Carbohydrates Food List In Hindi कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत

आम तोर पर हम शारीरिक ऊर्जा पाने के लिए कार्बोहाइड्रेट फूड्स का सेवन करते है। कार्बोहाइड्रेट एक कार्बनिक पदार्थ है। जिसके अंदर कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की मौजूदगी है। कार्बोहाइड्रेट में ग्लूकोज, ग्लाइकोजन और शर्करा की उपलब्धि होने से यह स्वाद में मीठा होता है। ज़्यादातर व्यंजनों में से हमे कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति हो जाती है।

Carbohydrates Food List In Hindi कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत

जैसे फल, सब्जिया, अनाज और डेरी प्रोडक्ट्स Carbohydrates Food List In Hindi में शामिल है। शरीर में कार्ब्स की मात्रा बढ़ने से मोटापा की समस्या होती है। परंतु यदि सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन किया जाये तो वजन नियंत्रित रहता है। कार्बोहाइड्रेट से कैलोरी बढ़ती है और शरीर में गरमी प्रदान करने के लिए भी यह कार्यशील बनता है। कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में चर्बी के मुकाबले पचने में हलके होते है।

Carbohydrates Food List In Hindi

फाइबर युक्त रेशेदार हरी सब्जिया जो कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत में शामिल है। वह टाइप 2 प्रकार के डायबिटीज दर्दीओ के लिए लाभदायक है। साथ ही Carbohydrates Food List में मौजूद कई ऐसे खाद्य पदार्थ है। जो शरीर के लिए उपयोगी बनते है। इसी के साथ कार्बोहाइड्रेट गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए हमे मददगार बनते है। जैसे की हृदय रोग, मधुमेह, और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए कार्बोहाइड्रेट फूड्स अच्छे साबित हुए है।

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार वजन घटाने में और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है। जो लोग एक्सरसाइज करते है, जिम जाते है उनके लिए कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति जरूरी है। आम लोगो के मुलाबले इन्हे ज़्यादा कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। सब्जिया, सूखे मेवे, आनाज, मटर, सोयाबिन और फल को कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत माने जाते है। जिससे शरीर को भरपूर प्रमाण में ऊर्जा और कैलोरी प्राप्त होती है।

(1) ओट्स

ओट्स में कार्बोहाइड्रेट की अधिक प्रमाण में उपलब्धि है। ओट्स को कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्त्रोत भी माना जाता है। इसके साथ इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, आयरन जैसे कही पोषक तत्वों की उपलब्धि है। इसके कारण हृदय सबंधित समस्याए और कोलेस्ट्रॉल से भी छुटकारा मिलता है। ओट्स में कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी होने की वजह से इसके संतुलित आहार से, वजन घटाने में आसानी रहती है।

(2) मछली

सी फ़ूड मछली खाने से शरीर को अधिक फायदे प्राप्त होते है। मछली के अंदर कार्बोहाइड्रेट की भरपूर प्रमाण में मौजूदगी है। जिससे शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। और शरीरिक समस्याओ का समाधान भी होता है। मछली खाने से हमारी त्वचा और बाल दोनों खूबसूरत बनते है। साथ ही तंदुरस्त स्वास्थ्य के लिए मछली का सेवन लाभदायी है।

(3) क्विनोआ

कार्बोहायड्रेट की प्राप्ति के लिए क्विनोआ एक अच्छा स्त्रोत है। क्विनोआ प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार आता है। रक्त में शर्करा के प्रमाण को नियंत्रित करने में क्विनोआ कारगर है। क्विनोआ के तीन प्रकार है जिसमे लाल, काला और सफेद क्विनोआ शामिल है। क्विनोआ का सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती है और कोलेस्ट्रॉल के प्रमाण को भी नियंत्रित करता है।

(4) केला

फलो का सेवन करने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ऐसा ही एक शरीर के लिए फायदेमंद फल है, केला। केले के अंदर कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी होने से इसके फायदे अधिक है। केला खाने से त्वचा पर प्राकृतिक नमी आती है, शरीर की ताजगी बनी रहती है। इसमें मौजूद फाइबर के कारण हमारी पाचन क्रिया भी अच्छी तरह से कार्य करती है।

(5) कुट्टू

कुट्टू एक प्रकार का अनाज है, जो भारतीय व्यंजनों के लिए उपयोग में लिया जाता है। खास कर दक्षिण भारत में कुट्टू दाल को खाने मे लोग इस्तेमाल करते है। कुट्टू में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, कुट्टू अपने कई पौष्टिक गुणों के कारण शरीर के लिए फायदेमंद बनता है। कुट्टू उतना लोकप्रिय खुराक नहीं है, लेकिन इससे आहार में शामिल करने से स्वास्थ्य लाभ आसानी से मिल जाते है।

(6) गाजर

विटामिन ए और सी के गुणों से भरपूर गाजर एक सेहत मंद फल है। गाजर में कैलोरी, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन और कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी है। इन सब पोषक तत्वों की उपलब्धि होने से शरीर को गाजर खाने के फायदे प्राप्त होते है। बाजार में आसानी से मिलने वाला गाजर High Carbohydrates Food List In Hindi में अच्छा आहार स्त्रोत है।

(7) शक्करकंद

शक्करकंद खाने से हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसमें विटामिन सी की मौजूदगी होने से यह बालों की समस्या दूर करने में कारगर है। शक्करकंद गुड कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत में शामिल है। शक्करकंद त्वचा के रूखेपन जैसी समस्या से हमे बचाता है। साथ ही सूर्य के हानिकारक किरणों से भी यह रक्षा करता है। यदि आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता तो हफ्ते में 1 बार खाये।

(8) आम

खाने में खट्टा मीठा लगने वाला हम सभी को पसंद होता है। लेकिन यह अपने स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। आम के अंदर कार्बोहाइड्रेट के गुणों को पाया जाता है। इसके अलावा आम में कॉपर और मेग्नेशियम जैसे खनिज भी पाए जाते है। आम के अंदर कार्बोहाइड्रेट होने से, यह ऊर्जा प्राप्ति का उत्तम स्त्रोत है। आम को आप काट कर खा सकते है, या इसका जूस भी पी सकते है।

(9) संतरा

संतरा विटामिन सी का उत्तम स्त्रोत है। संतरे में प्रोटीन, फाइबर, शुगर, नियासिन, पोटेशियम, थियामिन, आयरन, मेग्नेशियम, ज़िंक और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों की मौजूदगी है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिसके कारण रक्त में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ जाता है, जिससे वजन आसानी से बढ़ता है। संतरे का रस पिने से भी शरीर को कही फायदे प्राप्त होते है।

(10) सेब

सेब के अंदर अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी है। जिसके कारण इसे Carbohydrates Food List In Hindi में शामिल किया गया है। सेब खाने से कैंसर, मधुमेह, हाइपरटेंशन और हृदय रोग का खतरा कम होता है। यह फल एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर है। जिसके कारण शरीर की कार्य प्रणाली ठीक रहती है। साथ ही सेब का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषण भी प्राप्त होता है।

(11) गेहू आटा

रोजाना आहार में हम गेंहू की रोटी तो खाते ही है। उसके अंदर भी कार्बोहाइड्रेट की उपलब्धि है। गेहूं का आटा शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स के फायदे भी देता है। गेहूं के आटे में मैंगनीज, फास्फरोस और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व है। इसके अंदर फाइबर की मौजूदगी है, जिससे आहार सरल तरिके से पच जाता है। ऊर्जा प्राप्ति के लिए भी गेहूं का आटा उपयोगी बनता है।

(12) अंगूर

कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत में अंगूर बहुत तरह से लाभकारी है। स्वाद में मीठे लगने वाले अंगूर, शरीर को स्वस्थ रखने में उपयोगी बनते है। अंगूर में विटामिन ए, बी6 और सी की मौजूदगी है। साथ ही में मिनरल, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, प्रोटीन और आयरन का भी यह अच्छा स्त्रोत है। इसके अंदर कैलोरी की मात्रा भी अच्छी होती है जिससे शारीरिक शक्ति और ऊर्जा बनी रहती है।

(13) राजमा

जो लोग शाकाहारी है, उनके लिए राजमा प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। साथ ही राजमा के अंदर कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी है। इसी के साथ पाचन क्रिया ठीक तरह से कार्य करे इसलिए राजमा का सेवन करना जरुरी है। इससे हृदय के रोग होने का खतरा बहुत कम रहता है। राजमा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सही रहता है। कैलोरी एव कार्बोहाइड्रेट युक्त खुराक की तलाश में है, तो राजमा उत्तम रहेगा।

(14) तरबूज़

गर्मियों के मौसम में तरबूज़ का सेवन करने से शरीर में ताजगी प्रदान होती है। पानी से भरपूर यह फल में कार्बोहाइड्रेट्स की उपलब्धि है। आंखो का स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए तरबूज़ का सेवन करना बेहतर है। तरबूज़ को आप काट कर या इसका रस निकल कर आहार में ले सकते है। पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन करने से। गर्मियों के मौसम में लू लगने की समस्या से भी बचा जा सकता है।

(15) सूखा मेवा

सूखा मेवा यानी की ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से स्वास्थ्य बिलकुल अच्छा रहता है। सूखे मेवे में बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर, किश मिश, मूंगफली, खजूर, केसर, तिल के बीज, नारियल, चिरौंजी, खजूर और पिस्ता शामिल है। सूखे मेवे में कही पोषक तत्व होने के साथ कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी भी है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर को बहुत सारे फायदे प्राप्त होते है।

नुकसानकारक कार्बोहाइड्रेट से बचे

आहार द्वारा दो तरह के कार्ब्स प्राप्त होते है, एक वो जो आपने ऊपरी की लिस्ट में देखा। जिसे अच्छा कार्बोहाइड्रेट कहा जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा है। दूसरा वो जो सेहत पर बुरा असर करता है, और कही बीमारियों को न्योता देने का काम करता है। ऐसे नुकसानकारक कार्बोहाइड्रेट से हमेशा बच के रहिये।

  • ब्रेड या पांव
  • पास्ता
  • बिस्किट
  • पिज़्ज़ा
  • मिठाईया
  • कोल्ड ड्रिंक्स
  • पैकेट चिप्स
  • सफ़ेद चावल
  • बहार की तली चीज़े
  • कैंडिस आइसक्रीम

आशा करती हु Carbohydrates Food List In Hindi के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo