कमर के आसपास उत्पन होने वाले दर्द को कमर दर्द कहा जाता है। जो कमर के मुख्य भाग में, पीठ के निचले या ऊपरी हिस्से में होता है। ज्यादातर लोग समझते है यह पीड़ा सिर्फ बुजुर्गो को होती है, परंतु ऐसा नहीं है। आज की जीवनशैली अनुसार कमर दर्द किसी भी उम्र के व्यक्ति में देखा जा रहा है। दर्द के लक्षण दिखने पर वो होने का सही कारण समझे और कमर दर्द का इलाज करे। ताकि सामान्य लगने वाली समस्या भविष्य में कोई बड़ी बीमारी का रूप ना ले।
90 प्रतिशत लोगो को कमर दर्द होने के पीछे सामान्य वजह होती है। जैसे अधिक वजन उठाना, शारीरक बल वाला काम ज्यादा करना, कोई झटका लगना या किसी तरह की कमजोरी होना। जिसका निराकरण सरल घरेलु उपाय द्वारा किया जा सकता है। परंतु यदि समस्या ज्यादा लग रही है तो डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाई लेनी और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
कमर दर्द का इलाज, लक्षण, कारण, दवा
शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी आने पर कमर दर्द होना आम बात है। जिसे कैल्शियम और विटामिन्स वाले आहार खा कर पूरा किया जा सकता है। परंतु मांसपेशिया या तंतुओ में खिंचाव आता है या कोई गलत एक्सरसाइज करने से कमर दर्द होता है। तो सावधान हो जाये, यही सिलसिला चलता रहा तो शरीर के बाकी अंगो पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
Kamar dard ka ilaj करने से पहले उससे जुड़े लक्षण और कारण को समझना जरुरी है। ताकि जरुरत अनुसार कमर दर्द का इलाज सही से कर पाए।
कमर दर्द होने के कारण
महिला और पुरुष दोनों में कमर दर्द का मुख्य कारण आयुर्वेद अनुसार वात और कफ दोष होता है। इसी कारण से पीठ के निचले हिस्से में कमर के भाग में दर्द होता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण निचे अनुसार है।
- भारी या वजनदार चीजे उठाना
- एक ही जगह बैठ कर काम करना
- शरीरक हलन चलन कम करना
- ज्यादा तनाव में रहना
- मांसपेशियों में खिंचाव होना
- चोट लगना
- एक झटके से उठना, बैठना
- गठिया की समस्या
- हड्डियों में कमजोरी
- मांसपेशियों में ऐंठन
कमर दर्द होने के लक्षण
जब लोग अधिक परिश्रम वाले काम करते है, या फिर तनाव ज्यादा महसूस करते है। तब उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की तकलीफे होती है। ऐसे लोगो में कमर का प्रमाण ज्यादा होता है। कमर दर्द का प्रमाण ज्यादा बढ़ गया तो, कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी बन सकता है। कमर दर्द के लक्षण निचे अनुसार है।
- बैठने उठने में दिक्क्त होना
- हड्डियों में कैल्शियम की कमी होना
- वजन घट जाना
- शारीरिक तापमान बढ़ना
- कमर में अधिक दर्द होना
- कमर के भाग पर सूजन होना
- चलने में परेशनी होना
- दर्द होने के कारण कही मन न लगना
- पीरियड्स के दौरान महिलओं में कमर दर्द ज्यादा होना
- कमर पर चोट लगने से भी दर्द होता है
- हड्डियों में ज्यादा कमजोरी
कमर दर्द का इलाज Kamar Dard Ka Ilaj
महिलाओं में कमर दर्द की समस्या ज़्यादा होती है। जैसे के मासिक आने पर और गर्भावस्था के दौरान उनमे कमर दर्द की समस्या अचानक से बढ़ जाती है। अदरक, तुलसी के पत्ते, तेल मालिश, सेंधा नमक, हल्दी, आइस पैक, लहसुन और गरम पानी से नाहना जैसे घरेलू उपचार कर सकते है।
रोजाना चलने या दौड़ने जाना, काम करते वक़्त थोड़े थोड़े समय के अंतर में शारीरिक हलन चलन करना। सीढ़िया चढना और नियमित रूप से स्वास्थ्यमय खुराक एव व्ययाम कर के भी आप कमर दर्द का इलाज कर सकते है। कमर दर्द ख़तम करने के लिए सबसे ज्यादा असरकारक घरेलु उपाय निचे अनुसार है।
(1) तेल मालिश करना
सामान्य कमर दर्द को दूर करने के लिए लैवेंडर का तेल सबसे श्रेष्ट है। लैवेंडर तेल की केवल 3-4 बूंदो से दर्द वाले हिस्से पर मालिश करने से राहत मिलती है। इसके अलावा पेपरमिंट ऑइल, अरंडी का तेल, जैतून तेल भी कमर दर्द के लिए लाभदायी है।
तेल मालिश करने की प्रक्रिया रात को सोने से पहले की जाये तो यह बिलकुल दवा की तरह काम करती है। सुबह उठने पर आप देखोगे की काफी हद तक कमर दर्द से छुटकारा मिल चूका है। यदि लगातार कमर दर्द की समस्या रहती है तो यह नुस्खा हफ्ते में 2-3 बार कर सकते है।
(2) गरम पानी से नहाना
कमर दर्द के इलाज में तेल मालिश करने के बाद आता है, गरम पानी से नहाना। गरम पानी में नाहने से शरीर को कई फायदे प्राप्त होते है। गरम पानी द्वारा नाहने से थकान, कमजोरी दूर होती है। हाथ पांव या कमर दर्द, घुटनो का दर्द जैसी कही शारीरिक समस्याओ से राहत प्रदान कर के शरीर में ताजगी लाता है।
गरम पानी के अंदर आप सुगंधित तेल या गुलाब जल भी डाल सकते है। जिससे आपके शरीर में फ्रेशनेस महसूस होगी। गरम पानी के स्नान से कमर दर्द कम होता है। साथ ही आप गरम पानी में नीम के पत्तो डाल कर भी स्नान कर सकते है।
(3) अदरक का इलाज
अदरक का इस्तेमाल ज़्यादातर भारतीय घरो में होता है। कमर दर्द के बचाव में अदरक एक औषधि की तरह काम करता है। कही बीमारियों के इलाज में अदरक का सेवन करना असरकारक होता है। कमर दर्द का इलाज करने में अदरक कारगर है।
अदरक का पेस्ट बना के कमर में जहा दर्द होता है, वहा लगाने से राहत मिलती है। अदरक का काढ़ा पिने से कमर दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आप चाहे तो अदरक के तेल का मालिश द्वारा भी इस्तेमाल कर सकते है।
(4) लहसुन का उपाय
बहुत सारी शारीरिक समस्याओं के उपाय घर में ही मिल जाते है। लहसुन का घरेलू उपचार करने से कमर दर्द में फायदे होते है। कमर दर्द का इलाज करने के लिए रोज सुबह लहसुन की 4 या 5 कलियों का सेवन करे। आप इसे नाश्ते के साथ भी खा सकते है।
लहसुन की कलियों का पेस्ट बना कर कमर में जिस जगह पर दर्द हो रहा हो। वहा लगाने से कमर दर्द से आराम मिलता है। लहसुन को तेल में डाल के उबाल कर आप मालिश भी कर सकते है। कमर दर्द के रोगियों के लिए लहसुन एंटीबायोटिक जैसा काम करता है।
(5) तुलसी के पत्ते
तुलसी को आयुर्वेद औषधि मानी जाती है, धार्मिक रूप से भी लोग इसमें आस्था रखते है। तुलसी के पत्तो का सेवन करने से शरीर को कही प्रकार के फायदे होते है। कमर दर्द की समस्या को दूर करने के लिए तुलसी का घरेलू उपचार करना बेहतर है।
तुलसी के पत्तो को गरम पानी में डाल कर 10 मिनट तक उबाले। फिर उसे थोड़ा ठंडा होने के बाद उसमे शहद मिलाइए। इस मिश्रण को पिने से कमर दर्द में लाभ होता है। इसके अलावा आप तुलसी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है।
(6) योगा एक्सरसाइज
शरीर को तंदुरस्त रखने के लिए एक्सरसाइज करना फायदेमंद है। व्यायाम और योग से हमारी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति अच्छी रहती है। जिसका प्रभाव सीधा स्वास्थ्य पर पड़ता है, और हम स्वास्थ्य सबंधित समस्याओ से दूर रहते है। कमर दर्द का इलाज करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना उत्तम है।
एक्सरसाइज करने से शरीर और हड्डियां मजबूत बनती है। साथ ही मकरासन, धनुरासन, शलभासन, मर्कटासन और भुजंगासन कर सकते है। कमर दर्द के लिए व्यायाम और योग कैसे करने चाहिए। इसकी पूरी जानकारी आप कोई वेबसाइट या विडिओ द्वारा प्राप्त कर सकते है।
(7) पोषण युक्त खुराक
सेहत को अच्छी बनाए रखने में पौष्टिक खुराक काफी मददगार बनता है। जंक फूड्स का सेवन करने से जैसे शरीर पर बुरा असर होता है। वैसे ही खाने में पोषण युक्त खुराक लेने से स्वास्थ्य के लिए लाभदायी बनता है। कमर दर्द हो तब शरीर में पोषक तत्वों की प्राप्ति हो, ऐसे खुराक का सेवन करना चाहिए।
इसके उपाय में लहसुन, हल्दी, खसखस, अदरक से बने खुरक। और अंडे, फिश, दूध, रागी, डार्क चॉकलेट, अंगूर और हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करना चाहिए। इन सब खुराक से शरीर को पर्याप्त मात्र में पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है।
कमर दर्द की दवा Kamar Dard Ki Dawa
यदि कमर में हो रहे दर्द का प्रमाण सामान्य है तो आप कुछ बिना साइड इफ़ेक्ट वाली 100 प्रतिशत सुरक्षित दवाई उपयोग में ले सकते है। और यदि कमर दर्द किसी गंभीर बीमारी के कारण है या समस्या बढ़ने वाली है तो डॉक्टर द्वारा ही कमर दर्द की दवा लीजिये।
यहाँ निचे कुछ बेस्ट Kamar Dard Ki Dawa है जो हर सामान्य घर में यूज़ की जाती है। और ज्यादातर लोगो को इसका प्रयोग करने पर राहत मिल जाती है।
आशा करती हु कमर दर्द का इलाज, लक्षण, कारण, दवा के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट में तब तक टेक केयर।