खजूर खाने के फायदे और नुकसान Khajur Khane Ke Fayde

अंग्रेजी में खजूर के लिए मशहूर कहावत है ”Feet In Water, Head In Fire” यानि पैर को पानी और सिर को आग। खजूर के पैर पानी में और सिर धूम में पनपते है। क्यों की उन्हें उगने के लिए ज्यादा भूजल की आवश्यकता होती है। दूसरी तरफ फल पैदा करने के लिए उच्च गर्मी और शुष्क मौसम की जरूरत होती है। इसी कारण खजूर फल में अनगिनत स्वास्थ्य गुण भी बनते है। जो हम इस पोस्ट में खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane Ke Fayde) द्वारा समझेंगे।

खजूर खाने के फायदे और नुकसान Khajur Khane Ke Fayde

पुरातन काल से खजूर के अलग अलग उपयोग होते आये है। खजूर न केवल खाने में लिया जाता है बल्कि इससे झाड़ू, पंखा, डलिया, चटाई, रस्सी और बर्तन भी बनाए जाते है। खजूर से कही तरह की दवाइया भी बनती है।

खजूर का पेड़ (Khajur Ka Ped) कैसा होता है

ताड़ सबंधित प्रजाति में शामिल मीठे फल वाला पेड़ खजूर का है। खजूर का वैज्ञानिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलेफेरा (Phoenix dactylifera) है। Khajur Ped मध्यम आकार का और 15 से 25 मीटर तक ऊंचा होता है। भारतीय खजूर पेड़ 30 से 40 फ़ीट तक लंबा होता है। अंग्रेजी में इसे Date Palm कहा जाता है।

सूखे मेवे के रूप में प्रचलित खजूर का रस बना कर भी पीया जाता है। इसका मधुर रस क्षतक्षय तथा रक्तपित्त को दूर करने में सहायक है। खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका पर्याप्त मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

मिठास के आधार पर खजूर को तीन हिस्‍सों में बांटा गया है।

  1. नरम खजूर फल
  2. हल्का सूखा खजूर
  3. खजूर ड्राई फ्रूट

विश्व में सबसे ज़्यादा खजूर ट्यूनीशिया, सुदान, अमेरिका और स्पेन में होते है। भारत के राजस्थान में अधिक मात्रा में खजूर उगाये जाते है। अब जानते है प्रति 100 ग्राम खजूर में पोषक तत्वों की मात्रा।

  • कैलोरी – 277 kcal
  • प्रोटीन – 1.81 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 74.97 g
  • टोटल लिपिड – 0.15 g
  • डाइट्री फाइबर – 6.7 g
  • शुगर – 66.47 g
  • आयरन – 0.90 mg
  • मैग्नीशियम – 54 mg
  • फ़ास्फ़रोस – 62 mg
  • पोटैशियम – 696 mg
  • सोडियम – 1mg
  • जिंक – 0.44 mg
  • नियासिन – 1.610 mg
  • विटामिन बी 6 – 0.249 mg

इन सब पौष्टिक गुणों के साथ खजूर में कैल्शियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, विटामिन ए और के की अच्छी मात्रा में मौजूदगी है।

खजूर खाने के फायदे Khajur Khane Ke Fayde

अधिक पोषक तत्वों से भरपूर खजूर खाने से अनेक स्वास्थ्य लक्षी बीमारिया दूर होती है। तुरंत ऊर्जा पाने के लिए खजूर का सेवन करना श्रेष्ठ है। मीठे खाने में खजूर सबसे अच्छा खाद्य पदार्थ है। जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है। अब जानते है खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane Ke Fayde) पर पूरी जानकारी।

(1) कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत

बहुत कम लोग जानते है की खजूर कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत है। जो दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। यह हड्डियों को मेटाबॉलाइज करने में मददगार बनता है। साथ ही दांत में होने वाली सड़न को भी दूर करता है। खजूर कैल्शियम की कमी के लक्षण को आसानी से कम करता है।

कैल्शियम के साथ खजूर मैग्नीशियम, सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर का भी अच्छा स्त्रोत है। एक मशहूर यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित किया गया की खजूर में बोरॉन पाया जाता है। जो हड्डियों के लिए बहुत लाभदायी खनिज तत्व है।

(2) वजन बढ़ाने में श्रेष्ठ

भारत जैसे विकासशील देश में कुपोषण की समस्या ज़्यादा है। जिस वजह से बच्चो से लेकर हर उम्र के व्यक्ति को कैलोरी और पोषक तत्व नहीं मिल पाते। और वह वजन में कमी और कुपोषण का शिकार बन जाते है। वजन को बढ़ाने के लिए खजूर को श्रेष्ठ खाद्य पदार्थ माना गया है।

एक रिपोर्ट अनुसार पुरे विश्व में 200 मिलियन से भी ज़्यादा लोग कुपोषण से जूझ रहे है। ऐसे में खजूर एक उत्तम खुराक की तरह शरीर में कही सारे पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करता है। वजन बढ़ाने के लिए सुबह शाम एक गिलास गरम दूध के साथ 4 से 5 खजूर को खा ले।

(3) रक्तचाप नियंत्रण

रक्तवाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर द्वारा डाले गये दबाव को रक्तचाप कहते है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए खजूर फायदेमंद सूखा मेवा है। यह पोटैशियम और मिनरल्स से भरपूर होते है। जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहाय करते है।

तकरीबन 24 ग्राम खजूर में 167 मिलीग्राम तक पोटैशियम होता है। उसमे भी मेडजूल यानि की काले खजूर का एक प्रकार रक्तचाप नियंत्रण में बेहद फायदे देता है। साथ ही यह दिल से से जुडी समस्याओ को भी दूर करता है।

(4) कब्ज से राहत

बार बार कब्ज रहने की समस्या हो तो खजूर आपके लिए बेस्ट है। खजूर का नियमित सेवन करने पर ज़्यादातर पाचन सबंधित परेशानिया दूर होती है। खजूर में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण को संतुलित रखने वाले गुणों की मौजूदगी है। भोजन के बाद मीठा खाने में खजूर लेना चाहिए इससे बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते है।

फाइबर की अधिक मात्रा होने से खजूर कब्ज पीड़ित के लिए उपचार समान है। फाइबर के कारण मल त्याग के दौरान कोई दिक्क्त नहीं होती। पाचन प्रणाली को ठीक और मजबूत रखने में खजूर मददगार है।

(5) मानसिक स्वास्थ्य में लाभदायी

इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में ज़्यादातर लोग तनाव में रहते है। किसी को कोई दुर्घटना के कारण तो कोई जन्म से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ होता है। ऐसे लोगो के लिए खजूर एक बेहतरीन सूखा मेवा है। इसमें विटामिन बी 6 है जो मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

विटामिन बी 6 न्यूरोट्रांसमीटर (Neurotransmitters) का पर्याप्त मात्रा में उत्पादन करता है। जिससे मस्तिष्क के रसायन और संदेशवाहक गाबा, डोपामाइन और सिरोटोनिन की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है।

(6) प्रेगनेंसी में खजूर खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान अधिकतर महिलाओ के मन में सवाल उठता है प्रेगनेंसी में खजूर का सेवन करना चाहिए या नहीं। कही संशोधनों द्वारा यह साबित हो चूका है की महिलाए एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए खजूर उत्तम ड्राई फ्रूट है। खजूर में विटामिन बी और फोलेट पाया जाता है जिससे गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

गर्भावस्था में खजूर खाने के फायदे कुछ इस तरह आप ले सकते है। रात को सोने से पहले खजूर को भिगो दे और सुबह खाली पेट भिगोये हुए नरम खजूर को दूध में उबाल कर सेवन करे। खजूर की तासीर गरम होने से उसे भिगोने पर कोई नुकसान नहीं होता और पोषक तत्वों की मात्रा बनी रहती है।

(7) खजूर से मिलती है इंस्टेंट एनर्जी

तुरंत ऊर्जा पाने के लिए खजूर बेहतरीन स्त्रोत है। यह थकान, कमजोरी जैसी समस्याओ को आसानी से दूर करता है। और शरीर को ऊर्जा एवं ताज़गी से भर देता है। यह प्राकृतिक शर्करा जैसे की ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज का अच्छा माध्यम है। इंस्टेंट एनर्जी के लिए Khajur Khane Ke Fayde अनेक है।

जो लोग एक्सरसाइज करते है उन्हें व्ययाम करने के एक घंटे पहले 3 से 4 खजूर का सेवन करना चाहिए। जो कसरत करते वक्त आपको ज़्यादा ऊर्जा देगा। इसके आलावा एक्सरसाइज के बाद हेल्थी स्मूथी में भी खजूर को क्रश कर के डाल सकते है।

(8) रतौंधी का इलाज

रतौंधी एक तरह की आँख सबंधित बीमारी है। जिसमे व्यक्ति को दिन में सब कुछ साफ़ नजर आता है। लेकिन रात को ठीक से दिखाई नहीं देता। विटामिन ए की कमी के लक्षण में यह बीमारी मुख्य है। इसके कारण सुखी आँखे और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

नाईट ब्लाइंडनेस दूर करने के लिए रोजाना 4 से 5 खजूर का सेवन करे। जिससे विटामिन ए की कमी सरलता से पूरी हो जाएगी। और रतौंधी की समस्या भी धीरे धीरे कम होने लगेगी। खजूर कैरोटीनॉयड से भरपूर होने के कारण आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते है। इसके टुकड़े कर के आप आँखों पर भी लगा सकते है।

(9) खजूर है रोग प्रतिकारक

सभी संक्रमणों से शरीर को सुरक्षित रखना है तो मजबूत रोग प्रतिकारक शक्ति की आवश्यकता होती है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण कोई भी बाहरी संक्रमण सहजता से शरीर में प्रवेश कर सकता है। इससे बचने के लिए खजूर खाने के फायदे समझे और शरीर को रोग विरुद्ध बनाये।

इसमें एंटी बैक्टेरियल गुण होने के साथ आयरन, प्रोटीन, विटामिन की अच्छी मात्रा में मौजूदगी है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली में बढ़ावा होता है। साथ ही इसमें कैंसर जैसी प्राणघातक बीमारी से लड़ने की ताकत भी है।

(10) त्वचा की सुंदरता में

सुंदर, चमकती और निखार वाली स्किन के लिए हर व्यक्ति कही तरह के उपाय आजमाते है। और महंगे प्रोडक्ट्स के पीछे पैसे खर्च करते है। जिससे वह आर्टिफीसियल ब्यूटी बन जाते है। लेकिन प्राकृतिक रूप से सुंदरता प्राप्त करना चाहते है। तो खजूर बहुत ज़्यादा ही फायदेमंद फल है।

विटामिन सी और डी के गुणों से भरपूर यह फल एक अच्छा एंटी एजिंग है। त्वचा की सुंदरता बरकरार रखने के लिए रोजाना अपनी हेल्थी डाइट में खजूर को जरूर स्थान दे। इसके अलावा खजूर से बने क्रीम, शैम्पू, फेसवॉश वगेरा का उपयोग कर के भी आप अपने सौंदर्य को बढ़ा सकते है।

खजूर खाने के नुकसान Khajur Ke Nuksan

तासीर में गरम होने के कारण खजूर का अत्यंत सेवन करना नुकसानदायक है। इसलिए हमेशा खजूर का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना ही बेहतर है।

  • कैलोरी की अधिक मात्रा में मौजदगी होने से खजूर कुछ लोगो के लिए नुकसानकारक बनता है।
  • मोटापा की समस्या से पीड़ित खजूर का ज़्यादा सेवन करेंगे तो उनकी समस्या बढ़ सकती है।
  • छोटे बच्चो को खजूर नहीं खिलाने चाहिए क्यों की उनकी आंतो का संपूर्ण विकास नहीं हुआ होता। खजूर उनकी आंतो को हानि पहुंचा सकता है।
  • खजूर के अंदर पोटैशियम की ज़्यादा मात्रा उपस्थित है। जिससे रक्त में पोटैशियम बढ़ता है और यह हाइपरकलेमिया का कारण बनता है।
  • अति मात्रा में खजूर का सेवन करने से पाचन प्रणाली पर दुष्प्रभाव पड़ता है।
  • हाइपरकलेमिया का खतरा होने से कही लोग लकवा का शिकार भी बन सकते है।
  • खजूर को हमेशा अच्छी तरह से चबा चबा कर खाना चाहिए। नहीं तो इसके बड़े कणों से पेट दर्द होने की संभावना रहती है।
  • गर्भवती महिलाओ को खजूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

खजूर खाने का सही समय क्या है

ज्यादातर लोगो किसी भी समय खजूर का सेवन कर लेते है। लेकिन खजूर खाने के फायदे प्राप्त करना चाहते है तो योग्य समय पर सेवन करे।

  • खजूर खाने का सबसे श्रेष्ठ समय सुबह का है। रोजाना सुबह खाली पेट भिगोये हुए खजूर खाने से शरीर को कही फायदे मिलते है।
  • कही लोगो को आहार के बाद कुछ मीठा खाने का मन होता है। ऐसे में वह कोई भी अनहेल्धी फूड्स का सेवन करते है। ऐसे में भोजन विधि के बाद खजूर खाना ज्यादा लाभदायक है।
  • लंच के बाद खजूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।
  • रात को सोने से पहले गरम दूध के साथ 3 या 4 खजूर का सेवन करे।
  • कुछ लोगो को काम करते करते स्नेक्स के तोर पर कुछ न कुछ खाते रहने की आदत होती है। ऐसे लोगो को पौष्टिकता से भरपूर खजूर का सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप वर्कआउट करते है तो इसके 1 घंटे पहले खजूर का सेवन करे। इससे एक्सरसाइज करते समय बॉडी में एनर्जी रहेगी।

खजूर खाने का सही तरीका

  • खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसकी गरमाहट को कम करना पड़ता है। यह करने के लिए आपको सोने से पहले खजूर भिगो देने है।
  • सुबह खाली पेट भिगोये हुए खजूर का सेवन करने पर ज़्यादा फायदे मिलते है।
  • दूध में उबाले हुए खजूर को खाना सेहतमंद है। पहले उबाले हुए खजूर खाने से और बाद में गरम दूध पीने से अनेक स्वास्थ्य लक्षी समस्याए दूर होती है।
  • इसके अलावा खजूर का शेक बनाने के लिए दूध में पीसे हुए खजूर और बादाम डालकर मिक्सर ग्राइंडर में डाल कर बना ले।
  • Date Fruit खाने का एक और अच्छा तरीका है। इसे आप सलाड में डाल कर खा सकते है।
  • कमर दर्द की समस्या वाले गरम पानी में 2 खजूर उबाल कर उसमे 2 से 3 ग्राम मेथीदाना का पाउडर डाल दे। इस मिश्रण का नियमित सेवन करने पर कमर दर्द की परेशानी दूर होती है।

आशा करती हु खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane Ke Fayde) पर अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo