Blackberry कौन सा फल है | ब्लैकबेरी खाने 10 बेहतरीन फायदे और नुकसान

ब्लैकबेरी एक स्वाद पूर्ण पौष्टिक फल है, जिसे खाने पर कही स्वास्थ्यकिय फायदे मिलते है। इसके स्वास्थ्यवर्धक गुण शरीर को अनेक नुकसान से बचाते है। मूल रूप से अमेरिका की पैदाइश रहा यह फल आज दुनियाभर में लोकप्रिय है।

Blackberry कौन सा फल है | ब्लैकबेरी खाने 10 बेहतरीन फायदे और नुकसान

अन्य मौसमी फलो के मुकाबले ब्लैकबेरी में अधिकांश पोषक गुण पाए जाते है। यह फाइबर एवं एमिनो एसिड का अच्छा स्त्रोत है। कही गंभीर बीमारियों के मरीजों को भी भी यह खाने की सलाह दी जाती है।

भारत में सामान्य भाषा में ब्लैकबेरी को जामुन के नाम से जाना जाता है। अग्रिकल्चरराल मार्केटिंग वेबसाइट अनुसार ब्लैकबेरी की अनेक किस्मे पायी जाती है। जिसका विकास समशीतोष्ण पर आधारित है।

ब्लूबेरी की तरह की ब्लैकबेरी का पौधा भी कांटेदार होता है। दुनिया भर में इसकी कही तरह की किस्मे मौजूद है। ब्लैकबेरी को भारत में इंडियन ब्लैकबेरी, जावा प्लम या ब्लैक प्लम के नाम से जाना जाता है।

ब्लैकबेरी क्या है (Blackberry Meaning In Hindi)

पौष्टिक गुणों से भरपूर एक प्रकार के फल को ब्लैकबेरी कहा जाता है। ब्लैकबेरी को हिंदी में काला जामुन कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम रूबस फ्रुटिकोसस (Rubus fruticosus) है।

भारत के ज़्यादातर हिस्सों में जामुन का वृक्ष देखने मिलता है। इस पेड़ की छाल, जड़, पत्ते, मूल और फल सभी आयुर्वेदिक दृष्टि से अति लाभकारी है। कही प्रकार की दवाइया बनाने में इसका उपयोग होता है।

आपको बता दे की जामुन फल की तासीर ठंडी होती है। जो शरीर की अत्याधिक गर्माहट को दूर करने में मददगार है। जामुन फल स्वाद में खट्टा और मीठा होता है।

ब्लैकबेरी के प्रकार (Types Of Blackberry)

पुरे विश्व में अलग-अलग जगहों पर अनेक प्रकार की ब्लैकबेरी उत्पादित होती है। जिनका स्वाद, खुश्बू, आकार और रंग विभिन्न होता है। यहाँ हमने ब्लैकबेरी के मुख्य 5 प्रकार की जानकारी दर्शाई है।

(1) Trailing Blackberry

ब्रिटिश कोलंबिया में पायी जाती इस खास किस्म की ब्लैकबेरी को ट्रेलिंग ब्लैकबेरी कहा जाता है। यह ब्लैकबेरी ज़्यादातर जंगलो में पायी जाती है।

कैलिफोर्निया में भी इसकी अच्छी मात्रा में खेती की जाती है। इसका पौधा लगभग 20 फ़ीट तक ऊंचा होता है। कुछ आदिवासी प्रजातियां इस फल का ज़्यादा उपयोग करते है।

(2) Red Raspberry Hybrid

आकर्षक दिखने वाली रेड रास्पबेरी भी ब्लैकबेरी प्रजाति का एक फल है। रेड रास्पबेरी ऊपर से लाल रंग की और अंदर से सफेद रंग की होती है।

अन्य फलों के मुकाबले रेड रास्पबेरी ज़्यादा स्वादिष्ट होती है। इस फल से कैप्सूल सहित अन्य दवाइया भी बनती है। 2020 में रास्पबेरी का विश्व उत्पादन 895,771 टन था, जिसमे सबसे ज़्यादा उत्पादन रूस देश ने किया था।

(3) Erect Blackberries

इस प्रकार की ब्लैकबेरी खास कर पूर्वीय देशो में पायी जाती है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है, जिस वजह से अधिकांश लोग इसे खाना पसंद करते है।

सामान्य ब्लैकबेरी के मुकाबले इरेक्ट ब्लैकबेरी कद में थोड़ी छोटी होती है। इसके पेड़ आमतौर पर 12 फुट जितना लंबाई में होता है। यह गर्मियों के मौसम में अधिक तेजी से बढ़ते है।

(4) Pimocane Fruiting Erect Blackberry

प्राइमोकेन-फ्रूटिंग इरेक्ट ब्लूबेरी को शार्ट में प्राइमोकेन ब्लूबेरी कहा जाता है। इसका जूस बहुत स्वादिष्ट और गुणकारी होता है।

इस तरह के ब्लैकबेरी को भारत सहित विदेशो में भी काफी पसंद किया जाता है। इसका उत्पादन सितंबर से अक्टूबर के बीच तेजी से होता है।

(5) Semariak Blackberry

अन्य जामुन प्रजाति के मुकाबले सेमरियाक ब्लैकबेरी कद में थोड़ी बड़ी होती है। इसका पौधा लंबा, बड़ा और कांटेदार देखने वाला होता है।

इसमें लगे कांटो के कारण सेमरियाक ब्लैकबेरी को तोडना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस प्रकार की ब्लैकबेरी स्वाद पूर्ण और सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

ब्लैकबेरी के पौष्टिक तत्व (Blackberry Nutritional Value)

स्वास्थ्य के लिए ब्लैकबेरी अधिक लाभकारी है, क्यों की इसमें पोषक गुणों का भंडार है। यहाँ हमने प्रति 100 ग्राम काले जामुन में मौजूद पौष्टिक गुण की जानकारी दी है।

पोषक तत्व  मात्रा (100 ग्राम) 
पानी 88.15 g
ऊर्जा 43 kcal
प्रोटीन 1.39 g
टोटल लिपिड 0.49 g
कार्बोहाइड्रेट 9.61 g
डाइट्री फाइबर 5.3 g
शुगर 4.88 g
कैल्शियम 29 gm
आयरन 0.62 mg
मैग्नीशियम 20 mg
फ़ास्फ़रोस 22 mg
पोटेशियम 162 mg
सोडियम  1 mg

ब्लैकबेरी के फायदे (Benefits of Blackberry Fruit In Hindi)

काले जामुन स्वास्थ्य को कही गंभीर बीमारियों से बचा सकते है। इसमें मौजूद पोषक गुण अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओ से लड़ने में मदद करते है। निचे हमने ब्लैकबेरी के सभी मुख्य फायदों की जानकारी दी है।

(1) एंटी ऑक्सिडेंट गुणों का खजाना

सबसे अधिक एंटी ऑक्सीडेंट वाले फलों में ब्लैकबेरी का नाम भी शामिल है। यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखता है।

यदि आप किसी अच्छे एंटी ऑक्सीडेंट वाले फलों की तलाश में है तो ब्लैकबेरी उत्तम फल है। इसके नियमित सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते है।

रोजाना आहार के लिए आप इसकी हेल्थी स्मूदी या सलाड बना कर खा सकते है। इसके अलावा सामान्य फलों की तरह भी इसे अकेला खाने भी लिया जा सकता है।

(2) विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत

कहा जाता है की विटामिन सी से भरपूर फ़ूड स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते है। पौष्टिक गुणों के खजाने ब्लैकबेरी में भी विटामिन सी की अत्याधिक मात्रा है।

जिस कारण यह फल शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी कर सकता है। इस फल के सेवन से स्वास्थ्य एवं सौंदर्य लक्षी समस्याओ में भी राहत मिलती है।

विटामिन सी की कमी के कारण होने वाले रोग और उसके लक्षण ब्लैकबेरी के सेवन से कम होते है। यदि आप विटामिन्स की गोलिया ले रहे है तो उसके बजाए इस फल को लेना बेहतर है।

(3) हृदय स्वास्थ्य के लिए गुणकारी

संशोधन में पाया गया है की ब्लैकबेरी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो हृदय को सलामत रखने में मददरूप है। इस फल में एंथोसायनिन और फ्लेवोनॉयड भी अच्छी मात्रा है, जो हृदय रोग जैसी गंभीर समस्या से बचाने में सक्षम है।

इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है। जो लोग हृदय से जुडी समस्याओ से जूझ रहे है, उनके लिए भी यह फल बेहद उत्तम है।

फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स के स्त्रोत ब्लैकबेरी में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने की ताकत होती है। यह हृदय की दीवारों पर बेड कोलेस्ट्रॉल होने से रोकता है। जिस कारण हृदय से जुड़े जोखिम कम होते है।

(4) रक्त में शर्करा नियंत्रित करे

रक्त में शर्करा के प्रमाण को नियंत्रित करने के लिए आप ब्लैकबेरी का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें उच्च मात्रा में पोटेशियन नाम का पोषक तत्व है। यह पौष्टिक तत्व इंसुलिन को कम करने में मददगार है।

जो लोग मधुमेह की समस्या से पीड़ित है, उनके लिए यह काले जामुन उपचार समान होते है। इसके बीज को सूखा कर पाउडर बनाया जाता है, यह पाउडर डायबिटीज लेवल को संतुलित रख सकता है।

केवल यह फल ही नहीं बल्कि ब्लैकबेरी का पौधा भी डायबिटीज विवारक है। इसके पौधो का काढ़ा बना कर पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।

(5) मस्तिष्क स्वास्थ्य में लाभकारी

आज कल ज़माना जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है उतनी तेजी से ही मस्तिष्क संबंधी विकार भी होते जा रहे है। जिस कारण लोग अवसाद और नकारात्मक मनोदशा से पीड़ित हो जाते है।

ऐसे में उनको हकारात्मक जीवनशैली और अच्छे आहार मददरूप बनते है। एक संशोधन में पाया गया है की मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए ब्लैकबेरी खाना काफी अच्छा है।

यह केवल हमे मानसिक विकारो से ही नहीं बचाता बल्कि दिमागी विकास में भी फायदेमंद है। बच्चो से लेकर वृद्धो तक हर कोई इसका सेवन कर सकता है।

(6) आँखों को सुरक्षित रखे

आँखे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जिसके द्वारा हम बाहरी दुनिया को देखते है। पर कुछ लोग आँखों की योग्य देखभाल नहीं करते और कम समय में ही आँख से जुडी समस्या का शिकार बनते है।

आँखों को सुरक्षित और सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना ब्लैकबेरी फ्रूट को खा सकते है। आँखे लाल होना, सूजन, इन्फेक्शन या अत्याधिक जलन जैसी समस्याए इस फ्रूट से दूर होती है।

इसमें मौजूद विटामिन सी आँखों की दृष्टि सुधारने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर आँख संबंधी समस्याओ में आराम मिलता है।

(7) अयोग्य चर्बी कम करे

बहार मिल रहे जंक और पैकेट फ़ूड का सेवन आज कल अत्याधिक लोग करते है। जिस वजह से उनके शरीर में बिनजरूरी चर्बी जमा होती है। कुछ लोग इसके कारण मोटापा जैसी समस्या का भोग भी बनते है।

शरीर की अयोग्य चर्बी दूर करने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर ब्लैकबेरी का सेवन कर सकते है। यह पेट और कमर वाले हिस्से पर जमी चर्बी दूर करने में सक्षम है।

इसमें मौजूद मेग्नेशियम, पोटैशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों शरीर की चर्बी को कम करने का कार्य करते है। इसके एंथोसायनिन प्रभाव मोटापा दूर करने में सहायक है।

(8) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में

जब हमारी रोगो के खिलाफ कार्य करने वाली प्रणाली कमज़ोर होने लगती है। तब किसी भी प्रकार का बाहरी संक्रमण आसानी से शरीर पर हमला कर सकता है।

पर यदि पहले से ही रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो तो यह समस्या नहीं होती। इम्युनिटी बस्ट करने के लिए आप ब्लैकबेरी फल का सहारा ले सकते है।

यह फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। नियमित रूप से ब्लैकबेरी फ्रूट खाने पर रोग के खिलाफ हमारा शरीर मजबूत बनता है। आप चाहे तो ब्लैकबेरी का स्वादिष्ट जूस भी पी सकते है।

(9) ओरल हेल्थ के लिए

अपने शरीर स्वास्थ्य के साथ साथ ओरल हेल्थ का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। सही से ध्यान ना देने पर दांत, दुर्गंध, सूजन, खून निकलना और मसूड़ों में सड़न जैसी परेशानी हो सकती है।

कही लोग अपने मुँह के स्वास्थ्य के लिए ब्लैकबेरी के अर्क को माउथ वाश की तरह उपयोग में लेते है। नियमित रूप से यह क्रिया करने पर मुँह से सम्बंधित अत्याधिक समस्याओ का विनाश होता है।

फल में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते है। साथ ही इसमें कैल्शियम की भी अत्याधिक मात्रा है। जिस वजह से यह पूरी ओरल हेल्थ के लिए उत्तम है।

(10) बालों को खूबसूरत बनाए

बाल ब्यक्ति के सौंदर्य का एक अटूट हिस्सा होता है। कही लोग ऐसे होते है जो अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए बहुत से पैसे खर्च कर देते है।

यदि आप प्राकृतिक रूप से अपने बालों को सुंदर बनाना चाहते है, तो अपने खान पान में कुछ बदलाव लाने होंगे। ऐसे आहार के लिए ब्लैकबेरी उत्तम है, जिसे खाने पर बालों का स्वास्थ्य बेहतर बनता है।

ब्लैकबेरी में विटामिन-सी, विटामिन-बी, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम अत्याधिक मात्रा में पाए जाते है। यह सभी पोषक गुण बालों को सुंदर बनाने में मदद करते है।

ब्लैकबेरी के नुकसान (Side Effects of Blackberry In Hindi)

अनगिनत फायदों से भरपूर ब्लैकबेरी स्वास्थ्य के लिए एक उत्तम फल है। लेकिन कुछ किस्सों में इसके नुकसान भी हो सकते है। अधिक मात्रा में इसका सेवन से कुछ स्वास्थ्यकिय हानि पहुंचने की सम्भावना रहती है।

(1) फ़ूड पोइज़निंग की समस्या

दूषित या अत्याधिक मात्रा में कुछ खा लेने पर फ़ूड पोइज़निंग की समस्या होती है। दरअसल में फ़ूड पोइज़निंग पेट से सम्बंधित एक संक्रमण होता है।

यदि ज़्यादा मात्रा में ब्लैकबेरी का सेवन कर लेते है, तो फ़ूड पोइज़निंग हो सकता है। जिसके कारण आपको पेट से जुडी समस्याओ से जूझना पड़ता है।

(2) डायबिटीज लेवल बढ़ सकता है

वैसे तो ब्लैकबेरी दिएबेटेड मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होती है। मगर काले जामुन का अधिक मात्रा में सेवन आपको नुकसान पंहुचा सकता है।

ब्लैकबेरी फ्रूट के अंदर भरपूर मात्रा में फ़ास्फ़रोस नाम का तत्व मौजूद होता है। जो डायबिटीज लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए हमेशा योग्य प्रमाण में ही ब्लैकबेरी का सेवन करना चाहिए।

(3) खून संबंधी परेशानी हो सकती है

एक संशोधन में पाया गया है की हद से ज़्यादा ब्लैकबेरी का सेवन करने से रक्त से जुड़े विकार खड़े हो सकते है। उनमे सबसे मुख्य विकार है खून का पतला हो जाना।

यदि आप किसी भी प्रकार की गोलियों का सेवन कर रहे है। तो उसके साथ कभी ज़्यादा ब्लैकबेरी का सेवन न करे। वरना इससे रक्त से जुड़े विकार बढ़ सकते है।

(4) गर्भावस्था में नुकसानदायक

गर्भावस्था के दौरान महिलाओ को अपने खान पान पर खास ध्यान देना होता है। नहीं तो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ब्लैकबेरी की अत्याधिक मात्रा माता और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए हमेशा इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टरी परामर्श जरूर करना चाहिए।

(5) पाचन से जुड़े विकार

किसी भी चीज़ का त्याधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को हानि पंहुचा सकता है। इसका सबसे पहले असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। तब पाचन से जुडी समस्याए होने लगती है।

ब्लैकबेरी का अति मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और उल्टी हो सकती है। इसके कारण कभी कभार खट्टे डाकारर आना जैसी परेशानी भी होती है।

ब्लैकबेरी के उपयोग (Uses Of Blackberry In Hindi)

अधिकांश लोगो को यही लगता है की ब्लैकबेरी को सामान्य तरीके से ही खाया जा सकता है। लेकिन ब्लैकबेरी के अन्य भी कुछ उपयोग होते है। जिसकी संपूर्ण जानकारी हमने निचे दर्शाई है।

(1) ब्लैकबेरी का रस बना कर

  • काले जामुन को पीस कर निकाले जाते रस को ब्लैकबेरी जूस कहते है।
  • यह जूस स्वाद में खट्टा और थोड़ा सा मीठा होता है।
  • ब्लैकबेरी जूस में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन K, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
  • ब्लैकबेरी का जूस बनाने के लिए आप किसी मिक्सर या ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके लिए बीज के ठूसो को निकाल लेना होता है, फिर छान कर जूस को अलग करे।
  • इसे फ्रीज में रख कर ठंडा कर के उपयोग में ले सकते है।

(2) स्किन केयर के लिए लाभकारी है

  • स्वास्थ्य के साथ साथ ब्लैकबेरी सौंदर्य समस्याए मिटाने में भी सक्षम है।
  • इसके उपयोग से त्वचा को स्वच्छ, मुलायम, और चमकदार बनाया जा सकता है।
  • इसमें रहे एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को अनेक समस्याओ से बचाते है।
  • फेसपेक बनाने के लिए ब्लैकबेरी का इस्तेमाल कर सकते है।

(3) हेल्थी सलाड के रूप में

  • पौष्टिक गुणों से भरपूर ब्लैकबेरी शरीर को अनेक रोगो से बचा सकता है।
  • अन्य फ्रूट्स के साथ आप इसका सलाड बना कर खा सकते है।
  • इसके अलावा इसकी हेल्थी स्मूदी भी बनाई जा सकती है।
  • इसका जैम या सिरका बना कर भी उपयोग किया जा सकता है।

(4) सौंदर्य प्रसाधनों का निर्माण करने में

  • आज कल मार्किट में अनेक रसायणों से निर्मित सौंदर्य प्रसाधन मिलते है।
  • लेकिन प्राकृतिक गुणों से निर्माण हुए सौंदर्य प्रसाधन त्वचा को हानि नहीं पहुंचाते।
  • कही प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में ब्लैकबेरी का इस्तेमाल होता है।
  • ब्लैकबेरी से बने प्रोडक्ट त्वचा के लिए काफी अच्छे होते है।

(5) घरेलु उपचार करने में

  • ब्लैकबेरी फल और उसके पौधे से कही घरेलू उपचार किये जा सकते है।
  • इसके बीज के पाउडर से आयुर्वेदिक काढ़ा बना सकते है।
  • ब्लैकबेरी को पीस कर लेप भी बनाया जा सकता है।
  • इस लेप को आप चेहरे और गर्दन के हिस्सों पर लगा सकते है।

(6) मिठाईया और व्यंजन बनाने में

  • अनेक प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयों की बनावट में ब्लैकबेरी का इस्तेमाल होता है।
  • साथ ही कुछ व्यंजन बनाने में भी आप इसे ले सकते है।
  • ब्लैकबेरी से टेस्टफुल केक भी बनाई जाती है।
  • नट्स के साथ इसे मिला कर नाश्ते में ले सकते है।

ब्लैकबेरी कैसे ख़रीदे (How To Buy Blackberry)

ऐसे कही लोग है जो बिना कुछ जांच किए ही ब्लैकबेरी को खरीद लेते है। कुछ लोगो को इसके प्रकार सही से पता ना होने पर वह कोई भी ब्लैकबेरी खरीद लेते है इसलिए ब्लैकबेरी के बारे में सही जानकारी ले लेना सही है।

ब्लैकबेरी की कीमत

हमेशा किसी भी चीज़ को खरीदने के लिए उसकी प्राइस जानना जरूरी होता है। इसलिए जान ले की मार्किट में ब्लैकबेरी की क्या कीमत चल रही है।

कुछ बार व्यापारी कम प्राइस में आपको हल्की गुणवत्ता वाली ब्लैकबेरी दे देते, इसके कारण स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली ब्लैकबेरी ख़रीदे।

मार्किट में आमतौर पर काले जामुन 100 या 200 रूपये के आसपास मिल जाते है। यहाँ हमने अमेज़न पर मिलने वाले सबसे अच्छी क्वालिटी के ड्राई ब्लैकबेरी फ्रूट और उसकी कीमत दी है।

ब्लैकबेरी की चयन प्रक्रिया

किसी भी फल को खरीदने से पहले कुछ बाते अवश्य ध्यान में रखनी चाहिए। निचे हमने काले जामुन खरीदने से पहले ध्यान रखने वाली बाते दर्शाई है।

  • कोशिश करे की हमेशा फल मंडी से ही जामुन ख़रीदे।
  • इसे लेते समय जांच करे की यह बहार से मजबूत और गहरे रंग की है या नहीं।
  • ब्लैकबेरी का रंग हल्का सा पीला या नारंगी जैसा है तो इसे मत ख़रीदे।
  • यदि इस पर कोई दाग धब्बे है तो नहीं खरीदनी चाहिए।
  • इसके अलावा काले जामुन कही से टूटे हुए हो तो ना खरीदे।

ब्लैकबेरी को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखे

यदि आप चाहते है की ब्लैकबेरी को लंबे समय तक सुरक्षित रखे, तो निचे दर्शाए टिप्स ध्यान में रखे।

  • ब्लैकबेरी को बिना धोए रेफ्रिजरेटर में रखे।
  • किसी स्वच्छ कपड़े में ब्लैकबेरी को बांध कर रख दे।
  • नार्मल टेम्प्रेचर वाले रूम में इसे रख सकते है।

मात्र इतना करने पर आपका ब्लैकबेरी फ्रूट जल्दी ख़राब नहीं होगा।

सवाल जवाब (FAQ)

दुनियाभर में अपने पौष्टिक गुणों के कारण लोकप्रिय ब्लैकबेरी को लेकर लोगो में कही प्रश्न है। जिनमे से मुख्यतर सवालों के जवाब हमने यहां दर्शाए है।

(1) ब्लैकबेरी का हिंदी मीनिंग क्या है?

ब्लैकबेरी का हिंदी मीनिंग काला जामुन होता है। भारत में ब्लैकबेरी को काले जामुन के नाम से ही जाना जाता है।

(2) ब्लैकबेरी खाने से क्या फायदा होता है?

पोषक गुणों से भरपूर ब्लैकबेरी से अनेक फायदे होते है। जैसे की,

  1. विटामिन सी का उत्तम स्त्रोत है
  2. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है
  3. चेहरे की सुंदरता में बढ़ावा करे
  4. एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर
  5. रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाए
  6. डायबिटीज में गुणकारी है

(3) ब्लैकबेरी में कौनसा विटामिन ज़्यादा मात्रा में होता है?

ब्लैकबेरी फ्रूट में सभी विटामिन्स की अत्याधिक मात्रा है। सबसे ज़्यादा इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 1 और विटामिन बी 6 की उपस्थिति है।

(4) ब्लैकबेरी कब नहीं खाना चाहिए?

जब बिन मौसमी ब्लैकबेरी मिल रही हो तब उसे नहीं खाना चाहिए, इससे स्वास्थ्य से जुड़े विकार हो सकते है।

(5) भारत में ब्लैकबेरी कहां उगता है?

भारत में ठंडे प्रदेशो को छोड़ कर सारी जगहों पर ब्लैकबेरी ऊगा सकते है। इसके पेड़ पर गर्मी या बारिश का कोई खास असर नहीं होता।

आशा करती हु ब्लैकबेरी फल सम्बंधित संपूर्ण जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिलकुल न भूले।

DAWAiLAJ
Logo