झींगा मछली खाने के फायदे और नुकसान Shrimp In Hindi

शाकाहारी और मांसाहारी दोनों फूड्स में अलग-अलग तरह की विशेषताए होती है। शरीर को उन सब खाद्य पदार्थो से कही उपयोगी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। ऐसा ही एक पोषक तत्व से भरपूर खुराक Shrimp In Hindi है। जिसे झींगा मछली के नाम से जाना जाता है। झींगा मछली आहार में लिए जाने वाली समुंद्री प्रजातियों में से एक है। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए झींगा मछली खाने के फायदे अनेक है।

झींगा मछली खाने के फायदे और नुकसान Shrimp In Hindi

एक अंदाज अनुसार विश्व के लगभग 90% से भी अधिक लोग झींगा मछली का सेवन करते है। झींगा मछली का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है। इसके आलावा श्रीलंका, चीन और अमेरिका जैसे देशो में झींगा मछली का उत्पादन किया जाता है। झींगा मछली की तकरीबन 2800 प्रजातियां होती है। जिनमे से मुख्य तोर पर 70 प्रजातियों को गुणवत्ता के अनुसार खाया जाता है।

झींगा मछली खाने के फायदे Shrimp In Hindi

सी फ़ूड Shrimp Fish के अंदर भरपूर पोषक तत्व मौजूद है। जिस वजह से इस मछली में शरीर को रोग मुक्त रखने की ताकत है। तो अब जानते है प्रति 145 ग्राम झींगा फिश में उपलब्ध पौष्टिक तत्वों की जानकारी।

  • कैलोरी – 128 kcal
  • प्रोटीन – 27 ग्राम
  • फैट – 1.2 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट – 0 ग्राम
  • कॉपर – 198%
  • सेलेनियम – 190%
  • ज़िंक – 53%
  • विटामिन बी 12 – 51%

इन सब पोषक तत्वों के अलावा झींगा मछली में राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी 6, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फरोस की भी अच्छी मात्रा होती है।

झींगा मछली क्या है Shrimp Fish In Hindi

समुंद्र में पाए जाने वाली क्रस्टेशियंस समूह की मछलियों को झींगा मछली कहा जाता है। झींगा का वैज्ञानिक नाम नेफ्रोपीडी है। विश्व भर के महासागरों में झींगा मछली पायी जाती है, खारे और मीठे पानी में झींगा का उत्पादन होता है। इस मछली का सबसे ज़्यादा उत्पादन भारत के पश्चिम बंगाल और ओड़िसा में होता है।

आम तोर पर लॉबस्टर फिश शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार का आहार लेती है। इसलिए इसे सर्वाहारी मछली भी कहा जाता है। झींगा मछली के भोजन में अक्सर छोटे छोटे समुंद्री जिव और जलीय पौधे शामिल है। व्हेल और शार्क जैसी मछलिया झींगा फिश का शिकार करती है।

Shrimp In Hindi में अनेक प्रजातियां होती है, जिससे उन सब झींगा मछली खाने के फायदे अलग अलग है। इस मछली के 10 पांव होते है। इनका रंग अपनी प्रजातियों के अनुसार लाल, पीला, सफेद, गुलाबी और भूरा होता है। और इनकी सबसे ज़्यादा रसप्रद बात, पैदा होने के समय हर झींगा मछली नर होती है। लेकिन वयस्क होने के बाद यह मादा बन जाती है।

झींगा खाने के फायदे Shrimp Benefits In Hindi

जो लोग मांसाहार लेते है, उनके लिए झींगा एक बेहतर खुराक है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो झींगा मछली का सेवन करना पसंद नहीं करते। पर इस पौष्टिक गुणों से भरपूर मछली खाने से शरीर को कही प्रकार के फायदे मिलते है। साथ ही थायरॉइड जैसी बीमारी दूर करने में भी झींगा मददगार है।

(1) आंखो के लिए फायदेकारक

आज कल के जमाने में जब लोग ज़्यादा वक्त मोबाइल, टीवी और कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने ही गुज़ारते है। ऐसे में उनके आंखो के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। फिर लोग चश्मा या लेन्स का उपयोग करते है। पर पहले से ही उचित देखभाल की जाए तो इसका खतरा कम होता है।

आंखो के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए झींगा खाना बेहतर है। आंखे लाल पड़ जाना, आंखो में से लगातार पानी निकलना जैसी समस्या को यह दूर करता है। स्क्रीन के सामने रहने से आंखो में थकान आ जाती है। आंखो की थकान दूर करने में झींगा मछली खाने के फायदे मिलते है।

(2) दिमागी स्वास्थ्य में लाभकारी

अधिक प्रमाण में तनाव लेने से दिमागी स्वास्थ्य खराब होता है। जिस वजह से सोचने और समझने की शक्ति भी कम होने लगती है। आगे जाकर दिमागी संतुलन बिगड़ना या डिप्रेशन जैसी स्थिति भी हो सकती है। इसलिए हैल्थी डाइट और नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए।

मस्तिष्क विकार को दूर करने में झींगा मछली का सेवन करना लाभदायक है। एक सप्ताह में 3 या 4 बार झींगा मछली खाने से याददास्त तेज होती है। इस मछली में अच्छे प्रमाण में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो दिमागी स्वास्थ्य को अच्छा रखता है।

(3) कैंसर से बचाव करने में

स्वास्थ्य के लिए उपयोगी कोशिकाओं के विकास में रूकावट आने से कैंसर की बीमारी होती है। कैंसर के कण शरीर में ज़्यादा से ज़्यादा फैलने लगते है। और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का काम करते है। एक रिपोर्ट के अनुसार पाया गया है, की भारत में कैंसर की वजह से 10 में से 7 मृत्यु होती है।

कैंसर को पहले से ही नियंत्रित किया जाए तो, इस गंभीर बीमारी का खतरा टल सकता है। कैंसर के बचाव के लिए झींगा खाना उत्तम है। झींगा में मौजूद शक्तिशाली खनिज तत्व अस्‍थैक्‍सथिन और सेलेनियम कैंसर की वृद्धि को कम करता है। कैंसर की ट्यूमर को खत्म करने में भी झींगा मछली का सेवन फायदेमंद है।

(4) हृदय स्वास्थ्य में असरकारक

शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हृदय है। पुरे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचाने में हृदय मददगार है। पर गलत खान पान की वजह से हृदय स्वास्थ्य पर गंभीर असर होता है। जिस कारण हृदय सबंधित समस्याए होने की संभावना अधिक बढ जाती है। भारत में हृदय रोगो से से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या अधिक है।

हृदय स्वास्थ्य की सुरक्षा करने में झींगा मछली का सेवन करना असरकारक है। इसमें मौजूद फाइब्रिनोलाइटिक एंजाइम खून के थक्कों को जमने नहीं देता। और रक्त कोशिकाए सही तरह से कार्यरत बनती है। हृदय रोगो का खतरा कम करने के लिए झींगा मछली का सेवन करना चाहिए।

(5) मासिक धर्म में लाभदायक

महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन्स के बदलाव आने पर गर्भाशय के रक्त, और अंदुरनी हिस्से में होने वाले स्राव को मासिक धर्म कहते है। मासिक धर्म के दौरान पेट और कमर में अधिक दर्द होने लगता है। दर्द के निवारण के लिए कई घरेलू उपचार करना बेहतर है।

मासिक धर्म की अवधि में झींगा मछली खायी जाए तो यह काफी फायदेकारक होगा। झींगा में ओमेगा 6 एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड की मौजूदगी है। यह मासिक धर्म के वक्त होने वाली ऐंठन को दूर करता है। साथ ही मासिक धर्म से होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करता है।

(6) बालों को चमकदार बनाने में

बालों को जब सही पोषण नहीं मिल पाता, तब बालों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। और बाल बेजान, रूखे और चमकहीन हो जाते है। आसपास फैले हुए प्रदूषण का असर स्वास्थ्य के साथ त्वचा और बाल पर भी पड़ता है। बालों को स्वस्थ रखने के लिए योग्य देखभाल लेनी चाहिए।

पौष्टिकता से भरपूर झींगा मछली खाने से बालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। रुसी हेयर, बालों का झड़ना, बालों का टूटना जैसी समस्या को दूर करने में सहायक है। झींगा के अंदर जस्ता की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धि है। जो बालों की त्वचा और कोशिकाओं के गठन में उपयोगी है।

(7) त्वचा में प्राकृतिक नमी

जैसे बाहरी प्रदूषण की वजह से बालों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वैसे ही त्वचा के लिए भी यह नुकसान कारक है। ज़्यादा प्रमाण में केमिकल युक्त प्रसाधनों का उपयोग भी त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेता है। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए घरेलू उपाय और पोषणयुक्त डाइट अच्छी होती है।

त्वचा में नैचरल ग्लो आये इसके लिए Shrimp Fish का सेवन लाभकारी है। झींगा एक एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। जो त्वचा के अंदर मौजूद फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करता है। यह एक अच्छा एंटी एजिंग है, साथ ही यह सूर्य के हानिकारक UV किरणों से त्वचा का बचाव भी करता है।

(8) हड्डियों की मजबूती में

हड्डियां हमारे शरीर का आधार स्तंभ होती है। पर कही बार हड्डियों में चोट आने के कारण या हड्डियों में धनत्व कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती है। हड्डियों की जटिलताओं के कारण बढ़ती उम्र तक ऑस्टियोपॉरोसिस होने की संभावना बढ़ जाती है।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए झींगा मछली खाने के लाभ मिलते है। झींगा फिश में कैल्शियम, जस्ता, फास्फरोस, मैग्नेशियम और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद विटामिन डी की मौजूदगी है। जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। झींगा के सेवन से नए हड्डी ऊतकों के विकास में मददगार बनता है।

(9) थॉयराइड हार्मोन बनाने में

थॉयराइड तितली के आकर जैसी दिखने वाली ग्रंथी है, जो सांस की नली के पास होती है। थॉयराइड की ग्रंथी महत्व पूर्ण है, जिससे शरीर का मैटाबॉलिज्म नियंत्रण में रहता है। पर थॉयराइड ग्रंथी में विकार आये तो यह खतरनाक बनता है। एक रिसर्च के अनुसार पाया गया है, की देश में करीब 4.2 करोड़ लोग थॉयराइड से पीड़ित है।

पौष्टिकता से भरपूर झींगा मछली का सेवन करने पर थॉयराइड हार्मोन के विकास को बढ़ावा मिलता है। Shrimp Fish के अंदर अच्छी मात्रा में आयोडीन मौजूद है। जिससे थॉयराइड हार्मोन का अच्छे से विकास होता है।थॉयराइड हार्मोन से गर्भवती महिलाए और शिशु के दिमागी विकास में फायदेकारक है।

(10) वजन घटाने में मददगार

अनुचित खान पान और गलत दिनचर्या होने से कही स्वास्थ्य सबंधित विकार खड़े होते है। जिनमे से एक है, वजन तेजी से बढ़ना यानी की मोटापा। जंक फूड्स और पैकेट फूड्स का ज़्यादा मात्रा में सेवन करना यह भी मोटापा होने का एक कारण है।

मोटापा कम करने के लिए पोषण युक्त आहार झींगा मछली का सेवन करना चाहिए। झींगा में लेप्टिन का स्तर उचित मात्रा में पाया जाता है। जो भूख को कम करने में सहायक का काम करता है। इसके अलावा इस मछली में आयोडीन और जस्ता की अच्छी मात्रा है, जो वजन कम करने में मदद करते है।

झींगा मछली के नुकसान Shrimp Side Effects

जिस तरह झींगा मछली खाने के फायदे बहुत है। वैसे ही झींगा का अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसान कारक बन सकता है। इसलिए हमेशा कोई भी खाद्य पदार्थ का उचित मात्रा में सेवन करना बेहतर है। शुरू करते है Shrimp In Hindi के नुकसान की जानकारी।

  • झींगा के अंदर प्यूरीन की पर्याप्त मात्रा में मौजूदगी है, जिससे गठिया रोग भी उत्पन्न होने की संभावना रहती है।
  • अगर आपको जोड़ो का दर्द रहता हो तो झींगा मछली का ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में Shrimp Fish खाने से आंखो की दृष्टि पर असर पड़ता है। नेत्र सबंधित विकार भी खड़े हो सकते है।
  • जिन लोगो को झींगा फिश से एलर्जी होती हो, ऐसे लोगो को ज़्यादा प्रमाण में झींगा मछली का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • इस मछली में पारा की उचित प्रमाण में मौजूदगी है। पारा की उपस्थिति शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
  • यदि आप कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित हो या बिशेष प्रकार की कोई दवाइया ले रहे है तो। झींगा फिश का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर ले।

झींगा मछली की रेसिपी Jhinga Recipe In Hindi

कही सारे फायदों के कारण प्रख्यात झींगा मछली की बहुत सारी स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जाती है। आप कोई वीडियोस या वेबसाइट द्वारा झींगा मछली बनाने की विधि के बारे में जान सकते है। निचे झींगा से बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपीज की जानकारी है।

  1. झींगा करी
  2. फ्राई झींगा करी
  3. झींगा मसाला
  4. टेस्टी प्रॉन करी
  5. फ्राई सूखा झींगा
  6. फ्राई झींगा मछली
  7. भागरी झींगा
  8. झींगा मटर करी
  9. काला झींगा
  10. झींगा पुलाव

आशा करती हु झींगा मछली खाने के फायदे Shrimp In Hindi पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo