कृष्णा फल के फायदे और नुकसान Passion Fruit In Hindi

फलों को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते है। बच्चो से लेकर बूढ़ो तक हर उम्र के व्यक्ति को फलों का सेवन करना पसंद होता है। आज हम बतायेगे कृष्णा फल के बारे में, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। यह फल पूरी दुनिया में Passion Fruit के नाम से मशहूर है।

कृष्णा फल के फायदे और नुकसान Passion Fruit In Hindi

कही लोगो के लिए पैशन फ्रूट एक नया फल होगा। लेकिन यह महाभारत के प्राचीन काल से जाना जाता है। जिसे Passion Fruit In Hindi में कृष्ण फल के नाम से भी जाना जाता है। यह फल पकने में एक लंबा समय लेता है और इसे बहार के देश से मंगवाया जाता है। जिस कारण यह हर सामान्य मार्किट में नहीं मिलते और कीमत में भी महंगे होते है।

कृष्णा फल के फायदे Passion Fruit In Hindi

कृष्णा फल में पोषक गुणों की भरमार है। तो आइये जानते है प्रति मूल्य 100 ग्राम कृष्णा फल में उपलब्ध पौष्टिक तत्वों के बारे में।

  • कैलोरी – 97 kcal
  • प्रोटीन – 2.2 g
  • टोटल लिपिड – 0.7 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 23.4 g
  • फाइबर – 10.4 g
  • शुगर -11.2 g
  • कैल्शियम – 12 mg
  • आयरन – 1.6 mg
  • मैग्नीशियम – 29 mg
  • फास्फरोस – 68 mg
  • पोटैशियम – 348 mg
  • सोडियम – 28 mg
  • जिंक – 0.1 mg

इन सब पोशक तत्वों के साथ इसमें कॉपर, सिलेनियम, राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, केरोटीन, विटामिन ए, सी और इ की मौजूदगी है।

कृष्णा फल क्या है What Is Passion Fruit In Hindi

पैशन फ्रूट एक प्रकार का फल है। जिसका वैज्ञानिक नाम पैसिफ्लोरा एडुलिस सिम्स है। यह मूल रूप से ब्राजीलियन फल है। जो पैसिफ्लोरेसी परिवार का सदस्य है। कृष्णा फल की तक़रीबन 500 से भी अधिक किस्मे पाई जाती है। लेकिन इसमें से 400 ही प्रचलित है। जिसमे इसकी मुख्य 2 प्रजातियां है। कृष्णा फल आकार में बड़े अंगूर की तरह दीखते है। यह ज़्यादातर पीले काले और बैगनी रंग के होते है।

स्वाद में यह फ्रूट हल्का सा मीठा होता है। पैशन फ्रूट के अंदर काले रंग के बीज पाए जाते है। जिसे बहार निकाल कर कृष्णा फल का सेवन करना चाहिए। कृष्णा फल का पौधा बेल वाला पेड़ होता है। इस पौधे में पाए जाने वाले फूल के बिच से कृष्णा फल की उत्पत्ति होती है।

माना जाता है की विश्व में सबसे पहले पैशन फ्रूट का उत्पादन दक्षिण अमेरिका में हुआ था। पर आज विश्व के ज़्यादातर देशो में इस फल को उगाया जाता है। अमेरिका, ब्राज़ील, औस्ट्रेलिया, कोलंबिया, केन्या जैसे देशो में इसका उत्पादन होता है। भारत में कृष्णा फल की फसल मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड, केरल, और कर्णाटक जैसे राज्यों में होती है।

कृष्णा फल के फायदे Benefits Of Passion Fruit

इस फ्रूट के अंदर प्रचुर मात्रा में पोषक गुणों की उपलब्धि होने से कृष्णा फल के फायदे अधिक है। रोजाना संतुलित मात्रा में पैशन फ्रूट का सेवन करने से, कही गंभीर शारीरक समस्याओ से छुटकारा मिलता है। तो अब शुरू करते है कृष्णा फल से होने वाले फायदे की जानकारी।

(1) हृदय स्वास्थ्य में फायदे

हृदय स्वास्थ्य को अच्छा रखने में कृष्णा फल के अनेक फायदे है। इस फ्रूट में पोटैशियम जैसे पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट जैसे तरल पदार्थ मौजूद है। जो शरीर और हृदय की मांसपेशियों की कार्यक्षमता अच्छी करता है। यह फल हृदय की गति को सामन्य रखने का काम करता है।

इसमें मौजूद राइबोफ्लेविन, नियासिन और फाइबर हृदय स्वास्थ्य में लाभदायी होते है। यह फल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में भी सहायक है। एक संशोधन अनुसार माना गया है की कृष्णा फल के रस में एस्कॉर्बिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। जो हृदय रोग होने का जोखम कम करता है।

(2) आंखो की दृष्टि तेज करने में

ज़्यादातर स्क्रीन के सामने समय बिताने से आंखो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन कृष्णा फल का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। इसमें प्रोटीन, फ्लैवोनॉइड और विटामिन ए, इ और सी अच्छी मात्रा में मौजूद है।

आंखो में धुंधला दिखाई देना, जलन होना और मोतियाबंद जैसी समस्या से बचने के लिए कृष्णा फल का सेवन करना लाभकारक है। आँखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने के लिए आहार से एंटीऑक्सीडेंट मिलना जरुरी है। पैशन फ्रूट में रहा विटामिन सी और ए गुड एंटीऑक्सीडेंट की कमी पूरी करते है।

(3) डायाबिटीज में फायदेकारक

मधुमेह पीड़ित दर्दियो के लिए पैशन फ्रूट का सेवन करना अच्छा है। यह शरीर में रक्त के शर्करा प्रमाण को नियंत्रित करता है। डायाबिटीज शरीर के इंसुलिन हार्मोन स्त्राव में कमी होने की वजह से होता है। डायाबिटीज दर्दियो को बाहरी संक्रमण लगने की संभावना अधिक होती है।

पर कृष्णा फल में पाए जाने वाला फाइबर, ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधर लाने के लिए सहायक है। नियमित कृष्णा फल का सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित स्तर में रहता है। लेकिन डायाबिटीज दर्दियो को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए।

(4) कैंसर का जोखिम कम करने में

जब शरीर की कोशिकाए असामान्य रूप से बढ़ने लगती है, तब कैंसर की बीमारी होती है। कैंसर बीमारी के रोकथाम में कृष्णा फल उपयोगी है। इस फल में पाए जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर गुण, मुख्य रूप से कैंसर के कणो को खत्म करने में मदद करता है।

इसके आलावा कृष्णा फल में फ्लेवोनॉयड, फिनोलॉजिक, विटामिन ए और सी कैंसर से लड़ने में सहायक है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह फ्री रेडिकल्स को प्रभावहिन करता है और शरीर को कैंसर से सुरक्षा देता है।

(5) आयरन की कमी दूर करता है

भारत में एनिमिआ से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। पुरुषो के मुकाबले महिलाए इस बीमारी का शिकार ज़्यादा होती है। एनिमिआ के कारण हीमोग्लोबिन स्तर में कमी आती है। जिस वजह से ऑक्सीजन की कमी भी होती है।

एनिमिआ पीड़ितों के लिए कृष्णा फल का सेवन करना उत्तम है। इस फल में आयरन की अधिक मात्रा है जो एनिमिआ जैसी बीमारी को दूर करने में सहायक है। शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए रोजाना नाश्ते में पैशन फ्रूट का सेवन करना चाहिए।

(6) हड्डियों की मजबूती में फायदे

शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हड्डियां और मांसपेशियों में कमजोरी आती है। इस वजह से ऑस्टियोआर्थराइटिस होने की संभावना बढ़ जाती है। कृष्णा फल का सेवन करने पर ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा कम होता है।

हड्डियों को मजबूत करने के लिए मिनरल्स, विटामिन और खनिज तत्व की उपस्थिति होनी चाहिए। कृष्णा फल में हड्डियों के लिए जरूरी ऐसे कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम मैग्नीशियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा है। जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है।

(7) अच्छी नींद लाने में मददगार

कही संशोधनों के अनुसार माना गया है, की पर्याप्त नींद लेने से गंभीर शारीरक समस्याओ का खतरा टलता है। अगर अनिंद्रा की समस्या से आप पीड़ित है तो, कृष्णा फल का सेवन करना लाभदायक है। पैशन फ्रूट में मस्तिष्क को शांत करने वाला गुण है। और मांसपेशियों में आराम प्रदान करने का भी गुण है, जिससे अच्छी नींद आती है।

गुणवत्ता युक्त कृष्णा फल में अल्कोलॉइड, हर्नन नामक तत्व मौजूद है। यह बेचैनी, अनिंद्रा सहित समस्याओ को दूर करने में अच्छा है। सोने से पहले कृष्णा फल का सेवन करने से गहरी नींद आती है। यदि आप नींद के लिए कोई दवाई लेना चाहते है तो आयुर्वेदिक मेडिसिन लेना बेहतर रहेगा।

(8) पाचन क्रिया में लाभदायक

Passion Fruit In Hindi फाइबर का एक बेहतरीन स्त्रोत है। जो पाचन क्रिया ठीक रखने में काफी उपयोगी है। पाचन सबंधित समस्याओ जैसे की कब्ज, बवासीर, एसिडिटी, दस्त, डायरिया, पेट में जलन और पेट दर्द दूर करने में यह फल सहायक है।

इसी के साथ यह गैस्ट्रिक कैंसर होने का खतरा भी कम करता है। आहार के बाद कृष्णा फल या उसके जूस का सेवन करने से पाचन प्रणाली अच्छे से कार्यरत बनती है। ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया में पैशन फ्रूट जूस पी कर लोग अपनी पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखते है।

(9) अस्थमा में कारगर फल

बहुत सारे अध्ययनों द्वारा साबित हो चूका है, की कृष्णा फल अस्थमा जैसी बीमारी दूर करने में अच्छा है। श्वसन सबंधित समस्याओ से बचने के लिए कृष्णा फल का सेवन करना लाभदायी है। कृष्णा फल के छिलको के अर्क में मौजूद बायो फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है। जो अस्थमा की बीमारी को कम करने में कारगर है।

अस्थमा के साथ ये अन्य कही सांस सबंधित बीमारियों से लड़ने में मददगार है। केवल यह फल खाने से संपूर्ण समस्या ठीक नहीं हो जाती। परंतु इसे मेडिसिन के साथ सहायक के रूप में काम कराया जाये तो परिणाम अच्छे मिलते है।

(10) गर्भावस्था में उपयोगी

गर्भवती महिलाओ को कृष्णा फल खाने के अनेक फायदे मिलते है। गर्भावस्था में हार्मोन का बदलाव पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव डालता है। लेकिन कृष्णा फल में फाइबर की भरपूर मात्रा में उपलब्धि है। जो पाचन प्रणाली को ठीक करता है।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी फोलेट इस फल में मौजूद है। पैशन फ्रूट माता और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायी है। इसका सेवन करने से शिशुओं में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट होने का खतरा कम होता है।

कृष्णा फल के नुकसान Side Effects Of Passion Fruit

पौष्टिकता से भरपूर कृष्णा फल के फायदे बहुत है। पर इसका ज़्यादा मात्रा में या अयोग्य तरीके से सेवन किया जाये। तो कृष्णा फल खाने के नुकसान होने की संभावना रहती है। ज्यादातर स्थिति में पैशन फ्रूट से होने वाले नुकसान बहुत कम है।

  • मधुमेह पीड़ित व्यक्तियों को कृष्णा फल का सेवन करने पर रक्त में शर्करा की मात्रा अत्याधिक बढ़ने की संभावना रहती है।
  • आपको कोई घांव लगा हो या सर्जरी करवाई हो तो कृष्णा फल का सेवन ना करे। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसान कारक हो सकता है।
  • कुछ लोगो को पैशन फ्रूट का सेवन करने पर नाक बंद पड़ जाना, मुंह में झुनझुनाहट और आंखो में जलन या खुजली होना जैसी एलर्जी हो सकती है।
  • कुछ संशोधनों में पता चला है की गर्भावस्था के दौरान या स्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए कृष्णा फल का सेवन करना हानिकारक है।
  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है या किसी प्रकार की दवाइयों का सेवन करते है। तो कृष्णा फल का सेवन करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह लीजिये।

कृष्णा फल का उपयोग

स्वास्थ्यकिय लाभों के साथ स्वाद में बेहतरीन कृष्णा फल का कही तरह से उपयोग होता है। तो अब जानते है कृष्णा फल खाने का सही तरीका क्या है।

  • आमतौर पर कृष्णा फल को काट कर खाना चाहिए।
  • कृष्णा फल को आप दूध या पानी के साथ खा सकते है।
  • कृष्णा फल का जूस बना कर पी सकते है।
  • मिल्क शेक या हैल्थी स्मूथी में इसे डाल सकते है।
  • स्वादिष्ट केक बनाने के लिए उसमे कृष्णा फल का उपयोग करे।
  • नींबू शरबत की तरह इसे भी पानी में निचोड़ कर पिया जाता है।
  • दही के अंदर पैशन फ्रूट के छोटे छोटे टुकड़ो को काट कर डाले। इससे आपकी दही का स्वाद बढ़ता है और सेहत के लिए भी यह लाभदायी है।
  • सुबह खाली पेट नाश्ते में कृष्णा फल को खाये।
  • सलाड के रूप में भी इस फल को खाया जाता है।
  • मिठाई के लिए टॉपिंग कर के भी आप कृष्णा फल का उपयोग कर सकते है।

कृष्णा फल रेसिपी Passion Fruit Recipes

पौष्टिक गुणों से भरपूर कृष्णा फल की कही रेसिपीज़ बनाई जाती है। पर निचे हमने कुछ लोकप्रिय पैशन फ्रूट की रेसिपीज के बारे बताया है।

  1. बेस्ट पैशन फ्रूट जूस
  2. पैशन फ्रूट डिजर्ट
  3. पैशन फ्रूट एंड मेंगो मॉकटेल
  4. कैरीबीन पैशन रेसिपी
  5. पैशन फ्रूट पुडिंग केक
  6. पैशन फ्रूट टार्ट
  7. कर्ड पैशन फ्रूट
  8. पैशन फ्रूट आइस्ड टी
  9. फ्रूट मिंट कूलर
  10. पैशन फ्रूट मिल्क शेक

आशा करती हु Passion Fruit In Hindi के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo