रस्सी कूदने के फायदे, नुकसान Rassi Kudne Ke Fayde

शरीर को फिट रखने के लिए लोग जिम एक्सरसाइज या योगा करना पसंद करते है। जिसमे कही लोग वर्कआउट की शुरुआत में रस्सी कूदते है। जिनसे उनका संपूर्ण शरीर एक्टिव हो कर एक्सरसाइज करने के लिए तैयार हो जाता है। रस्सी कूदने के फायदे हृदय और मानसिक स्वास्थ्य में ज्यादा देखने को मिलते है। यदि आपके पास एक्सरसाइज करने के लिए ज्यादा समय ना हो। तो रनिंग, जॉगिंग या रस्सी कूद कर भी अपनी सेहत को अच्छी रखी जा सकती है।

रस्सी कूदने के फायदे, नुकसान Rassi Kudne Ke Fayde

कही लोगो ने बचपन में खेल के लिए रस्सी कूदना शुरू किया था, फिर बड़े हो कर सब छोड़ दिया। अब वही बचपन वाला खेल फिर से शुरू करना है। यदि मोटापा की समस्या से पीड़ित है तो Rassi Kudne Ke Fayde आपके लिए अधिक बढ़ जाते है। इस बेसिक एक्सरसाइज से पेट की चर्बी घटती है, हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है और हड्डिया भी मजबूत बनती है। आइये अब इन्ही फायदों को पूरी जानकारी के रूप में समझते है।

रस्सी कूदने के फायदे Rassi Kudne Ke Fayde

अगर आपको सही तरह से रस्सी कूदना नहीं आता। तो सबसे पहले यूट्यूब वीडियो देखे और प्रैक्टिस कर के अच्छे से सिख लीजिये। अन्यथा रस्सी सही से ना कूदने पर नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। पहले से कोई प्रैक्टिस नहीं है तो शुरुआत में कम काउंट से रस्सी कूदना शुरू करे। अब आगे बढ़ते है रस्सी कूदने के फायदे की तरफ।

(1) पेट की चर्बी कम करने में

पेट की चर्बी जब बढ़ जाती है, तब व्यक्ति का पूरा लुक बिगड़ जाता है। पेट में चर्बी जमा होने से पेट फुला हुआ और बड़ा सा लगने लगता है। पेट की चर्बी दूर करने के लिए लोग एक्सरसाइज और योगा का सहारा लेते है। लेकिन पेट की चर्बी दूर करने का सबसे आसान तरीका है, रस्सी कूदना।

रोजाना 10 या 20 मिनट तक रस्सी कूदने की एक्सरसाइज की जाए तो पेट की चर्बी जल्दी से कम होने लगती है। इस के साथ अपनी खानपान पर भी ध्यान दीजिये, मोटापा कम करने वाले आहार को खाये। और जिन खाद्य पदार्थ से चर्बी बढ़ती है उन्हें बंद करे।

(2) वजन घटाने में मददगार

वजन कम करने के लिए रस्सी कूदने की एक्सरसाइज मददगार है। अगर लगातार 25 से 30 मिनट तक रस्सी कूदने की एक्सरसाइज की जाए तो। 300 कैलोरी बर्न होती है, नियमित यह प्रक्रिया करने से ज़्यादा कैलोरी बर्न होगी। जिसके कारण वजन तेजी से कम होता है।

कही लोग बीएमआई आंक अनुसार अपना आदर्श वजन रखना ही पसंद करते है। जिसमे यदि ओवरवेइट आ जाये तो कही बीमारी आने की संभावना दर्शाता है। जिसे कम करने के लिए वेइट लॉस डाइट और एक्सरसाइज करना ही जरुरी होता है। ये सब अच्छे से करने पर रस्सी कूदने के फायदे पुरे प्राप्त होते है।

(3) हृदय स्वास्थ्य में लाभदायक

आज कल लोग जंक फूड्स का ज़्यादा सेवन करते है। जिसका सीधा असर हृदय स्वास्थ्य पर होता है। हृदय अस्वस्थ होने से कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक, हृदय की विफलता और हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। हृदय शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसकी योग्य देख भाल करनी चाहिए।

हृदय सबंधित समस्याओ के खतरे को कम करने में रस्सी कूदना फायदेकारक है। रस्सी कूदना एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है। जो हृदय की धड़कने योग्य रखने का काम करती है। रस्सी कूदने से रक्त भी साफ़ होता है, और धमनियों द्वारा पुरे शरीर में पहुंचता है।

(4) ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ाता है

शरीर के कही अंगो तक रक्त की सही मात्रा न पहुंचने से। हाथ या पाँव में सिकुड़न, हाथ-पैरो में झुंनहुनाहट जैसी समस्याए उत्पन्न होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग कही घरेलू उपाय आजमाते है। जैसे की हाथ पाँव का हलन चलन, तेल मालिश वगेरा।

ब्लड सर्क्युलेशन की सही मात्रा बनाए रखने के लिए रोजाना रस्सी कूदने के फायदे आपको मिलेंगे। रस्सी कूदने से शरीर के सभी अंग कार्यरत बनते है, और सभी अंगो में हलन चलन भी होती है। जिसके कारण शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन की मात्रा बढ़ती है।

(5) हड्डियां मजबूत बनती है

कभी कभार कोई बाहरी या अंदुरुनी चोट लगने के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण भी हड्डियों में कमजोरी आ जाती है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए तेल मालिश और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ आहार में लेना चाहिए।

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है। लेकिन रस्सी कूदने से हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। साथ रस्सी कूदने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है। यदि आप में कैल्शियम की कमी है तो रस्सी कूदने के साथ कैल्शियम मेडिसिन का भी सेवन करे।

(6) ऊर्जा प्रदान करता है

ज़्यादा शारीरक परिश्रम करने से शरीर में थकान महसूस होती है। जिसके कारण कभी कभी शारीरिक कमजोरी आ जाती है। कमजोरी दूर करने के लिए लोग घरेलू उपाय आजमाते है। तुरंत कमजोरी दूर करने के लिए लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते है।

पर शरीर में ऊर्जा की प्राप्ति हो इसके लिए रस्सी कूदना बेहतर है। रस्सी कूदते वक़्त हाथ से पैर तक सभी अंगो का व्यायाम हो जाता है। जिसके कारण पूरा शरीर ऊर्जावान बना रहता है। कमजोरी दूर करने के लिए चिकन, फिश, अंडे, दूध, पनीर का सेवन करना लाभदायी है।

(7) मानसिक स्वास्थ्य में लाभदायी

आज की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई अपने काम का बोज लेकर फिर रहा है। व्यक्ति कोई न कोई कारणों से तनाव में आ जाता है। जिसका सीधा असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके शुरुआती लक्षण में दुखी रहना, कुछ अच्छा न लगना, सिरदर्द, ज़्यादा तनाव लेना शामिल है।

मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए डॉक्टर हमेशा हकारात्मक सोच की सलाह देते है। लेकिन साथ ही कुछ घरेलू उपचार करने से भी राहत मिलती है। एक संशोधन अनुसार माना गया है की, मस्तिष्क में सक्रियता लाने के लिए रस्सी कूदना लाभदायी है। डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारी को दूर करने में भी यह मददगार है।

(8) हाइट बढ़ाने के लिए

अच्छी पर्सनालिटी का एक अहम हिस्सा है, व्यक्ति की लंबाई। हाइट कम होने से व्यक्ति पर्सनालिटी में कुछ कमी सा महसूस करता है। कही लोग कद में छोटी होने के कारण उनका लोग मजाक भी उड़ाते है। हाइट में ग्रोथ प्लेट ओपन हो तो 19 की उम्र तक बढ़ सकती है।

हाइट बढ़ाने में आपको Rassi Kudne Ke Fayde अच्छे से प्राप्त होंगे। रस्सी कूदने से मांसपेशियों में खिंचाव सा होता है। साथ ही मांसपेशियों और हड्डियों का विकास भी होने लगता है। जिसके कारण हाइट को आसानी से बढ़ाया जाता है। हाइट बढ़ानी की अधिक जानकारी पाने के लिए हाइट ग्रोथ सीरीज की पोस्ट पढ़ सकते है।

(9) जोड़ो का दर्द दूर करता है

ऑस्टियोआर्थराइटिस, गठिया, बर्साइटिस, रूमेटॉयड गठिया और तनाव जैसे कही कारणोंसर जोड़ो का दर्द होता है। कही बार अंदरूनी चोट लगने के कारण भी जोड़ो में दर्द होने की संभावना रहती है। जोड़ो में दर्द होने से ज़्यादातर घुटने, कूल्हे और कंधो में प्रभाव पड़ता है।

जोड़ो का दर्द दूर करने में रस्सी कूदना बेहतर है। नियमित रूप से रस्सी कूदने के कारण घुटने, कूल्हे और कंधो के जोड़ो की गतिविधियों में तेजी आती है। जिसके कारण जोड़ो का दर्द दूर होने में सहाय होती है। शरीर की सामान्य हलन चलन और रस्सी कूदने पर ये दर्द दूर रहता है।

(10) त्वचा में निखार आता है

सुंदर चमकती और निखरी हुई त्वचा हर किसी को पसंद होती है। इसके लिए वह बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू उपचार तक, सब कुछ आजमा कर देखते है। पर यह सब ज़्यादा करने से त्वचा लक्षी समस्याए भी हो सकती है।

त्वचा में प्राकृतिक नमी लाने के लिए रस्सी कूदने के फायदे लाभदायी है। रस्सी कूदने पर त्वचा में ज़्यादा पसीना आने लगता है। जिसके कारण त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते है। ब्लैकहेड्स, पिंपल, दाग धब्बे जैसी समस्या दूर होती है। और त्वचा निखरी खूबसूरत बनती है।

रस्सी कूदने के नुकसान Rassi Kudne Ke Nuksan

जैसे रस्सी कूदने से शरीर को अनेक तरह के फायदे होते है। वैसे ही रस्सी कूदने से नुकसान होने की संभावना भी रहती है। जो निम्नलिखित जानकारी अनुसार हो सकते है।

  • अगर ज़्यादा रस्सी कूदी जाए या तो आप सही तरह से रस्सी नहीं कूद पा रहे हो। तो शरीर में चोट लगने की संभावना रहती है।
  • यदि आप सही तरिके से रस्सी कूदना नहीं सीखे है। तो आपकी रस्सी कभी भी टूट सकती है, और आप गिर सकते है।
  • रस्सी कूदते वक्त पूरा ध्यान रस्सी कूदने पर ही दे। क्यों की गलत तरिके से रस्सी कूदी जाए तो। पैर मुड़ने और मोच आने का खतरा भी रहता है।
  • कही बार अयोग्य तरिके से रस्सी कूदने पर दर्द और थकान भी महसूस होता है।
  • रस्सी कूदने पर मांसपेशियों में खिचाव और दर्द भी होता है।
  • हड्डियों से सम्बंधित कोई गंभीर बीमारी है तो रस्सी नहीं कूदनी चाहिए, इससे नुकसान हो सकता है।
  • अस्थमा से पीड़ित व्यक्तिओ को भी रस्सी नहीं कूदनी चाहिए। क्यों की रस्सी कूदते वक्त उनकी सांसे फूलती है।

आशा करती हु रस्सी कूदने के फायदे और नुकसान पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo