खसखस के फायदे 10 Khaskhas Ke Fayde

खाने को स्वादिष्ट और स्वास्थ्यमय बनाने के लिए खसखस उपयोग में लिया जाता है। खसखस के लड्डू, हलवा, खीर और कई मीठे व्यंजन बनाये जाते है। साथ ही ग्रेवी बनाने के लिए भी खसखस का इस्तेमाल करते है। खसखस के फायदे किसी औषधीय गुणों से कम नहीं है। यह शरीर को तंदुरस्त रखने के साथ बीमारियों को भी दूर रखता है।

खसखस के फायदे 10 Khaskhas Ke Fayde

खसखस में कैल्शियम, कॉपर, आयरन जैसे मिनरल्स की मौजूदगी है। जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। खसखस के बीज ओमेगा 6 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत माने जाते है। इसके अलावा Khaskhas Ke Fayde में विटामिन बी भी मिल जाता है। यदि आप खसखस खाने के अधिक फायदे प्राप्त करना चाहते है तो दूध और बादाम के साथ सेवन करे।

खसखस के फायदे 10 Khaskhas Ke Fayde

आज-कल लोग शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए लोग घर में बनी हुई रसोई लेना पसंद करते है। स्वाथ्य के लिए फायदेकारक हो ऐसे खाद्य पदार्थ जैसे की हींग, हल्दी निम्बू वगेरा को खाने में डालते है। ऐसा ही एक सेहतमंद खाद्य पदार्थ है, खासखस। जिसका सेवन करने से कई शरीरिक और मानसिक समस्याओ में से छुटकारा मिलता है।

यह किसी भी किराना की दुकान पर आसानी से मिल जायेगा। और यदि ऑनलाइन खरीदना चाहो तो बस Poppy Seeds In Hindi लिखना है। इतना करने पर खसखस की कीमत, और सभी अच्छी क्वालिटी ब्रांड्स की जानकारी मिल जाएगी। Poppy Seeds Hindi Meaning में खसखस का ही नाम आता है। अब खसखस के फायदे की तरफ नजर कर लेते है।

(1) नींद में मददगार

अधिक तनाव या काम का बोज हो तो अनिंद्रा की समस्या हो जाती है। बेचैनी महसूस करना, गहरी नींद न आना, नींद टूट जाना जैसे इसके आम लक्षण है। रात भर नींद न आ पाने से पुरे दिन थकान और कमजोरी महसूस होती है। अच्छी निंद्रा लेने से पुरे दिन शरीर को ऊर्जा मिलती है। रात को सोने से पहले एक गिलास गरम दूध में खसखस डाल कर पिने से रात को शांति से गहरी नींद आती है। समस्या कुछ ज्यादा लग रही है तो नींद की आयुर्वेदिक दवा ले सकते है।

(2) बुखार से राहत

कीटाणुओं का संक्रमण लगने के कारण बुखार जैसी बीमारी लग जाती है। बुखार लगने के से तेज सिरदर्द और अधिक गरमी लगने लगती है। बुखार जब साधारण हो तो आपको दूध में खसखस और शहद डाल कर पीना चाहिए, ऐसा करने पर खसखस के फायदे अधिक देखने मिलते है। यदि बुखार का प्रमाण ज्यादा बढ़ जाये तो, कुछ अन्य घरेलु उपाय आजमा सकते है।

(3) पाचन क्रिया ठीक रखता है

जब पाचन सबंधित समस्याए हो जाती है, तब शरीर में परेशानियां बढ़ जाती है। जैसे की पेट में दर्द होना, कमर दर्द, कब्ज, जी मचलना, एसिडिटी यह सब इसके सामन्य लक्षण है। पाचन क्रिया अच्छे से अपना कार्य करे इसलिए खसखस से बने हुए खाद्य पदार्थ का सेवन करना उत्तम है। जिसमे खसखस हलवा, और बादाम दूध के मिश्रण को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

(4) पथरी से बचाता है

यूरिन में कुछ रसायनो की अधिकता होने से पथरी बनती है। इसके कारण किडनी, मूत्रवाहिनिया और मूत्राशय पर भी गंभीर असर पड़ती है। कम पानी पिने से, शरीर में मिनरल्स की कमी होने से, विटामिन डी की अधिकता, डिहाइड्रेशन और जंक फ़ूड का ज़्यादा सेवन करने से पथरी होती है। ऐसे में खसखस शरीर में उपलब्ध कैल्शियम का अवशोषण करके गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है। कुछ इस तरह खसखस पथरी से बचाने में सहायक है, पर यदि समस्या ज्यादा बढ़ जाये तो तुरंत पथरी की दवा करनी चाहिए।

(5) श्वषन तंत्र अच्छा रहता है

सांस सबंधित समस्या होने के कारण सांस फूलना, सांस लेने में कठिनाई, व्याकुलता होना, चक्कर आना, हाफ जाना जैसे आम लक्षण देखने को मिलते है। धूम्रपान करने वाले व्यक्तिओ में श्वषन सबंधित रोग ज़्यादा देखने को मिलते है। एक उम्र के बाद यह बीमारी हो जाना सामन्य बात है। पर कई बार अयोग्य जीवनशैली के दौरान कोई भी उम्र में होता है। खसखस श्वषन तंत्र सम्बंधित रोगो से दूर रखता है।

(6) मुंह के छालो का इलाज

अधिक तीखा खाने से, गर्म खाने से, धूम्रपान करने से, टूथ ब्रश को रगड़ रगड़ दांत साफ़ करना और ज़्यादा कॉफी का सेवन करने से मुंह में छाले हो जाते है। मुंह के छाले होने से खाने में बहुत तकलीफ होती है, दर्द भी होता है। ऐसे में मुंह के छाले को दूर करने में खसखस उपयोगी माना जाता है। खसखस की तासीर ठंडी होने की वजह से वह गरमी को शांत कर के मुंह के छालो में से राहत देता है। मुँह के छाले 2 मिनट में ठीक करने के लिए Orasore Tablet Gel बेस्ट है।

(7) त्वचा में नमी

रूखी त्वचा वालो को त्वचा में जलन होना, त्वचा का फटना और खुजली होना जैसे लक्षण देखने को मिलते है। सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा वालो की समस्ये बढ़ जाती है। बढ़ती उम्र के साथ भी त्वचा पतली होने लगती है और रूखी हो जाती है। ऐसे में खसखस का पेस्ट को दूध में डाल कर चेहरे पर लगाया जाये तो त्वचा को नमी प्रदान होती है। Poppy Seeds In Hindi विषय पर कही यूट्यूब वीडियो मिल जायेगे, जिसमे खसखस पेस्ट बनाने की पूरी जानकारी है।

(8) बवासीर का इलाज

बवासीर होने से मल त्याग के दौरान अधिक दर्द होना, खून निकलना, गुदा के आस-पास सूजन होना, मोटापा और पाचन सबंधी परेशानी हो जाती है। ज़्यादा तेल-मसाले वाले भोजन और जंक फ़ूड का सेवन करने से बवासीर होता है। इसका इलाज करने के लिए 10 से 40 मिली खसखस का सेवन करे। ऐसा करने पर प्राकृतिक रूप से धीरे धीरे बवासीर से राहत मिलेगी। बवासीर घरेलु उपाय और दवा पर हमने पूरी जानकारी लिखी है जिसे यहाँ पढ़ सकते है।

(9) हड्डिया मजबूत बनती है

हड्डिया कमजोर होने की वजह से शरीर में बैठने, उठने और चलने में काफी दिक्क़ते होती है। कैल्शियम की कमी होने से हड्डिया कमजोर पड़ जाती है। बड़ी उम्र वाले लोगो में ऐसी तकलीफे ज़्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में हड्डीयो की मजबूती बनाये रखने में खसखस कारगर है। खसखस में कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखता है।

(10) बालो के स्वास्थ्य में लाभदायी

लम्बे, घने और स्वस्थ बाल हर किसी की पर्सनालिटी का अहम हिस्सा माना जाता है। इसलिए बालो को स्वस्थ रखना महत्व पूर्ण है। खसखस के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन इ उपलब्ध है। जो रूखे बालो को नमी प्रदान करता है। और बालो को मजबूत एव स्वस्थ बनाता है। नारियल दूध में प्याज का पेस्ट और खसखस डाल के बालो पर लगाने से बालो की कई समस्याए दूर हो जाती है।

आशा करती हु खसखस के फायदे Khaskhas Ke Fayde विषय पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक स्वस्थ रहिये, मस्त रहिये।

DAWAiLAJ
Logo