विटामिन डी के फायदे नुकसान Vitamin D Ke Fayde

सुबह की हल्की धुप अपने पुरे शरीर पर आये तो यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। सूर्य प्रकाश में से आपको Vitamin D Ke Fayde प्राप्त होते है, यह विटामिन डी प्राप्ति का प्राथमिक स्त्रोत है। मगर आप किसी वजह से सूर्य प्रकाश में नहीं आ पाते तो विटामिन डी के आहार आपके लिए लाभदायी रहेंगे।

विटामिन डी के फायदे नुकसान Vitamin D Ke Fayde

विटामिन डी की कमी होने की वजह से कई रोग भी हो सकते है। जैसे की डायबिटीस, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, हृदय रोग, मोटापा और मानसिक रोग भी हो सकते है। पर शरीर में विटामिन डी की योग्य मात्रा बनी रहे तो हम कई सारे रोगो से बच सकते है।

आज की इस पोस्ट में विटामिन डी के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े क्यों की इसमें आपके लिए अनेक उपयोगी जानकारी दी गयी है।

विटामिन डी के फायदे नुकसान Vitamin D Ke Fayde

Sunshine Vitamin के नाम से प्रचलित विटामिन डी के कई लाभ मानव शरीर को प्राप्त होते है। विटामिन डी शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है। और सीरम कैल्शियम, फास्फोरस की सही मात्रा बनाऐ रखता है। हर उम्र के व्यक्ति को विटामिन डी की जरूरत अलग-अलग प्रमाण में होती है।

फिर भी लोगो का सवाल रहता है शरीर में विटामिन डी कितना होना चाहिए। मानव शरीर को रोजाना करीब 600 UI विटामिन डी की जरूरत होती है।

(1) हड्डियों को मजबूत बनाता है

बहुत से लोगो की समस्या होती है की उनके पुरे शरीर में दर्द होता रहता है। इन दिनों 30 की उम्र के बाद यह सब होना एक आम बात बन गयी है। पर अगर पहले से ही ध्यान दिया जाऐ तो हड्डियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। कैल्शियम की कमी होने के कारण इसका प्रभाव अधिक प्रमाण में बढ़ जाता है।

ऐसी स्थिति में विटामिन डी युक्त आहार प्रणाली को आप अपने अनुसार उपयोग में लोगे तो हड्डिया काफी मजबूत रहेगी। और साथ ही यह विटामिन मासपेशियो के लिए काफी अच्छा होता है।

(2) वजन कम करने में सहायक

वजन बढ़ने की वजह से मोटापा सम्बंधित बीमारी हो सकती है। अगर आपका वजन कण्ट्रोल में न हो और बार बार बढ़ जाए तो विटामिन डी काफी फायदेमंद रहेगा। यह आपकी भूख को अंकुश में लेकर वजन को बढ़ने से रोकता है।

ये विटामिन आपको तेज़ी से वजन घटाने में भी सहायक होता है। साथ ही पेट की बढ़ी हुई चर्बी भी यह कम कर सकता है। वज़न घटाने के लिए विटामिन डी के आहार स्त्रोत आपके लिए काफी अच्छे रहेंगे।

(3) प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए रखने में सहयोग

कोई भी बाह्य संक्रमण से लड़ने की ताकत विटामिन डी से प्रदान होती है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और साथ ही अन्य कोई संक्रमण हमारे अंदर न आए इसका ख्याल रखता है। कोविड 19 वाले इस वक़्त में Vitamin D Ke Fayde से हमारी रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ती है।

फल तथा हरी पत्तेदार सब्जिया खुराक में लेने से भी रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली टी-कोशिका की रचना करना है जिससे बाहरी संक्रमण का खतरा टल सकता है।

(4) दांतो की मजबूती बढ़ाता है

दांतो में अगर दर्द होता हो, हिल रहे हो या रक्त निकलता हो तो यह विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसकी वजह से दांत काफी कमजोर पड जाते है। अगर दांतो का स्वस्थ रखना हो तो रोजिंदा आहार में आरोग्य के लिए अच्छा हो ऐसा भोजन लीजिए।

बहुत ठंडा या गर्म खाने से बचिए, अति तीखा हो ऐसा खुराक लेना बंद करे। और साथ ही समयसर दांतो की स्वच्छता पर ध्यान दीजिये और डायट में विटामिन डी के आहार को शामिल करे।

(5) रक्त में शर्करा के प्रमाण को नियंत्रित करता है

कई स्वास्थ्य निष्णांतो का मानना है की विटामिन डी से रक्त में शर्करा के प्रमाण को नियंत्रित रहता है। मधु मेह के रोगियों को शरीर में रक्त शर्करा का स्तर ठीक बनाए रखना होता है। ऐसी स्थिति में डायबिटीस के दर्दी अक्सर किसी एलर्जी या फिर घाव की वजह से परेशान होते है।

ऐसे में यह विटामिन का स्त्रोत कई तरह से उपयोगी बनता है। और जो लोग मधु मेह दर्दी है उनकी रोग प्रतिकारक शक्ति भी बढ़ाता है।

(6) हृदय रोग से छुटकारा पाने के लिए

हृदय सबंधित रोगो से छुटकारा पाने के लिए आपको Vitamin D Ke Fayde बहुत सारे है। अक्सर बड़ी उम्र वाले व्यक्तियों में दिखे जानी वाली बीमारी अब सब को हो सकती है। अयोग्य खान-पान की वजह से ऐसे रोग देखने को मिलते है।

इसके उपाय में आप सैलमन या हेरिंग मछली, चीज़, कोड लिवर ऑइल, टूना मछली, अंडे की जर्दी और मशरूम खाने में लीजिये। या तो फिर विटामिन डी की कैप्सूल या गोलिया भी ले सकते है। इसके अलावा डॉक्टर के पास जाके इसका इंजेक्शन भी लगवा सकते है।

(7) दिमाग तेज़ करने के लिए

जिन लोगो को अपनी याद शक्ति तेज करनी हो उन लोगो के लिए विटामिन डी उत्तम माध्यम है। स्टूडेंट्स के लिए यह अति फायदेमंद है और जिनकी याद शक्ति क्षीण हो उनके लिए भी। अगर आप अभी से मस्तिष्क सेहत पर ध्यान देंगे तो बुढ़ापे तक आपकी याददस्त अच्छी रहेगी।

विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ में शामिल सोया प्रोडक्ट्स को याद शक्ति बढ़ाने के लिए अति उत्तम माना जाता है। इसलिए आप इसे अपने भोजन में जरूर लीजिये।

विटामिन डी की कमी से होने वाले नुकसान

शरीर के लिए विटामिन डी अति आवश्यक माना जाता है। उपरोक्त बताए गए Vitamin D Ke Fayde के अलावा थोड़ा बहुत नुकसान के बारे में भी समझना जरुरी है। विटामिन डी की कमी होने के कारण शरीर कई प्रकार के रोगो का सामना करता है। जिसमे निचे बताई गयी जानकारी अनुसार लक्षण देखने को मिलते है।

  • जल्द ही थकन महसूस करना
  • पैरो में सूजन
  • जोड़ो में दर्द होना
  • मॉस पेशियों में कमजोरी
  • पेट दर्द
  • उदास रहना
  • याद शक्ति कम होना
  • वजन बढ़ना
  • बार बार संक्रमण की चपेट में आना
  • आसानी से घांव न भर पाना
  • हड्डियों में कमजोरी
  • पाचन सबंधी परेशानी
  • सिर में पसीना आना
  • बाल झड़ना

आखरी शब्द

जब आप अपना ख्याल रखना सीख जाते हो तब स्वास्थ्य भी आपको निरोगी जीवन की भेट देना शुरू कर देता है। दुनिया में काफी लोग ऐसे होंगे जो भूतकाल में जाकर अपने आरोग्य की देखभाल लेना चाहते है। आप उनकी यादी में शामिल मत होना अभी से ही तंदुरस्त जीवनशैली अपना लीजिये।

आशा करती हु विटामिन डी के फायदे विषय पर दी गयी जानकारी अच्छी लगी होगी। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo