पेट भारी होना, खट्टे डकार आना और गैस्ट्रिक इर्रिटेशन से छुटकारा मिलता है।
  • इस सिरप का नियमित उपयोग करने पर पेट हल्का और साफ़ रहता है।
  • सिरप से सही प्रमाण में भूख लगती है और खाना अच्छे से पचन हो पाता है।

गैसनॉल सिरप के नुकसान Gassanol Syrup Side Effects

कुछ लोगो में सिरप का सेवन करने पर निम्नलिखित नुकसान होने की संभावना रहती है।

  • घबराहट
  • एलर्जी
  • गले में खराश
  • उलटी
  • दस्त
  • ऐंठन

सिरप अधिकतर लोगो के लिए बिन नुकसानकारक लाभदायी रही है। इससे होते साइड इफ़ेक्ट बहुत ही कम लोगो में नजर आते है।

यदि नुकसान दिखे भी तो वो सामान्य होते है, जो कुछ ही समय में ठीक हो जाते है। इसलिए सिरप को उपयोग में लेने से चिंतित होने की जरुरत नहीं।

Gassanol Syrup कैसे काम करती है

सिरप की कार्यप्रणाली उसमे रहे 2 कम्पोजीशन बिसमथ सिट्रेट और बेल्लाडोना के आधार पर समझी जा सकती है।

  • बिसमथ एक एंटी-एसिड एजेंट की तरह कार्य करता है। जिससे पेट में रहा बिनजरूरी एसिड कम होता है।
  • साथ ही यह आंतो में रहे तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स के प्रवाह को भी धीमा कर देता है।
  • बिसमथ आंतो के भीतर रही सूजन और बैक्टीरियल इन्फेक्शन को भी ख़तम करता है।
  • बेल्लाडोना नर्व फाइबर्स को प्रभावित करता है। जिससे एक्टिव थ्रोम्बोसिस, सेंस ऑर्गन्स और पलसेशन कंट्रोल में रहता है।
  • यानी गैस द्वारा हो रही एसिडिटी की समस्या या सीने में जलन से राहत मिलती है।

Gassanol Syrup में क्या सावधानी रखनी चाहिए

  • यदि आपकी कोई ट्रीटमेंट या दवाई चल रही है तो डॉक्टर की सलाह अनुसार सिरप लीजिये।
  • गैसनॉल सिरप पीने से पहले, पीने के दौरान या बाद में दारू (शराब) का नशा ना करे।
  • गर्भवती या स्तनपान करानेवाली महिलाओ को डॉक्टर से पूछ कर ही सिरप लेनी है।
  • सिरप को किसी ऐसी ठंडी जगह या सामान्य तापमान में रखे जहा गरमी कम हो।
  • ऐसी सिरप बिलकुल मत लीजिये जिसकी डेट एक्सपायरी हो या पैकिंग टूटी हुई हो।
  • सिरप के कोई भी साइड इफ़ेक्ट ज्यादा दिनों तक दिखे तो तुरंत डॉक्टर को बताये।
  • बताई मात्रा से ज्यादा सिरप मत पीजिये, ओवरडोज़ नुकसानदायक हो सकता है।
  • सिरप सिर्फ बड़ो के लिए है, इसलिए इसे बच्चो की पहुंच से दूर रखे।

गैसनॉल सिरप की कीमत Gassanol Syrup Price

ज्यादातर मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन मेडिसिन वेबसाइट पर निचे अनुसार गैसनॉल सिरप की प्राइस है।

  • Gassanol Syrup 200ml – ₹90
  • Gassanol Syrup 450ml – ₹170
Rs. 206
Rs. 225
in stock
4 new from Rs. 180
as of 25/04/2024 12:38 am
Amazon.in

यह एक सामान्य गैस निवारक सिरप दवा है। जिसे आप बिना डॉक्टर की पर्ची के भी खरीद सकते है।

Gassanol Syrup लेनी चाहिए या नहीं

भारतीय लोगो में होती गैस सम्बंधित परेशानी अनुसार यह सिरप बिलकुल सही है। जिसका सेवन करने पर समस्या जल्दी ख़तम होती है। साथ ही अन्य सिरप की तरह यह स्वाद में बेकार नहीं है। स्वाद इतना सही है की पिने में कोई परेशानी नहीं होती।

सिरप के ज्यादा से ज्यादा फायदे है और नुकसान ना बराबर। इसीलिए बहुत से डॉक्टर अपने मरीज को गैसनॉल सिरप पिने की सलाह देते है। यह बजट फ्रेंडली होने के कारण हर कोई इसे आसानी से खरीद सकता है। कुल मिला कर सिरप अच्छी है, जरूर ले सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

गैसनॉल सिरप से सम्बंधित अधिकतर मुख्य सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) क्या सिरप पिने के बाद ड्राइविंग कर सकते है?

सिरप पिने पर ऐसा कुछ नहीं होता जिससे ड्राइविंग ना की जाये। इसलिए आप चाहे तो सिरप पिने के बाद गाडी चला सकते है।

(2) गैसनॉल सिरप गर्भवती महिलाओ के लिए सही है?

गर्भवती महिलाओ के लिए गैसनॉल दवाई सुरक्षित है। लेकिन यह एक नाजुक स्थिति होने के कारण सिरप लेने से पहले डॉक्टरी सलाह जरुरी है।

(3) क्या सिरप से मल का रंग बदलता है?

जी हा, सिरप पेट में जाने पर पाचनक्रिया के साथ मिल जाती है। जिससे मल का रंग थोड़ा डार्क हो जाता है। इससे परेशान होने की जरुरत नहीं, यह एक आम बात है।

आशा करता हु Gassanol Syrup की संपूर्ण जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo