ब्राह्मी के फायदे और नुकसान Brahmi Benefits In Hindi

ब्राह्मी एक गुणकारी औषधि है जिसका उपयोग प्राचीन काल से होता आया है। एक अध्ययन अनुसार पिछले 3000 वर्षो से भारतीय पारंपरिक चिकिस्ता में ब्राह्मी का महत्व पूर्ण स्थान रहा है। दिमाग तेज करने से लेकर अनेक स्वस्थ्य्लक्षी समस्याए दूर करने में ब्राह्मी के फायदे (Brahmi Ke Fayde) मिलते है।

ब्राह्मी के फायदे और नुकसान Brahmi Benefits In Hindi

एक मान्यता अनुसार ब्राह्मण या हिंदू देवता ब्राह्मा के नाम से ब्राह्मी औषधि को नाम मिला है। आयुर्वेद में ब्राह्मी को मेध्यरसायन नाम से जाना जाता है। जिसका मतलब है नसों के लिए शक्तिवर्धक रूप में काम करने वाली लाभकारी औषधि। ब्राह्मी बुद्धिवर्धक, पित्तनाशक और तेज यादशक्ति के लिए लाभदायक है।

हिंदू आस्था के मुताबिक ब्राह्मा की शक्ति को ब्राह्मी नाम मिला है। ब्राह्मी के फूल नीले, गुलाबी, सफ़ेद रंग के खूबसूरत होते है। ब्राह्मी में अत्यधिक पानी को संग्रहित करने की क्षमता है। संस्कृत साहित्य सुश्रुत संहिता में ऊर्जा प्रदान करने वाली औषधि में ब्राह्मी का उल्लेख है।

ब्राह्मी के फायदे Brahmi Ke Fayde

प्लांटेजिनेसी कुल में ब्राह्मी शामिल है इसका वानस्पतिक नाम बाकोपा मोनिएरी (Bacopa Monnieri) है। सौंदर्य समस्या के इलाज में भी ब्राह्मी का उपयोग किया जाता है। ब्राह्मी औषधि से कही प्रकार की प्रोडक्ट्स बनाई जाती है।

जिसमे हिमालया, पतंजलि, डाबर जैसी ब्रांड की ब्राह्मी प्रोडक्ट काफी मशहूर है। मार्किट में यह ज्यादातर टेबलेट या कैप्सूल के रूप में मिलते है।

(1) मस्तिष्क विकार में राहत

दिमाग तेज करने के लिए ब्राह्मी वटी बहुत ज़्यादा फायदेमंद है। ब्राह्मी का काढ़ा बना कर पीने से ज़्यादातर मस्तिष्क विकार दूर होते है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट मुक्त कण दिमागी कार्क्षमता में सुधार लाते है।

यह डिमेशिया और अल्ज़ाइमर जैसे मस्तिष्क विकारो को आसानी से दूर कर देते है। इसके लाभ स्मृति, एकाग्रता और दिमागी विकास में मिलते है। इसके न्यूरोडिजेनरेटिव के गुण मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाते है।

(2) तनाव दूर करता है

मानसिक तनाव को लेकर भारत के लोग ज़्यादा जागृत नहीं है। पर समझदार लोग मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करने के साथ ब्राह्मी जैसी गुणकारी औषधि का भी उपयोग करते है। तनाव नियंत्रण में इसके बहुत फायदे है।

आयुर्वेद के अनुसार ब्राह्मी की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से हार्मोन बैलेंस्ड होता है, जिससे तनाव और चिंता की परिस्थिति में राहत मिलती है। ब्राह्मी का लेप लगाने से दिमाग को ठंडक पहुंचती है।

(3) भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट

फ्री रेडिकल्स के कारण शरीर में कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याए उत्पन्न होती है। उसका प्रभाव कम करने में एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ब्राह्मी के फायदे अच्छे है। इससे कैंसर जैसी बीमारी भी दूर रहती है।

बॉडी के अंदर मुक्त हानिकारक तत्वों का जब ज़्यादा निर्माण हो तब ब्राह्मी काढ़ा पीना लाभकारक है। नियमित रूप से ब्राह्मी काढ़ा पीने पर स्वास्थ्यकिय समस्याए हल होती है।

(4) गंजेपन का जड़ से इलाज

कुछ लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार बन जाते है। बहुत से प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने पर भी यह समस्या दूर नहीं होती। ऐसे में गंजे सिर पर बाल उगाने के उपाय में ब्राह्मी औषधि सबसे अच्छी है।

रोजाना इसके उपयोग से बालों को जड़ से भरपूर पोषण मिलता है। इसमें मौजूद बायोकैमिकल कम्पाउंड गंजेपन की समस्या का उपाय करते है। जो लोग गंजेपन की समस्या से जूझ रहे है वह ब्राह्मी का उपयोग अवश्य करे।

(5) रुसी हेयर से छुटकारा

ड्राई स्किन वालों के लिए रुसी हेयर की समस्या आफत बन जाती है। बालों में ड्राईनेस होने के कारण बाल सूखे और बेजान लगने लगते है। रुसी हेयर से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करे फायदेमंद ब्राह्मी पाउडर।

यह पाउडर बालों को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। अंडे की सफेदी में ब्राह्मी पाउडर और शहद मिला कर उसका लेप बनाते है। यह लेप लगाने से बालों पर सुरक्षात्मक परत बन जाती है जिससे बाल स्वस्थ रहते है।

(6) बालों का झड़ना होगा कम

बालों की सौंदर्य समस्या से निजाल पाने के लिए ब्राह्मी औषधि का तेल रामबाण इलाज है। यह तेल बालों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है। साथ ही बालों का टूटना जैसी समस्या को भी ख़तम करता है।

समस्या दूर करने के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार ब्राह्मी तेल गरम कर के बालों की अच्छे से मालिश करे। इसी के साथ यह लाभकारी औषधि सिर की त्वचा से जुडी समस्या को भी दूर करने में सहायता करता है।

(7) उच्च रक्तचाप नियंत्रण

जान कर हैरानी होगी लेकिन रोजाना ब्राह्मी का रस या काढ़ा पिया जाए तो रक्तचाप नियंत्रित में रहता है। रक्तचाप की गोलिया लेने के बजाए ब्राह्मी का उपयोग किया जाए तो यह ज़्यादा असरकारक है।

जिन लोगो को हाइ ब्लड प्रेशर की समस्या हो वह रोजाना सुबह खाली पेट ब्राह्मी रस में शहद मिला कर पीए। ऐसा करने पर खून साफ़ रहता है, हार्ट को पंप करने में परेशानी नहीं होती।

(8) अनिंद्रा होगी दूर

बार बार नींद टूटना, देर से नींद आना जैसे लक्षण अनिंद्रा की समस्या के हो सकते है। बहुत बार नींद की गोलिया लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकता है। ऐसे में ब्राह्मी वटी नींद लाने में मददगार बनती है।

अनिंद्रा की परेशानी दूर करने के लिए आयुर्वेद चिकित्स्क ब्राह्मी वटी का इस्तेमाल करने की सलाह देते है। ब्राह्मी का रस रात को सोने से पहले पीना उत्तम है। इससे पूरी रात अच्छी और गहरी नींद आती है।

ब्राह्मी के नुकसान Brahmi Ke Nuksan

स्वास्थ्यकिय फायदों से भरपूर ब्राह्मी वटी को अयोग्य तरीके से आहार में लेने या उपयोग करने से इसके थोड़े बहुत नुकसान हो सकते है। आइए जानते है ब्राह्मी वटी से क्या क्या नुकसान होते है।

  • भूख न लगना
  • जी मचलना
  • ज़्यादा वक्त अवसाद में रहना
  • बेहोशी होना
  • अचानक घबराहट होने लगना
  • कमजोरी महसूस करना
  • कही बार चक्कर आना
  • लंबे समस्य तक सिरदर्द रहना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना
  • सिर में भारीपन
  • काम में मन न लगना

आशा करती हु ब्राह्मी के फायदे (Brahmi Ke Fayde) अच्छे से बता पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo