कैलोरी क्या है (Calorie Kya Hai) Meaning Of Calories In Hindi

एक स्वस्थ पुरुष को प्रतिदिन 2500 और महिलाओ को 2000 कैलोरीज की आवश्यकता होती है। कैलोरी का प्रमाण आयु, वजन और शारीरिक स्थिति अनुसार अलग-अलग हो सकता है। कैलोरी क्या है के जवाब में कह सकते है खुराक से मिलने वाली ऊर्जा के मुख्य स्त्रोत को कैलोरी कहा जाता है।

कैलोरी क्या है (Calorie Kya Hai) Meaning Of Calories In Hindi

जिस तरह गाडी को चलने के लिए पेट्रोल चाहिए। वैसे ही इंसान को कार्यरत रहने के लिए ऊर्जा चाहिए। इंसान खाद्य पदार्थ द्वारा ऊर्जा प्राप्त करता है जिसे कैलोरी कहते है। यदि Meaning of calories in hindi में अर्थात कहे तो आहार द्वारा मिलने वाली ऊर्जा होता है।

सबसे ज्यादा कैलोरी ड्राई फ्रूट, दूध की बनावट, केले और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ में होती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स कैलोरी के आधार पर ही लोगो को वजन बढ़ाने की या घटाने की सलाह देते है। अब समझ लेते है Calorie kya hai और सबसे अच्छे कैलोरी स्त्रोत कोनसे है।

कैलोरी क्या है Meaning Of Calories In Hindi

जो लोग वजन कम करना या बढ़ाना चाहते है, उनके लिए कैलोरीज की मात्रा महत्वपूर्ण होती है। बॉडी की जरुरत से कम कैलोरी वाला आहार खाने पर वजन घटता है। और जरुरत से ज्यादा कैलोरी खाने पर वजन बढ़ता है।

वैज्ञानिक परिभाषा के अनुसार कैलोरी (Calorie) ऊर्जा की इकाई यानि ऊर्जा का मापन है। सामन्य शब्दो में समझे तो खाद्य पदार्थ को ग्रहण करने से शरीर में आने वाली ऊर्जा को कैलोरी कहा जाता है।

ऊर्जा की गर्मी में 1 किलोग्राम जल का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस होता है। तापमान बढ़ाने के लिए जरूरी ऊर्जा की मात्रा को 1 कैलोरी कहा जाता है।

जिस तरह लंबाई मापने के लिए लिए मीटर का उपयोग किया जाता है। उसी तरह ऊर्जा को मापने के लिए कैलोरी का उपयोग किया जाता है। Calorie kya hai या Meaning of calories in hindi का मतलब यही होता है।

जब शरीर कोई प्रक्रिया कर रहा हो या ना कर रहा हो तब भी उसमे कैलोरी खर्च होती है। यानि आप चल रहे है, दौड़ रहे है, एक्सरसाइज कर रहे हो या नींद में हो सभी क्रियाओ में कैलोरी खर्च होती है। मतलब की आपने न ही कोई काम किया या सो रहे है तब भी कैलोरी बर्न होने से भूख लगती है।

कैलोरी की मात्रा Calorie In Hindi

शरीर अंगो के सभी कार्यो को नियमित रूप से चलाने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उन सभी पोषक तत्वों में कैलोरी की जरुरी मात्रा होती है। खाद्य पदार्थो में 2 तरह के पोषक तत्व होते है।

पहले आते है सूक्ष्म पोषक तत्व जिनकी शरीर को बहुत कम मात्रा में जरूरत होती है। और दूसरे होते है लघु पोषक तत्व जो शरीर की तंदुरस्ती के लिए जरुरी है।

(1) सूक्ष्म पोषक तत्व

  • कॉपर
  • क्रोमियम
  • आयोडीन
  • मैंगनीज
  • सेलेनियम
  • जस्ता
  • मोलिब्डेनम
  • विटामिन्स
  • मिनरल्स

(2) लघु पोषक तत्व

  • कार्बोहाइड्रेट
  • पोटैशियम
  • प्रोटीन
  • फैट
  • नियासिन

इन सभी पौष्टिक गुणों में कैलोरी की अलग अलग मात्रा पायी जाती है। उदाहरण के लिए 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट में 4 कैलोरी होती है। 1 ग्राम प्रोटीन के अंदर 4 कैलोरी और 1 ग्राम वसा में 9 कैलोरी होती है।

कैलोरी के फायदे Calorie Benefits In Hindi

  • कैलोरी की सही मात्रा से वजन को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
  • शरीर में ऊर्जा बनी रही इसलिए कैलोरी जरुरी है।
  • यदि आप बॉडी बनाना चाहते है तो हाई कैलोरी फ़ूड आपकी पूरी मदद करेंगे।
  • शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिलते है और भूख पूरी होती है।
  • कैल्शियम मिलने पर दांत और हड्डिया मजबूत बनती है।
  • सही मात्रा में प्रोटीन मिलने पर शरीर में मसल्स ग्रोथ होता है।

कैलोरी के नुकसान Side Effects Of Calorie

  • प्रत्येक इंसान के लिए कैलोरी जरुरी होती है, बिना कैलोरी के वह जीवित नहीं रह सकता।
  • परंतु अस्वस्थ खाद्य पदार्थ अधिक खाने पर नुकसानकारक कैलोरी मिलती है।
  • जिससे शरीर में कही समस्या और रोग भी हो सकते है।
  • कम कैलोरी लेने पर शरीर कमजोर होने लगता है और चेहरे पर चमक नहीं रहती।
  • ज्यादा मात्रा में अस्वस्थ जंक फ़ूड या तली हुई चीज़े खाने पर कैलोरी के नुकसान दीखते है।
  • बिना कैलोरी के शरीर में ऊर्जा नहीं रहती और शरीर दुबला होने लगता है।

सबसे ज्यादा कैलोरी किसमें होती है

बहार की तली हुई जंक फ़ूड चीज़ो में अच्छी कैलोरी नहीं होती। ऐसे में उन खाद्य पदार्थो से बचना चाहिए और निचे बताये हैल्थी फ़ूड खाने चाहिए। जिसमे सबसे ज्यादा अच्छी कैलोरी होती है।

  1. ड्राई फ्रूट्स – बादाम, काजू, अखरोट, अंजीर
  2. डेरी प्रोडक्ट्स – दूध, मलाई, पनीर
  3. नॉनवेज – मटन, चिकन, मछली, अंडे
  4. फ्रूट्स – केला, ऐवकाडो, नारियल, आम, आलूबुखारा
  5. बीन्स – चने, मटर, राजमा, सोयाबीन

दूध में कितनी कैलोरी होती है

दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की हड्डिया मजबूत करने के लिए जरुरी है। भारत में रोजाना लोग दूध या दूध से बनी चाय पीना पसंद करते है। ऐसे में हमें पता होना चाहिए दूध में कितनी कैलोरी होती है।

यहाँ निचे 1 सामान्य ग्लास दूध में मिलने वाली कैलोरी की जानकारी है।

  1. भैंस दूध – 285.5 कैलोरी
  2. गाय दूध – 167.8 कैलोरी

दूध में बादाम, चॉकलेट, केले जैसी चीज़े मिला कर स्मूथी बनायीं जाये। तो सामान्य दूध की कैलोरी अधिक बढ़ जाती है।

गुड कैलोरी और बेड कैलोरी

ज़्यादातर लोग खाद्य पदार्थो में से मिलने वाली कैलोरी को 2 हिस्सों में बांट देते है एक गुड कैलोरी और दूसरी बेड कैलोरी। ज्यादातर लोग समझते है फल, सब्जियों से मिलने वाली कैलोरीज अच्छी है। और चॉकलेट, आइसक्रीम, पिज़्ज़ा जैसे जंक फ़ूड में बेड कैलोरीज है।

लेकिन न्यूट्रीशियन साइंस की स्टडीज में पाया गया है की कैलोरी सिर्फ एक ही होती है। उसमे गुड या बेड जैसे प्रकार नहीं होते। खाद्य पदार्थ का सेवन करने पर शरीर को मिलने वाली स्वास्थ्यकिय परिणामो के कारण कैलोरी को लोग अच्छा या बुरा कहते है।

गुड या बेड का अंदाजा खुराक के न्यूट्रीशियन वेल्यू के आधार पर पता चलता है। दरअसल कैलोरी हर एक फ़ूड में होती है। पर जंक फ़ूड में हमे सिर्फ कैलोरी ही मिलती है। कैलोरीज के साथ मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन और खनिज तत्व भी होने चाहिए। तो उसे हम एक स्वास्थ्य खुराक कह सकते है।

आशा करती हु कैलोरी क्या है अच्छी तरह समझा पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।.

DAWAiLAJ
Logo