कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज Cholesterol Exercise In Hindi

स्वास्थ्य के लिए लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बुरा माना जाता है। इसका प्रमाण बढ़ता जाये तो हृदय सम्बंधित कही परेशानिया होती है। ज्यादा फैटी खाद्यपदर्थो का सेवन करते रहने पर खून में बेड कोलेस्ट्रॉल का प्रमाण बढ़ता है। यदि शरीर की हलन चलन ज्यादा हो, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल सही लेवल पर आता है। पर शरीर की गतिविधि बहुत कम हो तो यह जमा रहता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज करनी चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज Cholesterol Exercise In Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ज्यादातर लोग दवाइया लेना पसंद करते है। पर ये दवाई कुछ हद तक ही अपना असर दिखा सकती है। यदि आप चाहते कोलेस्ट्रॉल हमेशा अपने सही स्तर पर रहे। तो अपनी दिनचर्या को ठीक करे, धूम्रपान ना करे और कोलेस्ट्रॉल डाइट अपनाये। इन सभी के साथ सबसे जरुरी है नियमित रूप से Cholesterol Exercise करे। एक्सरसाइज या योगा करने से बेड कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं रहता।

कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज

फैट वाले खाद्यपदार्थ खाने से और शरीर की कम गतिविधि के कारण ख़राब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। ऐसे में इसे रोकने का सरल उपाय यही है की अपनी डाइट को सही करे। और शरीर की गतिविधि के लिए कुछ आसान असरदार एक्सरसाइज करे।

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी। डाइट प्लान की जानकारी के लिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए पोस्ट पढ़े। बस आहार, एक्सरसाइज और मेडिसिन इन तीनो से आपकी कोलेस्ट्रॉल समस्या का समाधान हो जायेगा।

(1) चलना या दौड़ना

हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति दिन में केवल 2 किलोमीटर में भी चल ले। तो उसके हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। नियमित सुबह-शाम वॉक करने पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिसके कारण बेकार का कोलेस्ट्रॉल खून में जमा नहीं रहता।

यदि हो सके तो पार्क में दौड़ने के लिए जाये। रनिंग करने पर शरीर में स्ट्रेंथ का प्रमाण बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। चलना या दौड़ना दोनों ही कोलेस्ट्रॉल के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है।

सुबह की सैर करने पर मोटापा कम होता है, शरीर में एनर्जी रहती है और दिन भर मूड अच्छा रहता है। मॉर्निंग वॉक करने के अधिक फायदे जानने के लिए यहाँ पढ़े।

(2) साइकिल राइड

घर से नजदीक कही पर भी जाना हो तो साइकिल चला कर जाये। साइकिल चलाने पर पूरा शरीर गतिविधि में आ जाता है। जिसके कारण प्रत्येक अंग को थोड़ा कार्यरत रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति आने पर कोलेस्ट्रॉल एक ही जगह पर अपना स्थान नहीं बना पाता। उसे आगे बढ़ कर शरीर से बहार निकलना पड़ता है।

यदि आपको वॉक या रनिंग करना नहीं पसंद या अपने मोटे शरीर के कारण आलस आता है। तो साइकिल सबसे बढ़िया विकल्प है। जिसके द्वारा कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को नियंत्रण में लाया जा सकता है।

हो सके तो सुबह के समय में साइकिल राइड पर जाये। इससे आपके मॉर्निंग की शुरुआत बढ़िया फ्रेशनेस एक्सरसाइज के साथ होगी। चाहे तो शाम के समय पर भी साइकिल चला सकते है।

(3) पुश उप

पुश उप एक बहुत ही सरल एक्सरसाइज है, जो ज्यादातर बॉडी बनाने वाले लोग करते है। रोजाना पुश उप करने से शरीर का ऊपर वाला हिस्सा मजबूत बनता है। चेस्ट का पार्ट बहार निकलता है, मांसपेशिया मजबूत बनती है। इतने सारे फायदों के साथ हृदय स्वास्थ्य सम्बंधित बड़े फायदे भी देखने को मिलते है।

एक स्टडी अनुसार रोजाना 40 पुश उप करना भी हृदय स्वास्थ्य को अच्छा रखता है। एक सेट में 10 पुशअप करे और ऐसे कुल 4 सेट लगाए। इससे अधिक सेट हो तो आपके स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा अच्छा है।

पुश उप करने पर गुड कोलेस्ट्रॉल एचडीएल बढ़ता है और बेड कोलेस्ट्रॉल एलडीएल घटता है। कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा समझने के लिए आप लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवा सकते है।

(4) वजन उठाना

वजन उठाने की वेइटलिफ्टिंग एक्सरसाइज जिम में सरलता से की जाती है। पर वही एक्सरसाइज जब घर पर करने की बात आती है तो थोड़ी दिक्कत होती है। ऐसे में आप घर की किसी भी 3 किलोग्राम से ऊपर वाली चीज़ो को उठा सकते है। चाहे तो अपनी जरुरत अनुसार कुछ डंबल का भी उपयोग कर सकते है।

वेइटलिफ्टिंग एक्सरसाइज करने से रक्त प्रवाह बेहतर बनता है। उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर घट कर सही प्रमाण में आ जाता है। इसी के साथ हृदय स्वास्थ्य में भी अच्छा सुधार आता है।

वजन उठाने पर शरीर मजबूत बनता है, मुस्कल ग्रोथ में विकास देखने को मिलता है। साथ ही पेट की चर्बी भी घटने लगती है जो मोटापा से परेशान व्यक्तिओ के लिए अच्छा है।

(5) स्विमिंग

गरमी के मौसम में हर किसी को धुप से दूर और ठंडक के नजदीक रहना पसंद होता है। ऐसे में यदि आपको स्विमिंग करना यानी तैरना आता है। तो किसी नजदीकी स्विमिंग पूल या तैरने वाले स्थान पर चले जाये। वहा अपनी इच्छा के अनुसार 20-30 मिनट जितना स्विमिंग करे।

स्विमिंग से पूरी बॉडी गतिविधि में आ जाती है। जिसके कारण मोटापा कम होता है और बिनजरूरी कोलेस्ट्रॉल घटता है। तैरना हर किसी को नहीं आता, पर आपको आता है तो ये एक्सरसाइज जरूर करे।

आप चाहे तो अपने फ्री टाइम में स्विमिंग करना भी सिख सकते है। इससे कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज हो जाएगी और कुछ नया भी सिखने को मिलेगा।

(6) योगासन

भारतीय योगासन ने विश्व के कही लोगो को कोलेस्ट्रॉल से दूर रहने में सहायता की है। यदि आप ऊपर बताई गयी एक्सरसाइज नहीं करना चाहते। तो आपके लिए अंतिम विकल्प है योगा करे। यहाँ निचे बताये गए योगासन करने पर कोलेस्ट्रॉल से राहत मिलती है।

  1. नौकासन
  2. धनुरासन
  3. भुजंगासन
  4. उष्ट्रासन
  5. मत्स्यासन

लिस्ट में बताये गए योगासन में से 2 भी कर लोगे तो आपको कोलेस्ट्रॉल घटाने में फायदे देखने को मिलेंगे। इन्हे करने के लिए यूट्यूब पर जाये और बस योगा का नाम सर्च कर लीजिये।

आशा करता हु कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज अच्छे से समझा पाया हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo