पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ पूरी जानकारी)

पेट कम करने की एक्सरसाइज 100 से भी ज्यादा है, जिसमे भारतीय योगा और वर्कआउट शामिल है। अब निर्भर पर आप पर करता है की अपनी चर्बी घटाने के लिए कोनसी कसरत करे। ये जानकारी पढ़ने वालो में से कुछ लोगो का वजन बहुत ज्यादा होगा और कुछ लोगो का सिर्फ पेट बहार निकला हुआ होगा। दोनों ही स्थिति में समस्या एक ही है की पेट में चर्बी का प्रमाण ज्यादा बढ़ गया है। जिस वजह से बॉडी बिलकुल भी शेप में नहीं लगती और स्वास्थ्य से सम्भंधित समस्याओ का भी सामना करना पड़ता है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ पूरी जानकारी)

चर्बी कम करने के लिए ज्यादातर एक्सपर्ट्स यही बता रहे है की रनिंग कर लीजिये, जिम जा कर वर्कआउट करे या योगासन का सहारा ले। पर जब मैंने कुछ मोटापा से परेशान लोगो से बात की तो पता चला उनसे इस तरह की एक्सरसाइज करना संभव नहीं हो पाता। क्यों की बॉडी में चर्बी भरी पड़ी हो तो शरीर को मूवमेंट करवाना मुश्किल हो जाता है। परिस्थिति को मैंने समझा और रिसर्च द्वारा कुछ बेस्ट बेल्ली फैट कम करने की एक्सरसाइज ढूंढ निकाली है। जिसे करना हर इंसान के लिए आसान है और 100% अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ)

एक पतले आदमी के लिए वजन बढ़ाना और एक मोटे आदमी के लिए वजन घटाना दोनों ही मुश्किल काम है। और दोनों प्रॉब्लम को एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है। रोजाना अच्छी तरह से एक्सरसाइज करने पर 30 दिन में परिणाम दिखने शुरू हो जाते है। वही एक्सरसाइज के साथ सही तरह की Weight loss diet फॉलो करे तो 15 दिन में अच्छे रिजल्ट मिलते है। इस पोस्ट में सिर्फ एक्सरसाइज के बारे में जानकारी होगी, अगर आप डाइट भी फॉलो करना चाहते है तो यहाँ पढ़ सकते है।

(1) Spot Running

स्पॉट रनिंग यानि एक ही स्थान पर खड़े हो कर रनिंग करना। इस एक्सरसाइज को करने के लिए जिम जाने की जरुरत नहीं है, Spot Running को घर या पार्क में आसानी से किया जा सकता है। बस जैसे दौड़ते है वैसा ही करना है, फ़र्क़ सिर्फ इतना की अपनी जगह से आगे नहीं जाना।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ पूरी जानकारी)

शुरूआत में कम स्पीड पर रनिंग करने की कोशिश करे, फिर अच्छे से प्रैक्टिस हो जाये तो स्पीड बढ़ा सकते है। यह एक्सरसाइज करने पर शरीर के किसी भी हिस्से का फैट हो वो बर्न होने लगता है। वजन घटाने के साथ इससे बॉडी की स्ट्रेंथ बढ़ती है और पूरा दिन फुल एनर्जी महसूस करते है। ये बिलकुल जॉगिंग करने जैसा है जिसे घर पर ही किया जा सकता है।

(2) Jumping Jacks

बहुत से लोगो को आपने पार्क में Jumping Jacks करते हुए देखा होगा। इसे करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाये फिर दोनों पैर और हाथो को एक साथ साइड की तरफ खोले बंद करे। इमेज में देख कर समझ सकते है की इस एक्सरसाइज को कैसे करना है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ पूरी जानकारी)

आपको जब भी समय मिले तब जंपिंग जैक परफॉर्म कर सकते है। और इसके लिए कोई समय सिमा नहीं है, जितना आपसे हो सके उतना कर सकते है। एक दिन पूरा उपवास (फ़ास्ट) करे और साथ में ये एक्सरसाइज भी करे तो बहुत ही जल्दी बेल्ली फैट में गिरावट नजर आती है।

(3) Skipping Rope

लाइफ में कभी न कभी आपने रस्सी कूद तो की ही होगी जिसे इंग्लिश में Skipping rope कहा जाता है। ये एक्सरसाइज करने के लिए एक रस्सी लेनी है और इमेज के अनुसार रस्सी से लगातार कूदते रहना है। ऐसा कम से कम 10 से 15 मिनट तक करना है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ पूरी जानकारी)

रस्सी कूदने पर बॉडी में रहे फैट का प्रमाण कम होने लगता है। यह एक्सरसाइज करने पर हो सकता है आपको भूख भी ज्यादा लगेगी। तो इसके सोल्युशन में कार्ब्स वाला खाने के बजाय सलाड या उबले हुए काले चने खा सकते है। बिना पैसो को खर्च किये कुछ घरेलु उपाय है जिनकी मदद से एक्सरसाइज के साथ पेट कम किया जा सकता है पूरी जानकारी यहाँ पढ़े।

(4) Lite Jumping

सबसे पहले सीधे खड़े हो जाये फिर अपने दोनों हाथो को आगे करे। और जैसे फोटो में बताया है उसी प्रकार जंपिंग करना शुरू करे। पहले धीरे धीरे जम्प करे और फिर आगे हो सके उतना ज्यादा जम्प लगाने की कोशिश करे। एक ही जगह पर खड़े हो कर इस तरह 1 सेट में 40 बार करना है, और ऐसे कुल 3 सेट लगाने है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ पूरी जानकारी)

एक्सरसाइज के बिच 10 से 20 सेकंड का रेस्ट जरूर ले, Lite Jumping करना बेहद आसान है। और इसके परिणाम की बात करे तो सही डाइट के साथ ये 15 दिन में ही रिजल्ट देने लगती है। जिसमे जांघ की चर्बी, कमर की चर्बी और पेट की चर्बी उतर जाती है। इस तरह की जंपिंग पेट कम करने की मशीन की तरह काम करता है।

(5) Fat Reducer

अपने दोनों हाथ पहले अपनी कमर पर रखे, अब हल्का जम्प करते हुए अपना दाया पैर आगे ले जाये। फिर इसी पोजीशन में कूदते हुए एक बार बाया पैर आगे ले जाये। कूदते हुए अपनी बैक और शरीर के ऊपरी हिस्से को एकदम स्ट्रैट रखे। कूदने से हमारी बॉडी में सर्कुलेशन अच्छे से हो पाती है, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और मेटाबोलिज्म भी अच्छा होता है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (इमेज के साथ पूरी जानकारी)

Fat Reducer से बेल्ली फैट घटाने में पूरी तरह से सहायता करता है। इसके एक सेट में 30-40 बार पैर आगे पीछे कर के कूद सकते है। और ऐसे टोटल 3 सेट परफॉर्म करने है, इस एक्सरसाइज के साथ अगर आप किसी भी प्रकार का रनिंग भी करते है। तो जितना सोचा है उससे ज्यादा अच्छे रिजल्ट पा सकते है। बाबा रामदेव जी ने भी अपने एक सेशन में Pet kam karne ki exercise के विषय पर इसके बारे में बताया था।

(6) Plank Exercise

अभी जो Pet ki exercise बताने वाला हु उसे करने पर बॉडी के किसी भी हिस्से में फैट जमा हो उसे जाना ही होगा। Plant Exercise में आपको बस इमेज में बताई गयी पोजीशन में आ जाना है और अपनी बॉडी को 1 मिनट तक इसी पोजीशन में होल्ड करना है। हो सकता है शुरुआत में 1 मिनट ना हो पाए तो 20-30 सेकंड भी कर सकते है।

Pet kam karne ki exercise belly fat loss

प्लैंक करने पर पूरी बॉडी पर जोर आता है और जहा जहा फैट जमा हुआ है उसपर हैवी इफ़ेक्ट पड़ता है। ये एक्सरसाइज करते वक़्त बॉडी शरीर में से ज्यादा एनर्जी लेने का प्रयास करती है। और यह एनर्जी फैट देने लगता है, जिसके लिए उसे अपनी मुख्य स्थिति में से हटना पड़ता है। और इस तरह से मोटी तोंद या पेट की चर्बी घटने लगती है।

(7) Crunches

पेट कम करने की एक्सरसाइज में Crunches 4-5 प्रकार के होते है, जिसके लिए आप यूट्यूब वीडियोस देख सकते है। पर जो सबसे ज्यादा मोस्ट इफेक्टिव Crunches है वो रिवर्स और टविस्ट है, जिसको करने के लिए निचे 2 इमेज दी गयी है। पतले होने की एक्सरसाइज में विदेश के देशो में इसे ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

Pet kam karne ki exercise belly fat lossPet kam karne ki exercise belly fat loss

फोटो को देखते हुए आप समझ सकते है की दोनों एक्सरसाइज को किस तरह से करना है। सिर्फ 30 दिन लगातार ये कर के देखो 100% गारंटी के साथ कह सकता हु की आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। यह बिलकुल एक योगासन की तरह होता है, यदि आप Crunches में ज्यादा इंटरेस्टेड है तो पेट की चर्बी काम करने की एक्सरसाइज पोस्ट पढ़ सकते है।

(8) Hanging

हैंगिंग करना शुरुआत में आपके लिए मुश्किल हो सकता है पर यकीन मानिये अगर आप इसमें माहिर हो गए तो वजन कम करना खेल होगा। इसमें सबसे पहले लटकना ही सीखना है, शुरआत में लटकने के लिए किसी पार्टनर का सहारा ले सकते है। या फिर अपने पैरो की निचे कुछ रख कर उसके सपोर्ट द्वारा भी लटकने की कोशिश कर सकते है।

Pet kam karne ki exercise belly fat loss

Hanging करने पर पुरे बॉडी में इफ़ेक्ट आता है, इसे करने पर बॉडी की ताकत बढ़ेगी, मसल्स स्ट्रॉन्ग होने लगेगी। और लटकी हुई पेट की चर्बी या बहार निकला हुआ पेट कम हो कर अंदर जाने लगेगा। हैंगिंग ठीक से आ जाने के बाद कही तरह की Pull Ups Exercise की जा सकती है। और पुल्ल अप्स पर हाथ बैठ गया तो समझो जिम की सारी एक्सरसाइज आपके लिए आसान होगी।

आशा करता हु पेट कम करने की एक्सरसाइज के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo