विनेगर या सिरका क्या होता है | Vinegar कैसे बनता है और इसके फायदे

रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले पेय पदार्थ को विनेगर या सिरका कहा जाता है। यह व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के साथ पौष्टिक भी बनाता है। पहले के जमाने में पश्चिम यूरोप के लोग इसका अधिक इस्तेमाल करते थे।

विनेगर या सिरका क्या होता है | Vinegar कैसे बनता है और इसके फायदे

धीरे-धीरे इसके फायदे देख कर ज़्यादातर लोगो ने इसका उपयोग शुरू किया है। विनेगर को अल्कोहलिक लिक्विड का फर्मेंटेशन करके बनाया जाता है। यह शरीर स्वास्थ्य से लेकर सौंदर्य समस्याओ तक मिटाने में सक्षम है।

चटनी, चावल, खजूर और मिठाईया बनाने के लिए विनेगर का उपयोग होता है। वैसे तो विनेगर के बहुत से प्रकार होते है, लेकिन 6 प्रकार के विनेगर का उपयोग अधिकतर लोग करते है।

  1. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)
  2. व्हाइट विनेगर (White Vinegar)
  3. राइस विनेगर (Rice Vinegar)
  4. बैलसेमिक विनेगर (Balsamic Vinegar)
  5. माल्ट विनेगर (Malt Vinegar)
  6. शुगरकेन विनेगर (Sugarcane Vinegar)

सामान्य सलाड से लेकर विविध प्रकार के व्यंजन बनाने में विनेगर का उपयोग होता है। विनेगर के अंदर अधिक मात्रा में एसिडिक तत्व पाए जाते है। कही लोग सफाई के कामो में भी विनेगर का उपयोग करते है।

विनेगर या सिरका क्या होता है

खाना बनाने या रसोई में इस्तेमाल होने वाले तरल पदार्थ को विनेगर कहा जाता है। विनेगर शब्द फ़्रांसिसी भाषा के Vin और Agire शब्द से बना है। इसका मतलब Sour Wine यानि खट्टी शराब होता है।

विनेगर को हिंदी में लोग सिरका के नाम से जानते है। सिरका का रासायनिक नाम एसिटिक एसिड (CH3COOH) है। इसके अलावा इसे ऐसिटिक अम्ल और एथेनोइक अम्ल भी कहा जाता है।

एसिडिक एसिड बेक्टेरिया द्वारा इथेनॉल के माध्यम से उत्पादन किए जाने वाले तरल पदार्थ को सिरका कहते है। आमतौर पर इसमें 4-7% एसिटिक एसिड और 93-96% पानी होता है।

सिरके का उपयोग केवल रसोई के स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि अन्य चीज़ो में भी किया जाता है। जैसे की इससे साफ़ सफाई का काम अच्छा होता है। साथ ही रसायनिक रूप में भी इसका उपयोग होता है।

सिरका कैसे बनता है

ज़्यादातर लोग विनेगर को बहार से खरीदना पसंद करते है। लेकिन घर पर भी आप आसानी से सिरके को बना सकते है। आप चाहे तो किसी भी प्रकार के विनेगर को बना सकते है। निचे हमने विनेगर के मुख्य प्रकारो को कैसे बनाया जाता है की जानकारी दी है।

(1) सेब का सिरका

यह सिरका का सबसे ज़्यादा उपयोग होने वाला प्रकार है। इसे अधिकांश लोग बाजार से ही खरीद लेते है। लेकिन घर पर बना हुआ सिरका स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है।

सामग्री

  1. एक सेब या नासपाती
  2. खट्टी मदिरा
  3. बर्फ के टुकड़े
  4. चीनी
  5. शहद
  6. 2 चम्मच पुराना सिरका

बनाने की विधि

  • सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो कर उसका पानी निकाल लीजिये।
  • फिर इसे छोटे हिस्सों में काट कर एक स्वच्छ कपड़े के अंदर रखे।
  • सेब के टुकड़ो को एक जार में भर दे और अंदर पानी डाले।
  • इसमें 2 बड़ी चम्मच चीनी और शहद मिला दीजिये।
  • यदि सफाई के लिए सिरका बना रहे है तो 2 चम्मच पुराना सिरका भी डाले।
  • स्वाद के लिए बना रहे है तो इसमें खट्टी मदिरा को मिला सकते है।
  • अब इस मिश्रण को एक सुरक्षित जगह पर जहा सूर्यप्रकाश न हो वहा रखे।
  • 1 सप्ताह के बाद झाग लगी हो तो आप इसे खोल सकते है।
  • फिर इस मिश्रण को एक मजबूत कांच की शीशी में रखे जिस कारण इसका उपयोग लंबे समय तक कर सके।

(2) वाइट विनेगर

खाने को चटपटा और स्वादिष्ट बनाने में वाइट विनेगर का उपयोग होता है। कही लोग साफ़ सफाई के लिए भी इस प्रकार के विनेगर का उपयोग करते है।

सामग्री

  • 1 लीटर पानी
  • फ़नल
  • मापने वाला कप
  • ग्लेशियल एसिटिक एसिड

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक कप में 40 ml एसिटिक एसिड को डाल दे।
  • यदि आप अधिक मात्रा में सिरका बनाना चाहते है तो एसिटिक एसिड ज़्यादा डाले।
  • अब एक साफ़ खली बोतल लेनी और उसमे फ़नल की मदद से इस मिश्रण को डालना है।
  • फिर इस बोतल में 960 ml जितना स्वच्छ या उबला हुआ पानी डाले।
  • थोड़े समय तक इस मिश्रण को बोतल में बंद रखने से वाइट विनेगर तैयार हो जायेगा।
  • इसे आप चाइनीस फूल या पनीर बनाने के लिए उपयोग में सकते है।

(3) राइस विनेगर

अन्य विनेगर के मुकाबले राइस विनेगर बनाना बहुत आसान है। खास कर भारतीय व्यंजन एवं शाही चावल की बनावट में इसका इस्तेमाल होता है।

सामग्री

  • 1 पतेली
  • बड़ा जार
  • पानी
  • 1 स्वच्छ कपड़ा
  • एक बड़ा चम्मच

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चावल को स्वच्छ पानी में धो लीजिये।
  • बाद में गैस पर धीमी आंच पर पतेली रखे और उसमे चावल डाले।
  • थोड़ी देर तक चावल को अच्छे से उबलने दीजिये।
  • बिच बिच में एक चम्मच से इस मिश्रण को हिलाते रहे।
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसको हिलाए।
  • पानी गाढ़ा हो जाए तो एक जार के डिब्बे में बंद कर दे।
  • थोड़े दिन बाद इस डिब्बे को खोले और मिश्रण निकाले।
  • एक बाउल के ऊपर स्वच्छ कपड़ा रखे।
  • फिर मिश्रण को निकाल कर कपडे के ऊपर रखे और दबाए।
  • जब सारा पानी निकल जाए तब छलनी से एक कांच के जार में डाल दे।
  • ऐसे आप लंबे समय तक राइस विनेगर को संभाल सकते है।

(4) बैलसेमिक विनेगर

दुनियाभर में मशहूर बैलसेमिक विनेगर को सिरको का राजा कहा जाता है। यह सबसे स्वादिष्ट सिरका होता है, जिसका उपयोग खास कर व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

सामग्री

  1. पीसे हुए अंगूर
  2. चीनी
  3. पानी
  4. लकड़ी का जार
  5. चेरी
  6. मलबरी

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पतेली में थोड़ा पानी गरम करे।
  • पानी उबाल जाए तब उसमे पीसे हुए अंगूर डाल दे।
  • इस मिश्रण को धीरे धीरे हिलाते रहे और चीनी डाले।
  • यह गाढ़ा नहीं हो जाता तब तक चम्मच से इसे हिलाए।
  • स्वाद के लिए आप इसमें चेरी या मलबरी भी डाल सकते है।
  • यह तैयार हो जाए तब इसे एक लकड़ी के जार में बंद करे।
  • योग्य देखभाल से इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

पनीर फूल के 10 चमत्कारी फायदे

विनेगर के लाभकारक फायदे

गुणवत्ता पूर्ण सिरके के कही स्वास्थ्य लाभ होते है। जिस कारण प्राचीन समय में यूरोपियन लोग इसका सेवन करना ज़्यादा पसंद करते थे। आज भी दुनियाभर के अनेक देशो में इसका उपयोग होता है।

इसके औषधिय गुणों के कारण कही स्वास्थ्य लक्षी फायदे मिलते है। हर प्रकार के विनेगर की अपनी अलग विशेषता होती है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से उस प्रकार का विनेगर इस्तेमाल कर सकते है।

(1) मांसपेशियों को मजबूत बनाए

मांसपेशियों की बनावट द्वारा शरीर मजबूत एवं स्वस्थ रहता है। मगर कुछ कारणों से मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। इसे दूर करने के लिए लोग कही उपाय करते है।

यदि मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन की समस्या है तो आप विनेगर का उपयोग करे। जो प्रभावी रूप से किसी भी तरह के मांसपेशियों में होने वाले दर्द को दूर करता है।

इसके लिए आपको थोड़ा सरसो का तेल लेना है और उसमे सिरका दाल कर मिश्रण बनाना है। इस मिश्रण को आप जहा भी दर्द हो रहा है वहा लगा कर मालिश करनी है।

(2) गले की खराश दूर करे

आमतौर पर ठंड के दिनों में और अयोग्य खुराक के कारण गले की खराश होती है। इस खराश को मिटाने के लिए लोग ज़्यादातर गोलिया और आयुर्वेदिक काढ़ा ही उपयोग में लेते है।

मगर आप चाहे तो खराश दूर करने के लिए सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते है। जब खराश के कारण गले में दर्द, कफ या अन्य समस्या हो तो सिरके का उपचार करना सही है।

गले से सम्बंधित परेशानियों में सेब का सिरका लाभकारी होता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में सिरका डाल कर पीए।

(3) लू की परेशानी से बचाए

बहुत बार गर्मी के मौसम में बहार घूमने से लू लग जाता है। शरीर का तामपान जब अधिक बढ़ जाए तब इसे लू की स्थिति कहते है। लू लगना एक आम बात है पर कभी कभार इससे कुछ अन्य समस्याए भी हो सकती है।

अक्सर लू लगने के कारण बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना जैसी समस्याए होती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप विनेगर का उसे कर सकते है।

कुछ बार लू की अत्याधिक स्थिति मौत का कारण भी बन सकती है। इसलिए लू लगने पर इसका जल्द से जल्द उपचार करना चाहिए।

(4) बैक्टेरियल इन्फेक्शन में सहायक

जब बाहरी कीटाणु हमारे शरीर में प्रवेश करते है तब बैक्टेरियल इन्फेक्शन होता है। हमारी त्वचा या किसी भी घांव के कारण बेक्टेरिया शरीर में सरलता से आ जाते है।

त्वचा से जुड़े इन्फेक्शन को रोकने में सिरका मददरूप है। विनेगर में एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल गुणों की उपस्थिति है। जो शरीर में बैक्टेरिया को पनपने से रोकते है।

जिन लोगो को त्वचा में संक्रमण लगा है, वह इसका उपयोग एक बॉडी वॉश के रूप में भी कर सकते है। इसके लिए आप सिरका और पानी का मिश्रण बना सकते है।

(5) हिचकी की परेशानी में

डायफ्राम में सिकुड़न के कारण हिचकी की परेशानी होती है। आमतौर पर सब लोग इस परेशानी को पानी या नींबू शरबत पी कर दूर कर सकते है।

पर यदि बार बार हिचकी आने की समस्या है तो आप सिरके का पानी पी सकते है। इसके लिए एक ग्लास पानी में सेब का सिरका डालना होता है।

सिरके में मौजूद शक्तिशाली गन हिचकी की परेशानी रोकने में सक्षम होते है। जिस कारण आप हिचकी के दौरान बिना हिचकिचाए इसे पी सकते है।

(6) पाए रुसी हेयर से छुटकारा

त्वचा की मृत कोशिकाओं के कारण झड़ रहे बाल को रुसी हेयर कहते है। पोषण की कमी और बालो की योग्य देखभाल न करने के कारण यह समस्या होती है।

धूल और मिट्टी के कारण बिगड़े बाल सिरके से ठीक हो सकते है। विनेगर बालो की मृत कोशिकाओं को निकाल कर नयी कोशिकाओं के विकास में सहायक बनता है।

खास कर ड्राई स्किन वालो में समस्या होना आम है। यह समस्या ज़्यादा बढ़ जाए तो आप तेल गरम कर के उसमे थोड़ा विनेगर मिलाए। फिर इस मिश्रण द्वारा हल्के हाथो से सर पर मालिश करे।

(7) दांत चमकदार होते है

सफ़ेद और चमकदार दांत व्यक्ति की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है। दांतो में पीलापन हो या मुँह में दुर्गंध आ रही हो तो व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

पिले दांतो से छुटकारा पाने के लिए कही लोग बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते है। पर इसके अलावा विनेगर से भी दांतो को सुंदर और चमकदार बनाया जा सकता है।

गाढ़ा सिरका दांत साफ़ करने के लिए योग्य होता है। इससे दांतो की सफाई करने से दांत स्वस्थ, चमकीले और खूबसूरत बनते है।

(8) चेहरा सुंदर बनता है

आज कल लोग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कही महंगी क्रीम्स और फेसिअल में पैसे खर्च करते है। लेकिन कुछ प्राकृतिक उपायों द्वारा आप घर पर ही अपना चेहरा अच्छा बना सकते है।

इसके लिए आप सिरके को फेस वाश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है। इसकी वजह से चेहरे पर प्रदूषण के कारण हुई समस्याए दूर हो सकती है।

यही चेहरे पर कोई त्वचा लक्षी संक्रमण हुआ हो तो भी विनेगर के कारण ठीक हो सकता है। यह चेहरे को अंदर से साफ़ कर के बहार से स्वस्थ और खूबसूरत बनाता है।

विनेगर के अन्य लाभ

  • चाइनीस रेसिपी में इसके कारण अच्छा स्वाद आता है।
  • आप विनेगर से बर्तनो की सफाई आसानी से कर सकते है।
  • किसी कपड़े या चीज़ पर कोई दाग लगा हो तो सिरके की मदद से उसे निकाला जा सकता है।
  • इससे आप घर के दरवाजे, खिड़किया और कांच साफ कर सकते है।
  • कही लोग उबटन के रूप में भी इसका इस्तेमाल करते है।
  • चेहरे के दाग धब्बे इससे आसानी से दूर होते है।
  • फैली हुई चीटियों के रोकथाम में इसका उपयोग कर सकते है।
  • फूलो को स्वस्थ और ताजा रखने में यह सहायक है।
  • एक कीटाणुनाशक दवा के रूप में भी इसे उपयोग में ले सकते है।

विनेगर के नुकसान

पहले के समय में विनेगर का उपयोग दवा के रूप में ज़्यादा किया जाता है। समय के साथ इसके कही तरह से इस्तेमाल होने शुरू हुए। इसका अत्याधिक इस्तेमाल करने या ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते है।

(1) संवेदनशील त्वचा के लिए अयोग्य

जो लोग सौंदर्य दृष्टि से सिरके का लाभ उठाना चाहते है, वह खास ध्यान रखे की आपकी त्वचा संवेदनशील तो नहीं है। क्यों की सेंसिटिव स्किन पर सिरके का बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह संवेदनशील त्वचा में फोड़ी, फुंसी की समस्या कड़ी कर सकता है। साथ ही त्वचा पर लालश, खुजली या जलन जैसे एलर्जी भी हो सकती है।

(2) पेट में जलन की समस्या

अधिकांश लोगो को पता होता है की अयोग्य आहार के कारण पेट में जलन होती है। यदि बिगड़ा हुआ विनेगर या अत्याधिक मात्रा में विनेगर का सेवन करते है तो पेट में जलन हो सकती है।

असल में सिरके के अंदर एसिडिक अल्म पाया जाता है। जिसके कारण कही बार इसके अत्याधिक सेवन से पेट में दर्द, गैस या जलन की समस्या होने की संभावना है।

(3) आँखों में एलर्जी

आंखे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो अधिक संवेदनशील भी है। कही बार बाहरी संक्रमण लग जाने के कारण आँखों में एलर्जी भी हो सकती है।

कही लोग विनेगर का उपयोग फेस वाश की तरह भी करते है। लेकिन यह आँखों में चला जाए तो अत्याधिक जलन और एलर्जी भी हो सकती है।

विनेगर के उपयोग

अधिकांश लोग यही समझते है की विनेगर का उपयोग केवल खाना बनाने में ही किया जाता है। मगर समय के साथ जिस तरह इसका फैलाव बढ़ता गया उसी के साथ इसके अनेक उपयोग भी बढ़ते गए।

  • केक और चॉकलेट बनाने में इसका उपयोग होता है।
  • कही लोग हेल्थी स्मूदी में भी इसे डालना पसंद करते है।
  • स्वाद पूर्ण आचार की बनावट में विनेगर इस्तेमाल होता है।
  • होम मेड बिस्कुट बनाने में विनेगर काम आता है।
  • सामान्य पानी के साथ भी सिरके को यूज़ किया जाता है।
  • चेहरे पर चमक लाने के लिए स्प्रे के रूप में इसे उपयोग में ले सकते है।
  • दाल या सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए विनेगर डाला जाता है।
  • बालो की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक तब में विनेगर और पानी को मिलाए, और इससे बाल धोए जाते है।
  • शरीर में ताजगी लाने के लिए सिरके वाले पानी से नहाना बेहतर है।
  • नींबू शिकंजी का स्वाद बढ़ाने के में सिरका मददरूप है।
  • उबटन के रूप में इसका कही लोग इस्तेमाल करते है।
  • घर की साफ़ सफाई के लिए विनेगर का उपयोग होता है।
  • बर्तन एवं कपड़ो की धुलाई में विनेगर सहायक है।

Vinegar Price In India

यदि आप विनेगर खरीदना चाहते है तो भारत में बहुत सी अच्छी ब्रांड के विनेगर मिल जाते है। जिनमे मात्रा और गुणवत्ता अनुसार कीमत देखने मिलती है।

आपकी सही सहायता के लिए हमने यहाँ 3 Best Apple Cider Vinegar की लिस्ट बनायीं है। जिसे ऑनलाइन ग्राहकों द्वारा 85 प्रतिशत  पॉजिटिव रिव्यु मिले है।

सवाल जवाब (FAQ)

अनेक कामो में उपयोग होने वाला सिरका गुणों का भंडार है। जिसे लेकर लोगो में कही प्रश्न देखने मिलते है, यहाँ हमने उन्ही प्रश्नो के उत्तर दर्शाए है।

(1) विनेगर को हिंदी में क्या कहते है?

आम तोर लोग इसे विनेगर ही बुलाते है, मगर विनेगर को हिंदी में सिरका के नाम से पहचाना जाता है।

(2) विनेगर क्या काम में आता है?

सामान्य रूप से व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए विनेगर काम आता है। इसके आलावा सौंदर्य दृष्टि से और साफ़ सफाई करने में भी यह उपयोगी है।

(3) विनेगर की कीमत क्या है?

आसपास के बाजार में विनेगर 80 से लेकर 500 रुपए तक ब्रांड और क्वालिटी के हिसाब से मिल जाता है।

(4) सबसे अच्छा सिरका कौन सा होता है?

सिरके के कही प्रकार होते है, लेकिन उन सब में सेब का सिरका सबसे अच्छा होता है।

(5) एप्पल साइडर विनेगर रोज पीने से क्या होता है?

रोजाना सेब का सिरका पीने से कही स्वास्थ्य लाभ मिलते है। लेकिन इसे हमेशा पानी में मिला कर पीना सही है। वरना इसके कारण साइड इफेक्ट्स हो सकते है।

आशा करती हु विनेगर या सिरका क्या होता है की पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo