सूखा आलूबुखारा के फायदे Prunes In Hindi

लोग अच्छी सेहत पाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना पसंद करते है। ऐसा ही एक स्वाथ्य के लिए लाभकारी सूखा मेवा है आलूबुखारा Prunes In Hindi. जो अपने कई औषधीय गुणों की वजह से दुनिया भर में प्रख्यात है। इसकी खेती ज़्यादातर चीन, अमेरिका और अफगानिस्तान में होती है। भारत में इस फल की खेती पंजाब, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होती है। सूखा आलूबुखारा दिन प्रतिदिन अपनी लोकप्रियता बढ़ाता जा रहा है।

सूखा आलूबुखारा के फायदे Prunes In Hindi

आलूबुखारा का फल जब सुख जाता है तब वह ड्राई फ्रूट्स में शामिल हो जाता है जिसे सूखा आलूबुखारा कहते है। शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करने में सूखा आलूबुखारा के फायदे दिखे जाते है। जो लोग कम मीठा खाना पसंद करते है, उनके लिए यह फायदेमंद है क्यों की इसका स्वाद हल्का सा मीठा होता है। इसका मूल स्वाद खाने में कुछ खट्टा मीठा सा लगता है।

सूखा आलूबुखारा के फायदे Prunes In Hindi

स्वाथ्य में लाभ देने के साथ कही गंभीर बीमारिया जैसे रक्तचाप, कैंसर और हृदय रोग से लड़ने में यह सूखा मेवा उपयोगी है। इसके अलावा सूखा आलूबुखारा का सेवन करने से हड्डिया मजबूत बनती है, पाचन क्रिया ठीक रहती है, आंखो की दृष्टि तेज रहती है। और जो लोग वजन कम करना चाहते उनके लिए भी यह अच्छा वजन कम करने का स्त्रोत है।

आलूबुखारा में विटामिन सी, ए, के, फाइबर, ओमेगा 3, कर्बोहाईड्रेड, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और मिनरल्स की मौजूदगी है। जिससे शरीर को सूखा आलूबुखारा के फायदे पुरे प्राप्त होते है। सूखा आलूबुखारा के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों की मौजूदगी है। जो त्वचा लक्षी समस्या को दूर करता है, और त्वचा को सुंदर बनाता है। तो चलिए अब शुरू करते है Prunes In Hindi की पूरी फायदेकारक जानकारी।

(1) हड्डियों को मजबूत बनाता है

कमजोर हड्डिया होने से शरीर को हलन-चलन और बैठने उठने में काफी दिक्क़ते सहन करनी पड़ती है। कैल्शियम की कमी होने के कारण हड्डिया कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत करना जरूरी बनता है। इसके लिए हड्डियों को मजबूत बनाने वाले खुराक का सेवन करना चाहिए।

कैल्शियम की आपूर्ति पूरी करने का सबसे बड़ा स्त्रोत दूध को माना जाता है। हड्डिया जल्दी से मजबूत हो जाये इसके लिए दूध पीना बेहतर रहेगा। लेकिन आप दूध भी पीओ और उसके साथ सूखा आलू बुखारा का सेवन करेंगे तो हड्डिया आसानी से मजबूत हो जाती है। हड्डिया मजबूत बनाने में सूखा आलूबुखारा काफी हद तक कारगर है।

(2) गैस की समस्या दूर करता है

सामान्य शब्दों में कहे तो जब पेट में बनने वाली वायु बहार न निकल पाए तब गैस की समस्या होती है। इसका कारण अयोग्य खान-पान और ज़्यादा हलन चलन न करना हो सकता है। पेट फूल जाना, पेट में दर्द होना, उलटी होना, सिरदर्द रहना और काम करते वक़्त सुस्ती या बेचैनी महसूस करना जैसे गैस की समस्या होने के आम लक्षण दिखे जाते है।

जो लोग भोजन को ठीक से चबा कर नहीं खाते। बसी भोजन करते है या खाना उतावलेपन में खाते उनमे गैस की समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है। गैस की समस्या को दूर करने के लिए हरड़े खाए। साथ ही गैस की समस्या हो तो सूखे आलूबुखारा का सेवन करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलते है। जो लोग आलूबुखारा फल का सेवन करते रहते है उनमे गैस समस्या कम दिखाई देती है।

(3) वजन कम करने में उपयोगी

भारत और पूरी दुनिया भर में कही लोग मोटापा की समस्या से पीड़ित है। जिनके पीछे उनका गलत खानपान और शरीर में गतिविधि की कमी होता है। रोज सुबह 30 मिनट एक्सरसाइज और नाश्ते में सूखा आलूबुखारा का सेवन किया जाये। तो कही हद तक चर्बी के अनियंत्रित बढ़ते प्रमाण को रोकने में सहायता मिलती है। बहुत कम लोगो को पता है की सूखा आलूबुखारा के फायदे वजन कम करने में भी है।

जिन्हे पता है वह डायटीशियन की सलाह अनुसार आलूबुखारा को अपने रूटीन में शामिल कर लेते है। आप चाहे तो यूट्यूब वीडियोस या इंटरनेट पर रही जानकारी की मदद से भी सूखा आलूबुखारा को डाइट में ले सकते है। इसे आहार में लेने का सरल तरीका है सुबह के नाश्ते में खाया जाये। जिससे पेट की भूख कम होती है और चर्बी भी नहीं बढ़ती।

(4) पाचन क्रिया ठीक रहती है

कब्ज, पेटदर्द, एसिडिटी, पेट का फूलना और जी मचलना आदि का कारण है पाचन क्रिया ठीक ना होना। आहार में अयोग्य पदार्थ के कारण और ज़्यादा हलन चलन न कर पाने से पाचन सबंधित परेशानी होती है। ऐसे में पाचन क्रिया अच्छे से कार्य करे इसलिए खाने में हलके खुराक लेना चाहिए। जिससे शरीर को खुराक का पाचन करने में ज़्यादा कठिनाई न हो।

रोज़ाना व्यायाम करने से शरीर का हलन चलन बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया ठिक रहती है। पाचन समस्या दूर हो इस लिए इसलिए खुराक में अदरक, चुकंदर, शककरकंद, कीवी, केला और नारियल पानी लेना चाहिए। और सूखा आलूबुखारा का सेवन करने पर भी पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है। हफ्ते में केवल 3 बार भी सूखा आलूबुखारा खाया जाये तो पाचन समस्या नहीं होती।

(5) हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है

शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगो में से एक है हृदय। हृदय स्वास्थ्य अच्छा हो तो हम लम्बी उम्र तक आराम से जी सकते है। लेकिन आज कल सब अयोग्य आहार लेते है। उन सब से उनका स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बिगड़ता जाता है। जिसका सीधा असर हृदय स्वास्थ्य पर भी पहुंचता है। पर्याप्त नींद न लेना, अधिक तनाव लेना और धूम्रपान जैसे कई कारणों की वजह से हृदय स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।

हृदय की समस्या अगर गंभीर बन गयी हो तो डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी बनता है। और आपको अपने रोज़ाना खाने में फल और सब्जी आहार स्त्रोत को शामिल करना चाहिए। हृदय स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने में सूखा आलूबुखारा के फायदे आपको मिलते है। इस लिए सूखा आलूबुखारा का सेवन करने से दिल की बीमारी के खतरे कम होंगे।

(6) कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है

फैटी खाद्यपदार्थ खाते रहने से खून की नलिकाओं में ख़राब कोलेस्ट्रॉल का प्रमाण बढ़ता रहता है। जिसे मेडिकल भाषा में Low Density Lipoprotein कहा जाता है। इस तरह का हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे बड़े खतरे शरीर पर रहते है। जिसके निराकरण सबसे पहले अपने फैटी खानपान पर नियंत्रण करना होगा।

आहार में कम या बिना फैट वाले फल, सब्जी शामिल करने होंगे। सूखा आलूबुखारा खाने पर कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं बनता। और जितना बेकार का LDL कोलेस्ट्रॉल पडा है उसे भी हटाने की कोशिश करता है। इसीलिए कही हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते है की दिल की बीमारी वालो को रोजाना आलूबुखारा खाना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल को अधिक समझने के लिए यहाँ पढ़े।

(7) रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाता है

आज के इस महामारी के संकट के दौरान सभी लोग अपनी रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ाना चाहते है। इसके लिए वह रोज़ाना व्यायाम, योगा और पौष्टिक खुराक पर ध्यान देते है। कई लोगो में रोग प्रतिकारक शक्ति कम होने की से उनमे बार बार बीमार पड़ जाना आम बन गया होता है।

रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ाने के लिए लोग चूर्ण और सुखा मेवा का सेवन करना पसंद करते है। सुका मेवा में आप आलूबुखारा शामिल कर सकते है। जिसके सेवन के परिणाम से आपकी रोग प्रतिकारक शक्ति मजबूत होती है। Prunes In Hindi में होने वाले बेनिफिट्स में यह एक विशेष फायदा है। जिसमे हम हर रोग से बचने के लिए रोगप्रतिकारक ढाल तैयार करते है।

(8) आंखो की रौशनी तेज करता है

आंख के स्वास्थ्य के लिए सूखा आलूबुखारा बेहद ज़रूरी बनता है। सूखा आलूबुखारा का सेवन करने से आंखो की दृष्टि में सुधार आता है। आंख के पीछे का परदा जिसे रेटिना कहा जाता है। वहा मौजूद कोशिकाओं के विकास में सूखा आलूबुखारा मददगार बनता है।

जिन लोगो को चश्मे है या तो फिर उनकी आंखो में कोई तकलीफ हो, कोई बाहरी इन्फेक्शन लगा हो। ऐसे में सूखा आलूबुखारा खाने से यह भी दूर होता है। इसी के साथ हमेशा ध्यान रखे की सही खुराक लेते रहे और 8 घंटे की पूरी नींद भी लीजिये।

Prunes In Hindi सबसे अच्छा आलूबुखारा

सूखा आलूबुखारा के इतने सारे फायदे जानने के बाद यदि आप भी अपने स्वास्थ्य के लिए प्रून्स लेना चाहते है। तो लोकल मार्किट में मिलने वाले बेकार क्वालिटी के सूखा आलूबुखारा प्रोडक्ट से बच के रहिये। सबसे अच्छा आलूबुखारा हमेशा आपको विश्वासपात्र स्थल से ही मिल सकता है।

यदि आप ऑनलाइन Dried Prunes ऑर्डर करना चाहो, तो निचे की लिस्ट में बताये गए बेस्ट ब्रांडेड आलूबुखारा चेक कर सकते है।

  1. Del Monte Premium Prunes
  2. Premium California Dried Prunes

आशा करती हु सूखा आलूबुखारा के फायदे Prunes In Hindi विषय में अच्छी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo