Polybion Syrup In Hindi | पोलीबियोन सिरप के उपयोग, फायदे, नुकसान, खुराक

Polybion Syrup एक एलोपैथिक मेडिसिन है। जिसका उपयोग Vitamin B Complex की कमी दूर करने के लिए किया जाता है। इस दवा में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7, बी9, बी12 का संयोजन रूप है।

Polybion Syrup In Hindi | पोलीबियोन सिरप के उपयोग, फायदे, नुकसान, खुराक

शरीर को पोलीबियोन सिरप द्वारा पोषक गुण प्राप्त होते है। जिससे शारीरिक कमजोरी का प्रमाण कम हो कर ताकत बढ़ती है। मार्किट में यह सिरप 250 और 100 एमएल में उपलब्ध है, जिसमे 100 एमएल सिरप का प्राइस ₹45 है।

पोलीबियोन सिरप क्या है What Is Polybion Syrup In Hindi

अमेरिकन मेडिसिन कंपनी Merck’s Limited द्वारा पोलीबियोन सिरप बनती है। इसका मुख्यतर उपयोग उन पोषक तत्वों की कमी दूर करने में होता है। जो विटामिन बी कॉम्प्लेक्स समूह में आते है।

कही बार हमें आहार द्वारा जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। जिसका बुरा असर हमारे शरीर, बाल और त्वचा में नजर आता है। यह प्रभाव लंबे समय तक रहे तो कोई बीमारी का प्रवेश भी हो सकता है।

इसी समस्या के समाधान में Polybion Syrup काम करती है। जिससे शरीर का संपूर्ण स्वास्थ्य सुधरता है और पोषक गुण मिलते है। सिरप सिर्फ कुछ ही दिनों में अपना असर दिखा कर समस्या कम करती है।

Polybion Syrup Composition And Ingredients

पोलीबियोन सिरप की संरचना और इंग्रेडिएंट लिस्ट जानकारी निचे अनुसार है।

  • Thiamine (Vitamin B1) – 2 Mg
  • Riboflavin (Vitamin B2) – 2.5 Mg
  • Nicotinamide (Vitamin B3) – 15 Mg
  • D-panthenol (Vitamin B5) – 3 Mg
    Pyridoxine (Vitamin B6) – 0.75 Mg
  • Cyanocobalamin (Vitamin B12) – 2 Mg

यह सभी विटामिन्स साथ मिल कर एक पूरा समूह बनाते है। जिसके संपूर्ण लाभ सिरप मेडिसिन में देखने मिलते है।

पोलीबियोन सिरप के उपयोग Polybion Syrup Uses In Hindi

मुख्यरूप से निचे बताई गयी स्थितियों में Polybion SF Syrup का उपयोग होता है।

(1) विटामिन बी के लिए

यदि शरीर में Vitamin B की कमी के कारण कोई समस्या हो रही है। तो उसे पोलीबियोन सिरप द्वारा ठीक किया जा सकता है। जिससे शरीर में आयी कमजोरी दूर होती है और नयी ऊर्जा मिलती है।

(2) खून की कमी में

Polybion Syrup लाल रक्त कोशिकाओं का प्रमाण बढ़ाने में अच्छे परिणाम देती है। इसी कारण खून की कमी या एनीमिया की स्थिति में डॉक्टर यह दवा लेने की सलाह देते है।

(3) पाचन सुधार में

खाना ठीक से पाचन ना हो पाए या किसी कारणसर पाचनक्रिया बिगड़ जाये। तो शरीर में कही प्रकार की समस्याए हो सकती है। इन पाचन समस्या में सुधार लाने के लिए पोलीबियोन सिरप उपयोगी है।

(4) भूख बढ़ाने में

हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पोषणयुक्त आहार खाना जरुरी है। पर कभी-कभार भूख की कमी के कारण सही मात्रा में आहार नहीं ले पाते। ऐसे में Polybion Syrup पिने से भूख का प्रमाण बढ़ जाता है।

(5) मल्टीविटामिन के लिए

कही बार शरीर को समूह-बी में आने वाले सभी विटामिन्स की आवश्यकता होती है। ऐसे में मल्टीविटामिन के तौर पर इस सिरप दवा का उपयोग हो सकता है।

(6) रोगो से लड़ने में

विटामिन बी की कमी के कारण त्वचा सम्बंधित रोग हो सकते है। इन रोगो से लड़ने में पोलीबियोन सिरप मददगार है। बहुत कम समय में सिरप अपने लाभकारी परिणाम देती है।

(7) थकान या कमजोरी

यदि आप रोजाना अत्याधिक थकान, कमजोरी महसूस करते है। तो उसके पीछे अल्प पोषण आहार और विटामिन की कमी जिम्मेदार हो सकती है। जिसके इलाज में सुबह-शाम सिरप का सेवन करना योग्य है।

(8) मुंह के छालो में

शारीरिक गरमी या गलत खानपान के कारण अक्सर लोगो में छालो की परेशानी होती है। ऐसे में Polybion Syrup का उपयोग करने पर समस्या से राहत मिलती है।

पोलीबियोन सिरप की खुराक Polybion Syrup Dosage

  • मरीज की स्थिति अनुसार डॉक्टर उसे सिरप पिने की सलाह देते है। एक सामान्य जानकारी अनुसार ज्यादातर लोग कुछ इस तरह सिरप ले सकते है।
  • 3 से 7 साल के बच्चो के लिए 5 एमएल सुबह 5 एमएल शाम को।
  • 8 से 15 साल के बच्चो को 10 एमएल सिरप सुबह-शाम पीनी है।
  • इससे अधिक आयु वाले भी 10 एमएल सुबह-शाम ले सकते है।

याद रहे, सिरप को सुबह-शाम दोनों समय खाना खाने के बाद ही पीना है। डॉक्टर इसे भूखे पेट पिने की सलाह नहीं देते।

अगर सिरप पीना भूल जाये तो उसे याद आने के समय पर तुरंत पी लीजिये। यदि समय ज्यादा बीत चूका है तो भूले हुए डोज़ को छोड़ दीजिये।

पोलीबियोन सिरप के फायदे Benefits Of Polybion Syrup

  • सिरप द्वारा सरलतापूर्वक विटामिन बी की कमी पूरी हो जाती है।
  • खून और फोलिक एसिड की कमी दूर करने में सिरप लाभदायी है।
  • शरीर में ज्यादा पोषणयुक्त आहार खाने की क्षमता बढ़ती है।
  • कमजोरी या थकान दूर हो कर शरीर में ताकत का संचार होता है।
  • सिरप द्वारा विटामिन बी1 से बी12 तक सब मिल जाते है।
  • पोषण मिलने पर शरीर में रोग प्रतिकारक शक्तिया बढ़ती है।
  • सिरप पीने पर मुंह के छालो से राहत मिलती है।
  • यह शुगर फ्री सिरप होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीज भी ले सकते है।
  • हार्ट, ब्रेन और नसों की कमजोरी दूर करने में सिरप बहुत अच्छी है।
  • बाल, त्वचा और आँखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिरप गुणकारी है।

पोलीबियोन सिरप के नुकसान Polybion Syrup Side Effects

कुछ लोगो में पोलीबियोन सिरप के निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स देखने मिलते है।

  • चक्कर आना
  • पेट में दर्द
  • सिरदर्द होना
  • उलटी या मतली
  • गैस बनना
  • सामान्य एलर्जी
  • घबराहट होना
  • खुजली

उपरोक्त बताये नुकसान बहुत कम लोगो में पाए जाते है। साथ ही यह नुकसान अपने आप ठीक हो जाते है। यदि समस्या लंबे समय तक रहे तो डॉक्टर से संपर्क कर सकते है।

Polybion Syrup किस तरह कार्य करती है

डॉक्टर की सलाह अनुसार रोजाना पोलीबियोन सिरप पीने पर शरीर में कुछ निचे बताये कार्य होते है।

  • सिरप शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के स्तर को बढ़ा कर ऑक्सीजन के प्रमाण में वृद्धि करती है।
  • साथ ही सिरप पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हुए शरीर को पोषक गुण देने का काम करती है।

इन दो मुख्य कार्यप्रणाली के कारण कमजोरी का स्तर घटता है और ताकत का प्रमाण बढ़ता है।

Polybion Syrup में क्या सावधानी रखनी चाहिए

  • बच्चो को यह सिरप केवल डॉक्टरी सलाह के आधार पर ही देनी चाहिए।
  • किडनी और लिवर से सम्बंधित परेशानी में सिरप का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • आपकी पहले से कोई दवाई चल रही है तो उसके बारे में डॉक्टर को जरूर बताये।
  • सिरप पीने से पहले या बाद में किसी भी प्रकार का नशा करने से बचे।
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाये सीधा खुद से सिरप ना ले, पहले डॉक्टर को बताये।
  • सिरप एक्सपायरी डेट वाली नहीं होनी चाहिए और इसे सही तापमान में ही रखे।
  • सिरप के साइड इफ़ेक्ट ज्यादा दिखे तो तुरंत डॉक्टर को अपनी समस्या बताये।

पोलीबियोन सिरप की कीमत Polybion Syrup Price

इंडियन मार्किट में 100 एमएल पोलीबियोन सिरप की कीमत ₹45 से ₹50 है। थोड़ी बड़ी 250 एमएल की खरीदनी हो तो प्राइस ₹90 से ₹100 रहता है।

इस दवाई को एलोपैथिक मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन मेडिसिन वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है। सिरप कुछ अन्य वेरिएंट और फ्लेवर में भी उपलब्ध है। जिसकी लिस्ट जानकारी कुछ इस तरह है।

  • Polybion SF Syrup 100 Ml
  • Polybion SF Syrup 250 Ml
  • Polybion LC Syrup Mango

Polybion Syrup लेनी चाहिए या नहीं

केवल एक 45 रुपये की सिरप में पूरा Vitamin B Complex मिल जाता है। जिससे बिना किसी परेशानी शरीर को पोषक तत्व मिल जाते है। साथ ही यह हर उम्र के पुरुष, महिला और बच्चो को दी जा सकती है।

पीने में सिरप का स्वाद बेकार नहीं लगता, इसे सरलतापूर्वक पिया जा सकता है। यदि नुकसान नजर भी आये तो वो कुछ समय में तुरंत ठीक हो जाते है।

इन सभी मुख्य विशेषताओं के आधार पर कह सकते है की पोलीबियोन सिरप आपके लिए अच्छी है। इसे डॉक्टरी सलाह के आधार पर इस्तेमाल में लिया जाये तो भरपूर फायदे मिलते है।

सवाल जवाब (FAQ)

निचे Polybion Syrup से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालो के जवाब दिए है।

(1) पोलीबियोन सिरप का उपयोग क्यों किया जाता है?

मुख्य तौर पर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी दूर करने के लिए पोलीबियोन का उपयोग होता है। इसके अलावा शरीर में रेड ब्लड काउंट बढ़ाने में भी सिरप उपयोगी है।

(2) क्या Polybion Syrup बच्चो के लिए सुरक्षित है?

अधिकतर केस में बच्चो को सिरप से कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन फिर भी एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए बच्चो को सिरप देने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर करे।

(3) गर्भवती महिलाओ के लिए सिरप लेना सही है?

प्रेग्नेंट महिलाये पोलीबियोन सिरप का इस्तेमाल कर सकती है। पर कुछ केस में इसका उपयोग हानिकारक हो सकता है। इसलिए सिरप सीधा खुद से लेने के बजाय पहले अपने डॉक्टर को बताये।

(4) खाली पेट Polybion Syrup पी सकते है?

सिरप का सबसे अच्छा असर खाना खाने के बाद पिए तो सही से मिलता है। इसलिए इसे खाली पेट पिने के बजाय कुछ खा कर पीना सही है।

(5) क्या पोलीबियोन सिरप से नींद आती है?

हा, सिरप का सेवन करने पर हलकी नींद या आलस आ सकती है। लेकिन इसका प्रमाण बहुत कम होता है। इतना की आप किसी भी काम को आसानी से कर पाएंगे।

आशा करता हु Polybion Syrup In Hindi की पूरी जानकारी दे पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo