Morning Walk Ke Fayde सुबह की सैर Morning Walk In Hindi

सुबह उठ के मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बेहद लाभदायी है। जो लोग कोई कारणों की वजह से एक्सरसाइज नहीं कर पाते। या तो व्यायाम की शुरुआत करना चाहते है, उन लोगो के लिए सुबह की सैर करना उत्तम है। शारीरिक और मानसिक दोनों के स्वास्थ्य में Morning Walk Ke Fayde मिलते है। सुबह की सैर करने से पुरे दिन शरीर में फ्रेशनेस रहती है।

Morning Walk Ke Fayde सुबह की सैर Morning Walk In Hindi

कोई भी उम्र का व्यक्ति Morning Walk In Hindi के फायदे प्राप्त कर सकता है। रोज़ाना मॉनिंग वॉक करने से कही प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलते होते है। साथ ही कैंसर, हृदय रोग की बीमारी वाले व्यक्तियों के लिए मॉर्निंग वॉक करना लाभदायी है। लेकिन याद रखे की यह कोई बीमारी का उपचार नहीं है। सिर्फ बीमारियों के विरुद्ध अच्छी सेहत बनाने में सहायता करता है।

Morning Walk Ke Fayde सुबह की सैर

डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए सुबह की सैर करना उत्तम है। जिन लोगो में मोटापा की समस्या है, और वह वजन वजन घटाना चाहते है। उन लोगो को एक्सरसाइज के साथ मॉर्निंग वॉक करने से फायदा होता है। साथ ही शरीर को ऊर्जा देने में भी Morning Walk Ke Fayde मिलते है।

आरोग्य अच्छा रहे इसलिए लोग व्यायाम करना, जिम जाना पसंद करते है। जो लोग एक्सरसाइज की शुरुआत करना चाहते हो। उनके लिए सबसे पहले फिट रहने के लिए मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। लम्बे और रोग मुक्त जीवन के लिए पौष्टिक खुराक और व्यायाम बेहद लाभदायी है। सुबह की सैर करने के 2 मुख्य कारण है।

  1. बाहरी वातावरण – सुबह के समय सारी जनता सो रही होती है। बहार का माहौल एकदम शांत और हवा शुद्ध होती है।
  2. मस्तिष्क ऊर्जा – सुबह उठने पर मस्तिष्क के तरंग फ्रेश होते है। इसे शुद्ध हवा और व्यायाम मिल जाये तो पूरा दिन मस्त रहता है।

मुख्य कारण के बाद अब समझ लेते है Morning Walk In Hindi में क्या फायदे प्राप्त हो सकते है।

(1) दिमाग तेज़ करने में

मानसिक स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक करना फायदेकारक है। दिमागी बीमारियों को दूर करने के लिए मॉर्निंग वॉक करना श्रेष्ठ साबित हुआ है। एक संशोधन के अनुसार मष्तिष्क विकार दूर करने के लिए मॉर्निंग वॉक करना उपयोगी है। मानसिक समस्या से राहत पहुंचाने में Morning Walk Ke Fayde अवश्य प्राप्त होते है।

डिमेंशिया यानी की भूलने की बीमारी दूर करने में भी यह सहायक बनता है। साथ ही इससे याद शक्ति भी बढ़ती है। सुबह के समय मस्तिष के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग एक्टिव होते है। इस समय सुबह की सैर की जाये तो शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन और मस्तिष्क को ऊर्जा मिलती है।

(2) थकावट दूर करने में सहायक

ज्यादा शारीरिक श्रम उठाने से कभी कभी शरीर में कमजोरी आ जाती है। जिसके कारण हम थकान और सुस्ती महसूस करते है। इसके उपाय में मॉर्निंग वॉक करना एक बेहतर विकल्प है। सुबह जल्दी उठ के वॉक करने से शरीर को पुरे दिन ऊर्जा मिलती है।

मॉर्निंग वॉक करने से शरीर के उत्तकों को नुकसान पहुंचना कम हो जाता है। जिसकी वजह से मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है। जो थकान को दूर कर के शरीर को स्फूर्ति प्रदान करता है। शारीरिक थकावट दूर करने में Morning Walk In Hindi पूरा कारगर है।

(3) तनाव दूर करने में मददगार

आज-कल डिप्रेशन जैसी बीमारी का प्रमाण अधिक बढ़ गया है। लोग इस बीमारी पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते और अनसुना करते है। लेकिन यह बीमारी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए योग्य समय पर इसका उपचार करना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए मॉर्निंग वॉक करना फायदेकारक है।

मॉर्निंग वॉक करने से मष्तिष्क में रक्त संचार बढ़ता है, जिसका सीधा असर हमारे मूड पर पड़ता है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने से पूरा दिन मूड अच्छा रहता है। तनाव को दूर करने के लिए व्यक्ति को रोजाना मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। इससे दिन तो अच्छा बनता ही है और रात में भी सुकून भरी नींद आती है।

(4) डायबटीज नियंत्रित करने में

भारत में दिन-प्रतिदिन मधुमेह के दर्दियो की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसी चिंताजनक स्थिति में डायाबिटीज नियंत्रित करना जरूरी है। डायबिटीज के दर्दीओ को रोजाना टहलने की सलाह दी जाती है। उन लोगो को गार्डन में घास के ऊपर खुले पांव चलना बेहतर रहता है।

हर रोज मॉर्निंग वॉक पर निकलने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है। इसलिए डायबिटीज के दर्दीओ को सुबह और शाम दोनों वक़्त टहलना चाहिए। सुबह की सैर करने से शुगर का लेवल नियंत्रित रहने के साथ पुरे स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। Morning Walk Ke Fayde डायबिटीज दर्दीओ के लिए ज्यादा है।

(5) हृदय को स्वस्थ रखता है

हृदय हमारा सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए सबसे ज़्यादा हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा रखना जरूरी है। अयोग्य खान-पान के कारण हम जाने अनजाने में हृदय संबंधित समस्याओ को न्योता दे बैठते है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक खुराक और व्यायाम जरुरी है। इसी के साथ सुबह की सैर भी की जाये तो हृदय का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

फैटी खाद्यपदार्थ खाते रहने से और शरीर की गतिविधि कम होने से कोलेस्ट्रॉल का प्रमाण बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्या आ जाती है। इसके उपचार में रोजाना Morning Walk करना चाहिए, जिससे कोलेस्ट्रॉल उच्च स्तर पर ना जाये।

(6) रोग प्रतिकारक शक्ति बढाता है

हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक से कार्य नहीं कर पाती। तब कोई भी बाहरी संक्रमण शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकता है। इसके कारण हमे बार बार बीमार पड़ने की समस्या रहती है। और आज कल फैली हुई महामारी के संकट में, रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाने के लिए लोग कई तरिके आजमाते है।

परंतु बहुत कम लोग है जो रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाने के असली स्त्रोत पर ध्यान देते है। मुख्य रूप से पोषक तत्वों से भरा आहार और रोजाना व्यायाम क्रिया द्वारा खुद को रोग प्रतिकारक बनाया जा सकता है। हर किसी के पास इतना समय नहीं होता की वह पूरा व्यायाम कर पाए। ऐसे में रोज सुबह केवल 20 मिनट मॉर्निंग वॉक कर के भी फायदे लिए जा सकते है।

(7) त्वचा के लिए फायदेकारक

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखने के लिए केवल सौंदर्य प्रसाधनों पर ध्यान नहीं देना होता। मार्किट में मिलने वाले कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स केवल आपको कुछ हद तक मदद कर सकते है। त्वचा को अच्छा रखने के लिए शरीर को सही आहार और सुबह की सैर की जरुरत होती है।

एक रिसर्च अनुसार जो लोग रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते है। उनमे स्किन सम्बंधित समस्याए बहुत कम देखने को मिलती है। Morning Walk In Hindi की जानकारी द्वारा समझ सकते है की त्वचा के साथ और भी बहुत से लाभ प्राप्त होते है।

(8) स्वस्थ बालों के लिए

बाल लम्बे हो या छोटे लेकिन बाल स्वस्थ हो तो काफी सुंदर दीखते है। कही कारणों से बालों के स्वास्थ्य के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज़्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से बालों को हानि पहुंचती है। जिसके कारण बाल अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगते है।

बालों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए सुबह की सैर करना फायदेमंद है। सुबह की हल्की धुप में मॉर्निंग वॉक करने से संपूर्ण शरीर स्वास्थ्य के साथ विटामिन डी की भी प्राप्ति हो जाती है। सुबह की सैर में हो सके तो महिलाये अपने बालों को खुला मत रखे। क्यों की चलने से पसीना होगा जिसमे धूल मिट्टी जमा होने पर बाल बिगड़ सकते है।

(9) अच्छी नींद लाने में कारगर

अनिंद्रा की समस्या आज कल ज्यादा देखने को मिलती है, इसके कई कारण भी हो सकते है। जैसे की अधिक तनाव लेना, ज्यादा शारीरिक श्रम करना, देर रात तक जागना और मोबाइल या टीवी स्क्रीन के सामने रहना। इन सब के कारण लोग गहरी नींद नहीं ले पाते।

मॉर्निंग वॉक करने से तनाव नियंत्रित रहता है, थकान को भी यह दूर करता है। Morning Walk Ke Fayde प्राप्त करने के लिए रोज सुबह आपको जल्दी उठना होगा। और जल्दी उठने के लिए रात में जल्दी सोना भी होगा। यह चक्र ऐसे ही बना रहे तो सही समय पर आसानी से नींद आ जाती है।

(10) मोटापा कम करने में

पूरी दुनिया भर के कही लोग मोटापा के शिकार बने हुए है। हम सबको पता है यह स्थिति अनियंत्रित खानपान और कम हलन चलन की वजह से होती है। स्थिति को समझते हुए कही लोग खानपान कम करते है, एक्सरसाइज करते है या मेडिसिन लेना शुरू कर देते है।

दूसरी तरफ कुछ लोग रोजाना रूप से सुबह की सैर कर के हमेशा खुद को मोटापा से दूर रखते है। मॉर्निंग वॉक करने पर बिनजरूरी भूख का प्रमाण कम होता है। जिससे मोटापा या फैट बहुत ज्यादा नहीं बढ़ता और कोई मेडिसिन लेने की भी जरुरत नहीं पड़ती। मोटापा कम करने की सबसे अच्छी एक्सरसाइज जानने के लिए यहाँ पढ़े।

Morning Walk In Hindi

  • अक्सर लोगो का सवाल है Morning Walk कब और कितने समय पर करना चाहिए। तो इसका कोई निश्चित समय नहीं है। सुबह 4 से 8 के बिच में अपनी सुविधा अनुसार कभी भी कर सकते है।
  • मॉर्निंग वॉक करने के बाद हमेशा खुद को 5 से 10 मिनट के लिए रिलैक्स करे। एक जगह पर बैठे और पानी या फ्रेश जूस पिए।
  • आप चाहे तो मॉर्निंग वॉक करने के बाद कुछ समय के लिए शांति से बैठ कर ध्यान लगा सकते है।
  • हो सके तो रोजाना किसी एक ही समय पर मॉर्निंग वॉक के लिए जाये। इससे आपका उठने और सोने का समय सही निर्धारित हो जायेगा।
  • सुबह की सैर के वक़्त हमेशा हल्के फुल्के आरामदायक कपडे पहने, जिससे वॉक करने में आसानी हो।
  • Morning Walk In Hindi की यह जानकारी को हमेशा याद रखे, ताकि आप सब कुछ सही से कर पाए।

आशा करती हु Morning Walk Ke Fayde पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo