फिश खाने के फायदे और नुकसान Best Fish In India

फिश खाने के फायदे किसी भी नॉनवेज फ़ूड से अधिक है, क्यों की इसमें वो सभी पोषक तत्त्व शामिल होते है जो स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। आपने देखा होगा की जो लोग मछली ज्यादा खाते है उनके बाल लंबे-घने और स्किन अच्छी होती है। ऐसा इसलिए क्यों की फिश में शुद्ध प्रोटीन और ओमेगा 3 अधिक मात्रा में होता है। इसी वजह से बॉडी बिल्डर्स रोजाना अपने डाइट प्लान में फिश और फिश ऑइल टेबलेट का सेवन करना पसंद करते है।

 फिश खाने के 6 फायदे और नुकसान Best Fish In India

फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है की हफ्ते में 2 बार मछली को ज़रूर खाना चाहिए। और यदि कोई रोजाना रूप से ज्यादा एक्सरसाइज करता है तो उसे रोज 1 टाइम फिश खानी चाहिए। जिम करने वाले लोग महंगे दाम में प्रोटीन पाउडर खरीदते है ताकि उनके मसल्स में ग्रोथ आ सके। और दूसरी तरफ फिश में पूरी तरह से ताजा और शुद्ध प्रोटीन होता है।

फिश खाने के फायदे और नुकसान

यदि आप मटन और चिकन को अपने आहार में शामिल करते है तो आपको 50% से 70% जितना फायदा होगा। पर अगर मछली को आहार में लेते है तो 70% से 90% तक का फायदा होगा। यहाँ पर हम कुछ 10% से 20% को छोड़ रहे है क्यों की, कुछ नुकसान भी है।

मछली में अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन, ओमेगा 3, आयोडीन, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्त्व होते है। गूगल पर बहुत से लोगो का सवाल था की कोनसी मछली खानी चाहिए, तो यहाँ निचे पूरी लिस्ट है Top 10 Best Healthy Fish In India की।

  1. Salmon
  2. Rohu
  3. Tuna
  4. Rani
  5. Surmai
  6. Rawas
  7. Katla
  8. Paplet
  9. Hilsa
  10. Bangda

इस 10 तरह की मछली खाने पर आपको 6 सबसे बड़े फायदे स्वास्थ लाभ प्राप्त हो सकते है, जिसकी जानकारी निचे अनुसार है।

(1) त्वचा और बालो के लिए लाभकारी

  • कहा जाता है की जो मछली का सेवन करता है वह ज्यादा उम्र में भी जवान जैसा दीखता है। क्यों की मछली में रहे विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा को अच्छी बना देते है।
  • फिश में रहे ओमेगा-3 की वजह से स्किन हैल्थी रहती है और बाल जड़ से मजबूत होने लगते है, जिस वजह से बाल झड़ने की समस्या भी ख़तम हो जाती है।
  • आप चाहे स्किन पर कितने भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स क्यों ना लगा ले, लेकिन जो स्किन को अंदर से पोषण चाहिए वो तो सिर्फ योग्य आहार से ही मिलेगा।

(2) डायबिटीज और कैंसर के लिए

  • मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होने की वजह से जो रोजाना इसका सेवन करता है वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से दूर रहता है।
  • डायबिटीज मरीज को शुगर से दूर रहना होता है तत्त्व वह किसी भी ज्यादा मसाले वाले चीज़ो को भी नहीं खा सकता।
  • ऐसी स्थिति में शरीर को प्रोटीन देने के लिए और डायबिटीज से लड़ने के लिए फिश खाना फायदेमंद होता है। इसी के साथ ब्लड प्रेशर को ठीक करने तथा रक्त संबंधी समस्याओ के लिए भी मछली रामबाण इलाज है।

(3) दिल और दिमाग के लिए

  • फिश में रहे प्रोटीन के कारण दिमाग की कोशिकाएं मजबूत बनती है और पूरी ऊर्जा के साथ काम करती है। दिमाग तेज करने के लिए बादाम ना खाये तो भी चलेगा लेकिन मछली ज़रूर खानी चाहिए।
  • दिल के मरीज को ज्यादा तेल वाला या मसालेदार खाना नहीं दिया जा सकता और नाही कोई गलत फैट वाला आहार दे सकते है।
  • हार्ट पेशेंट में कोलेस्ट्रॉल को सबसे बड़ा खतरा रहता है, ऐसे में हार्ट की सुरक्षा के लिए डॉक्टर सल्मोन, टूना जैसी मछली खाने की सलाह देते है। मछली में रहा लो फैट कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाये बिना दिल को मजबूत बनाता है।

(4) डिप्रेशन में फिश खाने के फायदे

  • डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसका शिकार हर व्यक्ति अपनी लाइफ में कभी न कभी बनता है। कोई भी ऐसी समस्या जिसके कारण व्यक्ति दिमाग के लेवल पर टूटने लगता है वह डिप्रेशन होता है।
  • ऐसी स्थिति में ज्यादातर सिर्फ नेगेटिव चेमिकल्स ही माइंड में रिलीज़ हो रहे होते है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते है।
    स्थिति कोई भी हो मनुष्य यदि 2 दिन से ज्यादा ना खाये तो उसे जोरो की भूख लगने लगती है। और ऐसे डिप्रेशन के समय में या उससे पहले भी फिश खाने की आदत हो तो वह आपको समस्या से लड़ने में मदद करता है।
  • फिश खाने के फायदे में ये सबसे बड़ा फायदा है, जिसमे हम खुद के दिमाग को मजबूत बना कर परिस्थितियों को योग्य समाधान के साथ सामना कर सकते है।

(5) फिटनेस बॉडी बिल्डिंग के लिए

  • फिटनेस लवर, बॉडी बिल्डर्स, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे एक्टिव लोगो को दिन भर भरपूर ताकत और ऊर्जा की जरुरत होती है। जिसके लिए वह नॉनवेज में सबसे ज्यादा फिश खाना पसंद करते है।
  • यदि आप भी एक ऐसे ही व्यक्ति है जिनको बॉडी बनानी है या अपने शरीर को ऊर्जावान बनाना है तो फिश का सेवन कर सकते है। बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज वर्कआउट करना भी जरुरी होता है, तो मछली खाने से वर्कआउट करने की ताक़त भी आ जाती है।
  • फिश में पाया जाने वाला प्रोटीन, ओमेगा-3 और विटामिन्स बॉडी बिल्डर को वो सब देता है जो उसको जरुरी होता है। यदि आप किसी कारण से मछली नहीं खा सकते तो Omega 3 Fish Oil को अपने डाइट में ले सकते है।

(6) अनिद्रा को दूर करने में सहायक

  • दुनिया में हर दूसरा व्यक्ति अनिद्रा की समस्या से पीड़ित है, लोग दिन में कितना भी काम कर ले लेकिन उन्हें रात में एक अच्छी नींद नहीं आ पाती। जिसका कारन आपका खानपान भी हो सकता है, बहार की चीज़े खाने से ज्यादा बेहतर है घर का बना पौष्टिक खाना खाये।
  • जिसमे हरी सब्जिया, फिश, दाल, रोटी जैसी चीज़े शामिल है और हो सके तो फ्रूट जूस भी जरूर पिए। मछली में विटामिन डी के साथ प्रोटीन, मैग्नेशियम, मैंगनीज जैसे पोषक तत्त्व होते है जो अछि नींद प्रदान करने में सहायक है।
  • अगर आप अनिद्रा से बहुत ज्यादा परेशान हो तो हफ्ते में 2 बार फिश खाये और नींद पाने के आसान तरीके पोस्ट पढ़ लीजिये। जिसमे हमने तुरंत नींद लाने के सभी तरीके और सुरक्षित दवाइयों के बारे में बताया है।

फिश खाने के नुकसान

ऊपर की पूरी जानकारी में हमने सिर्फ Fish benefits for health के बारे में ही बताया है। पर कुछ फिश खाने में रहे नुकसान की तरफ भी एक बार नजर कर लेनी चाहिए।

  1. हमेशा मछली ऐसी जगह से खरीदनी चाहिए जहा गंदगी ना हो या बहुत कम हो। क्यों की गंदगी वाली जगह से मछली खरीदने पर फिश के साथ छोटे छोटे कीड़े और बैक्टीरिया भी आ जाते है। और यदि ऐसी मछली का सेवन कर ले तो स्वास्थ को नुकसान भी हो सकता है।
  2. मछली और दूध एक दूसरे की विरोधी आहार होते है, इसलिए फिश खाने के बाद या फिश खाने से पहले कभी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा विरोधी खुराक लेने पर आपकी त्वचा पर नुकसान कारक असर दिख सकती है।
  3. बरसात के समय पर किसी अच्छी शॉप से ही फिश ले तो बेहतर है। क्यों की ऐसे समय पर वातावरण दूषित होता है और खुले में रखी मछलिया खाने से टाइफाइड, पीलिया या डायरिया जैसी बीमारी हो सकती है।
  4. गर्भवती महिलाये मछली का ज्यादा सेवन नहीं कर सकती, ऐसा करने पर बच्चे के विकास में आपत्ति आ सकती है। इसीलिए हो सके उतना गर्भवती महिलाओ को डॉक्टर के सूचन अनुसार है खानपान को अपनाना चाहिए।

आशा करता हु पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु, मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo