[TOP 6] प्रेगनेंसी रोकने के लिए टेबलेट | Bacha Girane Ki Tablet Name List Price

बच्चा गिराने की प्रक्रिया को गर्भपात या अबॉर्शन कहा जाता है। जिसमे 10 सप्ताह तक के गर्भ को टेबलेट द्वारा गिराया जा सकता है। लेकिन इसमें Bacha Girane Ki Tablet को सही मार्गदर्शन के साथ उपयोग में लेना जरुरी है। जिसके लिए डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाई की खुराक और उसे लेने का तरीका समझना होगा।

[TOP 6] बच्चा गिराने की टेबलेट दवाई | Bacha Girane Ki Tablet Name List Price

मार्किट में प्रेगनेंसी रोकने के लिए बहुत सी मेडिसिन मिल जाती है। लेकिन हम NIH की जानकारी अनुसार Mifepristone And Misoprostol टेबलेट का ही इस्तेमाल करे तो अच्छा है। क्यों इस दवाई द्वारा गर्भपात करने में 92 से 97 प्रतिशत तक अच्छे परिणाम मिलते है। साथ ही यह टेबलेट सुरक्षित है और नुकसान भी कम होते है।

अब यदि आपने गर्भपात करवाने का सोच ही लिया है तो उसके मुख्य 2 तरीके है। पहला मेडिसिन का तरीका है, जिसमे टेबलेट की मदद से अबॉर्शन किया जाता है। यह तरीका केवल 10 सप्ताह तक की प्रेगनेंसी के लिए कारगर है। दूसरा सर्जिकल तरीका है, जो 2 महीने से अधिक की प्रेगनेंसी को ख़तम कर सकता है।

ध्यान दीजिये : यहाँ हम शैक्षिक उद्देश्य से सिर्फ कुछ सुरक्षित अबॉर्शन मेडिसिन के बारे में बता रहे है। आगे आपको जो भी करना है वो डॉक्टर की सलाह और देखरेख में ही करना है। आप खुद से टेबलेट लेकर अपना इलाज करे ये सलाह हम नहीं देते।

TOP 6 Bacha Girane Ki Tablet Name And Price

गर्भपात के लिए किसी भी मेडिसिन का उपयोग करने से पहले कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखे। जैसे,

  • प्रेगनेंसी टेस्ट किट द्वारा 2 से 3 बार अच्छे से टेस्ट कर के देख लीजिये। क्या आप सच में प्रेग्नेंट है? अन्यथा दवा का उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है।
  • खुद से इस तरह की दवाई का उपयोग करने से प्रेगनेंसी रह जाने का खतरा रहता है। इसलिए सब कुछ डॉक्टर के कहे अनुसार ही करे।
  • एबॉर्शन टेबलेट का इस्तेमाल करने से भविष्य में दोबारा प्रेग्नेंट होने में परेशानी आ सकती है।

इन 3 मुख्य बातों के अलावा भी बहुत कुछ जानना जरुरी होता है। जो आगे हम जानकारी के साथ समझते जायेगे। फ़िलहाल आप टॉप 6 बच्चा गिराने की टेबलेट लिस्ट देख लीजिये। जिसमे टेबलेट का नाम और कीमत दोनों की जानकारी है।

Tablet Name Tablet Price
MTP Unwanted Kit ₹380
Clear Kit Medicine ₹300
Mifegest Kit Tablet ₹435
Mifty Kit Dawai ₹600
Insta Kit Medicine ₹380
i Pill Tablet ₹110

नोट : इन टेबलेट्स को उपयोग में लेने से पहले अपना प्रेगनेंसी टेस्ट जरूर कन्फर्म कर लीजिये। यदि टेस्ट रिजल्ट 2-3 बार पॉजिटिव आता है तो ही टेबलेट का उपयोग करे।

(1) MTP Unwanted Kit Tablet

MTP Unwanted Kit

निर्माता मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड
साल्ट कंपोजिशन मिफेप्रिस्टोन (200mg) + मिसोप्रोस्टोल (200MCG)
स्टोरेज 30°C से कम तापमान
प्राइस ₹380

जिन महिलाओ में 1 से लेकर 7 सप्ताह तक की प्रेगनेंसी होती है। उन्हें अधिकांश डॉक्टर द्वारा Unwanted Kit लेने की सलाह दी जाती है। इस किट में कुल 5 टेबलेट होती है, जो प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को अवरुद्ध करते हुए गर्भावस्था को ख़तम करने का काम करती है।

दवा के किट पैकेट में 1 बड़ी गोली मिफेप्रिस्टोन की और 4 छोटी गोली मिसोप्रोस्टल की होती है। ये सभी गोलियां साथ मिलते हुए सफतलतापूर्वक बच्चा गिरा देती है। लेकिन इन टेबलेट का इस्तेमाल करने से पहले अल्ट्रासाउंड करा लिया जाये तो बेहतर है, ताकि गर्भपात सही से हो सके।

फायदे

  • आसानी से गर्भपात हो जाता है।
  • बहुत ज्यादा गोलिया नहीं खानी पड़ती।
  • यह दवाई जल्दी असर करती है।
  • अपातकालीन गर्भनिरोधक की अच्छी दवा है।

नुकसान

  • योनि से रक्तस्राव ज्यादा हो सकता है।
  • पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होती है।
  • उल्टी और बुखार की स्थिति आ सकती है।

ध्यान दीजिये : यदि ब्लीडिंग नार्मल पीरियड की तुलना में बहुत ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

खुराक

  • सुबह 7 से 8 बजे हल्का नाश्ता करने के बाद टेबलेट लेनी है।
  • जिसमे सबसे पहले मिफेप्रिस्टोन की 1 बड़ी गोली ले लीजिये।
  • अब 2 दिन यानी 48 घंटे बीत जाने के बाद आगे टेबलेट ले।
  • जिसमे पहले 7-8 बजे तक सुबह हल्का नाश्ता कर लीजिये।
  • फिर मिसोप्रोस्टल की 2 गोलिया पानी के साथ लीजिये।
  • इसी दिन में 1 बजे फिर से मिसोप्रोस्टल की 2 टेबलेट लीजिये।

नोट : सभी टेबलेट को खाने के बाद 6 से 10 दिन तक ब्लीडिंग देखने मिल सकती है। जिसमे आपको भ्रूण के कुछ छोटे टुकड़े भी नजर आएंगे।

कीमत

मेडिसिन मार्किट में बच्चा गिराने की टेबलेट Unwanted Kit की कीमत ₹380 से ₹400 के बिच में रहती है। इस कीमत पर हमें कुल 5 टेबलेट का पैक मिल जाता है।

(2) Clear Kit Medicine

Clear Kit Medicine

निर्माता मेडले फार्मास्यूटिकल्स
साल्ट कंपोजिशन मिफेप्रिस्टोन (200mg) + मिसोप्रोस्टोल (200MCG)
स्टोरेज 30°C से कम तापमान
प्राइस ₹300

यह भी MT Pill Unwanted Kit की तरह 5 टेबलेट का सेट होता है। जिसमे 1 बड़ी गोली मिफेप्रिस्टोन मेडिसिन की और 4 छोटी गोली मिसोप्रोस्टल संयोजित होती है। यह अन्य दवाइयों की तुलना में कीमत में सस्ती है, यानी 300 रुपये तक मिल जाती है। इस टेबलेट का उपयोग 5 से 7 सप्ताह तक की प्रेगनेंसी को रोकने के लिए सही है।

टेबलेट द्वारा मिले परिणाम की बात करे तो अधिकतर केस में इसने लाभकारी परिणाम दिए है। लेकिन फिर भी टेबलेट का उपयोग करने से पहले कुछ जरुरी टेस्ट करवा लेने चाहिए। ताकि प्रेगनेंसी को पूरी तरह से दूर किया जा सके, अन्यथा दवाई लेने के बाद भी गर्भ रह जाने का खतरा रहता है।

फायदे

  • अनचाहे गर्भ से राहत मिलती है।
  • टेबलेट में स्ट्रांग मिफेप्रिस्टोन है।
  • मात्र 5 टेबलेट में असर दीखता है।
  • टेबलेट का स्वाद कड़वा नहीं है।

नुकसान

  • सिरदर्द या चक्कर महसूस होता है।
  • उल्टी या मतली हो सकती है।
  • पेट में दर्द और दस्त की समस्या।

नोट : उपरोक्त बताये नुकसान सामान्य है, जो अपने आप ठीक हो जाते है। पर यदि हैवी ब्लीडिंग 24 घंटे से ज्यादा दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

खुराक

  • सुबह 8 बजे हल्का नाश्ता कर लीजिये।
  • फिर 10 बजे 1 बड़ी गोली मिफेप्रिस्टोन लीजिये।
  • इसके 48 घंटे बाद यानी तीसरे दिन अगली गोली ले।
  • जिसमे 2 छोटी गोली मिसोप्रोस्टल की लेनी है।
  • इन्हे लेने के 2 घंटे पहले थोड़ा नाश्ता जरूर करे।
  • इन 2 गोलियों को लेने का तरीका थोड़ा अलग है।
  • आपको दांत और गाल के बिच गोली रखनी है।
  • ऐसा दोनों तरफ के गाल पर करना है।
  • दोनों तरफ एक-एक गोली रख कर उन्हें पिघलने दे।
  • करीब 30 मिनट बाद गोलियां पिघल जाएगी।
  • या आप चाहे तो जीभ के निचे भी रख सकते है।
  • यही प्रक्रिया फिर से 3 घंटे के बाद दोहरानी है।
  • इस तरह 5 टेबलेट की खुराक पूरी हो जाएगी।

प्राइस

डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर आप Clear Kit Bacha Girane Ki Tablet को प्राइस ₹300 में खरीद सकते है। याद रखे यह दवा आपको बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगी।

(3) Mifegest Kit Tablet

Mifegest Kit Tablet

निर्माता जाइडस कैडिला
साल्ट कंपोजिशन मिफेप्रिस्टोन (200mg) + मिसोप्रोस्टोल (200MCG)
स्टोरेज 30°C सामान्य कमरा तापमान
प्राइस ₹435

यदि आपका पीरियड मिस हुआ है और प्रेगनेंसी टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आ रहा है, तो इसका मतलब है आप प्रेग्नेंट है। यह प्रेगनेंसी अनचाही है या आपकी मर्जी विरूद्ध हो रही है। तो भारतीय कानून अनुसार आप 4 महीने तक की प्रेगनेंसी को रोक सकते है।

इस कार्य के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टल मेडिसिन द्वारा बनी Mifegest Kit बेस्ट है। जिसके उपयोग द्वारा 10 से 12 दिनों में अनचाहे गर्भ को दूर किया जा सकता है। इस टेबलेट को लेने पर भारी ब्लीडिंग होती है और इसी में नया बच्चा या गर्भ बहार निकल जाता है।

फायदे

  • इसमें दवाई की सिर्फ जरुरी मात्रा है।
  • अधिकांश महिलाओ के लिए सुरक्षित है।
  • हार्मोनल स्टॉप चेंज में असरकारी है।
  • प्रेगनेंसी टर्मिनेशन का अच्छा तरीका है।

नुकसान

  • शुरुआत में ज्यादा पेट दर्द होता है।
  • सिरदर्द या बुखार आ सकता है।
  • ज्यादा रक्तस्त्राव भी हो सकता है।

खुराक

  • पहले दिन 8 बजे सुबह हल्का नाश्ता कर लीजिये।
  • फिर 10 बजे मिफेप्रिस्टोन बड़ी गोली को लीजियेl
  • आगे 3 दिन यानी 48 घंटे का इंतजार करिये।
  • इसके बाद तीसरे दिन सुबह प्रक्रिया शुरू करे।
  • जिसमे 8 बजे नाश्ता और 10 बजे गोली खानी है।
  • इसमें 2 मिसोप्रोस्टल टेबलेट जीभ के निचे रखनी है।
  • 30 मिनट में दोनों टेबलेट्स पिघल जाएगी।
  • अब आगे 3 घंटे बाद फिर से इसी तरह 2 टेबलेट ले।

कीमत

कैडिला कंपनी द्वारा निर्मित मिफेजेस्ट कीट टेबलेट की कीमत ₹435 है। यह अन्य मेडिसिन की तुलना में थोड़ी महंगी है, लेकिन गुणवत्ता में अच्छी है।

(4) Mifty Kit Dawai

Mifty Kit Dawai

निर्माता अरिस्टो फार्मास्यूटिकल
साल्ट कंपोजिशन मिफेप्रिस्टोन (200mg) + मिसोप्रोस्टोल (200MCG)
स्टोरेज 30°C से कम सामान्य कमरा तापमान
प्राइस ₹600

अरिस्टो फार्मास्यूटिकल कंपनी द्वारा बनी इस मिफ्टी किट में 200 एमजी मिफेप्रिस्टोन और 200 एमसीजी मिसोप्रोस्टल है। इस टेबलेट को पहले दिन 1 और तीसरे दिन 4 की मात्रा में खाना होता है। बहुत से लोगो ने बताया की इसे उपयोग में लेने से शारीरिक कमजोरी बढ़ जाती है।

महिलाओ में इस तरह की कमजोरी बढ़ने के पीछे ब्लीडिंग मुख्य कारण होता है। जब आप टेबलेट लेते है तो यह दवाई बच्चा गिराने के लिए अंदरूनी भ्रूण को हटाने की कोशिश करती है। इस प्रक्रिया में भारी ब्लीडिंग होती है और शरीर में कमजोरी भी आती है। लेकिन आप घबराये मत ये स्थिति कुछ ही दिन में ठीक हो जाती है।

फायदे

  • अगली प्रेगनेंसी में परेशानी नहीं होती।
  • दवाई को उपयोग में लेना आसान है।
  • योनि द्वारा भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • ज्यादातर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध है।

नुकसान

  • चक्कर और सिरदर्द की स्थिति होती है।
  • इससे उल्टी का प्रमाण बढ़ सकता है।
  • कब्ज या दस्त की समस्या हो सकती है।

नोट : इन नुकसान का कम अनुभव करने के लिए टेबलेट को रात में लेना शुरू कर सकते है।

खुराक

  • पहले दिन मिफेप्रिस्टोन टेबलेट को लेना है।
  • इसके 48 घंटे बाद 2 मिसोप्रोस्टल टैब लेनी है।
  • फिर 3 घंटे बाद वापस मिसोप्रोस्टल लेनी है।
  • मिसोप्रोस्टल दवाई को योनि में भी डाला जा सकता है।
  • इसकी सही प्रक्रिया के लिए आप डॉक्टर से पूछे।

प्राइस

मेडिसिन हाई क्वालिटी बनावट की होने के कारण प्राइस ₹600 तक रहती है। मेडिसिन वेबसाइट पर यह दवा थोड़ी सस्ती मिल सकती है।

(5) Insta Kit Medicine

Insta Kit Medicine

निर्माता मैक्लियोड्स फार्मास्युटिकल
साल्ट कंपोजिशन मिफेप्रिस्टोन (200mg) + मिसोप्रोस्टोल (200MCG)
स्टोरेज 30°C से कम तापमान
प्राइस ₹380

यह किट 30 से 50 दिन तक की प्रेगनेंसी को रोकने में असरकारी है। यदि प्रेगनेंसी 60 दिन से ज्यादा की होगी तो यह मेडिसिन काम नहीं कर पायेगी। कही डॉक्टर्स बच्चा गिराने की टेबलेट में Insta Kit को सबसे ज्यादा तेज और असरकारी मानते है। क्यों की यह टेबलेट कुछ ही समय में अपना काम शुरू कर देती है।

कही लोग समझते है इस टेबलेट को लेना इललीगल है, जब की ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आप डॉक्टर की सलाह और प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर इस टेबलेट को पूरी सेफ्टी के साथ ले सकते है। इस टेबलेट द्वारा प्रेगनेंसी को बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स ब्लीडिंग द्वारा बहार निकल जाते है।

फायदे

  • डॉक्टर्स की भरोसेमंद दवाई है।
  • गर्भपात करने का सफल इलाज है।
  • टेबलेट का टेस्ट बेकार नहीं लगता।
  • अच्छे परिणाम जल्दी मिलते है।

नुकसान

  • उल्टी होने की संभावना रहती है।
  • कमजोरी और चक्कर आते है।
  • पेट में ज्यादा दर्द होने लगता है।
  • रक्तस्त्राव का प्रमाण बढ़ सकता है।

खुराक

  • सुबह के समय 8 बजे हल्का नाश्ता करे।
  • फिर 1-2 घंटे बाद पहली गोली लेनी है।
  • शुरुआत मिफेप्रिस्टोन टैब से करनी है।
  • 46 घंटे बाद फिर से 8 बजे नाश्ता करे।
  • इसके 2 घंटे बाद मिसोप्रोस्टल लेनी है।
  • जिसमे 2 गोली मिसोप्रोस्टल की सही है।
  • याद रहे दोनों गोलियां निगलनी नहीं है।
  • दोनों को जीभ के निचे रखना है।
  • गोलिया 30 मिनट में पूर्ण पिघल जाएगी।
  • यही प्रक्रिया 3 घंटे बाद फिर से दोहरानी है।

कीमत

मैक्लियोड्स फार्मास्युटिकल ब्रांडेड इस बेहतरीन मेडिसिन की कीमत ₹380 है। कुछ लोग इसे ब्लैक मार्किट में बेचते है, लेकिन आपको वो नहीं खरीदनी।

(6) i Pill Tablet

i Pill Tablet

निर्माता पीरामल एंटरप्राइज
साल्ट कंपोजिशन लेवोनोर्जेस्ट्रल
स्टोरेज 35°C से कम तापमान में
प्राइस ₹110

कही बार ऐसा होता है की आप बिना कंडोम के संबंध बना लेते है और फिर वीर्य ठहरने का डर रहता है। तो ऐसी स्थिति में 24 से 48 घंटो के अंदर तुरंत गर्भ ठहराव निकालने के लिए आई पिल का इस्तेमाल कर सकते है। इसे मेडिकल भाषा में Emergency Contraceptive Pill कहा जाता है।

मार्किट में यह मेडिसिन Unwanted 72, Pill 72 और i Pill के नाम से मिल जाती है। कार्यविधि की बात करे तो टेबलेट शुक्राणु और अंडो के जुड़ाव को रोकती है। एक्सपर्ट्स बताते है सेक्स करने के 72 घंटो के अंदर यदि आई पिल मेडिसिन ली जाये तो गर्भ ठहरता नहीं है। यदि 24 घंटो के अंदर मेडिसिन ले तो 95% सबसे अच्छा असर दीखता है।

फायदे

  • सबसे तेज असर करने वाली दवा है।
  • 1-2 दिन के रिलेशन में बेस्ट है।
  • बहुत ज्यादा रक्तस्त्राव नहीं होता।
  • शरीर अधिक कमजोर नहीं बनता।

नुकसान

  • टेबलेट द्वारा पेट दर्द करता है।
  • उल्टी और मतली हो सकती है।
  • सिरदर्द भी देखने मिलता है।
  • माहवारी अनियमित हो सकती है।

खुराक

  • टेबलेट को सेक्स करने के 72 घंटो के अंदर लेना है।
  • यानी 3 दिन तक के समय में टेबलेट लेना उचित है।
  • इसे खाना खाने के बाद पानी के साथ निगलना है।
  • आप देखेंगे कम समय में परिणाम मिल जायेगा।

प्राइस

इस दवा को बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के लिया जा सकता है। जिसमे 1 टेबलेट स्ट्रिप या पैक का प्राइस ₹110 है। आप चाहे तो इसे ऑनलाइन अमेज़न से भी ले सकते है।

यहाँ हमने 6 सबसे अच्छी बच्चा गिराने की टेबलेट एंव दवाई के बारे में सब बता दिया है। अब जानते है इन टेबलेट्स से जुडी कुछ विशेष और जरुरी जानकारी के बारे में।

क्या गर्भनिरोधक दवा सुरक्षित होती है?

इन दवाइयों को डॉक्टर की सलाह अनुसार सही तरीके से लिया जाये तो सुरक्षित है। यदि खुद से ही डॉक्टर बन कर दवाई का सेवन किया जाये तो नुकसानकारक परिणाम मिल सकते है।

Planned Parenthood के एक्सपर्ट्स बताते है Abortion Medicine सुरक्षित होती है। केवल कुछ ही केस में हमें ज्यादा नुकसान देखने मिलते है। आप यु मान कर चलिए 97% से अधिक लोगो में कोई बड़े नुकसान देखने नहीं मिलते।

अब जो 3% लोग बचते है उनमे गंभीर नुकसान होने की संभावना रहती है। जिसके पीछे टेबलेट को गलत तरीके से लेना या ज्यादा मात्रा में लेना जैसे कारण हो सकते है। दवा द्वारा कौन से साइड इफ़ेक्ट होने की संभावना है वो निचे बताया है।

  • बहुत ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग लगातार होना।
  • प्रेगनेंसी पूरी तरह से ख़तम न होना।
  • ब्लड क्लॉट्स या प्रोडक्ट्स का रह जाना।
  • मेडिसिन से एलेर्जिक रिएक्शन होना।
  • किसी तरह के इन्फेक्शन की स्थिति आना।
  • शरीर कुछ ज्यादा ही कमजोर हो जाना।

उपरोक्त दर्शाये नुकसान या किसी भी गंभीर साइड इफ़ेक्ट की स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

टेबलेट के साइड इफेक्ट्स क्या है?

ज्यादातर हर दवाई के कुछ सामान्य साइड इफ़ेक्ट देखने मिलते है। जो कुछ समय में अपने आप चले जाते है। इसी तरह Abortion Medicine के भी कुछ नुकसान है, जिसके बारे में निचे बताया है।

  • सिरदर्द और चक्कर की स्थिति महसूस होना।
  • पेट में बहुत ज्यादा दर्द और तनाव जैसा लगना।
  • उल्टी या मतली की परिस्थिति आ सकती है।
  • गर्भाशय में दर्द, रक्तस्त्राव और ऐंठन होना।
  • बुखार के साथ शरीर का तापमान बढ़ जाना।

जैसा की हमने बताया अधिकांश महिलाओ को टेबलेट लेने पर इन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्यों की टेबलेट में हॉर्मोन को रोकने की स्ट्रांग मेडिसिन होती है। इसके द्वारा आगे चल कर ब्लीडिंग होती है, फिर शरीर का तंत्र कुछ समय के लिए कमजोर रहता है।

इन परिस्थितियों से आप बिलकुल घबराये मत और अपने शरीर को आराम की स्थिति में रखे। साथ ही कुछ ज्यादा समस्या होने पर उसके बारे में अपने डॉक्टर को भी बताये।

बच्चा गिराने की टेबलेट कैसे कार्य करती है?

ज्यादातर सभी गर्भपात की टेबलेट में Mifepristone और Misoprostol मेडिसिन देखने मिलती है। यह दवाई प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन के विकास में अवरोध पैदा करती है। जिसके परिणाम में गर्भ आगे बढ़ नहीं पाता और योनि द्वारा टुकड़ो में बहार निकलता है।

पहली दवाई मिफेप्रिस्टोन बच्चेदानी का मुंह अवरोध करती है और दूसरी दवाई मिसोप्रोस्टल खुले मार्ग से गर्भ को बहार कर देती है। यदि इस प्रक्रिया को आप ज्यादा बेहतर तरीके से जानना चाहते है तो यूट्यूब पर इस विषय से सम्बंधित कही वीडियोस है, आप वो देख सकते है।

किन लोगो को एबॉर्शन मेडिसिन नहीं लेनी चाहिए?

गर्भपात की दवाई ज्यादातर सभी सामान्य महिलाओ के लिए सुरक्षित होती है। पर कुछ विशेष स्थिति में महिलाओ को इसे लेने से बचना चाहिए। या लेना भी है तो पहले डॉक्टर को अपनी स्थिति के बारे में बताना चाहिए। अब ये समझ लेते है की किन स्थिति में Bacha Girane Ki Tablet नहीं लेनी है।

  • यदि आप कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो पहले डॉक्टरी सलाह लीजिये।
  • स्तनपान करा रही महिलाओ के लिए एबॉर्शन मेडिसिन नुकसानकारी है।
  • मेडिकल हिस्ट्री में एक्सीडेंट हुआ है तो सीधा मेडिसिन लेने से बचना चाहिए।
  • प्रेगनेंसी 2 महीने से ज्यादा की है तो यह दवाइयां काम नहीं करेगी।

यही वो 4 मुख्य स्थिति है जिनमे दवाइयां लेना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके अलावा ज्यादातर सभी लड़कियां या महिलाये इन एबॉर्शन दवाइयों का उपयोग कर सकती है।

क्या घरेलु उपाय से बच्चा गिरा सकते है?

सीधा कहु तो कोई भी एक्सपर्ट डॉक्टर आपको ये सलाह नहीं देंगे की घरेलु उपाय द्वारा एबॉर्शन कर लीजिये। यह एक जटिल और गंभीर स्थिति हो सकती है। जिसके लिए किसी भी घरेलु उपाय से ज्यादा मेडिसिन और डॉक्टर की आवश्यकता होती है।

बहुत से लोग आपको निम्नलिखिति उपाय बतायेगे, जिससे बच्चा गिराया जा सकता है।

  • पपीता को बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाये।
  • अदरक के टुकड़े को पूरा खा लिया जाये।
  • कुछ वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करने से।
  • इमरजेंसी पीरियड लाने वाली दवाई द्वारा।
  • विटामिन सी वाले फल या खाद्यपदार्थ से।

इन सारे घरेलु उपाय या तरीके से कोई गारंटी नहीं है की आपकी प्रेगनेंसी ख़तम हो जाएगी। यह आगे चल कर आपके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। इसलिए ऐसी विशेष स्थिति में घरेलु इलाज या उपाय के बजाय डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए।

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ बच्चा गिराने की टेबलेट से सम्बंधित कुछ जरुरी सवालो के जवाब दिए है।

(1) बच्चा गिराने की सबसे अच्छी टेबलेट कौन सी है?

ज्यादातर लोगो को मिले लाभ से देखा जाये तो 3 एबॉर्शन टेबलेट सबसे अच्छी है।

  • MTP Unwanted Kit
  • Clear Kit Medicine
  • Mifegest Kit Tablet

(2) 1 या 2 दिन की प्रेगनेंसी कैसे मिटाये?

यदि आपने बिना कंडोम सेक्स कर लिया और प्रेग्नेंट होने का डर है। तो ऐसी 1 से 3 दिन की प्रेगनेंसी को रोकने के लिए i Pill Tablet का इस्तेमाल कर सकते है।

(3) प्रेगनेंसी रोकने के घरेलु उपाय बताये?

उपाय में सबसे सरल तरीका है पपीता या पाइनएप्पल जैसे फलो को सेवन करे। लेकिन हमारी वेबसाइट या कोई भी डॉक्टर ऐसे उपाय की सलाह नहीं देता। क्यों की इससे कोई गारंटी नहीं की प्रेगनेंसी रुक ही जाएगी।

आशा करता हु एबॉर्शन मेडिसिन से सम्बंधित पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

DAWAiLAJ
Logo