जौ का दलिया खाने के 10 गुणकारी फायदे Barley In Hindi

बार्ले एक प्रकार का स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद अनाज है। बार्ले हिंदी मीनिंग (Barley In Hindi) के मुताबिक इसे जौ कहा जाता है। जौ एक प्राचीन काल से लोकप्रिय अनाज रहा है जिसे पहले अनाजों का राजा कहा जाता था।

जौ का दलिया खाने के 10 गुणकारी फायदे Barley In Hindi

पौष्टिकता से भरपूर जौ से सब्जी, रोटी, ब्रेड, चाय, दलिया और कही प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है। लेकिन इनमे सबसे ज़्यादा लाभदायी जौ का दलिया है। जिसके फायदे, रेसिपी सहित की पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गयी है।

जौ क्या है Barley Meaning In Hindi

पौराणिक काल से मशहूर जौ एक प्रकार का अनाज है। जिसका उपयोग आहार से लेकर धार्मिक आस्था से जुड़ा है। त्यौहार, शादी, पूजन, कर्म कांड और होलिका के पर्व में जौ विशेष उपयोग किया जाता है।

विश्व भर के लोग इसे बार्ले के नाम से जानते है। Barley Meaning In Hindi में इसका साधारण नाम जौ है। भारतीय संस्कृति में इसे जौ कहते है, हालांकि जौ भारत के कुछ हिस्से में अलग नामो से भी प्रचलित है।

बार्ले यानि जौ का वैज्ञानिक नाम होरडियम डिस्टिन (Hordeum Distiehon) है। जो होरडियम वलगेयर (Hordeum Vulgare) परिवार से सबंध रखता है। यह मध्य अफ्रीका की मुख्य पैदाइशों में से एक है।

मुख्यतर जौ का उत्पादन रूस, यूक्रेन, फ़्रांस, अफ्रीका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, तुर्की, अर्जेंटीना, अमेरिका और भारत में होता है। दुनियाभर में एक श्रेष्ठतम खाद्य पदार्थ के रूप में जौ अधिक लोकप्रिय हुआ है।

जौ का दलिया खाने के फायदे Benefits Of Barley In Hindi

आयुर्वेद अनुसार जौ (Barley) कही बीमारियों से लड़ने में मददगार है। जौ प्रकृति से कड़वा, मधुर, तीखा, ठंडा और कफ पित्त रोग नाशक होता है। जौ से बनाया गया दलिया अधिक पौष्टिक बन जाता है। तो आइये जानते है जौ का दलिया खाने के 10 गुणकारी फायदे।

(1) हृदय रोग निवारक

हृदय पुरे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। लेकिन अगर हृदय स्वास्थ्य में कोई शुरुआती खराबी आ जाए। तो जौ का दलिया औषधि रूप इलाज करने में कारगर है।

दलिया में जौ के साथ दूध, ओट्स और अन्य कही पौष्टिक चीजे डाली जाती है। जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतरीन रखने में अच्छी है। जौ में मौजूद बीटा-ग्लूकेन हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।

(2) पाचन शक्ति में करता है बढ़ावा

पाचन तंत्रिका प्रणाली जब ठीक तरह से कार्य न करती हो तब जौ खाना फायदेकारक है। जौ में उपलब्ध डाइट्री फाइबर पाचन शक्ति में बढ़ावा करता है। साथ ही इसमें बीटा-ग्लूकेन और ब्यूटेरिक एसिड भी पाया जाता है।

दलिया खाने से ज़्यादातर पाचन विकार दूर होते है। जौ से बना पौष्टिक दलिया रोज सुबह ब्रैकफास्ट में लेना चाहिए। साथ ही जौ के आटे में क्षार मिला कर बनाए लेप को पेट पर लगाने से पेट दर्द से छुटकारा मिलता है।

(3) हड्डी स्वास्थ्य में लाभदायी

हड्डी को पर्याप्त मात्रा में पोषण ना मिले तो हड्डिया कमजोर पड़ने लगती है। इससे कभी कभार पुरे शरीर में दर्द होने लगता है। ऐसे में जौ का दलिया खाना बेहद गुणकारी और अच्छा साबित होता है।

नियमित रूप से जौ का दलिया खाने से ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। साथ ही जौ में मौजूद बीटा-ग्लूकेन एल्वेओलर बोन लोस (दांतों का क्षरण) से भी बचाता है। जौ का दलिया बनाते वक्त कैल्शियम स्त्रोत दूध डाला जाता है जो हड्डियों के लिए अच्छा है।

(4) तीव्र प्यास को कम करे

गर्मियों के दिनों में बार-बार गला सूखने लगता है जिस कारण अधिक प्यास लगती है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त जौ विटामिन सी और ई का अच्छा स्त्रोत है। जो तीव्र प्यास को कम कर के शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

पानी पीने की तीव्र इच्छा यानि डिप्सिया नियंत्रण में भी जौ का दलिया लाभकारी है। जौ का दलिया खाने से बढ़ती प्यास पर नियंत्रण रहता है। गरम पानी में कच्चे या भुने जौ और शहद डाल कर पीने से प्यास कम लगती है।

(5) आयरन की पूर्ति करता है

आयरन की कमी होने से एनिमिआ नाम की बीमारी का अधिकतर लोग शिकार बन रहे है। ऐसे में आयरन की पूर्ति का स्त्रोत जौ खाना फायदेमंद है। रोजाना जौ की रोटी खाने से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है।

खून की लाल रक्त कोशिकाओं में जौ का दलिया बढ़ावा करता है। पोषकीय खाद्य पदार्थो द्वारा बनाया गया जौ का दलिया आयरन का अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा जौ से बने खाद्य पदार्थ भी आयरन की कमी दूर करते है।

(6) डायबिटीज कंट्रोल में

मधुमेह यानि शुगर की बीमारी अत्याधिक तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज कंट्रोल के लिए लोग कही तरह की टेबलेट्स लेते है। लेकिन प्राकृतिक रूप से मधुमेह नियंत्रण में रखने के लिए जौ का दलिया खाना उत्तम है।

टाइप 2 प्रकार के डायबिटीज मरीजों को रोजाना गेहू के बजाए जौ की रोटी खानी चाहिए। जौ गेहू के मुकाबले ज़्यादा लाभकारी और सेहतमंद होता है। जौ को एंटीडायबिटिक (ब्लड शुगर कम करने वाला) माना जाता है।

(7) दमा रोग में मददगार

श्वसन नली में सूजन हो तब दमा या अस्थमा की समस्या होती है। श्वसन रोगों का इलाज करने के लिए बार्ले को आप उपयोग में ले सकते है। आयुर्वेद के अनुसार जौ को पीस कर शहद के साथ सेवन करना सांस के लिए अच्छा है।

दमा रोग में राहत पाने के लिए नियमित जौ का दलिया खाना चाहिए। जौ का दलिया खाने से व्यक्ति के वायुमार्ग में आयी सूजन कम होती है। फ़िलहाल इस विषय पर अधिक संशोधन की आवश्यकता है।

(8) खूबसूरत बालों के लिए

खूबसूरत बाल सौंदर्य का एक अहम हिस्सा है। बालों का स्वास्थ्य और खूबसूरती बरकरार रहे इसलिए जौ का दलिया खाने में लेना चाहिए। जौ में रहा प्रोसायनिडिन बी-3 नामक तत्व बालों की सेहत के लिए लाभकारक है।

साथ ही जौ के आटे से बनी रोटियां खाने से भी शरीर को कही प्रकार के मिनरल्स मिलते है। जौ के भिगोए हुए पानी को बाल पर लगाने से बाल चमकदार बनते है। बालों को लंबा और घना बनाने के बेहतरीन तरीके यहाँ पढ़े

(9) लिवर को सुरक्षा देता है

लिवर शरीर में भोजन पचाने से लेकर कही महत्व पूर्ण कार्य करता है। लिवर को सुरक्षित और कार्यरत रखने के लिए बार्ले का सेवन करना श्रेष्ठ है। इसमें हेप्टोप्रोटेक्शन यानि लिवर को सुरक्षा देने वाला गुण मौजूद है।

इसी के साथ इसमें बीटा-ग्लूकेन, फिनोलिक्स और पेंटोसन जैसे तत्व भी पाए जाते है। जो लिवर को हो रही क्षति को रोकता है। लिवर सुरक्षा के लिए रोजाना जौ का दलिया खाना लाभकारी है।

(10) गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान स्त्रीयो को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इसलिए उनको अनेक स्वास्थ्यकिय गुणों से भरपूर जौ से बना दलिया खाना चाहिए। यह आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड का अच्छा स्त्रोत है।

प्रेगनेंसी में जौ का दलिया माता और अजन्मे शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होता है। साथ ही यह गर्भावस्था में होने वाले प्रीक्लेम्पसिया (उच्च रक्तचाप विकार) को भी आसानी से दूर करता है।

जौ का दलिया बनाने की विधि Recipe Of Barley In Hindi

पौष्टिक गुणों से युक्त जौ का दलिया खाने में टेस्टी और हेल्थी होता है। निचे बताई गयी दलिया बनाने की विधि द्वारा आप नाश्ते में इसे बना सकते है।

बार्ले का दलिया आप तीखा, मीठा या नमकीन भी बना सकते है। एक हेल्थी डाइट के रूप में आप इसे आहार में शामिल कर सकते है। यहाँ हमने स्वादिष्ट मीठा दलिया बनाने का तरीका बताया है।

  • बाजार से लाए हुए जौ को अच्छी तरह से साफ़ कर लीजिये।
  • जौ को पीस कर उसकी भुकी निकाल कर दर-दरा पाउडर बनाना है।
  • आपको एक बड़ा सा कुकर गैस पर रखना है और उसमे शुद्ध देसी गाय का घी डालना है।
  • फिर उसमे जरूरत के मुताबिक 1 या 2 कप जौ का दलिया डाले।
  • बाद में घी के साथ सामान्य आंच पर 4 से 5 मिनट तक इसे भुने।
  • अब भुने हुए जौ में 2 बड़े कप दूध डालना है और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
  • जौ का दलिया सॉफ्ट हो जाए तब फिर उसमे 1 कप दूध डालना है।
  • इसमें आप 2 से 3 चम्मच चीनी ऐड करे।
  • फिर पीसे हुए काजू, बादाम और अखरोट इस में डाल दे।
  • सजावट के लिए आप ऊपर काटे हुए काजू, बादाम और इलायची डाल सकते है।

आशा करती हु जौ का दलिया खाने के 10 गुणकारी फायदे की अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo