सहजन की सब्जी और पत्ती के फायदे Moringa Drumstick In Hindi

शाकाहारी लोग शरीर में जरूरी खनिज तत्वों की प्राप्ति के लिए फल सब्जी आहार स्त्रोत का सहारा लेते है। सहजन की सब्जी में कही प्रकार के गुण मौजूद है, जिससे उनको सहजन के फायदे प्राप्त होते है। सहजन में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो शरीर में गंभीर बीमारी को प्रवेश करने से रोकता है।

सहजन की सब्जी और पत्ती के फायदे Moringa Drumstick In Hindi

सहजन का पेड़ आयुर्वेदिक औषधि की तरह है। इसके अनुसार त्वचा पर लगी चोट, घांव, खुजली या जलन पर इसके पत्तो का लेप लगाने पर काफी हद तक राहत मिलती है। Benefits Of Moringa के पेड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है, की कम पानी वाली जगहों पर भी इसका उत्पादन होता है।

कुछ फल सब्जिया शरीर के लिए अत्यंत लाभदायी होते है, सहजन भी ऐसा ही है। Moringa Drumstick In Hindi की जानकारी में आप देखेंगे की सहजन कैसे शरीर के आंतरिक अंगो के लिए फायदेकारक है। और गंभीर बीमारियों से बचाता है।

सहजन की सब्जी और पत्ती के फायदे

इस सब्जी में कही पोषक तत्वों की मौजूदगी है। जैसे की प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मिनरल्स, आयरन, मैग्नेशियम, मैंगनीज। सहजन का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है। और इसका सबसे ज़्यादा उपयोग भी भारत में ही होता है। इसके अलावा सहजन की खेती कम्बोडिया, श्रीलंका और फिलिपाइन्स में होती है।

प्रति 100 ग्राम सहजन में पोषक तत्व गुणों की भरमार कुछ निचे बताई गयी वैल्यू अनुसार होती है।

  • एनर्जी – 37 कैलोरी
  • कार्ब्स – 8.5 ग्राम
  • फाइबर – 3.2 ग्राम
  • प्रोटीन – 2.1 ग्राम
  • फैट – 0.20 ग्राम
  • कोलेस्ट्रॉल – 0 मिलीग्राम

नुट्रिशन वैल्यू अनुसार सहजन में 0 कोलेस्ट्रॉल है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा सारे पोषक तत्वों की मौजूदगी शरीर को अच्छी सेहत देती है।

सहजन क्या है Drumstick Meaning In Hindi

Drumstick In Hindi का सीधा सरल मीनिंग होता है, ढोल की छड़ी। भारतीय सब्जी सहजन दिखने में बिलकुल ढोल की छड़ी जैसी लगती है। इसी कारण इसे अंग्रेजी नाम ड्रमस्टिक मिला है। दूसरा नाम इसका मोरिंगा भी है जो की इसके वानस्पतिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा से बना है।

सहजन एक पेड़ के रूप में होता है, जिसका हर मुख्य विभाग गुणों से भरपूर होता है। सहजन के फायदे अधिक होने से मोरिंगा के पेड़ को चमत्कारिक वृक्ष माना जाता है।

मोरिंगा की कली जितने ही उपयोगी है, उसके पत्ते। सहजन के पत्तो की सब्जी भी पोषण युक्त और सेहत वर्धक आहार है। इसी के साथ सहजन फूलों को सूखा कर, उसका पाउडर बना सकते है। जिसका उपयोग सुप, सलाड और सब्जी में करना बेहतर है।

(1) हृदय स्वास्थ्य में फायदे

हृदय हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण है , सही देखभाल ना होने के कारण हृदय सबंधित समस्याए होती है। ऐसे में हृदय स्वास्थ्य को अच्छा और मजबूत बनाए रखे ऐसे खाद्य पदार्थो की जरूरत होती है। Drumstick In Hindi हृदय के लिए फायदेकारक है।

जिन लोगो को हृदय की बीमारी है, ऐसे लोगो के लिए कम तेल मसाले से बनी सहजन के कली की सब्जी का सेवन करना लाभदायक है। हृदय रोग के मरीजों के लिए सहजन का रस पीना उपयोगी साबित होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिलकुल नहीं है, इसलिए हृदय का दोस्त है।

(2) हड्डियों की मजबूती

दांत और हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने के कारण कमजोरी आ जाती है। ज़्यादातर लोग कैल्शियम की आपूर्ति करने के लिए दूध पीना पसंद करते है। पर सहजन भी कैल्शियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है। सहजन की पत्तियों में ज़्यादा मात्रा में कैल्शियम की मौजूदगी है।

एक रीसर्च अनुसार 100 ग्राम मोरिंगा के पत्तो में जितना कैल्शियम होता है, उतना 5 गिलास दूध के बराबर है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको सहजन के फायदे अच्छे से प्राप्त होंगे। हफ्ते में सिर्फ 3-4 बार भी मोरिंगा खाने पर ये लाभ मिल जाते है।

(3) डायबिटीज नियंत्रण में

डायबिटीज के दर्दी ज़्यादातर अपनी डाइट को लेकर परेशान रहते है। कभी कभी अयोग्य खुराक के कारण डायबिटीज की मात्रा बढ़ती है। जिससे मधुमेह के मरीजों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।Drumstick In Hindi एक ऐसा खुराक है, जो डायबिटीज नियंत्रण करने में लाभकारी है।

मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आहार में सहजन की सब्जी को शामिल करे। साथ ही अपने हैल्थी नाश्ते में सहजन के पत्तो का भी उपयोग करे। घरेलु उपचार के लिए सहजन की पत्तियों को पानी में उबाल कर उसमे शहद और नींबू मिला कर पिए।

(4) मोटापा कम करने में

ज्यादा खुराक खाते रहने से मोटापा की समस्या होने की संभावना रहती है। कई लोग मोटापे को गंभीर बीमारियों का प्रवेश द्वार मानते है। लेकिन संतुलित खान पान और नियमित एक्सरसाइज की जाए तो मोटापा को दूर किया जा सकता है।

वजन को नियंत्रित करने के लिए आपको सहजन के फायदे प्राप्त होते है। रोजाना सहजन की चटनी या सहजन का रस पिने से वजन नियंत्रण में रहता है। सहजन में क्लोरोजेनिक एसिड है, जिसके अंदर एंटी ओबेसिटी के गुण है। जिसके कारण इसका सेवन करने से मोटापा जल्दी दूर होता है।

(5) कैंसर का खतरा कम करता है

अयोग्य जीवन शैली और खानपान होने से आज कल कई जान लेवा बीमारियों का भोग बन सकते है। लेकिन शरीर की जरूरी देख भाल की जाए तो कही बीमारियों से बचा जा सकता है। गंभीर बीमारियों में से एक है, कैंसर।

पर योग्य खान पान हो तो कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। सहजन के औषधीय गुणों के कारण यह कैंसर जैसी बीमारी को भी दूर रखने में मददगार बनता है। साजन की पत्तियों में पॉलीफ्लोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स है। जो हमे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाता है।

(6) एनिमिआ निवारण में फायदे

शरीर में रक्त की कमी होने के कारण एनिमिआ जैसा रोग होते है। भारत देश में कुपोषण के कारण यह बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। और एनिमिआ बीमारी का शिकार महिलाए ज़्यादा बनती है। मासिक धर्म के दौरान चककर आना, बेचैनी महसूस करना, थकान लगना जैसे इसके आम लक्षण है।

एनिमिआ को दूर करने में सहजन के फायदे मिलते है। सहजन की पत्तियों का सेवन करना एनिमिआ पीड़ितों के लिए लाभदायी है। सहजन का सेवन करने से शरीर के हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार आता है। जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है।

(7) सिरदर्द में राहत

सामन्य शब्दों में कहे तो अधिक तनाव में रहने से सिरदर्द की समस्या होती है। ज़्यादा मानसिक और शारीरिक परिश्रम करना और गरमी का ज़्यादा प्रमाण भी सिरदर्द का कारण बन सकता है। कई बार अपर्याप्त निंद्रा के कारण भी सिरदर्द होता है। सिरदर्द दूर करने के लिए लोग दवाई का इस्तेमाल करते है।

सिर दर्द को दूर करने के लिए मोरिंगा पत्तो का पेस्ट बना लीजिए, और उसे गरम करे। फिर उस लेप को थोड़ा ठंडा होने के बाद सिर पर लगाए। सहजन के इस घरेलू उपाय से आपको सिरदर्द से तुरंत राहत मिलेगी। बस ये लगाने के बाद अच्छे से आराम करना।

(8) लिवर के लिए लाभदायी

शरीर में से विषाक्त पदार्थो को निकालने के लिए लिवर कार्य करता है। पर गलत आहार शैली अपनाने से लिवर के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए रोजाना खाने में ऐसे खुराक को शामिल करे। जिससे लिवर का अच्छा स्वास्थ्य बना रहे।

लिवर के लिए फायदेमंद सब्जियों में सहजन का नाम भी है। सहजन के अंदर क्वेरसेटिन, फ्लेवनॉल की मौजूदगी है। जो लिवर यानी की यकृत को सुरक्षित रखने में मदद करते है। लिवर की बीमारी हो ऐसे लोगो के लिए सहजन की सब्जी और पत्तो का सेवन करना लाभकारी है।

(9) एक अच्छा एंटी एजिंग

बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक, मानसिक और त्वचा लक्षी समस्याए उत्पन्न होती है। इन सब से छुटकारा पाने के लिए योग्य जीवन शैली और संतुलित आहार जरूरी है। एक उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रिया आ जाती है। इसके उपाय में लोग क्रीम का इस्तेमाल करते है।

पर सहजन जैसी फायदेकारक सब्जी को आहार में शामिल किया जाए, तो इसकी असर आपके चेहरे पर ज़्यादा समय तक रहती है। सहजन के पत्तो को पीस कर उसमे शहद मिलाए। और थोड़ी देर के बाद उस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। इस फेसपेक से आपके चेहरे पर निखार आता है।

(10) पाचन क्रिया ठीक करता है

जब पाचन क्रिया ठीक तरह से अपना कार्य न कर रही हो। तब व्यक्ति को कही शारीरिक दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से कब्ज, दस्त, एसिडिटी, बवासीर और पेट दर्द जैसी समस्याए होती है। सहजन की सब्जी का सेवन करने से इन सब समस्याओ से राहत मिलती है।

इसके घरेलू इलाज में सहजन के पत्तो का रस, शहद और नारियल पानी मिक्स कर के पिने से पाचन विकार दूर होते है। साथ ही सहजन कली की सब्जी का सेवन करने से भी फायदे मिलते है। गुर्दो में पथरी की समस्या हो तो सहजन के पत्तो का रस पिने से। पेट में जमी हुई पथरी मूत्र मार्ग द्वारा आसानी से बाहर निकल जाती है।

आशा करती हु सहजन के फायदे Moringa Drumstick In Hindi विषय पर जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo