पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय जो तुरंत असर दिखाएंगे

हमारे देश में ज़्यादातर लोग गैस की समस्या से उलझ रहे है। ऐसे में हर कोई पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय ढूंढता है। उपाय से पहले ये समझे की पेट के अंदर वायु या गैस बनना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है। खाने को पचाने के दौरान गैस होना आम बात है। पर यदि ये अत्यधिक मात्रा में हो तो आम नहीं है।

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय जो तुरंत असर दिखाएंगे

इसके पीछे कही कारण हो सकते है जैसे कब्ज, ठीक से चबा कर नहीं खाना, मुँह से सांस लेना,अल्कोहोल, अयोग्य खानपान और अनियंत्रित दिनचर्या। कही लोग अधिक मात्रा में खुराक का सेवन करते है। जिससे पाचन तंत्रिका प्रणाली खुराक पचाने में ज़्यादा समय लेती है, तब पेट में गैस बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना शुरू होता है। गैस बनने की समस्या छोटी आंत से शुरू होती है और बड़ी आंत में तेजी से फैलने लगती है। गैस बनने का सबसे बड़ा कारण है अपचा होना। सामान्य तोर पर गैस डकार या अपान वायु के रूप से बहार निकल जाती है। यह क्रिया न होने पर पेट में गैस की समस्या उत्पन्न होती है, जिस कारण पेट में दर्द भी होता है।

पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

शरीर के अंदर ज़्यादा मात्रा में एसिडिक फूड्स जमा होने से यह शरीर के लिए हानिकारक बनते है। इस कारण पाचन सम्बंधित परेशानी जैसे की कब्ज, गैस और एसिडिटी होने की संभावना रहती है। कही बार पेट गैस के कारण पेट दर्द के साथ सिरदर्द भी होता है।

यह स्थिति कुछ मिनटों के लिए हो तो सामान्य है। लेकिन घंटो तक ऐसा ही रहे तो यहाँ बताये पेट की गैस को जड़ से ख़त्म करने के उपाय आजमाए। जो रामबाण इलाज समान तुरंत असर दिखाना शुरू करते है।

(1) अदरक और शहद

लगातार पेट में गैस होने की समस्या हो तो अदरक और शहद आपके लिए बेहद फायदेकारक है। इसका सेवन करने से पाचन प्रणाली में सुधार आता है। और आसानी से पेट सम्बंधित समस्याओ से छुटकारा मिलता है।

अदरक और शहद का काढ़ा बनाने के लिए एक छोटे बर्तन में पानी को उबाले। फिर उसमे पीसा हुआ अदरक और शहद मिला ले। नियमित रूप से यह काढ़ा पीने पर पेट की गैस का अचूक इलाज होता है।

(2) लहसुन और मुनक्के का बीज

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध लहसुन पाचन क्रिया में लाभदायक है। पर लहसुन के साथ मुनक्का बीज का उपयोग किया जाये तो यह ज़्यादा फायदे देता है। गैस की समस्या से पीड़ित लहसुन, मुनक्का चटनी खा सकते है।

इसी के साथ पेट की गैस का तुरंत इलाज करने के लिए एक लहसुन की फांक को चार मुनक्के के साथ चबाकर निगल जाए। यह घरेलू उपचार पेट में जलन, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्या में राहत दिलाता है।

(3) बेकिंग सोडा और नींबू

नींबू ज़्यादातर पाचन विकार को दूर करता है। आमतोर पर सिर्फ नींबू पानी पीने से पेट दर्द कम होता है। और पूरा शरीर ताज़गी वाला, स्फुर्तीला महसूस होता है। नींबू रस में बेकिंग सोडा मिलाने से कही स्वास्थ्य लाभ होते है।

जो लोग गैस की समस्या से जूझ रहे है। उन्हें रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे गैस की परेशानी में तुरंत आराम मिल जाता है और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।

(4) दूध और काली मिर्च

कैल्शियम स्त्रोत दूध पुरे शरीर के लिए लाभकारी होता है। दूध के साथ अगर काली मिर्च मिलाई जाए तो यह गैस को दूर भगाने में उपयोगी बनते है। भोजन को पचाने में दोनों चीजे काफी हद तक राहत देती है।

मिश्रण बनाने के लिए एक पतीले में दूध को गर्म करे। काली मिर्च के बारीक़ पाउडर को दूध में डाल कर अच्छे से उबलने दे। इस मिश्रण को सुबह या शाम के वक्त पीने से गैस की समस्या में बेहतरीन फायदे प्राप्त होते है।

(5) हींग और गरम पानी

पाचन सम्बंधित ज़्यादातर समस्याओ के इलाज में हींग और उसका चूर्ण लाभदायी पुरवार होते है। हींग के एंटीबैक्‍टीरियल गुण पेट की क्रियाओ को नियंत्रित करते है। जिससे गैस और एसिडिटी तुरंत दूर होती है।

एक गिलास गरम पानी में हींग मिलाकर पीने से पाचन प्रक्रिया पर हकारात्मक असर होता है। आयुर्वेद में हींग औषधीय गुणों और लाभ का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा हींग का काढ़ा भी बनाया जाता है।

(6) नमक और अजवाइन

भारतीय पारंपरिक चिकित्सा में प्राचीन काल से पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय में अजवाइन का प्रयोग किया जाता था। इसका थाइमोल नाम का तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

एसिडिटी और गैस से बचने के लिए अजवाइन में एक चुटकी नमक मिला कर उसका सेवन करे। फिर एक गिलास गुनगुने पानी को पी लीजिये। पर याद रहे दिन में केवल एक ही बार अजवाइन का सेवन करना होता है।

(7) अर्जुन की छाल और दालचीनी

आयुर्वेद में असरकारक औषधियों के रूप में अर्जुन की छाल और दालचीनी के फायदे विस्तार से बताए गए है। कब्ज निवारक होने के साथ यह दोनों औषधिया पेट गैस का रामबाण इलाज भी करती है।

रोजाना सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल और दालचीनी पाउडर का उबाला हुआ पानी पीने से पेट की गैस का तुरंत इलाज होता है। स्वाद के लिए आप इस मिश्रण में शहद मिला कर भी पी सकते है।

(8) काला नमक और संतरे का रस

विटामिन सी के चमत्कारिक गुणों से भरपूर संतरा रस एक अच्छा गैस का इलाज है। आयरन और मिनरल्स का खजाना काला नमक संतरे के रस में मिलाया जाये तो पेट की गैस को जड़ से खतम किया जा सकता है।

गैस भगाने के घरेलू उपाय के लिए एक ताज़े संतरे का जूस निकाल लीजिये। बाद में काले नमक को पीस कर बारीक़ पाउडर की तरह बना ले। और उस पाउडर को संतरे के रस में मिला कर पीना फायदेमंद है।

पेट की गैस के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट है उपाय

बॉडी के कुछ पॉइंट्स ऐसे होते है जिस पर प्रेशर डालने से स्वास्थ्य समस्याओ में राहत मिलती है।

  • पेट में गैस और अफारा (bloating) की दिक्क्त हो तो तर्जनी अंगूठी का गोल वाला हिस्सा है उस पर प्रेशर डालना है।
  • दूसरे अंगूठे से गोल वाले हिस्से को दबाना है। यह प्रक्रिया 2 मिनट तक करनी है और इसे 10 से 12 बार दोहराए।
  • पेट गैस में राहत पाने के लिए इस एक्यूप्रेशर पॉइंट का उपयोग जरूर करे।
  • अंगूठे और तर्जनी उंगली के मध्य जहां दोनों हड्डियां आपस में मिलती है। उस हिस्से को दूसरे हाथ के अंगूठे से दबाना है।
  • इस प्रक्रिया को 2 से 3 मिनट तक करना है और इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराना है।
  • पैर के तलवे में उंगलियों के निचे मध्यम आकार का गोल हिस्सा है। उस पर अपने हाथो से हल्का प्रेशर दे।
  • 2 मिनट तक तलवे में प्रेशर बनाए रखे। इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराना है। जिससे स्वास्थ्य लक्षी अधिकतर समस्या तुरंत दूर होती है।

नियमित रूप से पेट की गैस के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट दबाते रहने से काफी हद तक समस्या में आराम मिलता है।

सिर में गैस चढ़ने के उपाय

जब गैस शरीर से बहार नहीं निकल पाती तब वह छाती के माध्यम से सिर तक पहुंच जाती है। पेट गैस के लक्षणों में सिरदर्द की समस्या भी शामिल है। इसकी वजह से सिर में हमेशा दर्द और भारीपन महसूस होता है। इसे दूर करने के लिए सिर में गैस चढ़ने के उपाय आजमाना चाहिए।

  • गुणकारी खूबकला के बीजो को रात में भिगो दे। सुबह दूध गरम कर के उन बीजो को उबाल दे। और खाली पेट ही इसे पीना उत्तम है।
  • हल्दी, अजवाइन और काला नमक डाल कर उसका सेवन करना फायदेमंद है। इससे सिर में चढ़ी हुई गैस से छुटकारा मिलता है।
  • संतरा रस, पुदीना और को मिला कर पीने से सिरदर्द ठीक होता है।
  • सोंठ को दूध में उबाल कर पीने पर गैस और सिरदर्द दोनों में अच्छे परिणाम देखने मिलते है। साथ ही यह एक शक्ति वर्धक के रूप में भी लोकप्रिय है।
  • नियमित रूप से पालक का जूस या सूप पीने से सिर में चढ़ी हुई गैस का तुरंत इलाज होता है।
  • लहसुन की कली में थोड़ा काला नमक डाल कर गरम पानी में डाले। फिर उसमे थोड़ा सा नींबू का रस मिला ले। गर्मियों के मौसम में यह घरेलु उपाय फायदेकारक है।

पेट की गैस के लिए योग करे

आप चाहे तो पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय के साथ कुछ खास योगा भी कर सकते है। योगासन में होने वाली क्रिया के कारण गैस से तुरंत राहत मिलती है। अब जानते है पेट की गैस के लिए सबसे अच्छे योगासनों के नाम।

  • अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Ardh Matsyendrasana)
  • पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana)
  • पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)
  • सेतु बंध सर्वांगासन (Setu Bandha Sarvangasana)
  • बिटिलासन (Bitilasana)
  • बालासन (Balasana)
  • नौकासन (Naukasan)

ऊपर दिए गए सभी आसनो को आप अपनी जरूरत अनुसार कर सकते है। इन सब योग की ज़्यादा जानकारी पाने के लिए यूट्यूब वीडियो या कोई आर्टिकल की मदद ले।

गैस बनने पर क्या नहीं खाना चाहिए

अच्छे से खाना चबा कर खाने से बहुत सारी समस्या होने का खतरा टलता है। पर हम ऐसा नहीं करते तब पेट सम्बंधित समस्याओ का शिकार बनते है। गैस की स्थिति में निचे दिए खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए।

  • राजमा चावल
  • छोले-भटूरे
  • मूली
  • सफ़ेद छोले
  • कटहल
  • अरबी
  • चना
  • आलू की सब्जी
  • मैदा से बने फ़ूड
  • तले हुए खाद्य पदार्थ
  • अधिक मसाले वाले खुराक

पेट में गैस बने तो क्या खाना चाहिए

पर्याप्त मात्रा में भोजन करने से बिन जरुरी गैस नहीं होता। हमेशा जितनी भूख हो उतना या उससे थोड़ा कम खाना बेहतर है। पेट में गैस की समस्या हो तब पाचन में हल्का हो ऐसा खुराक लेना अच्छा है, जो निचे अनुसार है।

  • दही
  • दूध
  • केला
  • कोदरी
  • संतरा
  • तरबूज
  • कीवी
  • कृष्णा फल
  • पत्ता गोबी
  • पालक
  • ब्रोकोली

गैस की आयुर्वेदिक दवा कोनसी है

हर कोई पेट गैस के लिए घरेलु उपाय आजमाना नहीं चाहता। कुछ लोग सीधा दवाई खाना पसंद करते है। जिसमे एनो पाउडर पीते है या हाजमोला की गोली खा लेते है। ये शॉर्ट टर्म में सही है, समस्या ज्यादा रहती है तो आयुर्वेदिक दवा का सेवन करे।

  1. Zandu Panchrishta Ayurvedic Tonic ₹118
  2. Baidyanath Gaisantak Bati ₹238
  3. Patanjali Divya Gashar Churna ₹170

यह आयुर्वेदिक दवाएं बिना किसी नुकसान के सिर्फ फायदे देती है। इसमें गैस को मिटाने वाली अजवाइन, लवंग, त्रिफला जैसी चीज़ो का मिश्रण होता है।

आशा करती हु पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय अच्छे से बता पायी हु। अपनी पहचान के लोगो में जिसे भी इस जानकारी की जरुरत है, उसे शेयर जरूर करे।

DAWAiLAJ
Logo